Home Blog Page 39

वॉट्सऐप के ‘अपडेट्स’ टैब में जल्द नजर आएंगे ऐड्स, पर्सनल चैट्स को लेकर नहीं आएगी कोई परेशानी

नई दिल्ली । मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स की घोषणा की है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग में कहा है कि नए फीचर्स के साथ यूजर्स ज्यादा से ज्यादा चैनल्स और बिजनेस को आसानी से खोज पाएंगे। कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि हम अपने ‘अपडेट’ टैब के लिए कुछ नए फीचर पेश करने जा रहे हैं। वॉट्सऐप ने ब्लॉग में लिखा, “हमने पिछले दो वर्षों में इस टैब को आपके लिए वॉट्सऐप पर कुछ नया खोजने की जगह बनाने के लिए काम किया है और अब इसे प्रतिदिन 1.5 बिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं। हम अपने यूजर्स के उत्साह को देखकर प्रेरित हुए हैं और वॉट्सऐप पर एडमिन, संगठनों और व्यवसायों की मदद करना चाहते हैं।”

ऑफिशियल ब्लॉग में दी गई जानकारी के अनुसार, वॉट्सऐप ऐप के ‘अपडेट’ टैब में तीन नए बदलावों को चैनल सब्सक्रिप्शन, प्रमोटेड चैनल और ऐड्स इन स्टेटस के साथ देखा जाएगा। वर्तमान में वॉट्सऐप पर ‘अपडेट्स’ टैब पर यूजर को स्टेटस और चैनल्स की सुविधा मिलती है। कंपनी ने कहा है कि इस टैब पर ‘चैनल सब्सक्रिप्शन’ के साथ यूजर्स अपने पसंदीदा चैनल्स को सब्सक्राइब करने के साथ सपोर्ट कर सकते हैं। वे मंथली फीस के साथ चैनल से एक्सक्लूसिव अपडेट्स पा सकते हैं।

यह 2014 में मेटा द्वारा अधिग्रहित किए जाने के बाद से मोनेटाइजेशन को लेकर वॉट्सऐप का सबसे महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा, कंपनी ने कहा, “जब आप डाइरेक्ट्री में देख रहे होंगे तो हम आपको नए चैनल खोजने में मदद करेंगे जो आपके लिए दिलचस्प हो सकते हैं। पहली बार, एडमिन के पास अपने चैनल की विजिबिलिटी बढ़ाने का एक तरीका होगा।” इसी तरह, वॉट्सऐप की ओर से यूजर्स को स्टेटस में अब ऐड्स भी देखने को मिलेंगे।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, किसी नए बिजनेस को खोजना अब आसान हो जाएगा। स्टेटस में बिजनेस द्वारा प्रचारित किसी प्रोडक्ट या सर्विस को लेकर यूजर आसानी से बिजनेस से बातचीत शुरू कर पाएंगे।
वॉट्सऐप पर पेश होने वाले नए बदलाव ‘अपडेट’ टैब पर नजर आएंगे, जिसका मतलब हुआ कि यूजर्स को ‘चैट्स’ टैब के साथ उनकी पर्सनल मैसेजिंग को लेकर किसी तरह की रुकावट या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कंपनी की ओर से इन नए फीचर्स को अभी लॉन्च नहीं किया गया है, बहुत जल्द नए बदलावों को पेश किया जाएगा।

20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले जो रूट ने भारतीय टीम को दी चेतावनी, टीम का रिकॉर्ड दमदार

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट एक बार फिर से एक बड़ी सीरीज के लिए तैयार हैं। वे शुक्रवार 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम के लिए अहम खिलाड़ी होंगे। इस सीरीज से पहले जो रूट ने भारतीय टीम को चेतावनी भी दी है। उनका कहना है कि घरेलू परिस्थितियों में इंग्लैंड की टीम का रिकॉर्ड दमदार है। जो रूट ने दावा किया है कि इंग्लैंड की टीम मजबूत है, लेकिन भारतीय टीम भी सर्वगुण संपन्न है और ये सीरीज बहुत दिलचस्प होने वाली है, जिसकी शुरुआत लीड्स से हो रही है।

जो रूट के लिए अभी की चुनौती ये है कि वे भारतीय टीम के गेंदबाजों को घुटनों पर लाएं और फिर उनका टारगेट होगा कि नवंबर-दिसंबर में होने वाली एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का दम निकालें। जो रूट इस समय 13,006 रनों के साथ टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं, लेकिन जल्द वे टॉप 2 में प्रवेश कर सकते हैं, क्योंकि उनको नंबर दो बनने के लिए 400 से भी कम रन चाहिए। सचिन तेंदुलकर 15,921 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं।

पहले टेस्ट मैच से पहले स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए जो रूट ने कहा, “आप केवल उत्साहित हो सकते हैं। ये वो सीरीज हैं, जिसके लिए आप खेलते हैं। हमारे सामने जो अवसर हैं, वे बहुत बड़े हैं। आप जानते हैं कि एशेज आ रही है और आपसे इसके बारे में पूछा जाएगा। लोग इंडिया सीरीज में होने वाली चीजों को उससे जोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको एक शानदार टीम के खिलाफ काम करना है। आप सभी प्रारूपों में एक टीम के रूप में भारत की प्रगति को देखें, तो पाएंगे कि उन्होंने सभी आधारों को कवर कर लिया है। उनके पास शानदार पेस अटैक,, प्रतिभाशाली बल्लेबाज और बहुत मजबूत स्पिन अटैक है।”

उन्होंने आगे कहा, “वे दुनिया में कहीं भी प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं, लेकिन घरेलू मैदान पर हमारा रिकॉर्ड शानदार है, जिससे सीरीज दिलचस्प होगी। हम आत्मविश्वास के साथ इस सीरीज में उतरेंगे, लेकिन उनके योगदान को भी हम सम्मान देंगे।” भारत के खिलाफ 30 टेस्ट मैचों में उन्होंने 58.08 की औसत से 2,846 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 218 है। भारत के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में रूट का बल्लेबाजी औसत 74.95 तक पहुंच जाता है। उन्होंने 15 टेस्ट और 25 पारियों में सात शतक और पांच अर्द्धशतक के साथ 1,574 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड का गेंदबाजी क्रम भी कमजोर है, भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के मंसूबों पर फेर सकते हैं पानी

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को देखने के दो तरीके हैं। एक तो ये है कि भारत के पास इस बार विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का अनुभव नहीं है। इस दौरे को देखने का दूसरा तरीका ये है कि इंग्लैंड का गेंदबाजी क्रम भी कमजोर है। चार में से तीन गेंदबाज ऐसे हैं, जिनको टेस्ट मैच खेलने का कुल अनुभव सिर्फ 24 टेस्ट बैठता है। इसका फायदा अगर भारतीय बल्लेबाज उठाते हैं तो निश्चित तौर पर मानसिक रूप से भारतीय टीम पहले मैच में आगे निकल सकती है।

दरअसल, इंग्लैंड के गेंदबाजी क्रम में क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर हैं। पांचवें गेंदबाज कप्तान बेन स्टोक्स हैं। अगर वोक्स और स्टोक्स को अलग किया जाए तो कार्स, टंग और बशीर का टेस्ट खेलने का कुल अनुभव 24 टेस्ट है। कार्स ने 5, टंग ने 3 और बशीर ने 16 मुकाबले ही खेले हैं। दूसरी ओर अनुभवहीन कहे जा रहे भारतीय बल्लेबाजी क्रम के टॉप 4 के बल्लेबाजों को देखें तो उनको अच्छा खासा अनुभव टेस्ट मैच खेलने का है। अगर केएल राहुल को छोड़ भी दें तो भी यशस्वी जायसवाल 19 टेस्ट खेल चुके हैं।

जायसवाल के अलावा शुभमन गिल 4 नंबर पर खेलेंगे और उनको 32 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। अगर करुण नायर नंबर तीन पर खेलते हैं तो उन्होंने भी 6 टेस्ट खेले हुए हैं। इस तरह ये इंग्लैंड के गेंदबाजी क्रम से ज्यादा अनुभव रखते हैं। अगर इंग्लैंड की टीम के चार गेंदबाजों के अनुभव को मिलाया जाए तो यह 81 टेस्ट मैचों का बैठता है। वहीं, भारत के टॉप 4 बल्लेबाजों का अनुभव 115 टेस्ट मैचों का बैठता है। इस तरह रोहित और विराट के बिना भी भारत का बल्लेबाजी क्रम इंग्लैंड के गेंदबाजी क्रम से ज्यादा अनुभवी है। अब देखना ये है कि कौन फायदा उठाता है।

2 भारतीय रेसलर्स की WWE में हो सकती है वापसी, एक बन चुका है वर्ल्ड चैंपियन, वहीं दूसरे ने महिला रेसलिंग में किया कमाल

0

नई दिल्ली: WWE दुनिया भर में रेसलिंग के लिए जानी जाती है। भारत में भी रेसलिंग के दीवाने बहुत हैं। 2008 में ग्रेट खली के WWE में आने से भारतीय रेसलिंग को एक नई पहचान मिली। खली की सफलता ने कई और भारतीय खिलाड़ियों को रेसलिंग में नाम कमाने के लिए प्रेरित किया। फिलहाल WWE में कोई भी भारतीय रेसलर नहीं है। पिछले साल कुछ रेसलर्स को हटा दिया गया था। लेकिन द गेम यानी ट्रिपल एच इस स्थिति को बदल सकते हैं। ऐसे में आइए दो ऐसे भारतीय पहलवानों के बारे में बात करेंगे जिन्हें WWE में वापस लाया जा सकता है। ये पहलवान भारत में कुश्ती देखने वालों को बहुत पसंद आएंगे।
महिला रेसलिंग पर है WWE का फोकस

2017 में कविता देवी WWE में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। उन्होंने रेसलमेनिया 34 में अपना पहला मैच खेला। वह एक विमेंस बैटल रॉयल में भी शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने NXT लाइव शो में भी भाग लिया। 2018 में वह मे यंग क्लासिंक में भी दिखाई दीं। लेकिन 2021 में WWE ने उन्हें छोड़ दिया। कविता देवी को WWE ने ठीक से इस्तेमाल नहीं किया। अगर उन्हें सही मौका मिलता तो वह बहुत कुछ कर सकती थीं। आजकल WWE में महिला रेसलिंग को बहुत बढ़ावा दिया जा रहा है। ट्रिपल एच के आने के बाद से हर पहलवान को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। WWE को कविता देवी को भी सुनना चाहिए। उन्हें वापस लाने से सभी खुश होंगे। यह एक अच्छा कदम होगा।

पूर्व चैंपियन को फिर से मिल सकता है मौका

जिंदर महल भारतीय मूल के पहलवान हैं। अप्रैल 2019 में WWE ने उन्हें हटा दिया था। लेकिन उन्होंने अपनी पहचान बनाए रखी। 2017 में उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। 2024 की शुरुआत में उन्हें फिर से एक बड़े अभियान में शामिल किया गया। इसके बाद वह द रॉक के साथ भी दिखाई दिए। उन्होंने सैथ रॉलिंस के साथ भी एक यादगार मैच खेला। WWE छोड़ने के बाद जिंदर महल ने कई और रेसलिंग संगठनों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई टाइटल जीते हैं। लोग आज भी उनके काम की तारीफ करते हैं। ट्रिपल एच को उन्हें वापस WWE में लाने के बारे में सोचना चाहिए। अगर वह फिर से WWE में आते हैं, तो वह एक नए अंदाज में दर्शकों को जरूर पसंद आएंगे।

बाग से बोतल तक: आम की मिठास अब वाइन में

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने एक अनोखा कदम उठाते हुए अपनी पहली आम और स्थानीय फलों से बनी शराब की वाइनरी का उद्घाटन किया है। यह वाइनरी लखनऊ के बाहरी इलाके मालिहाबाद के माल क्षेत्र में स्थित है और रविवार को इसका आधिकारिक रूप से शुभारंभ हुआ। करीब 100 एकड़ में फैले आम के बागान के बीच स्थापित इस वाइनरी पर लगभग ₹10 करोड़ का निवेश किया गया है। राज्य के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस परियोजना का उद्घाटन किया।

माल क्षेत्र के मूल निवासी और इस पहल के प्रवर्तक मधवेंद्र देव सिंह ने बताया कि वाइनरी जल्द ही पर्यटकों के लिए डे टूर की सुविधा भी शुरू करेगी, जबकि वाइन की खास किस्में वाइनरी परिसर से ही खरीदी जा सकेंगी। “हमने चार वेरायटी की वाइन तैयार की हैं, जो पूरी तरह से स्थानीय स्तर पर उगाए गए फलों से बनी हैं और इनमें किसी भी प्रकार के रसायनों या कृत्रिम तत्वों का इस्तेमाल नहीं हुआ है,” सिंह ने बताया। इन वाइन में आम, शहद, शहतूत, पुदीना जैसे देसी फलों का उपयोग किया गया है। इनकी कीमत ₹300 से ₹1,200 के बीच होगी, जो बोतल के आकार और प्रकार पर निर्भर करेगी।

कृषि व्यवसाय प्रबंधन में एमबीए कर चुके सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि इन वाइन में न तो अतिरिक्त चीनी डाली गई है और न ही इथेनॉल मिलाया गया है। “हम पूरी तरह से प्राकृतिक और शुद्ध उत्पाद देने के लिए प्रतिबद्ध हैं,” उन्होंने कहा। सिंह ने दो वर्ष पहले ‘एम्ब्रोसिया नेचर लिविंग’ नामक निजी कंपनी की स्थापना की थी। इसके बाद उन्होंने यूपी सरकार के उद्यान विभाग के साथ पिछले इन्वेस्टर्स समिट में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह पहल राज्य सरकार की ‘मेड इन यूपी वाइन’ योजना के अंतर्गत आती है, जो मार्च 2022 में शुरू की गई थी। इसके तहत स्थानीय फलों से निर्मित वाइन पर आबकारी शुल्क नहीं लगाया जाता।

वाइनरी में ‘ब्रैगट’ नामक एक विशेष पेय भी तैयार किया जा रहा है, जो बीयर और मीड (शहद से बनी शराब) का मिश्रण है। यह परंपरागत और आधुनिक विधाओं का अनोखा मेल प्रस्तुत करता है। मालिहाबाद जो पहले से ही आमों के लिए प्रसिद्ध है, अब इस नई वाइनरी की शुरुआत के साथ ‘क्यूलिनरी टूरिज्म’ और ‘वाइन कल्चर’ के नक्शे पर भी अपनी खास जगह बना सकता है।

नीट यूजी 2025 में लखनऊ के मुक्तेश तन्मय (एआईआर 36) और अनंत चौरसिया (एआईआर 44) चमके

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड के 6 छात्रों ने टॉप रैंक में बनाई जगह

लखनऊ : टेस्ट प्रिपरेशन सेवाओं में देश का अग्रणी संस्थान आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (एईएसएल) यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है कि नीट यूजी 2025 जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में लखनऊ शाखा के 6 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल की है। यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और एईएसएल द्वारा प्रदान की गई विश्वस्तरीय कोचिंग एवं मेंटरशिप का प्रमाण है। परीक्षा परिणाम आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित किए गए। लखनऊ शाखा के प्रमुख सफल छात्रों में शामिल हैं – मुक्तेश तन्मय – ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 36, अनंत चौरसिया – एआईआर 44. अद्विता – एआईआर 325. यश्मित गर्ग – एआईआर 805, सनिष्का श्रीवर्त – एआईआर 815, शीखर मिश्रा – एआईआर 882

यह उल्लेखनीय प्रदर्शन एईएसएल की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है। ये सभी छात्र एईएसएल के क्लासरूम प्रोग्राम से जुड़े थे, जो विशेष रूप से नीट जैसी कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय एईएसएल की मज़बूत एकेडमिक फाउंडेशन, कांसेप्चुअल क्लैरिटी और निरंतर अनुशासित पढ़ाई को दिया। छात्रों ने कहा:”हम आकाश के आभारी हैं, जिन्होंने इस पूरी यात्रा में हमारा मार्गदर्शन किया। यहां की संरचित सामग्री, विशेषज्ञ शिक्षण और पर्सनल मेंटरिंग से हमें कठिन विषयों को कम समय में अच्छी तरह समझने में मदद मिली। एईएसएल के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।” श्री डी. के. मिश्रा, रीजनल डायरेक्टर, एईएसएल ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा:”नीट यूजी 2025 में हमारे छात्रों का यह शानदार प्रदर्शन अत्यंत गर्व की बात है। 23 लाख से अधिक छात्रों द्वारा दी जाने वाली इस परीक्षा में ऐसे अंक हासिल करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह न केवल छात्रों की मेहनत और संकल्प को दर्शाता है, बल्कि उनके अभिभावकों के समर्थन और हमारी अकादमिक टीम के समर्पण को भी दर्शाता है। हम उन्हें उनके उज्ज्वल मेडिकल करियर के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

नीट यूजी हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष (बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस आदि) जैसे स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अनिवार्य है। यह परीक्षा भारत में सरकारी एवं निजी संस्थानों के अलावा विदेश में मेडिकल पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए भी मान्य है।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: विमान को पहले उड़ा चुके पायलटों से भी होगी पूछताछ, पीड़ित परिवार बोले हमें परिजनों के अंग सही-सलामत सौंपिए

0

नडियाद: अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए घर के सदस्यों के अवशेषों के लिए गुजरात का एक परिवार सरकार से गुहार लगा रहा है। दर्दनाक हादसे में गुजरात के खेड़ा जिले के 17 से अधिक परिवारों ने अपने प्रियजन खोए, जिनमें नडियाद के पवार परिवार के मुखिया महादेव तुकाराम पवार और उनकी पत्नी आशाबेन पवार भी शामिल हैं। ये दंपति ब्रिटेन में रहने वाले अपने बेटे से मिलने पहली बार विदेश यात्रा पर रवाना हुआ था। ये उनकी पहली हवाई यात्रा थी, जो दुर्भाग्यवश आखिरी साबित हुई।

विमान को पहले उड़ा चुके पायलटों से भी होगी पूछताछ, जांच हुई तेज
अहमदाबाद विमान हादसे की जांच अब तेज हो चुकी है। इस क्रम में हादसे की जांच कर रही एजेंसियां अब उन पायलटों से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है जो पूर्व में इस बोईंग को उड़ा चुके हैं। जांच एजेंसियों ने एयर इंडिया प्रबंधन से उन पायलटों और क्रू मेंबर्स की डिटेल्स मांगी है जो पहले इस विमान के संचालन से जुड़े हुए थे। दरअसल जांच एजेंसियां ये जानना चाहती है कि पिछले 7-8 दिनों में भी दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कोई खराबी तो नहीं आई थी। क्रू मेंबर्स या पायलट्स ने ऐसी कोई खराबी नोटिस की थी क्या? इससे हादसे की जांच में काफी मदद मिलेगी। फिलहाल राहत की बात ये है कि विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है।

वहीं, बेटे रमेश का कहना है, “प्लेन में मेरे माता-पिता थे। जब वो दोनों एयरपोर्ट पर गए थे, तब वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि हमें सीट मिल गई है। सही जगह पर बैठे हैं। आखिर में जय भारत बोलकर उन्होंने फोन रख दिया।” रमेश ने बताया कि वो 10 साल से मंदिर में सेवा करने जाते थे। विमान हादसे में अपने चाचा-चाची को खोने वाले महेश भावुक हो बोले, “वो खुद दोनों को एयरपोर्ट पर छोड़कर आए थे और दोपहर में घर लौट आए। कुछ समय बाद हादसे की खबर मिली तो तुरंत चाचा-चाची से संपर्क करने की कोशिश की। फोन तो बजा, लेकिन किसी ने उठाया नहीं। तब हम सभी चिंता में पड़ गए और अहमदाबाद की ओर रवाना हो गए।” उन्होंने बताया, “परिवार के लोग सबसे पहले एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें जानकारी मिली कि सभी यात्रियों को असरवा अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में भीड़ और अफरातफरी का माहौल था। फिर भी रात में डीएनए सैंपल लिया गया, लेकिन स्थिति बहुत असमंजस भरी थी।”

सरकार से अपील करते हुए महेश ने कहा कि भावनाएं समझिए, व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा, “आप 72 घंटे से एक दिन अधिक समय लीजिए, लेकिन हमें हमारे प्रियजनों के शरीर के अंग संगठित और सम्मानजनक तरीके से सौंप दीजिए। ये सिर्फ मेरी नहीं, हम सभी की मांग है। हमारी भावनाएं हमारे परिजनों से जुड़ी हैं।”

‘इंग्लैंड दौरे पर एक दिन में 12 ओवर ही करें गेंदबाजी’…पूर्व भारतीय क्रिकेटर की बुमराह को सलाह

0

नई दिल्ली: भारत के पूर्व बल्लेबाज डब्ल्यूवी रमन का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान जसप्रीत बुमराह को दिन में अधिकतम 12 ओवर गेंदबाजी का टारगेट रखना चाहिए। इस तेज गेंदबाज पर ज्यादा वर्कलोड नहीं बढ़ाना चाहिए। बोर्ड यह पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि बुमराह इंग्लैंड में पांच में से सिर्फ तीन टेस्ट खेलेंगे।

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने खास बातचीत का आयोजन किया था, जिसमें रमन ने कहा, “अभी तक भारत ने बुमराह के इंग्लैंड में खेलने वाले टेस्ट मैचों पर फैसला नहीं किया है। बेकेनहैम में इंट्रा-स्क्वॉड मैच खत्म होने के बाद चीजें ज्यादा स्पष्ट होंगी। हां, बुमराह की उपलब्धता भारत के लिए की-फैक्टर है। यह काफी हद तक तय है कि वह तीन टेस्ट मैचों से ज्यादा नहीं खेलेंगे, तो यह अपेक्षाकृत आसान हो जाता है। आपको पता है कि आप उन्हें दो टेस्ट मैचों में खेलता नहीं देख पाएंगे।”

रमन ने आगे कहा, “अगर टीम मैनेजमेंट को यह विकल्प मिलता है, तो उन्हें निश्चित रूप से सीरीज शुरू होने से पहले इसका पता लगाना होगा। जहां तक ​​मैदान पर बुमराह के इस्तेमाल की बात है, मुझे लगता है कि वह उनसे ज्यादा गेंदबाजी नहीं करवा सकते। शायद बुमराह से 15 ओवर से अधिक गेंदबाजी न करवाई जाए। मेरे हिसाब से उन्हें एक दिन में 12 ओवर ही फेंकने चाहिए।”

इंग्लैंड दौरे पर बुमराह के अलावा भारत के अन्य तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह शामिल हैं, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और शार्दुल ठाकुर सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं।

रमन ने लीड्स में सीरीज के पहले मैच में भारत की तेज गेंदबाजी चौकड़ी को पूरा करने के लिए सिराज, प्रसिद्ध और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप को चुना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बुमराह को आराम दिया जाता है, तो प्रसिद्ध कृष्णा या शार्दुल में से कोई एक इस तस्वीर में आ सकते हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, “मैं अर्शदीप को चुनूंगा। मुझे लगता है कि सिराज निश्चित रूप से नंबर तीन पर होंगे। अगर बुमराह नहीं होते, तो मैं प्रसिद्ध कृष्णा को भी शामिल करूंगा। बुमराह भी होते हैं, तो मैं चार सीमर रखने का विचार करूंगा, खासकर लीड्स में, क्योंकि वहां बहुत ज्यादा स्विंग और सीम होगी।”

उन्होंने कहा, “हेडिंग्ले हमेशा से ही ऐसा मैदान रहा है, जहां गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में मैं वहां चार तेज गेंदबाजों को उतारना पसंद करूंगा। आपको बुमराह को आराम देने की कोशिश करनी है और उसके बाद आपको चार तेज गेंदबाजों की जरूरत है, तो निश्चित रूप से शार्दुल को टीम में शामिल करना होगा। बुमराह के बाद मेरी पसंद अर्शदीप, सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा होंगे।” भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी।

NEET UG रिजल्ट जारी, राजस्थान के महेश ने किया टॉप…ऐसे करें चेक

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट आज जारी कर दिया। राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने टॉप किया है। उन्हें 720 में से 686 मार्क्स मिले हैं। उनके अलावा मध्य प्रदेश के इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की सेकेंड और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी की तीसरी रैंक आई है। टॉप 10 में एक लड़की है।

दिल्ली की अविका अग्रवाल को फीमेल कैटेगरी में पहला स्थान मिला है। रिजल्ट के बाद महेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं देश में पहला स्थान हासिल कर पाऊंगा, लेकिन मुझे हमेशा विश्वास था कि अगर मेहनत ईमानदारी से की जाए और सही दिशा में की जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।” उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और कोचिंग संस्थान को दिया।

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम केवल 4 स्टेप्स में चेक किया जा सकता है और डाउनलोड किया जा सकता है-
स्टेप 1: NEET UG Result 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके साइन इन करना होगा।
स्टेप 4: अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड ही डाउनलोड कर सकते हैं।

टू-व्हीलर सेफ्टी गियर बाइक चलाने वालों को है बहुत जरुरी, राइडर न भूले इसे पहनना

नई दिल्ली। दोस्तों अगर आप को बाइक चलानी है और किसी भी जोखिम से बचना है तो टू-व्हीलर सेफ्टी गियर (Two-Wheeler Safety Gear) पहनना न भूले ये केवल आपको मौसम के प्रभाव से बस नहीं बचाते हैं ये एक्सीडेंट में लगने वाले चोट से भी बचाते हैं। अब तो बरसात का मौसम है । मौसम की मार सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ती है। टू-व्हीलर चलाने वाले मौसम के प्रभाव से सुरक्षित नहीं होते। वहीं, सड़क हादसों में भी इनके हताहत होने का ज्यादा खतरा रहता है। ऐसे में टू-व्हीलर सेफ्टी गियर पहनने वाले काफी हद तक सड़कों पर सेफ रहते हैं। बाइक गियर न केवल आपको मौसम के प्रभाव से बचाते हैं, बल्कि एक्सीडेंट के दौरान आपको चोट से भी बचाते हैं। हम आपको ऐसे सेफ्टी गियर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर बाइक चलाने वालों को पहनने चाहिए।

सेफ्टी जैकेट

टू-व्हीलर चलाते समय सेफ्टी जैकेट (Safety Jacket) आपको एक्सीडेंट के दौरान चोट से काफी हद तक सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। कोई भी टू-व्हीलर चप्पल पहनकर न चलाएं जूते पहनें।

सेफ्टी ग्लव्स
राइडर को राइड के दौरान सेफ्टी ग्लव्स का इस्तेमाल करना जरूरी है। ग्लव्स धूल-मिट्टी से आपके हाथ गंदे नहीं होने देते और इनसे हाथों को भी सेफ्टी मिलती है।

ISI मार्क हेलमेट
सड़क पर सुरक्षा के लिए आपको हमेशा हेलमेट पहनकर राइड करना चाहिए। सेफ्टी पूरी तरह हो सके इसके लिए हेलमेट का ओरिजनल होना भी जरूरी है। कई लोग नकली और सस्ते हेलमेट का उपयोग करते हैं जो हादसे के समय टूट कर जख्मी कर सकते हैं। हेलमेट खरीदते समय ध्यान रखें कि वह ISI मार्क वाला ओरिजनल हेलमेट होना चाहिए।