Home Blog Page 7

ममता बनर्जी नें मुख्य चुनाव आयुक्त को गिरफ्तार किये जाने की मांग की

0

*पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी का बड़ा हमला, कहा- ‘CEC ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करना चाहिए’*

ममता बनर्जी नें लगाये गंभीर आरोप

* इंडिया गठबंधन की बैठक जल्द

* SIR वाले सभी राज्यों में दुबारा चुनाव हो

* CEC को गिरफ्तार किया जाना चाहिए –

* इतना बड़ा घोटाला हो गया

* आपको खुद छोड़ देना चाहिए

* जहाँ ज्ञानेश कुमार ने चुनाव कराए वहां दुबारा चुनाव होना चाहिए

* न्यायपालिका को भी जनता की बात माननी चाहिए

* अगर इनको गिरफ्तार नहीं किया गया तो विपक्ष एकजुट होगा

बारिश’ लेकर आएगी लखनऊ में संगीत, लोककला और तहज़ीब का रंग

0

‘बारिश’ लेकर आएगी लखनऊ में संगीत, लोककला और तहज़ीब का रंग

• ‘बारिश – आर्ट।म्यूजिक।मानसून।’ शनिवार, 26 सितंबर 2026 को होटल क्लार्क्स अवध, लखनऊ में

लखनऊ,: मानसून की विदाई के साथ ही लखनऊ में एक ऐसी शाम सजने जा रही है, जो बारिश को महज़ एक मौसम नहीं, बल्कि संगीत, कला, किस्सागोई, शिल्प, स्वाद, खुशबू और सांस्कृतिक स्मृतियों के जीवंत उत्सव के रूप में सामने लाएगी। ‘बारिश – आर्ट।म्यूजिक।मानसून।’ शनिवार, 26 सितंबर 2026 को होटल क्लार्क्स अवध, लखनऊ में अपने रंग बिखेरेगी।एक्सक्यूरेटर्स इवेंट्स द्वारा क्यूरेट एवं निर्मित यह विशेष शाम सावन की सांस्कृतिक विरासत और लखनऊ की तहज़ीब को एक अनूठे अनुभव में पिरोएगी। शाम की शुरुआत अस्करी नक़वी की भावपूर्ण और सूफ़ियाना संगीत प्रस्तुति से होगी। इसके बाद चर्चित कवि तथा संगीत एवं सिनेमा के अध्येता यतीन्द्र मिश्र अपनी प्रस्तुति के माध्यम से संगीत, साहित्य और सिनेमा के विविध रंगों से रूबरू कराएंगे। शाम को अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से द कुटले खान प्रोजेक्ट आगे बढ़ाएगा, जो दर्शकों को लोक और सूफ़ी संगीत की समृद्ध परंपराओं की जीवंत यात्रा पर ले जाएगा।कार्यक्रम का संचालन वाराणसी के सौरभ चक्रवर्ती करेंगे, जो प्रस्तुतियों, संवादों और शाम से जुड़े विभिन्न अनुभवों को एक सूत्र में पिरोते हुए इस सांस्कृतिक उत्सव को आगे बढ़ाएंगे।

लखनऊ में ‘बारिश’ का अनुभव संगीत और प्रस्तुतियों से आगे बढ़ते हुए सांस्कृतिक संवादों, ‘बारिश बाज़ार’, हस्तशिल्प, चुनिंदा खान-पान एवं पेय और विविध अनुभवात्मक गतिविधियों के माध्यम से जीवंत होगा। यह आयोजन लखनऊ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, उसकी तहज़ीब और जीवन के विविध रंगों को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करेगा। दर्शकों को बारिश से जुड़ी स्मृतियों, भावनाओं, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के विभिन्न रूपों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इन सभी अनुभवों के माध्यम से ‘बारिश’ सावन की बदलती मनोदशाओं और लखनऊ की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को एक साथ पिरोते हुए ऐसी शाम रचेगी, जिसे दर्शक केवल देखेंगे और सुनेंगे नहीं, बल्कि महसूस भी करेंगे।मानसून का बहु-शहरी उत्सव ‘बारिश’ दिल्ली से देश के विभिन्न शहरों तक अपनी यात्रा के दौरान भारत की साझा और समन्वयी संस्कृति में बारिश की विविध अभिव्यक्तियों को तलाशता आया है। दिल्ली के सफल अध्यायों और जयपुर संस्करण के बाद अब ‘बारिश’ लखनऊ पहुंच रही है—एक ऐसे शहर में, जिसकी सांस्कृतिक पहचान मेहमाननवाज़ी, संगीत, शायरी, खान-पान, शिल्प और तहज़ीब की समृद्ध परंपराओं से गहराई से जुड़ी है। लखनऊ में ‘बारिश’ इसी सांस्कृतिक विरासत के विभिन्न रंगों को बारिश से जुड़ी स्मृतियों, भावनाओं और परंपराओं के साथ जोड़ते हुए एक अनूठा अनुभव प्रस्तुत करेगी।मिनहाल हसन, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, एक्सक्यूरेटर्स इवेंट्स, ने कहा, “‘बारिश’ हमारे लिए मानसून को केवल मौसम के रूप में देखने के बजाय उसकी उन तमाम परतों को समझने की एक यात्रा है, जो इसे स्मृतियों, संगीत, किस्सों, स्वादों और साझा सांस्कृतिक अनुभवों से जोड़ती हैं। हर शहर में बारिश के साथ जुड़ी एक अलग कहानी और एक विशिष्ट सांस्कृतिक संवेदना सामने आती है। लखनऊ में यह रिश्ता सावन, शायरी, संगीत, खान-पान और तहज़ीब के बेहद समृद्ध संसार में दिखाई देता है। लखनऊ संस्करण के माध्यम से हमारा प्रयास इन जीवंत परंपराओं को समकालीन अनुभवों के साथ एक साथ लाने का है—ऐसी शाम रचने का, जो लखनऊ की सांस्कृतिक जड़ों से गहराई से जुड़ी हो, लेकिन अनुभव में ताज़ा, जीवंत और समकालीन भी महसूस हो।”शाम की शुरुआत अस्करी नक़वी की विशेष रूप से तैयार की गई ‘बारिश’ पर दास्तानगोई से होगी। दास्तानगोई की सशक्त और भावपूर्ण परंपरा के माध्यम से नक़वी बारिश के उन भावनात्मक रंगों को सामने लाएंगे, जिनमें इश्क़, इंतज़ार, नॉस्टेल्जिया, स्मृतियां, शायरी और बारिश में भीगी शामों की छोटी-छोटी खुशियां शामिल हैं। उनकी किस्सागोई दर्शकों को शब्दों, कल्पना और भावनाओं के सहारे मानसून को एक अलग अंदाज़ में महसूस करने का अवसर देगी और शाम की शुरुआत को आत्मीय, संवेदनशील और विचारशील माहौल प्रदान करेगी।इसके बाद यतीन्द्र मिश्र अपनी विशेष रूप से तैयार प्रस्तुति ‘कहानी गीतों की: बारिश संस्करण’ के साथ दर्शकों से रूबरू होंगे। यह प्रस्तुति भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं संस्कृति में बारिश, संगीत और स्मृतियों के गहरे और चिरस्थायी रिश्ते को तलाशेगी। चर्चित हिंदी कवि और संगीत एवं सिनेमा के अध्येता यतीन्द्र मिश्र भारतीय संगीत और सांस्कृतिक परंपराओं की गहरी समझ को अपनी प्रस्तुति में पिरोते हैं। किस्सों, गीतों और रोचक प्रसंगों के माध्यम से ‘कहानी गीतों की’ दर्शकों को संगीत और कविता में रची-बसी बारिश की अनेक छवियों, भावनाओं और रंगों की एक खूबसूरत यात्रा पर ले जाएगी।यतीन्द्र मिश्र हिंदी कविता के चार काव्य-संग्रहों के साथ-साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत और सिनेमा पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकों तथा अनुवाद कार्यों के लेखक हैं। उनकी नवीनतम पुस्तक ‘अख्तरी: सोज़ और साज़ का अफ़साना’ बेगम अख़्तर के नाम से प्रसिद्ध अख्तरी बाई फ़ैज़ाबादी के जीवन, समय और संगीत पर केंद्रित है। उनकी चर्चित पुस्तक ‘लता: सुर-गाथा’ को वर्ष 2017 में छह प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें 64वां राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार – सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन (स्वर्ण कमल) और MAMI मुंबई फ़िल्म फेस्टिवल अवॉर्ड फॉर बेस्ट राइटिंग ऑन सिनेमा (2016–17) प्रमुख हैं।शाम की मुख्य संगीत प्रस्तुति होगी चर्चित संगीतकार कुटले ख़ान के नेतृत्व वाले ‘कुटले ख़ान प्रोजेक्ट’ की। राजस्थानी लोक और सूफ़ी संगीत की जीवंत परंपराओं को समकालीन ध्वनियों के साथ जोड़ता यह प्रोजेक्ट दर्शकों को भारत की समृद्ध लोक विरासत से जुड़ी एक ऊर्जावान और बहुरंगी संगीत यात्रा पर ले जाएगा। ‘बारिश’ के लखनऊ संस्करण में यह प्रस्तुति राजस्थान की लोक परंपराओं और अवध की आत्मीयता, संगीतप्रियता और तहज़ीब के बीच एक खूबसूरत सांस्कृतिक सेतु का निर्माण करेगी।

प्रस्तुतियों के अलावा, ‘बारिश लखनऊ’ दर्शकों के लिए कई अनूठे अनुभव भी लेकर आएगा। ‘बारिश बाज़ार’ में डिज़ाइनर्स, कारीगरों, लाइफ़स्टाइल ब्रांड्स और सजग एवं रचनात्मक उद्यमियों को एक साथ लाया जाएगा। जीवंत और आकर्षक माहौल में सजा यह बाज़ार दर्शकों को भारतीय शिल्प-कौशल, डिज़ाइन और समकालीन सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को करीब से देखने, जानने और अनुभव करने का अवसर देगा।शाम में चुनिंदा खान-पान और पेय, खुशबू, शिल्प और सांस्कृतिक संवादों के माध्यम से बारिश को कई इंद्रियों से महसूस करने के अवसर भी मिलेंगे। ये सभी अनुभव मिलकर ‘बारिश’ की विशिष्ट पहचान रचेंगे—एक ऐसा आयोजन, जिसे केवल देखा या सुना ही नहीं जाएगा, बल्कि महसूस किया जाएगा।

बीजेपी नें जारी की राज्य प्रभारियों की सूची

0

भाजपा ने बुधवार को 36 राज्यों में पार्टी के नए प्रभारियों और 24 राज्यों में सह-प्रभारियों का ऐलान किया। संजय भाटिया को राजस्थान और बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में पहले डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल प्रभारी थे। वहीं, मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी डॉ. महेंद्र सिंह के पास थी।

नई लिस्ट के मुताबिक, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। तीन अन्य नेताओं को भी दो-दो राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है। यूपी में 4 सह-प्रभारी नियुक्त हुए हैं।

इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के प्रभारियों के नाम भी शामिल हैं। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। इन तीनों की नियुक्ति 18 अगस्त को ही कर दी गई थी। पार्टी ने तब कहा था कि बाकी राज्यों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति बाद में की जाएगी।

श्रीराम सेना नें कर्मठ पुलिस अधिकारी को किया सम्मानित

0

अयोध्या में कर्मठ पुलिस अधिकारी का सम्मान

BP NEWS BHARAT,

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या के तारुन मैं कार्यरत ईमानदार एवं कार्य के प्रति कर्मठी थाना अध्यक्ष श्री लालचंद सरोज जी का श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात कर राम वस्त्र एवं प्रभु श्री राम जी का स्मृति चिन्ह भेंट किया,दिनेश ने कहा कि लालचंद सरोज जी जहां भी रहे उन्होंने अपने कार्य के प्रति मेहनत एवं लगन से कार्य किया बीकापुर एवं रुदौली में भी आपका कार्य उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहा है !

लखनऊ में आवारा कुत्तों की संख्या 86 हजार पार

0

लखनऊ में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़कर 86,195 हुई।

पशु गणना-2025 में सामने आया आवारा कुत्तों का नया आंकड़ा।

2019 में 75,678 थे आवारा कुत्ते, अब संख्या 86,195 पहुंची।

लखनऊ में बढ़ी आवारा कुत्तों की संख्या, नए इलाकों में भी बड़ी तादाद।

शहर की पुरानी सीमा में 66,405 आवारा कुत्ते मिले।

नए जुड़े इलाकों में 19,790 आवारा कुत्ते पाए गए।

हर चार में से एक आवारा कुत्ता नए जुड़े इलाकों में मिला।

लखनऊ में अब तक 1 लाख से ज्यादा कुत्तों की नसबंदी।

1,00,038 आवारा कुत्तों की हो चुकी है नसबंदी।

पुराने शहर में नसबंदी कवरेज 80.8 फीसदी पहुंचा।

नए इलाकों में नसबंदी कवरेज सिर्फ 42.7 फीसदी।

जोन-3 में सबसे ज्यादा 18,411 आवारा कुत्ते मिले।

जोन-6 में 13,249 आवारा कुत्ते पाए गए।

नए इलाके के जोन-6 में सबसे कम 9.6 फीसदी नसबंदी।

जोन-8 में 17.1 फीसदी पिल्ले, 21.3 फीसदी दूध पिलाती मादाएं मिलीं।

लखनऊ नगर निगम सूत्रों के हवाले से खबर है

बसपा शून्य पर – मायावती के नेतृत्व में अर्श से फर्श तक

0

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं बसपा सुप्रीमो मायावती की पार्टी अब चारों सदन में शून्य हो जाएगी, लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद में पहले से ही बहुजन समाज पार्टी शून्य है, अब राज्यसभा में रामजी गौतम की सदस्यता समाप्त होने वाली है, जिसके साथ चारों सदनों में बहुजन समाज पार्टी शून्य हो जाएगी, उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद बहुजन समाज पार्टी के पास विधायक ही नहीं है कि वह अपने उम्मीदवार को फिर से सदन में भेज सके, ऐसे में बहुजन समाज पार्टी अब राज्यसभा में भी शून्य हो जाएगी, एक समय ऐसा था जब मायावती प्रधानमंत्री बनने का सपना देखती थी, उत्तर प्रदेश में उनका दबदबा था, परंतु अकूत धन कमाई की लालसा, अंधाधुंध विकास और कमीशन, पैसे के बदले टिकट आदि कार्यों से बसपा हासिये पर चली गई।

Big Breaking – एक नजर में पढ़िए आज की बड़ी खबरें

0

लखनऊ, आज 11वें आयुर्वेद दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम का शुभारंभ, सुबह 11 बजे मरकरी हॉल में होगा आयोजन, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि, आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ की मौजूदगी, आयुर्वेद दिवस की थीम-स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद, जनपदों और चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा

 

➡लखनऊ, सीएम आज करेंगे भारत टैक्सी योजना का शुभारंभ, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का भी शुभारंभ, CM आवास पर सुबह 9:30 बजे से कार्यक्रम, लखनऊ में होगा भारत टैक्सी योजना का शुभारंभ, कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल की लॉन्चिंग, भारत टैक्सी योजना में यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं, कृषक समृद्धि योजना में 6% प्रभावी ब्याज दर, किसानों को 6 लाख तक ऋण का प्रावधान, 5 साल में 5 लाख किसानों को लाभ का लक्ष्य, पात्र किसानों के लिए 384 करोड़ की योजना

 

➡लखनऊ, बसपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आज, मायावती की अध्यक्षता में होगी राष्ट्रीय बैठक, आज BSP मुख्यालय में 11 बजे होगी बैठक, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब चुनाव पर होगा मंथन

 

➡लखनऊ, दिव्यांगजनों के लिए विशेष कैंप का आयोजन, आज मानस मंदिर परिसर, डालीगंज में कैंप, निःशुल्क दिव्यांगजन परीक्षण एवं पंजीकरण कैंप, सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा आयोजन

 

➡लखनऊ, अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा, रुचि की ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद मौत, परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा, सूचना पर पहुंची दुबग्गा पुलिस, स्टाफ फरार, दुबग्गा स्थित मेडविन हॉस्पिटल का मामला

 

➡लखनऊ, गेमिंग प्लेटफार्म बनाकर करोड़ों की ठगी, STF ने आरोपी विवेक कुमार सिंह को पकड़ा, My Ground11 Gaming Zone Pvt Ltd. द्वारा ठगी, थाना साइबर क्राइम, लखनऊ से था वांछित, हरियाणा निवासी अभियुक्त पेशे से मैकेनिकल इंजीनियरिंग, STF ने उत्तराखंद के देहारदून के थाना राजपुर से पकड़ा

 

➡लखनऊ, रजिस्ट्री शुल्क जमा करने में राहत मिलेगी, बैनामा कराने वालों को मिलेगी राहत, शुल्क जमा करने को इंतजार नहीं करना पड़ेगा, निबंधन विभाग ने भारतीय स्टेट बैंक से करार किया

 

➡लखनऊ, KGMU में रोबोट खरीद को लेकर विजिलेंस जांच शुरू, टेंडर प्रक्रिया में शामिल कंपनी ने गंभीर आरोप लगाए, कंपनी ने जेम पोर्टल नियमों के उल्लंघन की शिकायत की, विजिलेंस ने मामले में जांच शुरू कर दी है, केजीएमयू प्रशासन से 3 दिन में जवाब मांगा गया

 

➡लखनऊ, अब राज्यसभा में भी खत्म होगा बसपा का वजूद, लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद में खत्म, राज्यसभा में एकमात्र सदस्य का कार्यकाल समाप्त, विधायकों की कमी से बसपा चुनाव लड़ने में असमर्थ, लोकसभा, विधानसभा के बाद राज्यसभा में भी शून्य बसपा, राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम का कार्यकाल 25 नवंबर तक

 

➡गोरखपुर, सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर आएंगे, राजकीय महिला शरणालय का करेंगे लोकार्पण, कोविड प्रभावित बच्चों को लैपटॉप करेंगे वितरित, सीएम बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप, गोरखपुर के चरगांवा में 3.30 बजे होगा कार्यक्रम, कार्यक्रम में लाभार्थियों को बांटे जाएंगे लैपटॉप

 

➡अयोध्या, राम मंदिऱ धन गबन मामले से जुड़ी खबर, आरोपियों की जमानत पर आज भी सुनवाई, राम शंकर, सुभाष की याचिका पर आज सुनवाई, अनुकल्प, लवकुश, करुणेश की जमानत ख़ारिज, एंटी करप्शन कोर्ट ने नहीं दी थी जमानत, अविनाश शुक्ला की ज़मानत अर्जी हो चुकी खारिज

 

➡दिल्ली, आनंद पर्वत में युवक की चाकू मारकर हत्या, हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार, युवक की मौके पर ही हुई दर्दनात मौत, घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात, शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस जांच में जुटी, नाई बस्ती की गली नंबर-16 का मामला

 

➡दिल्ली, अली गांव में DDA का बड़ा एक्शन, सरिता विहार में DDA की डिमोलिशन ड्राइव, कथित अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई, DDA टीम ने अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई

 

➡दिल्ली, रेपकांड के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज ने बदली व्यवस्था, कॉलेज ने मंगलवार की नियमित कक्षाएं रद्द कर दीं, बुधवार की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराने का फैसला, कहा छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है

 

➡दिल्ली, सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट मामले में कार्रवाई, मामले में NIA ने नितु को गिरफ्तार किया, उत्तराखंड के हरिद्वार का निवासी नितु, गिरफ्तार आरोपी आदेश चौधरी का करीबी सहयोगी, मामले में अब तक 4 लोगों की हुई है गिरफ्तारी, अमित कुमार, आदेश चौधरी, मुकेश कुमार, राजेंद्र अरेस्ट, अन्य आरोपियों की तलाश में जांच जारी- NIA

 

➡दिल्ली, नेशनल हेराल्ड केस मामले से जुड़ी खबर, सोनिया-राहुल का दिल्ली HC में ED पर जवाब, ED के केस को “कानून का दुरुपयोग” बताया, कहा यह देश का ऐसा ED मामला है, ‘जो प्राइवेट शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ’, ED की रिविजन याचिका खारिज करने की मांग

 

➡संतकबीरनगर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज संतकबीरनगर में, करीब 12 बजे जिले में आएंगे डिप्टी सीएम, निर्माणाधीन CHC शिवबखरी का करेंगे निरीक्षण, अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे डिप्टी सीएम, धनघटा तहसील क्षेत्र में ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम

 

➡दिल्ली, रोहिणी जेल में कैदी की मौत मामले में जांच तेज, सेंट्रल जेल नंबर-10 में जानलेवा हमले का मामला, हमले में घायल कैदी की मौत के बाद जांच जारी, BSA अस्पताल में मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम, पोस्टमार्टम की तारीख,मेडिकल पैनल आज तय होगा

 

➡प्रयागराज, पीसीएस-2025 का ब्योरा जारी हुआ, 28 सितंबर से 24 अक्टूबर तक चलेंगे साक्षात्कार, पीसीएस-2025 के लिए रिक्त पदों का ब्योरा जारी, पुलिस उपाधीक्षक, आबकारी निरीक्षक के शारीरिक मानक तय, अक्टूबर के अंत तक परिणाम आने की उम्मीद है

 

➡अयोध्या, पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट अधिवक्ताओं ने ली कोर्ट की शरण, ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों पर केस दर्ज कराने की मांग, राम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का रुख किया, पुलिस द्वारा केस दर्ज न करने पर बार एसोसिएशन ने अर्जी दी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 26 सितंबर तक पुलिस से आख्या मांगी

 

➡आजमगढ़, व्यक्ति द्वारा पत्नी व 2 लोगों की हत्या मामला, हत्या के आरोपी अरविंद सिंह से पुलिस मुठभेड़, घर से बाहर निकलने की पुलिस द्वारा अपील, पुलिस की बात मानने से इनकार कर फायरिंग, आरोपी ने पुलिस टीम पर किया फायरिंग, पुलिस के अंदर पहुंचने पर आरोपी ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी गंभीर रूप से घायल, आरोपी की गोली से उसका एक बेटा भी घायल, दोनों को उपचार हेतु पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, इलाज के दौरान आरोपी और उसके बेटे की मौत, मौके पर दो अन्य बच्चों को सुरक्षित बचाया गया, SSP आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार ने दी जानकारी

0

अयोध्या।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला एंटी करप्शन कोर्ट ने तीन और आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कीं।

कोर्ट से बड़ा झटका अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे की जमानत अर्जियां निरस्त।

अब तक 6 की अर्जी हो चुकी है खारिज, चढ़ावा चोरी प्रकरण के 8 आरोपियों में से 6 की जमानत याचिकाएं खारिज।

कल होगी अहम सुनवाई गणना प्रमुख सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और टुन्नु यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई कल।

हाईकोर्ट का करेंगे रुख खारिज जमानत अर्जियों को लेकर दोबारा अपील दायर की जाएगी हाईकोर्ट में— सरकारी अधिवक्ता

लखनऊ में बैंक कर्मचारियों नें बड़े संघर्ष का ऐलान किया केंद्र सरकार की मनमानी अब बैंककर्मी नहीं सहेंगे।

0

रुचि त्रिपाठी, BP NEWS BHARAT,

लखनऊ। 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा शेष मुद्दों का शीघ्र निस्तारण हेतु *आज सभी बैंककर्मियों ने काला बैज पहन कर काम किया। साथ ही फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर धरना* दिया एवं सायं 5 बजे सार्वजनिक क्षेत्र के *बैंक कर्मियों ने विशाल प्रदर्शन भी* किया। यह जानकारी यू एफ बी यू के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि बैंक कर्मी, केंद्र सरकार की लगातार उपेक्षा से बाध्य होकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो गए हैं।

राज्य स्तरीय धरने में फ़ोरम के सभी सातो घटकों के वरिष्ठ बैंक नेताओं कामरेड वाई के अरोड़ा, दिनेश कुमार सिंह, अजय पांडेय, एस के संगतानी, लक्ष्मण सिंह, वी के माथुर, संदीप सिंह, अशोक अग्रवाल, सचिन केशरवानी ने अगुवाई की।

इनके अलावा काम. एस डी मिश्र, वी के सेंगर, शकील अहमद, नदीम सिद्दीकी, आर एन शुक्ला, विंध्य विक्रम, राकेश पाण्डेय, अनूप कुमार, भारती शर्मा, स्वाति सिंह, तारकेश्वर चौहान, धीरज सिंह, आशुतोष वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, अनुषा दुबे, सुप्रिया गुप्ता के साथ काम. करुणेश शुक्ला, आकाश शर्मा, वी के श्रीवास्तव, धीरज सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, गुरप्रीत सिंह, ओ एन टंडन, शिव कुमार सिंह, आशीष वर्मा, एम जेड हसन आदि बैंक नेताओं ने धरने में भाग लिया।

*धरने के बाद हुए सैकड़ो की संख्या में एकत्र बैंक कर्मियों के बीच प्रदर्शन में बैंक नेताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। केंद्र सरकार की मनमानी बैंककर्मी अब नहीं सहेंगे।*

अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया फोरम द्वारा आगे *25 सितंबर को स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर प्रदर्शन एवं रैली तथा 28, 29 एवं 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल* का आवाह्न किया गया है।

रुचि त्रिपाठी को मिली भारत तिब्बत सहयोग मंच में अहम जिम्मेदारी

0

देश के प्रमुख राष्ट्रवादी और सांस्कृतिक संगठन भारत तिब्बत सहयोग मंच में लखनऊ की वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती रुचि त्रिपाठी को अहम जिम्मेदारी मिली है, भारत तिब्बत सहयोग मंच के संरक्षक व नेतृत्वकर्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार की प्रेरणा से भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री पंकज गोयल के निर्देश पर केंद्रीय कमेटी नें श्रीमती रुचि त्रिपाठी को भारत तिब्बत सहयोग मंच महिला विभाग में अवध प्रांत की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा की, BTSM अवध प्रांत के अध्यक्ष श्री अजीत श्रीवास्तव नें श्रीमती रुचि त्रिपाठी का संगठन में स्वागत किया और पूरी कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने में जुटने की अपील की,

इस बीच संगठन में नई जिम्मेदारी संभालनें के बाद वरिष्ठ पत्रकार रुचि त्रिपाठी नें कहा कि देश व समाज हित सर्वोपरि है इसी भावना के साथ मैं संगठन में शामिल हुईं हूँ और मेरा प्रयास होगा कि संगठन को मजबूत करते हुए उद्देश्यों को प्राप्त करने हेतु ईमानदारी से प्रयास किया जाय l भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री पंकज गोयल ने अवध प्रांत की महिला विभाग की अध्यक्ष रुचि त्रिपाठी को शुभकामनाएं दी और जिम्मेदारियां के पूर्ण निर्वाह हेतु हर संभव प्रयास करने की अपेक्षा जताई l

आपको बता दें कि भारत तिब्बत सहयोग मंच तिब्बत की स्वतंत्रता, तिब्बती संस्कृति के संरक्षण और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए काम करने वाला भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसमें सुरक्षा से देश भर के लाखों लोग जुड़े हुए हैं और संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने हेतु हर संभव प्रयास कर रहे हैं l