Home Blog Page 42

रोजाना सुबह खाली पेट चबाएं 5 नीम के पत्ते, दूर होंगे ये बड़े रोग…

कहावत है ’स्वास्थ्य ही धन है’ ऐसे में हमें अपनी सेहत का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। क्यूंकि हेल्थ खराब होने पर हमारा किसी काम में मन नहीं लगता है।

नीम की पत्ती चबाएं
आयुर्वेद में हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। जिसमे से एक है नीम की पत्तियां। जो कि कड़वी होने के साथ शरीर को कई लाभ देती हैं।

खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे
वही यदि आप सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाते हैं। तो ये हमारी कई बड़े रोगों से रक्षा करती है। ऐसे में हमें इसका सेवन आज से ही शुरू कर देना चाहिए।

डायबिटीज में फायदा
यदि आप रोजाना सुबह बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाते हैं। तो इससे ब्लड शुगर लेविल कंट्रोल में रहता है। एक्सपर्ट के अनुसार इसमें एजाडिरेक्टिन नामक तत्व इसमें मददगार होता है।

खून साफ
इसके अलावा रोजाना खाली पेट नीम की पत्ती चबाने से हमारा खून साफ होता है। यह ब्लड से टॉक्सिन बाहर कर खून साफ करता है।

पेट की बीमारियां होंगी दूर
वही नीम की पत्तियों में पेट संबंधी बीमारियां जैसे एसिडिटी, कब्ज, ब्लोटिंग आदि की समस्या दूर करने के भी गुण पाए जाते हैं। चबाने के अलावा आप इन पत्तियों को उबालकर इसका पानी भी पि सकती हैं।

बुखार में मदद
नीम की पत्तियों का खाली पेट सेवन हमें कई तरह के मौसमी बुखार चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया आदि से भी बचाव करता है।

वजन कम करने में मदद
नीम की पत्तियां और उसका खाली पेट अर्क पीने से वजन कंट्रोल भी होता है। ऐसे में ये वेट कंट्रोल में भी सहायक होता है।

चावल के पानी में होते हैं बालों के लिए कई जरूरी पोषक तत्व, जानिए

नई दिल्ली : चावल के पानी को सदियों से सौंदर्य और स्वास्थ्य से जुड़े फायदे (Rice Water Benefits) के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह एक नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जो बालों और त्वचा को पोषण और मजबूती प्रदान करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चावल के पानी में कई आवश्यक पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। ये पोषक तत्व बालों और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते है।

बालों को मजबूती प्रदान करे
चावल के पानी में पाया जाने वाला इनोसिटोल नाम का तत्व बालों को मजबूत करने में मदद करता है। यह बालों के टूटने और झड़ने को कम करता है।

बालों को चमकदार बनाएं
चावल के पानी में सिलिका होता है, जो बालों को चमकदार और मुलायम बनाता है। यह बालों को रूखे और बेजान होने से बचाता है।

बालों को करे घना
चावल के पानी का नियमित इस्तेमाल बालों के रोम को एक्टिव करता है, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। यह बालों को घना और हेल्दी दिखाने में मदद करता है।

बालों के लिए है नेचुरल कंडीशनर
चावल के पानी में प्राकृतिक कंडीशनिंग गुण होते हैं, जो बालों को नरम बनाते हैं। यह बालों को फ्रिजी होने से रोकता है।

मर्दो को क्यों होते हैं महिलाओं से अधिक दिल के रोग, जानें ये खास वजह…

हेल्थ डेस्क। पुरुषों में आमतौर पर महिलाओं की तुलना में दिल के रोग होने की संभावना अधिक होती है। इस अंतर के लिए जैविक, हार्मोनल और जीवनशैली जैसे कई वजह जिम्मेदार हैं। WHO के अनुसार दिल की बीमारियों के कारण हर साल लगभग 1.79 करोड़ लोगों की मौत होती है। महिलाओं की तुलना में पुरुष कम उम्र में ही इससे प्रभावित हो जाते हैं।

महिलाओं और पुरुषों के हार्मोन में होता है अंतर
महिलाओं और पुरुषों के हार्मोन में अंतर होता है। महिलाओं के दिल का रोग कम होने की एक वजह यह भी है। महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन प्रमुख भूमिका निभाते हैं। मेनोपॉज से पहले तक इस हार्मोन से महिलाओं को दिल के रोग से सुरक्षा मिलती है। इस हार्मोन से उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर ठीक रहता है। रक्त वाहिकाएं लचीली रहती हैं।

दूसरी तरफ एस्ट्रोजन वाला लाभ नहीं मिलने के चलते पुरुषों को दिल की बीमारी होने का डर अधिक रहता है। मेनोपॉज के बाद महिलाओं के दिल की रोगी होने का डर अधिक रहता है। इसके बाद भी उन्हें पुरुषों की तुलना में कम ही खतरा रहता है।

दिल की बीमारियों के लिए जीवनशैली बड़ा फैक्टर है। धूम्रपान, गलत खानपान और एक्टिव नहीं रहने से पुरुषों में हृदय रोग का खतरा अधिक होता है। धूम्रपान से कोरोनरी धमनियों में रुकावट और संकुचन की प्रक्रिया तेज हो जाती है। कोरोनरी धमनियों में प्लाक जमने से दिल तक खून की सप्लाई कम हो जाता है। इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) की रिपोर्ट के अनुसार पुरुष महिलाओं की तुलना में अधिक बार धूम्रपान करते हैं। वे शराब का सेवन अधिक करते हैं। इससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा पुरुषों के लिए अधिक तनाव वाली नौकरियां करने की संभावना अधिक होती है। यह भी हृदय रोग की वजह बन सकता है।

पुरुषों के लिए तनाव बहुत अधिक नुकसानदायक होता है। लगातार अधिक तनाव में रहने से हाई ब्लड प्रेशर का शिकार होने का डर अधिक होता है। अधिक ब्लड प्रेशर से दिल तक खून का बहाव घट जाता है। इसके साथ ही दिल की बीमारी के मामले में आनुवंशिकी की भी भूमिका होती है। पुरुषों में पेट में आंत की चर्बी (अंगों के आसपास की चर्बी) जमा होने की प्रवृत्ति होती है। यह चमड़े के नीचे की चर्बी से अधिक हानिकारक होती है।

रोजाना सुबह शहद के साथ ऐसे खाएं लहसुन, महीने भर में पिघल जाएगी शरीर की चर्बी!, यहां देखे…

Health Updates: शरीर की चर्बी कम करने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हैं. इसके लिए लोग तरह-तरह के वेट लॉस सप्लीमेंट्स का भी सेवन करते हैं.

क्या आपको पता है हमारे किचन में कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो वजन कम करने में सहायक साबित हो सकती हैं.

रोज सुबह एक चम्मच शहद के साथ लहसुन की एक कली चबाने से भी वेट लॉस कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

बता दें कि लहसुन और शहद दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट्, एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं.

लहसुन को शहद के साथ चबाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिसके चलते पाचन तंत्र बेहतर होता है और वजन में कमी आ सकती है.

अगर आप नियमित सुबह खाली पेट शहद और लहसुन का सेवन करते हैं, तो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में आ सकता है.

ऐसा होने से लोगों में हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है.

टेरा मोटर्स ने 3.6 लाख में लॉन्च किया केयोरो ई-ऑटो, 0 डाउन पेमेंट और 5 साल की वारंटी के साथ

जापानी ऑटोमेकर टेरा मोटर्स ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर गाड़ी केयोरो+ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह वाहन खासतौर पर शहरी गतिशीलता की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। टेरा मोटर्स ने पहले ही भारत में 1 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक रिक्शा बेचने का अहम मुकाम हासिल किया है और अब इस नए मॉडल के जरिए कंपनी का लक्ष्य है कि वह देश के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बाजार में 5 से 8 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल करे।

केयोरो+ की शुरुआती कीमत ₹3.6 लाख रखी गई है, जो इसे आम उपभोक्ताओं के लिए किफायती बनाती है। साथ ही, कंपनी इसे जीरो डाउन पेमेंट के विकल्प के साथ लॉन्च कर रही है, जिससे ग्राहक बिना अग्रिम राशि दिए वाहन खरीद सकते हैं। इस वाहन के साथ 5 साल की वारंटी और पहले तीन सर्विस विजिट मुफ्त दी जा रही है, जो उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त भरोसे का संकेत है।

केयोरो+ में एक बार चार्ज करने पर लगभग 200 किलोमीटर की रेंज मिलती है, जो इसे रोजमर्रा के शहरी और अर्ध-शहरी परिवहन के लिए उपयुक्त बनाती है। यह वाहन 0 से 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार केवल 5.6 सेकंड में प्राप्त कर लेता है और इसकी अधिकतम गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे है। इसके अलावा, यह पूर्ण भार के साथ भी 25 डिग्री तक की चढ़ाई आसानी से पार कर सकता है। वाहन की सीटिंग काफी आरामदायक है और इसमें बड़ा लगेज कंपार्टमेंट भी दिया गया है।

कंपनी ने देश भर में 100 डीलरशिप खोलने का लक्ष्य रखा है और 2025 के अंत तक अपनी मासिक उत्पादन क्षमता 5,000 यूनिट तक बढ़ाने की योजना बना रही है। ग्राहक टेरा मोटर्स की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप से केयोरो+ को बुक कर सकते हैं।

टेरा मोटर्स के संस्थापक और सीईओ तोरु टोकुशिगे ने इस लॉन्च के अवसर पर कहा कि भारत में उनकी कंपनी की मजबूत उपस्थिति और दशक से अधिक का अनुभव उन्हें इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में अग्रणी बनाता है। उन्होंने बताया कि टेरा मोटर्स ने अब तक 1 लाख से अधिक L3 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर यूनिट्स बेची हैं और पूर्वी भारत में कंपनी मार्केट लीडर है। उनका मानना है कि केयोरो+ की तकनीक और डिज़ाइन भारतीय ईवी बाजार में एक नया मानक स्थापित करेगी।

Suzuki V-Strom 800DE भारत में लॉन्च, OBD-2B उत्सर्जन मानकों के साथ 3 नए रंगों में, कीमत 10.30

नई दिल्ली: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी मशहूर एडवेंचर बाइक V-Strom 800DE के अपडेटेड वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है। 2025 मॉडल अब OBD-2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है और तीन नए रंग विकल्पों के साथ आता है। इसकी कीमत ₹10.30 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है और यह देशभर में सुजुकी के बिग बाइक डीलरशिप्स पर उपलब्ध है।

नई Suzuki V-Strom 800DE की खास बातें

रंग विकल्प और डिज़ाइन

नई 2025 V-Strom 800DE को तीन ताजगीभरे रंगों में पेश किया गया है:

—पर्ल टेक व्हाइट – नीले स्पोक वाले रिम्स के साथ

—चैम्पियन येलो No.2 – ब्लैक बॉडी पैनल और नीले रिम्स

—ग्लास स्पार्कल ब्लैक – ग्रे और रेड ग्राफिक्स के साथ ब्लैक रिम्स

डिजाइन में ये बदलाव इसे और अधिक बोल्ड और आकर्षक बनाते हैं, जो खासतौर पर एडवेंचर प्रेमियों को लुभाएंगे।

इंजन और प्रदर्शन

इस बाइक में 776cc का पैरेलल-ट्विन DOHC इंजन दिया गया है, जिसमें 270-डिग्री क्रैंकशाफ्ट होने के कारण यह V-ट्विन जैसा दमदार रंबल प्रदान करता है। यह इंजन स्मूद और लीनियर पावर डिलीवरी देता है, जिससे यह बाइक सिटी और ऑफ-रोड दोनों परिस्थितियों के लिए उपयुक्त बनती है।

ऑफ-रोड क्षमताएं और सस्पेंशन

—हाई ग्राउंड क्लीयरेंस: 220mm (V-Strom सीरीज़ में सबसे अधिक)

—21-इंच का फ्रंट एल्युमीनियम व्हील

—डनलप TRAILMAX MIXTOUR एडवेंचर टायर्स

—शॉवा के 220mm लॉन्ग ट्रैवल इनवर्टेड फ्रंट फॉर्क्स

—हैंड-अडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक

यह सब मिलकर बाइक को रफ सड़कों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

बाइक में कई उन्नत राइडर-असिस्ट सिस्टम दिए गए हैं:

—Suzuki Intelligent Ride System (S.I.R.S)

—Suzuki Drive Mode Selector (3 मोड)

—Traction Control System (ग्रैवल मोड के साथ)

—Bi-directional Quick Shift

—Ride-by-wire थ्रॉटल

—दो मोड वाला ABS

—लो RPM असिस्ट

—Suzuki Easy Start System

—20-लीटर फ्यूल टैंक, लंबी दूरी के सफर के लिए उपयुक्त

कंपनी का बयान

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, दीपक मुतरेजा ने कहा, “V-Strom 800DE को OBD-2B के अनुरूप बनाकर और नए रंगों के साथ पेश करके हम एडवेंचर पसंद करने वाले राइडर्स को और अधिक विकल्प देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ये अपडेट न केवल नए उत्सर्जन मानकों से मेल खाते हैं, बल्कि राइडर की प्राथमिकताओं को भी ध्यान में रखते हैं।”

OBD-2B अनुपालन और आकर्षक नई रंग योजनाओं के साथ 2025 Suzuki V-Strom 800DE अब एडवेंचर से भरपूर राइडिंग अनुभव के लिए पूरी तरह तैयार है। यह बाइक उन लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प बनकर उभर रही है जो स्टाइल के साथ-साथ पावर और टेक्नोलॉजी का तालमेल चाहते हैं।

होंडा की नई पेशकश: भारत आ रही है पॉवरफुल Civic Type R, 330bhp के साथ देगी Volkswagen GTI को टक्कर

होंडा कार्स इंडिया अब अपने ग्लोबल मॉडल्स को भारतीय बाज़ार में उतारने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंडा अपनी परफॉर्मेंस से भरपूर Civic Type R को भारत में लॉन्च करेगी। यह वही कार है जो पहले भारत में 10वीं जनरेशन सिविक के रूप में सेडान वर्जन में बेची जा रही थी, लेकिन अब 11वीं जनरेशन के साथ यह फुल पावर लिफ्टबैक अवतार में आएगी।

डिज़ाइन और फीचर्स में मिलेगा रेसिंग टच

Civic Type R में आपको मिलेगा आक्रामक लुक – रेड बैजिंग, ब्लैक ग्रिल, स्लिम एलईडी हेडलैम्प्स, बड़े एयर इनटेक्स और रियर में विशाल विंग स्पॉइलर। अंदर की बात करें तो 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, लाल रंग की स्पोर्ट सीट्स और ट्रैक-फ्रेंडली टेलीमेट्री टेक्नोलॉजी जैसे प्रीमियम और रेसिंग-ग्रेड फीचर्स दिए गए हैं।

330bhp का पॉवर और ट्रैक रिकॉर्ड भी दमदार

2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 330bhp और 420Nm टॉर्क के साथ आती है यह कार। यह सिर्फ 5.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 275 किमी/घंटा है। 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और Brembo ब्रेक्स इसे बनाते हैं एक परफॉर्मेंस बीस्ट।

Nurburgring ट्रैक पर 7 मिनट 44.881 सेकंड का लैप टाइम इसे दुनिया की सबसे तेज़ फ्रंट-व्हील-ड्राइव कारों में शामिल करता है।

कीमत और मुकाबला

Civic Type R की भारत में संभावित कीमत ₹50 से ₹60 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होगी और यह सीधे तौर पर Volkswagen Golf GTI को टक्कर देगी।

होंडा लाएगी हाइब्रिड्स और EVs भी

Civic Type R के साथ ही होंडा अपने हाइब्रिड मॉडल्स – Civic, CR-V और HR-V – को भी भारत लाने की योजना बना रही है। इसके अलावा, अगली फाइनेंशियल ईयर में कंपनी भारत में एक इलेक्ट्रिक वाहन भी लॉन्च करेगी।

‘अगर भीड़ कंट्रोल नहीं हो सकती तो ऐसे जश्न की जरूरत नहीं’, बेंगलुरु हादसे पर बोले टीम इंडिया के कोच गंभीर

नई दिल्‍ली । आईपीएल 2025(IPL 2025)बाद टीम इंडिया(team india) में शुरू हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Sirish)लिए अब तैयार है. कुछ खिलाड़ी(Players)हले ही इंग्लैंड(England)हुंच चुके हैं. जबकि कुछ खिलाड़ी जल्द ही वहां पहुंचेंगे. इस दौरे की तमाम जानकारियां साझा करने के लिए टीम इंडिया के नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उनके साथ कोच गौतम गंभीर भी रहे. इस दौरान कोच गंभीर ने बेंगलुरु में बुधवार को हुए हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

बेंगलुरु हादसे पर क्या बोले कोच गंभीर

बेंगलुरु हादसे पर जब कोच गंभीर से सवाल पूछा गया कि आप इस हादसे का जिम्मेदार किसे मानते हैं तो गंभीर ने कहा कि मैं कोई नहीं हूं ये तय करने वाला की कौन जिम्मेदार है. लेकिन जब मैं खिलाड़ी था तब भी मैं ऐसे रोड शो पर भरोसा नहीं करता था. कोच के रूप में भी मैं इसके पक्ष में नहीं हूं. लोगों की जिंदगी सबसे जरूरी है. अगर आप भीड़ को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं तो फिर ऐसे रोड शो की कोई जरूरत नहीं है.

गौतम गंभीर ने कहा कि मैं हमेशा से मानता रहा हूं कि रोड शो नहीं होने चाहिए. मेरा दिल उन परिवारों के लिए दुखी है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया. जब 2007 में हम जीते थे, तब भी मैंने यही माना था. ऐसे आयोजनों को बंद दरवाजों के अंदर या स्टेडियम में होना चाहिए. वहां जो कुछ हुआ वह बेहद दुखद है. हमें एक खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी और फैन के तौर पर और जिम्मेदार होना चाहिए.

कोच गंभीर ने कहा कि प्रशंसक बढ़ सकते हैं, लेकिन हमें जिम्मेदार नागरिक की तरह बर्ताव करना चाहिए. चाहे आप फ्रेंचाइज़ी हों या नागरिक, आपकी जिम्मेदारी है. अगर आप तैयार नहीं हैं तो आयोजन मत करो. हमें लोगों की जान नहीं गंवानी चाहिए.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की अन्य बड़ी बातें…

– खिलाड़ियों के सेलेक्शन के सवाल पर कोच गंभीर ने कहा कि हम खिलाड़ियों को एक या दो मैच के आधार पर तय नहीं करते हैं. जिस टीम का सेलेक्शन इस टूर के लिए किया गया है हमें उसपर भरोसा है.

– बेंगलुरु हादसे पर कोच गंभीर ने कहा कि हमें एक खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी और फैन के तौर पर और जिम्मेदार होने की जरूरत है. क्योंकि लोगों की जिंदगी सबसे अहम है.

– गंभीर ने कहा कि कोचिंग के दौरान मैं हमेशा दबाव में रहता हूं. जो सीरीज बीती हैं उसमें भी दबाव था. अब भी है. देश के लिए जीतना सबसे जरूरी है.

– प्लेइंग इलेवन के सवाल पर कोच गंभीर ने कहा कि सारी कंडीशन को देखकर खिलाड़ियों को चुना जाएगा. उसी के हिसाब से स्पिनर्स और तेज गेंदबाज शामिल किए जाएंगे. टेस्ट सीरीज में गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम होती है.

– कप्तानी के सवाल पर गिल ने कहा कि जैसे-जैसे खिलाड़ी खेलता है वैसे-वैसे सिखता है. मुझे टीम से बातचीत करना और उन्हें समझना होगा. यही हमारी मजबूती होगी.

– गिल ने कहा- हमारे टीम में बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज हैं. हमारी पेसर्स बहुत अच्छे हैं. हमारी गेंदबाजी बहुत आक्रामक होने वाली है.

– कोच गंभीर ने कहा कि हमारी स्क्वॉड में काफी अच्छे प्लेयर्स हैं और हमें इस सीरीज में दबदबा बनाने की पूरी उम्मीद है.

– शुभमन गिल ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हम पर प्रेशर जरूर होगा. लेकिन इस टीम से हमें काफी उम्मीदें हैं.

इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

इंग्लैंड की धरती पर भारत का रिकॉर्ड

इंग्लैंड की धरती पर भारत की जीत का टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में भारत ने अब तक (1932-2022) 67 टेस्ट मैच खेले है. इनमें से भारत को सिर्फ 9 टेस्ट में जीत मिली है, जबकि 36 मैचों में हार झेलनी पड़ी. 22 मैच ड्रॉ रहे. महेंद्र सिंह धोनी (2011-2014) का कप्तान के तौर पर इंग्लैंड की धरती पर खराब रिकॉर्ड रहा. 9 टेस्ट मैचों में भारत को एक ही जीत मिली, जबकि इंग्लिश टीम को 7 में जीत मिली. एक मैच ड्रॉ रहा.

जानें 5 मैचों की सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज हेडिंग्ले के लीड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होने वाली है, जिसका पहला मैच 20 से 24 जून तक होगा. अगला टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में 2 से 6 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा.तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई तक लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा. फ‍िर मैनचेस्टर 23 जुलाई से 27 जुलाई तक ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट की मेजबानी करेगा. इस रोमांचक सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लंदन के द ओवल में खेला जाना है.

अरबी के पत्ते खाने से सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे, यहां देखे…

health updates: बारिश का मौसम आते ही हरियाली छाई रहती है और सब्जियों की भरमार होती है। इस मौसम में अरबी के पत्ते खाने के कई फायदे होते हैं। ये पत्ते न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। अरबी के पत्तों में आयरन की मात्रा भरपूर होती है। आयरन खून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बारिश के मौसम में अक्सर खून की कमी की समस्या होती है, ऐसे में अरबी के पत्ते खाने से खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है।

  1. मोटापा न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक जो लोग अपना बढ़ता हुआ वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए अरबी के पत्ते फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
  2. हाई कोलेस्ट्रॉल अरबी के पत्तों का सेवन करने से बढ़ते कोलेस्ट्रोल पर लगाम लगाई जा सकती है.
  3. हाई बीपी जिन लोगों को हाई ब्लड की शिकायत उनको अरबी के पत्तों का सेवन जरूर करना चाहिए.
  4. हार्ट डिजीज अरबी के पत्तों में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हार्ट डिजीज के खतरे को कम कर सकती है.
  5. स्किन प्रॉबलम्स अरबी के पत्तों के में विटामिन ए के साथ बीटा-कैरोटीन होते हैं जो स्किन को स्वस्थ रखते हैं.
  6. बालों की समस्या अरबी के पत्ते में एंटी फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ और हेयरफॉल जैसी समस्याओं को दूर कर सकते हैं.
  7. एनीमिया अरबी के पत्तों को आयरन का रिच सोर्स माना जाता है जो एनीमिया यानी खून की कमी को दूर कर सकता है.
  8. आंखों की परेशानियां अरबी के पत्तों में बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में विटामिन-ए के रूप में बदल जाता है और आंखों की परेशानियां दूर करता है.
  9. इनडाइजेशन अरबी के पत्तों में मौजूद फाइबर के कारण कब्ज, गैस जैसी परेशानियों से निजात मिल जाती है.
  10. प्रेगनेंसी अरबी के पत्तों में फोलेट पाया जाता है जो प्रेग्नेंट महिलाओं की समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है.

सुबह उठकर खाली पेट खा लें ये एक ड्राई फ्रूट, शरीर बन जाएगा फौलाद

health updates: आपने अक्सर अपने घर के बुजुर्गों से बादाम के फायदों के बारे में सुना होगा. वास्तव में बादाम गुणों का खजाना होता है.

बादाम प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम और राइबोफ्लेविन से भरपूर होते हैं.

ये आयरन, पोटैशियम, जिंक और विटामिन बी, नियासिन, थायमिन और फोलेट का भी स्रोत होते हैं.

बादाम का रोजाना सेवन आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करता है जिससे हड्डियां मजबूती रहती हैं.

पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से बादाम शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करते हैं जिससे आप बार-बार होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं.

बादाम में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.

बादाम में मौजूद विटामिन ई आपकी स्किन को जरूरी पोषण देता है जिससे चेहरे पर चमक आती है.

इसके अलावा बादाम में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर के हानिकारक फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं जो एजिंग बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं. ऐसे में बादाम आपकी स्किन को जवान रख सकते हैं.

बादाम को आप कैसे भी खा सकते हैं लेकिन अगर आप इन्हें पानी में भिगोकर खाते हैं तो इससे आपके शरीर को ज्यादा फायदे मिलते हैं.