Homeसेहतअरबी के पत्ते खाने से सेहत को मिलते हैं ये गजब के...

अरबी के पत्ते खाने से सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे, यहां देखे…

health updates: बारिश का मौसम आते ही हरियाली छाई रहती है और सब्जियों की भरमार होती है। इस मौसम में अरबी के पत्ते खाने के कई फायदे होते हैं। ये पत्ते न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। अरबी के पत्तों में आयरन की मात्रा भरपूर होती है। आयरन खून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बारिश के मौसम में अक्सर खून की कमी की समस्या होती है, ऐसे में अरबी के पत्ते खाने से खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है।

  1. मोटापा न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक जो लोग अपना बढ़ता हुआ वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए अरबी के पत्ते फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
  2. हाई कोलेस्ट्रॉल अरबी के पत्तों का सेवन करने से बढ़ते कोलेस्ट्रोल पर लगाम लगाई जा सकती है.
  3. हाई बीपी जिन लोगों को हाई ब्लड की शिकायत उनको अरबी के पत्तों का सेवन जरूर करना चाहिए.
  4. हार्ट डिजीज अरबी के पत्तों में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हार्ट डिजीज के खतरे को कम कर सकती है.
  5. स्किन प्रॉबलम्स अरबी के पत्तों के में विटामिन ए के साथ बीटा-कैरोटीन होते हैं जो स्किन को स्वस्थ रखते हैं.
  6. बालों की समस्या अरबी के पत्ते में एंटी फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ और हेयरफॉल जैसी समस्याओं को दूर कर सकते हैं.
  7. एनीमिया अरबी के पत्तों को आयरन का रिच सोर्स माना जाता है जो एनीमिया यानी खून की कमी को दूर कर सकता है.
  8. आंखों की परेशानियां अरबी के पत्तों में बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में विटामिन-ए के रूप में बदल जाता है और आंखों की परेशानियां दूर करता है.
  9. इनडाइजेशन अरबी के पत्तों में मौजूद फाइबर के कारण कब्ज, गैस जैसी परेशानियों से निजात मिल जाती है.
  10. प्रेगनेंसी अरबी के पत्तों में फोलेट पाया जाता है जो प्रेग्नेंट महिलाओं की समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments