Home Blog Page 43

डाइट में अलसी के तेल को शामिल करने के हैं कई फायदे, कैंसर और हृदय रोग से रखेगा दूर, जानें और भी बहुत कुछ

नई दिल्ली : अलसी के तेल का इस्तेमाल आमतौर पर बच्चे की डिलीवरी के बाद मां को ट्रेडिशनल तरीके से खाते देखा होगा। लेकिन ये फ्लैक्स सीड ऑयल यानी अलसी का तेल कोल्ड प्रेस्ड ऑयल है। जिसे अगर रोजाना कच्चा खाया जाए तो सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं और हार्ट हेल्थ से लेकर डायबिटीज में आराम पाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में अलसी के तेल को जरूर शामिल करें। ये ना केवल शरीर को जरूरी मिनरल्स की पूर्ति करता है बल्कि गैर जरूरी फैट से भी बचाता है।

अलसी के तेल में अल्फा लिनोलिक एसिड होता है जो ओमेगा 3 फैटी एसिड का प्रकार है। इस तेल को खाने से AMA को दूसरे जरूरी फैटी एसिड डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड और ईकोसापेंटेनोइक एसिड में बदल देता है। जो फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी होता है। इसके साथ ही फ्लैक्ससीड ऑयल में ओलिक, पामिटिक, लिनोलिक और लिग्नान भी होते हैं।

अगर आप रिंकल फ्री स्किन चाहती है तो आज से ही डाइट में इस तेल को खाना शुरू कर दें। तेल में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड एज बढ़ने की वजह से दिखने वाले रिंकल, फाइन लाइन को कम करता है और स्किन को रिंकल फ्री बनाता है।

रिसर्च में इस बात का पता चला है कि अलसी के तेल में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड कुछ तरह के कैंसर से शरीर का बचाव करता है। ये फैटी एसिड सूजन को कम करते हैं और कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।

हार्ट हेल्थ के साथ लापरवाही नहीं करना चाहते हैं तो अलसी के तेल को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये ब्लड वेसल्स की सूजन को कम कर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। जिससे हार्ट डिसीज का खतरा कम होता है।

इंसुलिन रेजिस्टेंस और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अलसी का तेल खाने में इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

अलसी का तेल पेट में लेक्सेटिव का काम करता है। जिससे कब्ज से छुटकारा मिलता है। रिसर्च में पता चला है कि रोजाना फ्लैक्ससीड ऑयल का इस्तेमाल करने से बाउल मूवमेंट में सुधार हुआ है।

अलसी के तेल को इस्तेमाल करने के लिए इसे चटनी में, डिप में या फिर स्मूदी में डालकर खा सकते हैं। ट्रेडिशनल तरीके से अलसी के तेल को लड्डुओं में मिलाकर नई मांओं को खिलाया जाता था। ये फ्लैक्ससीड ऑयल खाने का अच्छा तरीका है।

अलसी के तेल में भूलकर भी खाना ना पकाएं क्योंकि इस तेल का स्मोकिंग प्वाइंट काफी लो होता है और गर्म होने पर हार्मफुल कंपाउंड बनाना शुरू कर देता है।

शेविंग से पहले की ये गलती तो बर्बाद हो जाएगा चेहरा, जवानी में दिखेंगे बूढ़े, इस छोटे से उपाय से चमकती रहेगी आपकी त्वचा, जानें

नई दिल्ली : अधिकांश मर्द यही सोचते हैं कि हमें अपनी स्किन केयर करने की क्या जरूरत है. यह काम तो लड़कियां करती है. अगर कुछ मर्द चेहरा या स्किन के लिए कुछ सजते-संवरते हैं तो ऐसे मर्द अक्सर उन्हें चिढ़ाते हैं कि अरे तुम तो लड़कियों की तरह सज-संवर रहे हैं. लेकिन एक बात गाठ बांध लीजिए, मर्दों को भी अपनी स्किन अपने चेहरा का ख्याल उसी तरह रखना होता है. अगर नहीं रखेंगे तो समय से पहले चेहरे पर बूढ़ापा झलकने लगेगा. कई मर्दों को आपने देखा होगा कि 30 साल की उम्र में ही चेहरे की चमक फीकी पड़ने लगती है.

यूं तो चेहरे की स्किन पर मुलायमियत बरकरार नहीं रहने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन सबसे प्रमुख कारण यह है कि मर्द सही तरीके से दाढ़ी नहीं बनाते. जो मर्द सही तरीके से दाढ़ी नहीं बनाते हैं उनके चेहर की स्किन समय से पहले झुलसने लगती है. आइए जानते हैं कि वह कौन सी गलती है जो अक्सर मर्द दाढ़ी बनाने से पहले करते हैं.

वेबएमडी के मुताबिक पुरुष दाढ़ी बनाने से पहले सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि दाढ़ी के बालों को सॉफ्ट नहीं करते हैं. वे बिना कुछ लगाए सीधा फोम या क्रीम का इस्तेमाल किया और रेजर से बाल काटने शुरू कर दिए. यह बेहद गलत तरीका है. इससे स्किन में इरीटेशन होता है और ऐसा बार-बार करने से स्किन के नीचे कोलेजन या प्रोटीन सूखने लगता है. लगातार ऐसा करने पर चेहरे या गाल की स्किन मुरझाने लगती है और दाढ़ी के बाल बेहद कड़े होने लगता है.ऐसा करने वाले मर्द समय से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं.ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बिना सॉफ्ट किए दाढ़ी बनाने से रेजर पर प्रेशर ज्यादा देना होता है जिससे स्किन की परत भी छिलने लगती है.

लगातार ऐसा करने से उस तरह से नई स्किन नहीं बन पाती है. दूसरा स्किन के नीचे का प्रोटेक्टिव लेयर भी बिगड़ जाता है. इससे बाल और कड़े होने लगते हैं. वहीं लोग एक और गलती करते हैं, बालों को विपरीत दिशा में काटते हैं. यानी दाढ़ी के बाल जिस तरफ सीधे रहते हैं उसके विपरीत दिशा में शेविंग करते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. जिस तरफ बाल मुड़े हैं, उसी तरफ सीधी दिशा में शेविंग करना चाहिए.इन सब कारणों से कभी भी बाल को बिना सॉफ्ट किए शेविंग नहीं करना चाहिए.

दाढ़ी बनाने का सबसे बेस्ट तरीका यह है कि पहले गालों या जहां-जहां बाल हैं उस हिस्से को पानी से गीला कीजिए.इसे ठंडे पानी से नहीं धोए बल्कि हल्का गुनगुना कर लें. दाढ़ी के बाल को न सिर्फ गीला कीजिए बल्कि उसे तब तक पानी से मलते रहिए जब तक कि मुलायम न हो जाए. अमूमन पांच मिनट तक ऐसा करेंगे तो बाल सॉफ्ट हो जाएंगे. अगर आप सॉफ्टनेस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगे तो इससे और ज्यादा अच्छा होगा. बाजार में कई तरह के सॉफ्टनेस क्लीजिंग क्रीम या लिक्विड आते हैं. मिल्क या मलाई से बने ये प्रोडक्ट बालों को तेजी से सॉफ्ट कर देते हैं.

ऐसे में शेव करने से पहले चेहरे पर इन क्लीजिंग लिक्विड का इस्तेमाल करें. अब जब रेजर का इस्तेमाल करें तो हमेशा नया रेजर या ब्लेड से दाढ़ी बनाएं. पुराना रेजर बालों को सही से काट नहीं पाएगा और यह बेवजह गालों पर प्रेशर डालेगा. बढ़िया मॉइश्चराइजर और बढ़िया रेजर का इस्तेमाल आपकी स्किन को क्षति नहीं होने देगा. इसलिए दाढ़ी बनाने से पहले जरूर ये काम करें.

‘मारुति सुजुकी’ ने नई परियोजनाओं के साथ अपनी सौर क्षमता को 30एमडब्ल्यूपी तक बढ़ाने की घोषणा की

नई दिल्ली । मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को अपने परिचालन में रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल में बढ़ोतरी की प्रतिबद्धता के तहत दो नई परियोजनाओं के साथ सौर क्षमता को 30 मेगावाट-पीक (एमडब्ल्यूपी) तक बढ़ाने की घोषणा की।

ऑटोमेकर ने हरियाणा के खरखौदा में अपनी नई सुविधा में 20मेगावाट-पीक का सोलर पावर प्रोजेक्ट शुरू किया और अपनी मानेसर सुविधा में 10मेगावाट-पीक की अतिरिक्त सोलर कैपेसिटी जोड़ी है। इस एडिशन के साथ पिछले एक साल में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की सभी लोकेशन पर कुल सौर क्षमता 49मेगावाट-पीक से बढ़कर 79मेगावाट-पीक हो गई है। वित्त वर्ष 2030-31 तक मारुति सुजुकी की योजना 925 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से 319 मेगावाट-पीक की सोलर कैपेसिटी तक पहुंचने की है।

कंपनी ने कहा कि वह अपनी खपत के लिए स्टेट पावर बोर्ड्स से ग्रीन पावर की हिस्सेदारी बढ़ा रही है। सोलर पावर और ग्रीन पावर में यह पहल कंपनी को रिन्यूएबल एनर्जी की ओर उसकी निर्भरता को शिफ्ट करने में मदद करेगी। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी टेकाउची ने कहा, “हमारी पैरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के एनवायरमेंट विजन 2050 और भारत सरकार के रिन्यूएबल एनर्जी पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, हम अपने परिचालन में रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल को व्यवस्थित रूप से बढ़ा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हम उत्पादन को चार मिलियन यूनिट तक बढ़ाने के साथ, इस वृद्धि को समान रूप से सस्टेनेबल एनर्जी प्रैक्टिस के साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह सौर ऊर्जा विस्तार एक स्वच्छ और बेहतर सस्टेनेबल एनर्जी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कि पर्यावरण में सकारात्मक योगदान देता है।” निरंतर प्रयासों के माध्यम से कुल बिजली खपत में ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2030-31 तक लगभग 85 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है।

मारुति सुजुकी इंडिया अपनी सभी सुविधाओं में सक्रिय रूप से ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस में बदलाव कर रही है। मई में चार पहिया वाहन कैटेगरी में मारुति की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

पोस्ट ऑफिसों में अनुभव प्रशिक्षण कार्यक्रम: 350 पोस्ट ऑफिसों में युवाओं को मिलेगा अवसर

श्रीगंगानगर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन स्वायत्तशाषी संगठन मेरा युवा भारत केन्द्र श्रीगंगानगर द्वारा भारतीय डाक विभाग के सहयोग से एक महत्वपूर्ण अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह पहल युवाओं को डाक विभाग की कार्यप्रणाली से परिचित कराने और उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। जिला युवा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम श्रीगंगानगर जिले की 350 से अधिक पोस्ट ऑफिसों में 15 दिनों तक चलेगा। प्रत्येक पोस्ट ऑफिस में 2 युवाओं का चयन किया जाएगा, जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है।

इच्छुक युवा इस अवसर का लाभ उठाने के लिए माय भारत पोर्टल (www.mybharat.gov.in) पर जाकर अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का चयन कर आवेदन कर सकते हैं। शेखावत ने स्पष्ट किया कि आवेदन केवल इस पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान युवाओं को पोस्ट ऑफिस की विस्तृत कार्यप्रणाली, ग्राहक सेवा के महत्वपूर्ण पहलू, रिकॉर्ड संधारण (रिकॉर्ड कीपिंग) के तरीके और डाक चौपाल जैसी विभिन्न गतिविधियों की गहन जानकारी प्रदान की जाएगी।

यह कार्यक्रम युवाओं को डाक विभाग के कार्यों को जमीनी स्तर पर समझने और सीखने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा, जिससे उनके कौशल और रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। युवाओं से आग्रह किया गया है कि वे इस निर्धारित तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य जमा करा दें ताकि वे इस मूल्यवान प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें। यह कार्यक्रम श्रीगंगानगर के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो उन्हें सरकारी विभाग के कामकाज को करीब से जानने और भविष्य के लिए उपयोगी अनुभव प्राप्त करने में मदद करेगा।

‘विराट’ ख्वाब पूरा…18 साल का इंतजार खत्म RCB बनी नई चैम्पियन, फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया

अहमदाबाद : ‘आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को 18 साल का सूखा खत्म करते हुए जीत लिया है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। फाइनल मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। मुकाबले में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। दोनों ही टीमें बिना किसी बदलाव के इस महामुकाबले में उतरी थीं। आरसीबी की टीम पहले बैटिंग के लिए उतरी थी। आरसीबी ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। कोहली के बल्ले से 43 रन आए। वहीं जेमिसन और अर्शदीप ने 3-3 विकेट झटके थे। इसके जवाब में उतरी पंजाब किंग्स 184 रन ही बना सकी और आरसीबी ने ये खिताब जीत लिया।

आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं।

IPL फाइनल में बारिश ने बढ़ाई फैंस की धड़कने! अगर रद्द हुआ मैच तो जानिए कौन बनेगा चैंपियन?

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मंगलवार को अपने नए विजेता का स्वागत करने के लिए तैयार है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

मौसम विभाग के अनुसार शाम और रात के वक्त अहमदाबाद का मौसम एकदम साफ रहेगा। शाम 7 बजे तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बारिश की आशंका शून्य है। इसी तरह करीब रात 12 बजे तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है और मौसम क्रिकेट के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। गर्मी और उमस रहेगी लेकिन उससे भला मैच कहां रुकता है। इसलिए बेंगलुरु और पंजाब के फैंस बिना किसी डर और परेशानी के इस ऐतिहासिक फाइनल के गवाह बन सकेंगे। अगर बारिश के कारण मैच प्रभावित होता भी तो उसके लिए भी नियमों में व्यवस्था की गई है। आईपीएल प्लेइंग कंडीशंस के मुताबिक, अगर बारिश के कारण मंगलवार की रात फाइनल बाधित होता है तो उसके लिए 120 मिनट यानि 2 घंटे के अतिरिक्त समय की व्यवस्था भी है। क्वालिफायर-2 की तरह अगर मैच शुरू होने से पहले बारिश होती है तो रात 9:45 बजे तक कोई ओवर नहीं कटेगा। अगर इस वक्त तक भी मैच शुरू नहीं हो पाता तो ओवर कटने लगेंगे।

वहीं किसी भी स्थिति में मंगलवार को ही नतीजा हासिल करने की कोशिश की जाएगी, जिसके लिए कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी है। इसके लिए कट-ऑफ समय यानि जिस वक्त तक 5-5 ओवर के मुकाबले की समय-सीमा है, वो रात 11:56 बजे तक है। अगर ये भी संभव नहीं होता है तो सुपर ओवर से मैच का नतीजा हासिल करने की कोशिश की जाएगी, जिसके लिए समय-सीमा रात 12:50 बजे की है। अगर ऐसा भी नहीं होता है तो रिजर्व डे यानि बुधवार 4 जून को मैच पूरा किए जाएगा।

आरसीबी और पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) साल 2008 में शुरुआत से ही टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं। अतीत में दोनों टीमें आईपीएल ट्रॉफी उठाने के करीब पहुंची हैं, लेकिन सिर्फ उपविजेता ही रहीं। आरसीबी इससे पहले तीन फाइनल (2009, 2011, 2016) खेल चुकी है, जबकि पंजाब ने साल 2014 में इकलौता फाइनल खेला था। दोनों फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। मैच के बीच बारिश की आशंका नजर आ रही है। ऐसे में मौसम के चलते फैंस के लिए यह मैच और भी रोमांचक होने की संभावना है।

IPL 2025 : ‘रिजल्ट’ के बजाय ‘प्रोसेस’ पर फोकस कर रहे आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार

नई दिल्ली । रजत पाटीदार अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल-2025 के फाइनल तक ले आए हैं। खिताबी मैच से पहले पाटीदार ने बताया कि वह ‘रिजल्ट’ के बजाय ‘प्रोसेस’ पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। आरसीबी ने 9 साल के लंबे अंतराल के बाद आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है। उसकी नजरें अपनी पहली ट्रॉफी पर टिकी हैं। आरसीबी चौथी बार आईपीएल फाइनल खेलेगी। इससे पहले टीम 2009 में डेक्कन चार्जर्स, 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खिताबी मैच हार चुकी है।

फ्रेंचाइजी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पाटीदार ने कहा, “यह कप्तान के रूप में मेरा पहला सीजन है। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पास हमारे कोच और सीनियर खिलाड़ी हैं। उनके विचार मुझे इस नए लीडरशिप रोल में बहुत मदद कर रहे हैं। हर कोई खुश है, हर कोई तैयार है। यह एक बड़ा मंच है, लेकिन हम इसे एक और मैच की तरह ले रहे हैं। हम रिजल्ट के बजाय अपने प्रोसेस पर फोकस कर रहे हैं। यह एक बड़ा मौका है।”

पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची है। दोनों टीमें लीग चरण में पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान दोनों ही टीमों ने 14 में से 9 मैच जीते, जबकि चार में हार का सामना करना पड़ा।

खिताबी मैच से पहले आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने कहा, “इस सीजन खिलाड़ियों ने जिस तरह खुद को संभाला, उस पर मुझे बेहद गर्व है। यह एक शानदार सीजन रहा। हमने फाइनल में पहुंचने के लिए बेहतरीन क्रिकेट खेला है। अन्य मुकाबलों से पहले भी हमारी बातचीत इसी तरह की रही, लेकिन साथ ही हमने यह भी स्वीकार किया कि यह फाइनल है। हमने यहां पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है, इसलिए हमें इसका लुत्फ उठाना चाहिए। स्टेडियम में एक लाख दर्शक होंगे, यह अच्छा और शोरगुल वाला मैच होगा और शानदार माहौल होगा।”

आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबट ने कहा, “हमारा सीजन शानदार रहा है। हमें लगता है कि हम यहां होने के हकदार हैं। हमने पूरे सीजन में इसी तरह खेला है।” उल्लेखनीय है कि पंजाब किंग्स इससे पहले सिर्फ एक बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है। आईपीएल-2022 के बाद से फैंस को एक नया चैंपियन मिलने जा रहा है।

IPL 2025 : अहमदाबाद में RCB-पंजाब किंग्स के बीच फाइनल, ऐसा रहेगा मौसम

अहमदाबाद । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मंगलवार को अपने नए विजेता का स्वागत करने के लिए तैयार है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। आरसीबी और पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) साल 2008 में शुरुआत से ही टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं। अतीत में दोनों टीमें आईपीएल ट्रॉफी उठाने के करीब पहुंची हैं, लेकिन सिर्फ उपविजेता ही रहीं। आरसीबी इससे पहले तीन फाइनल (2009, 2011, 2016) खेल चुकी है, जबकि पंजाब ने साल 2014 में इकलौता फाइनल खेला था।

दोनों फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। मैच के बीच बारिश की आशंका नजर आ रही है। ऐसे में मौसम के चलते फैंस के लिए यह मैच और भी रोमांचक होने की संभावना है। एक्यूवेदर के अनुसार, अहमदाबाद में मैच की शुरुआत में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो अंत तक गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो जाएगा। मैच के दौरान आर्द्रता का स्तर 52 प्रतिशत से 63 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। बारिश की आशंका लगभग 2 से 5 प्रतिशत के बीच है।

अगर मंगलवार को बारिश की वजह से मुकाबला नहीं होता, तो इस स्थिति में बुधवार को ‘रिजर्व डे’ के रूप में रखा गया है। अगर दोनों ही दिन मैच नहीं हो पाता, तो प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली पंजाब किंग्स को विजेता घोषित किया जाएगा। अहमदाबाद ने 2023 में आईपीएल फाइनल की भी मेजबानी की थी। ये निर्णायक मैच बारिश से काफी बाधित रहा था। 28 मई 2023 को बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकती थी।

सौभाग्य से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले दिन फाइनल आयोजित करने के लिए ‘रिजर्व डे’ का उपयोग किया। हालांकि बारिश ने इस दिन भी दखल दिया, जिसके कारण मुकाबला छोटा हो गया और दूसरी पारी सिर्फ 15 ओवर की रह गई। रवींद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को घरेलू टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दिलाई थी। ये चेन्नई सुपर किंग्स का पांचवां आईपीएल खिताब था।

भारत की तेजी से बढ़ती EV कंपनी Ather Energy, Ather Rizta ने एक साल में पार किया 1 लाख बिक्री का आंकड़ा

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में एथर एनर्जी (Ather Energy) ने अपनी खास पहचान बना ली है। कंपनी का नया फैमिली-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर रिज्टा (Ather Rizta) लॉन्च के सिर्फ एक साल के अंदर 1 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया है। यह सफलता एथर की रणनीति और उपभोक्ता की बदलती प्राथमिकताओं का जीता-जागता प्रमाण है।
Ather Rizta की बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि

एथर रिज्टा को अप्रैल 2024 में लॉन्च किया गया था और डिलीवरी जुलाई 2024 से शुरू हुई। मात्र 10 महीनों में ही 99,691 यूनिट्स की बिक्री कर, यह स्कूटर देश में फैमिली यूज के लिए लोकप्रियता का नया मानदंड बन गया। मई 2025 की शुरुआत में अतिरिक्त 309 यूनिट्स की बिक्री के साथ, इसने 1 लाख का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया।

फैमिली-फ्रेंडली डिज़ाइन और यूजर अनुभव

एथर रिज्टा को खासतौर पर फैमिली उपयोग के लिहाज से डिजाइन किया गया है। जहां पहले एथर के 450X और 450S जैसे स्पोर्टी मॉडल अधिक प्रचलित थे, वहीं रिज्टा ने आराम, प्रैक्टिकलिटी और पहुंच-योग्यता को प्राथमिकता देकर बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाई।

FY25 की बिक्री में Ather मॉडल्स का योगदान

FY25 यानी वित्तीय वर्ष 2024-25 में एथर के विभिन्न मॉडलों ने अपनी-अपनी हिस्सेदारी के साथ मजबूत बिक्री दर्ज की है। सबसे अधिक बिक्री एथर रिज्टा की रही, जिसने कुल 89,639 यूनिट्स बेचे और कुल बिक्री में 58% हिस्सा हासिल किया। इसके बाद 450X मॉडल का नंबर आता है, जिसकी बिक्री 44,391 यूनिट्स रही और इसका बाजार हिस्सा 28% था। 450S मॉडल ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 18,999 यूनिट्स बेचे और कुल बिक्री का 12% हिस्सा हासिल किया। वहीं, 450 एपेक्स ने 2,376 यूनिट्स की बिक्री के साथ 1.5% बाजार हिस्सेदारी बनाई। इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि एथर रिज्टा ने फैमिली-फ्रेंडली स्कूटर सेगमेंट में अपनी जबरदस्त पकड़ बनाई है और कंपनी के कुल प्रदर्शन में इसका महत्वपूर्ण योगदान है।

प्रतिस्पर्धा में आगे – Ather Rizta का दबदबा

एथर रिज्टा ने TVS iQube, बजाज चेतक, और हीरो विडा जैसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कड़ी टक्कर दी है। इसकी किफायती कीमत, लंबी रेंज और आरामदायक डिज़ाइन ने इसे फैमिली उपयोगकर्ताओं के बीच खास बनाया है।

क्या दर्शाते हैं ये आंकड़े?

रिज्टा की लगातार बढ़ती बिक्री एथर की रणनीतिक सोच का परिणाम है। कंपनी ने अब युवाओं के अलावा परिवारों पर फोकस कर एक बड़ा बाज़ार तैयार किया है। यह बदलाव भारत में EV अपनाने की परिभाषा को विस्तार दे रहा है, जहां अब पूरे परिवार स्मार्ट, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प चुन रहे हैं।

अब टाटा या महिंद्रा नहीं, इलेक्ट्रिक का मतलब बन चुकी है MG – मई में जमकर बिकी विंडसर EV

भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में अब सिर्फ टाटा या महिंद्रा ही नहीं, बल्कि एक नया नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहा है—JSW MG मोटर इंडिया। मई 2025 में कंपनी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 6,304 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 40% अधिक है। इस ग्रोथ की सबसे बड़ी वजह कंपनी की दमदार EV लाइन-अप, खासतौर पर विंडसर EV रही, जिसने ईवी स्पेस में MG को एक सीरियस प्लेयर बना दिया है। MG की मई सेल्स में EV की बड़ी भूमिका JSW MG मोटर इंडिया की मई 2025 की बिक्री में विंडसर EV और विंडसर EV प्रो ने प्रमुख भूमिका निभाई। लॉन्च के बाद से ही विंडसर EV को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और हाल ही में आए इसके प्रो वेरिएंट्स ने सेल्स को और मजबूत किया है। नई विंडसर प्रो सीरीज़: टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का मेल MG ने विंडसर प्रो सीरीज में दो नए वेरिएंट – एसेंस प्रो और एक्सक्लूसिव प्रो लॉन्च किए हैं। ये कारें 52.9kWh की बैटरी से लैस हैं, जो एक बार चार्ज करने पर 449 किमी तक की प्रमाणित रेंज देती हैं।

टॉप वैरिएंट एसेंस प्रो में लेवल 2 ADAS, व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) और व्हीकल-टू-लोड (V2L) जैसी आधुनिक सुविधाएं भी हैं, जो EV यूज़र्स के लिए सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ाती हैं। BaaS मॉडल: ईवी अपनाना हुआ और आसान MG का Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल, ग्राहकों को बैटरी खरीदने की बजाय किराये पर लेने की सुविधा देता है। इससे EV की शुरुआती कीमत कम हो जाती है और नए ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद मिलती है। MG की भविष्य की योजनाएं – तीन बड़े लॉन्च आने वाले हैं कंपनी आने वाले महीनों में तीन नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रही है: —MG Cyberster – एक ऑल-इलेक्ट्रिक रोडस्टर जो Porsche Boxster और BMW Z4 को टक्कर देगा —MG M9 – एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV जो Kia Carnival के सामने पेश होगी —MG Majester – एक फुल-साइज़ लग्जरी SUV, MG Gloster से भी ऊपर MG की सफलता के मायने MG की बढ़ती सेल्स यह संकेत देती है कि भारतीय ग्राहक अब केवल ‘ब्रांड’ नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, रेंज और वैल्यू को प्राथमिकता दे रहे हैं। विंडसर EV की सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर वाहन सस्ती कीमत में दमदार फीचर्स दे, तो वह बाजार में नई पहचान बना सकता है।