HomeTrending Storyहिन्दू जनजागृति समिति का रजत जयंती वर्ष में प्रवेश, लखनऊ के दो...

हिन्दू जनजागृति समिति का रजत जयंती वर्ष में प्रवेश, लखनऊ के दो मंदिरों में ली हिन्दू राष्ट्र स्थापना की प्रतिज्ञा

हिन्दू जनजागृति समिति का रजत जयंती वर्ष में प्रवेश, लखनऊ के दो मंदिरों में ली हिन्दू राष्ट्र स्थापना की प्रतिज्ञा

BP NEWS BHARAT,

*Lucknow, 11 October –* घटस्थापना के शुभ मुहूर्त पर हिन्दू जनजागृति समिति ने 24 वर्ष पूर्ण कर 25वें (रजत जयंती) वर्ष में प्रवेश किया है। हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के ध्येय से प्रेरित होकर समिति की ओर से इस अवसर पर देशभर में विशेष कार्यक्रम और अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु और श्री हनुमान मंदिर, गोल्फ सिटी में दो जगह पर हिन्दुनिष्ठों, धर्मप्रेमियों और समाज के बंधुओं ने संगठित होकर हिन्दू राष्ट्र की स्थापना की ऐतिहासिक प्रतिज्ञा ली।

जिस प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज ने रायगडेश्वर मंदिर में हिन्दवी स्वराज्य की प्रतिज्ञा ली थी, उसी प्रेरणादायी तर्ज पर यह प्रतिज्ञा समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना कर भारत देश को पुनः धर्माधिष्ठित हिन्दू राष्ट्र अर्थात रामराज्य बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित करने का दृढ़ संकल्प लिया गया। इस प्रतिज्ञा के माध्यम से सनातन हिन्दू धर्म पर अटूट श्रद्धा रखने, हिन्दू संस्कृति का संवर्धन करने, तथा मंदिरों, गौमाता और महिलाओं की प्राणपण से रक्षा करने की शपथ ली गई। साथ ही आक्रांताओं द्वारा नष्ट किए गए मंदिरों का जीर्णोद्धार करने और छत्रपति शिवाजी महाराज की भाँति शक्ति की उपासना करके हिन्दू राष्ट्र के लिए तन-मन-धन त्यागने के लिए सभी ने अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। “अब एक ही लक्ष्य, एक ही ध्येय, हिन्दू राष्ट्र। जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम्।।” के नारों से इस समय हिन्दू राष्ट्र का शंखनाद किया गया।

इस विशेष प्रतिज्ञा समारोह में अधिवक्ता संजीव तिवारी, श्री शशिकांत शुक्ला, श्री हरि शरण शुक्ला, डॉक्टर शुभम शुक्ला, श्री भूपेंद्र प्रजापति, श्रीमती दीपा श्रीवास्तव, डॉक्टर अखिलेश पांडे, श्री विकास पाठक, श्री विजय चौहान, श्री अमित यादव, श्री एम एल साहू, श्री अवधेश वाजपेयी, श्रीमती सीमा वाजपेयी, श्री हरीश सिंह और श्री सुनील शुक्ला यह गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समिति ने इस रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रारंभ हुए इस राष्ट्रकार्य और आगामी धर्मकार्य में सभी धर्मप्रेमी नागरिक बड़ी संख्या में सहभागी हों, ऐसा आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments