HomeBlogरुचि त्रिपाठी को मिली भारत तिब्बत सहयोग मंच में अहम जिम्मेदारी

रुचि त्रिपाठी को मिली भारत तिब्बत सहयोग मंच में अहम जिम्मेदारी

देश के प्रमुख राष्ट्रवादी और सांस्कृतिक संगठन भारत तिब्बत सहयोग मंच में लखनऊ की वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती रुचि त्रिपाठी को अहम जिम्मेदारी मिली है, भारत तिब्बत सहयोग मंच के संरक्षक व नेतृत्वकर्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार की प्रेरणा से भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री पंकज गोयल के निर्देश पर केंद्रीय कमेटी नें श्रीमती रुचि त्रिपाठी को भारत तिब्बत सहयोग मंच महिला विभाग में अवध प्रांत की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा की, BTSM अवध प्रांत के अध्यक्ष श्री अजीत श्रीवास्तव नें श्रीमती रुचि त्रिपाठी का संगठन में स्वागत किया और पूरी कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने में जुटने की अपील की,

इस बीच संगठन में नई जिम्मेदारी संभालनें के बाद वरिष्ठ पत्रकार रुचि त्रिपाठी नें कहा कि देश व समाज हित सर्वोपरि है इसी भावना के साथ मैं संगठन में शामिल हुईं हूँ और मेरा प्रयास होगा कि संगठन को मजबूत करते हुए उद्देश्यों को प्राप्त करने हेतु ईमानदारी से प्रयास किया जाय l भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री पंकज गोयल ने अवध प्रांत की महिला विभाग की अध्यक्ष रुचि त्रिपाठी को शुभकामनाएं दी और जिम्मेदारियां के पूर्ण निर्वाह हेतु हर संभव प्रयास करने की अपेक्षा जताई l

आपको बता दें कि भारत तिब्बत सहयोग मंच तिब्बत की स्वतंत्रता, तिब्बती संस्कृति के संरक्षण और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए काम करने वाला भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसमें सुरक्षा से देश भर के लाखों लोग जुड़े हुए हैं और संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने हेतु हर संभव प्रयास कर रहे हैं l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments