Home Blog Page 37

थोड़ा चलते ही हांफने लगते हैं तो अपनाए यह उपाय, इन चीजों के सेवन से मजबूत होता है हार्ट

नई दिल्ली। मजबूत हार्ट (Strong Heart) के लिए क्या करना चाहिए. इसका कोई तय फॉर्मूला नहीं (no fixed formula) है. कुदरती रूप से आपका हार्ट मजबूत होता है लेकिन यदि आप शारीरिक रूप से गतिहीन हो जाते हैं और अनहेल्दी खान-पान (unhealthy eating habits) के शिकार हैं तो आपका हार्ट कमजोर होने लगेगा. कई बार कुछ लोग थोड़ी ही दूर चलते हैं कि वे हांफने लगते हैं. इस स्थिति में हार्ट में ज्यादा क्षमता नहीं होती. इसके लिए धीरे-धीरे हार्ट की क्षमता को बढ़ानी होती है.

हार्ट को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले हेल्दी डाइट की जरूरत (need for healthy diet) होती है. ब्रिटिश हेल्थ फाउंडेशन (British Health Foundation) के मुताबिक दाल प्रोटीन का सबसे सस्ता स्रोत है लेकिन इसके फायदे हजारों रुपये वाली चीजों से कहीं ज्यादा है. दाल में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और लो फैट होता है. इस कारण यह हार्ट को मजबूत बनाने के लिए मुफीद चीज होती है।

हार्ट के लिए ये 5 चीजें

  1. मसूर दाल-दालें फलीदार होती हैं. यानी यह एक तरह से सीड्स होती है. इसलिए इसमें सीड्स के जो-जो तत्व होते हैं, सब मौजूद होता है. दालों में मसूर की दाल बेहद पौष्टिक और शक्तिवर्धक होती है. मसूर की दाल पोषक तत्वों का खजाना होती है. मसूर की दाल कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. मसूर की दाल में कैल्शियम और डायट्री फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होता है. इसलिए मसूर की दाल हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को करती है।
  2. तूर दाल-तूर की दाल को आमतौर पर लोग अरहर की दाल कहते हैं. अरहर की दाल में पर्याप्त कई तरह के एमिनो एसिड पाए जाते हैं. एमिनो एसिड प्रोटीन का बिल्डिंग ब्लॉक होता है. शरीर को हर दिन एमिनो एसिड की जरूरत होती है. खासकर हार्ट को. इसलिए अरहर की दाल हार्ट के मसल्स को मजबूत करती है।
  3. उड़द की दाल-उड़द की दाल भी बेहद पौष्टिक होती है. बेशक लोग उड़द की दाल का सेवन कम करे लेकिन यह पौष्टिक तत्वों का खजाना होती है. उड़द की दाल में सॉल्यूबल डायट्री फाइबर होता है जो हार्ट के लिए अच्छी मानी जाती है. उड़द की दाल के सेवन से स्किन में ग्लो आता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होता है।
  4. बादाम-बादाम के बारे में हमेशा सुनते आ रहे हैं कि यह दिल के लिए बेहद फायदेमंद है. कई रिसर्च में भी इसे साबित किया गया है. मायो क्लिनिक की रिपोर्ट के मुताबिक बादाम में अनसैचुरेटेड फैट होता है जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. इसके साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्लांट स्टोरोल्स भी होता है जो हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद है।

5.हरी पत्तीदार सब्जी-हरी पत्तीदार सब्जियों का कोई विकल्प नहीं है. यदि आप रोजाना हरी पत्तीदार सब्जियों का सेवन करते हैं कि सिर्फ हार्ट डिजीज ही नहीं कई तरह की बीमारियां शरीर में आने से पहले खत्म हो जाएगी. हरी पत्तीदार सब्जियों में विटामिन के सहित कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और आर्टरी में कोलेस्ट्रॉल को जमा होने नहीं देता।

कम नींद की वजह से हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां

नई दिल्‍ली। समय पर सोना बहुत जरूरी है, लेकिन आज के बदलते दौरे में लेट नाइट सोना (late night sleep) एक फैशन बन गया है, जबकि ये आदत ठीक नहीं है। इससे लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। आश्चर्य की बात तो ये है कि लोग जानते भी हैं कि कम नींद लेना सेहत के लिए हानिकारक है, फिर भी लापरवाही करते हैं। देर रात तक जागने के पीछे स्मार्ट फोन का इस्तामाल एक बड़ी वजह है, इसके साथ ही इंटरनेट का घंटों फिजूल इस्तमाल भी नींद को प्रभावित करता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब आप पूरी नहीं नहीं लेते तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ा सकता है। इनमें गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। यही वजह है कि आपको समय रहत सर्तक हो जाना चाहिए। आइए नीचे जानते हैं कि कम नींद लेने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

नींद की कमी से हो सकती है ये 5 गंभीर बीमारियां

  1. हार्ट अटैक
    नींद की कमी से हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। सोते समय शरीर की अंदरूनी मरम्मत और सफाई होती है। नींद की कमी के कारण शरीर इस प्रक्रिया को नहीं कर पाता है, जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर का संभावना बढ़ जाती है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
  2. मानसिक समस्याएं
    नींद की कमी मानसिक समस्याओं को बढ़ा सकती है। कम सोने से मानसिक स्थिति पर सीधा असर पड़ता है। नींद की कमी के कारण हमारा दिमाग नई ऊर्जा नहीं जुटा पाता, जिससे कारण दिमाग तरोताजा नहीं हो पाता है। कम सोने से कई मानसिक समस्याएं हो जाती हैं, इनमें याददाश्त से जुड़ी परेशानी भी शामिल है।
  3. डायबिटीज
    नींद की कमी से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि अच्छी नींद नहीं लेने पर शुगर से भरपुर और जंक फूड खाने की इच्छा बढ़ जाती है। हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारिया कम सोने के कारण हो सकता है।
  4. ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
    कम नींद लेने की वजह से ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है, शरीर में कोशिकाओं को भी काफी नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि हम समय पर सो जाएं।
  5. हड्डियों में कमजोरी
    नींद की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियों में मौजूद मिनरल्स का संतुलन बिगड़ने लगता है, इसी वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या भी शुरू हो जाती है।

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का MP से भी था गहरा नाता, पहली शादी में इस शहर की बहू बनी थीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली । कांटा लगा गाने के रीमिक्स से मशहूर (famous from remix)हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला(actress shefali jariwala) का मात्र 42 वर्ष की उम्र में बीती रात हार्ट अटैक (Heart Attack)से निधन (demise)हो गया। इस खबर को सुनते ही उनके चाहने वाले फैंस काफी दुखी हैं, लेकिन शायद कम ही लोगों को पता होगा कि शेफाली जरीवाला का मध्य प्रदेश से भी नाता है। दरअसल उनकी पहली शादी ग्वालियर में मीत ब्रदर्स की जोड़ी के हरमीत सिंह से हुई थी। मीत ब्रदर्स के दोनों भाई मनमीत सिंह और हरमीत सिंह ग्वालियर के एक शराब कारोबारी गुलजार सिंह के बेटे हैं, जिन्होंने अपना फैमिली बिजनेस संभालने की बजाय संगीत की दुनिया में मशहूर होने के लिए मुंबई की ओर रुख कर लिया और अपनी मेहनत के दम पर सफलता पाई।

आपको बता दें साल 2004 में हरमीत और शेफाली जरीवाला की शादी हुई थी। बताया जाता है कि मुंबई में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया। हालांकि हरमीत के घर वाले इस रिश्ते से ज्यादा खुश नहीं थे, लेकिन बाद में वह भी तैयार हो गए। शादी के बाद शेफाली कभी ग्वालियर नहीं रहीं, वे शादी के तुरंत बाद पति हरमीत के साथ मुंबई वापस चली गई थीं। इसके बाद से ही हरमीत के पिता को इस बात का अंदाजा हो गया था कि यह शादी शायद ज्यादा दिन नहीं चलेगी और आगे चलकर हुआ भी कुछ वैसा ही। कुछ साल बाद पति-पत्नी के बीच मतभेद पैदा हो गए और इसके बाद उन्होंने ग्वालियर फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी।

बताया जाता है कि तलाक की अर्जी देने के बाद शेफाली कई बार ग्वालियर कोर्ट में तारीखों पर पेशी के लिए आती रहीं, इसके बाद साल 2009 में दोनों पक्षों ने एक मत होकर फैमिली कोर्ट में तलाक ले लिया। यह शादी करीब 5 साल तक चली और इसके बाद शेफाली कभी ग्वालियर नहीं आईं। वहीं उनके ससुर गुलजार भी यहां से अपनी पुश्तैनी जमीन-जायदाद को बेचकर मुंबई चले गए और उनका परिवार अब मुंबई में ही रहता है।

यूं शुरू हुई थी शेफाली संग हरमीत की लव स्टोरी

कुछ साल पहले हरमीत ने शेफाली संग पहली मुलाकात और अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा था, ‘मुझे याद है कि मैं कई साल पहले एक शो के लिए बांग्लादेश गया था। वहां पर सनी लियोनी और शेफाली भी आई थीं। वापसी में हम तीनों एक साथ निजी विमान से वापस आए थे और इस दौरान शेफाली और मैं एक-दूसरे के बगल में बैठे थे। इस दौरान हमारे बीच काफी लंबी बातचीत हुई थी। इसके बाद मैं उनसे कुछ कार्यक्रमों और पार्टियों में मिला था, जहां मुझे याद है कि हम दोनों ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से शुभकामनाएं दी थीं।’

बहू होने के नाते शेफाली जरीवाला का ग्वालियर से बेहद करीबी नाता रहा है, क्योंकि यह उनकी पहली ससुराल थी इसलिए उनके निधन पर ग्वालियर के लोगों ने भी दुख जताया है।

बता दें कि 42 वर्षीय शेफाली जरीवाला को शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे उनके दूसरे पति पराग त्यागी मृत अवस्था में मुंबई के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। पीटीआई के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया और उनकी मौत की वजह के बारे में राय फिलहाल सुरक्षित रखी गई है। शनिवार शाम को ही शेफाली का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

‘उसका शो हिट और मैंने शराबी दोस्त बना लिए’, क्या बोले टीवी स्टार श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड? इसलिए टूटा था रिश्ता

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं। श्वेता तिवारी ने महज 19 साल की उम्र में राजा चौधरी से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी पलक तिवारी को जन्म दिया था। श्वेता और राजा दोनों ने ही अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। लेकिन ये शादी चंद साल में ही टूट गई। अब राजा चौधरी ने हाल ही में दोनों की इस शादी के टूटने की पूरी वजह का भी खुलासा किया है। साथ ही बताया कि कैसे तलाक के कुछ समय पहले ही जब श्वेता का शो हिट हुआ तो उनके रिश्ते में दरार पड़ गई थी। साथ ही बताया कि राजा की संगति बेरोजगार और शराबी दोस्तों के बीच हो गई थी।

राजा चौधरी ने किया पुराने दिनों का खुलासा
हिंदी रश के साथ बातचीत में राजा ने कहा कि वे एक शूट पर मिले और जल्द ही डेटिंग शुरू कर दी। राजा बताते हैं, ‘हमने केवल 2-3 महीने डेट किया, फिर हमने शादी कर ली। उसने कहा कि वह 19 साल की है, लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि वह बड़ी है, शायद 20-21 साल की। ​​उस समय मैं भी 24-25 साल का था। हमने जल्दबाजी में शादी कर ली और फिर कुछ ही समय बाद हमारी बेटी का जन्म हुआ। और हमारी बेटी के जन्म के तुरंत बाद, उसे एकता कपूर के सीरियल मिलने लगे।’ राजा ने कहा कि कुछ सालों बाद उनका अलगाव हो गया, लेकिन शादी में दरार बहुत पहले ही दिखने लगी थी। उन्होंने कहा, ‘हम करीब 6-7 साल बाद अलग हुए और इस दौरान, वह सेट पर रहती और मैं घर पर रहता, बेटी की देखभाल करता और घर की देखभाल करता।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आवारा दोस्त भी बना रहा हूं, उसमें क्या है? घरवाले कहते हैं जो लोग शराब पीते हैं वो लोग आवारा होते हैं। तो कुछ ऐसे शराबी लोग मैंने दोस्त बना लिए। मैंने बेरोजगार लोगों से दोस्ती करनी शुरू कर दी, इसमें क्या बुराई है? परिवार के लोग कहते हैं कि जो लोग बहुत शराब पीते हैं वो बेकार होते हैं। इसलिए मैंने ऐसे बेरोजगार लोगों से दोस्ती कर ली।’

घरवालों के खिलाफ जाकर की थी शादी
राजा ने याद किया कि उनके परिवार के सदस्य उनकी शादी के पक्ष में नहीं थे। राजा बताते हैं, ‘मेरे परिवार ने कहा रुको, देखते हैं क्या होता है। लेकिन मैंने उनकी बात नहीं मानी। मैंने कहा कि मैं अगले दिन शादी कर लूंगा। यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला था। यहां तक ​​कि उसके परिवार के सदस्यों ने भी कहा, ‘शादी मत करो’ लेकिन वह अपने भाई के साथ घर से चुपके से निकल गई और शादी करने के लिए कोर्ट आ गई।’ श्वेता अपने शो कसौटी जिंदगी की के हिट होने के बाद घर-घर में मशहूर हो गई और राजा के अनुसार, इससे दोनों के बीच और भी दरार आ गई। राजा ने बताया, ‘उसका शो हिट होने के बाद जिंदगी बदल गई। फिर उसने घंटे के हिसाब से पैसे लेने शुरू कर दिए। अब हम संघर्ष नहीं कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं। बाद में मुझे एहसास हुआ कि वह यह सब अकेले ही कर रही थी। मुझे लगा कि मैं बैकग्राउंड डांसर हूं। जब वह सफल हो गई तो उसमें बहुत ज्यादा एटीट्यूड आ गया, उसने मुझे एक इंसान की तरह मानना ​​बंद कर दिया।’ श्वेता और राजा 1998-2007 तक शादीशुदा रहे।

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत के मामले में जुहू पुलिस ने दर्ज किये पति पराग त्यागी सहित 4 लोगों के बयान

मुंबई । अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत के मामले में (In the case of Death of actress Shefali Jariwala) जुहू पुलिस (Juhu Police) ने पति पराग त्यागी सहित 4 लोगों (4 people including her husband Parag Tyagi) के बयान दर्ज किये (Recorded the Statements) । शेफाली जरीवाला के रिश्तेदार भी कूपर अस्पताल पहुंच चुके हैं, जहां उनका शव पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। वहां उनके करीबी दोस्त और फिटनेस ट्रेनर भी मौजूद हैं।

फिटनेस ट्रेनर ने बताया कि शेफाली अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत अनुशासित थीं। उन्होंने कहा, “वो अपने खानपान का अच्छे से ध्यान रखती थीं। नियमित व्यायाम करती और फिटनेस को प्राथमिकता देती थीं। शेफाली मिर्गी के दौरे को नियंत्रित करने के लिए ठंडी चीजों से परहेज करती थीं और अपने उपचार की दिनचर्या का कड़ाई से पालन करती थीं।” ट्रेनर ने बताया कि शेफाली से उनकी आखिरी मुलाकात दो दिन पहले हुई थी।

हालांकि जिस तरह मुंबई पुलिस इस घटनाक्रम की जांच को आगे बढ़ा रही है, उससे मामला संदेहास्पद लग रहा है। पति पराग त्यागी के अलावा पुलिस ने रात में ही मेड और कुक से पूछताछ की थी। शनिवार सुबह मुंबई पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी अभिनेत्री के घर गई, जिसने काफी समय तक जांच की। 42 वर्षीय अभिनेत्री शेफाली का देर रात निधन हुआ। शुरुआत में सामने आया कि शेफाली की मौत कार्डियक अटैक के चलते हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जो मुंबई पुलिस की जांच को आगे बढ़ाने के लिए अहम है।

कॉमेडियन सुनील पाल ने भी शेफाली के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “बॉलीवुड से एक बहुत दुखद खबर आई है। हमारी दोस्त और प्रतिभाशाली अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। हमने साथ में कई लाइव शो किए हैं। ‘कांटा लगा’ गाने से वो बहुत लोकप्रिय हुई थीं। वो एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं।”

काजोल और अक्षय की फिल्म से ‘निकिता राय’ के मेकर्स को बड़ा डर, रिलीज डेट पोस्टपोन

मुंबई। बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल ‘ कही जाने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Actress Sonakshi Sinha) कि आने वाली फिल्म ‘ निकिता राय ‘ (Film ‘Nikita Rai’) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आयी है। जैसे की हम सब जानते थे की सोनक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फिल्म ‘ निकिता राय’ (Film ‘Nikita Rai’) आज यानी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन अब इस पर न्यूज़ पर विराम लग लगा है। मेकर्स ने मूवी रिलीज डेट के एक दिन पहले ही पोस्टपोन कर दिया है।

मेकर्स ने मूवी को 27 जून बजाय 18 जून को रिलीज करने की घोषणा किया। वहीं अगर बात करें की फिल्म रिलीज डेट टालने की तो उसका कारण भी सामने आ गया है। बता दें की 27 जून यानी आज के दिन ही 2 और फिल्म रिलीज हो रही है। आज ही सिनेमाघरों में काजोल की फिल्म ‘ माँ ‘ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘ कन्नपा’ रिलीज हुई है। फिल्म पोस्टपोन होने की जानकारी सोनाक्षी सोशल मीडिया के जरिये खुद दी। सोनाक्षी और फिल्म मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘दोस्तों! हम खुद को कई रिलीज और स्क्रीन के लिए लड़ाई के बीच में पाते हैं। मेकर्स ने 18 जुलाई को रिलीज करने की बात कही है। अब तक आपलोग लोग के इस इतंज़ार और प्यार देने लिए मैं ध्यानवाद करता हूं। हम सब सिनेमाघरों में मिलेंगे तब तक उम्मीद करता हूं कि आप प्यार और इंतज़ार वैसा करेंगे । इसके बाद मूवी न रिलीज को लेकर फैंस के लिए बड़ा शॉकिंग न्यूज़ है।

फिल्म के पोस्टपोन होने के लोगों का सवाल है कि क्या मेकर्स अक्षय और काजोल के मूवी से डर गए ? जो की फिल्म को पोस्टपोन कर दिए हैं। इस फिल्म ‘ निकिता राय’ (Film ‘Nikita Rai’) की बात करें तो इस फिल्म का कोई प्रचार तक सही से नहीं दिखा है। वहीं अक्षय और काजोल के फिल्मों को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिला है।

‘कन्नप्पा’ के क्लाइमेक्स पर दर्शक फिदा, विष्णु मांचू की फिल्म को मिली जोरदार शुरुआत

मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री एक से बढ़कर एक मूवी देकर पूरे देश के दर्शकों का दिल जीत लिया है। ये फिल्म इंडस्ट्री अंगद की तरह अपना पांव न सिर्फ साउथ इंडिया में ही जमा कर रखी है। बल्कि नार्थ इंडिया के ऑडिएंस के दिल में पुष्पा, पुष्पा 2 , बाहुबली, RRR ,KGF जैसी बड़ी फिल्में देकर अपनी जगह बना कर रखी है,लेकिन अब देखना ये इंटरस्टेड होगा कि क्या ऑडियंस पुष्पा, बाहुबली KGF जैसा प्यार दे पाएगी।

देखिये कन्नपा को कैसा मिल रहा है पब्लिक सपोर्ट?

एक्टर विष्णु मांचू की फिल्म ‘ कन्नपा ‘ आज सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म में विष्णु मांचू के अलांवा अक्षय कुमार और प्रभास भी हैं। फिल्म रिलीज होते ही फैंस के ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। इस फिल्म में प्रभास कमियों रोल करके चार चांद लगा दिए हैं और अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में दिखाई दें रहे हैं। अक्षय कुमार को महादेव के भूमिका में देखकर पब्लिक खूब पसंद कर रही है। फिल्म देखने के बाद ऑडियंस अपना फीडबैक देना शुरू कर दिए हैं।

कन्नपा को देख क्या बोली ऑडियंस?

इस फिल्म को मुकेश कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म देखने के बाद फैंस लगतार अपना रिएक्शन दें रहे हैं एक यूजर ने कहा कि’कन्नपा को अगर दूसरे फिल्मों के आधार पर देखा जाए तो ये अच्छी से अच्छी फिल्म के लिस्ट में आती है। मूवी में लास्ट 1 घंटा मस्त है। मूवी के लास्ट 20 मिनट में काफी भनायक है। इसके साथ ही यूजर ने तीनों एक्टर्स की तारीफ किया है। यूजर ने बताया की अक्षय कुमार भगवान के रोल में काफी अच्छे लग रहे हैं। प्रभास ने भी शानदार काम किया है।

दूसरे यूजर ने लिखा कि कन्नपा एक सिनेमाई जीत है। इसकी कहानी ऐसी है जो कि शुरू से आखिरी तक बांधकर रखती है। हर एक्टर ने काफी शानदार वर्क किया है लेकिन विष्णु मांचू अपने अद्भुत कला से लोगों पर छा गए हैं। मैं तो आप सबको यही कहूंगा कि की फिल्म को ज़रूर देखिये इससे काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

वहीं एक यूजर ने लिखाया है कि ‘ मैंने ये मूवी USA में देखी थी। फर्स्ट पार्ट स्लो है लेकिन सेकंड पार्ट एक दम शानदार है। जो की वाकई में देखने के लायक है।

आखिर फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी पौराणिक है। इसके विष्णु में कन्नपा रोल किया है को एक आदिवासी शिकारी होते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कन्नपा पहले भगवान महादेव को बिलकुल नहीं मानते हैं थे, लेकिन बाद में वो रावण के तरह भगवान शिव के सबसे बड़े भक्त बने।

Big Boss 19 : बिगबॉस 19 में होंगे नए बदलाव, जल्द ही फैंस का इंतज़ार होगा ख़त्म

Big Boss 19 : बिगबॉस 18 (Big Boss 18) के फिनाले के बाद फैंस अब बिगबॉस 19 (Big Boss 19) का बेसब्री से इतंज़ार कर रहे हैं। लेकिन अब फैंस के इंतज़ार ख़त्म हो जाएंगे। बात दें कि बिगबॉस को लेकर मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है। इस सीजन को भी भाईजान सलमान खान ही होस्ट करेंगे। सीजन 19 का प्रोमो जुलाई में शूट होगा। इसबार के सीजन में काफी चैंजेस देखने को मिलेगा। बिगबॉस के फैन पेज की तरफ से बड़ी जानकारी दी गयी है कि प्रोमो जुलाई में शूट होगा और शो अगस्त से शुरू होगा। इस बार ये शो OTT प्लेटफार्म (OTT Platform) से पहले टेलीविजन पर आयेगा।

बिगबॉस तक पेज के अनुसार शो के थीम का नाम भी रिवील हो गया है। इस पेज पर जानकारी दी गयी है कि मेकर्स 19 जुलाई को प्रोमो लेकर आएंगे और शो अगस्त में शुरू होगा। शो के थीम का ‘रिवाइंड ‘ होगा। फैन पेज के जानकारी के अनुसार तो ये साफ़ जाहिर हो रहा है की इस बार बिगबॉस में कुछ अलग देखने को मिलेगा। साथ ही स्क्रेट रूम की वापसी होगी। इस पेज को देखने के बाद फैंस का एक्ससाइमेंट और भी बढ़ गया है।

इसके साथ ही इस शो में कुछ नए बदलाव किये गये है। जो की हमे और पिछले शोज में नहीं देखने को मिला था। इस बार ऑडियंस ही कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करेगी। ऑडियंस ही एविक्शन भी करेंगी। वहीँ अगर बात करें कंटेस्टेंट के नाम कि तो कंटेस्टेंट का नाम भी रिवील हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार बिगबॉस में डेजी शाह भी दिखेंगी जो की हाल ही में खेसारी लाल के गाने ‘ नथुनिया 2’ नज़र आयी थी। तनुश्री दत्ता, विक्रम सिंह चौहान, खुशी दुबे, राम कपूर, राज कुंद्रा, शरद मल्होत्रा, पारस कलनावत, गौरव तनेजा और शशांक व्यास जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं। दरअसल इस चीज़ को लेकर बिगबॉस के किसी भी पेज से कोई ऑफिसियल स्टेटेमेंट नहीं आया है।

देवगन फिल्म्स ‘मां’ आज हुई थिएटर पर रिलीज, दर्शक को ओटीटी प्लेटफॉर्म में आने का अभी इतने दिन करना होगा इंतजार, जाने पूरी बात

दोस्तों अजय देवगन के द्वारा बनाई गई ​फिल्म फिलहाल आज थिएटर में रिलीज हो गई है। अब दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज होने के लिय इंतजार करना पड़ेगा। यह फिल्म शैतानी ताकत से लबालब है जिसमें काजोल को शैतानी ताकत से लड़ते हुए देखा गया है। काजोल को इस फिल्म में अपनी बेटी के लिए शैतानी शक्तिओं से लड़ते हुए दिखाया गया है। बताते चले कि काजोल की माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म मां आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को विशाल फुरिया ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को अब तक दर्शकों से अच्छी कमेंट मिल रहे हैं। इस फिल्म के कलाकार हैं इंद्रनील सेनगुप्ता,रोनित रॉय, जितिन गुलाटी हैं। इस फिल्म को बनाने वाले काजोल के पति अजय देवगन ​है। अभी फिल्म थिएटर रिलीज हुई

इस फिल्म में कजोल लीड रोल में हैं। फिल्म में दिब्येंदु भट्टाचार्य, खेरिन शर्मा, गोपाल सिंह, सूर्यशिखा दास, यानीया भारद्वाज और रूपकथा चक्रवर्ती जैसे कलाकार भी शामिल हैं। थिएटर के बाद फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। निर्माताओं ने अभी तक मां के ओटीटी प्रीमियर की तारीख की घोषणा नहीं की है। बताया जाता है कि जो फिल्में थिएटर में रिलीज हो जाती हैं इसके बाद ये फिल्में 45 से 60 दिनों के बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किये जाते हैं। तब इसका ज्यादा खास मजा नहीं रह जाता।

आईआईटी दिल्ली को क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में स्थान, भारत का नंबर-1 संस्थान घोषित

नई दिल्ली । आईआईटी दिल्ली ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व के शीर्ष 125 उच्च शिक्षण संस्थाओं में स्थान हासिल किया है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 रैंकिंग के अनुसार, आईआईटी दिल्ली भारत का नंबर-1 शैक्षणिक संस्थान बनकर उभरा है। आईआईटी दिल्ली का कहना है कि यह रैंकिंग गुरुवार को जारी की गई है। आईआईटी दिल्ली ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व के शीर्ष 125 उच्च शिक्षण संस्थाओं में स्थान हासिल किया है।

इस बार आईआईटी दिल्ली की वैश्विक रैंकिंग में उल्लेखनीय उछाल देखा गया है, जो पिछले वर्ष की 150वीं रैंक से बढ़कर इस वर्ष 123वीं रैंक पर पहुंच गई है। यह आईआईटी दिल्ली द्वारा अब तक प्राप्त की गई सबसे ऊंची क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग है। आईआईटी दिल्ली की रैंकिंग में इस सफलता पर संस्थान की रैंकिंग सेल के प्रमुख और योजना संकायाध्यक्ष प्रोफेसर विवेक बुवा ने कहा,“यह आईआईटी दिल्ली के लिए गर्व का क्षण है। मैं 64,000 से ज्यादा वर्तमान और पूर्व छात्रों, संकाय सदस्यों, शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) और सभी हितधारकों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने इस सफलता में योगदान दिया है। ये रैंकिंग्स आत्ममंथन का अवसर प्रदान करती हैं और उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करती हैं जहां और सुधार की आवश्यकता है। सभी हितधारकों के प्रयासों से आईआईटी दिल्ली ने विभिन्न मापदंडों पर लगातार सुधार किया है और शीर्ष 100 विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों में स्थान बनाने की प्रबल संभावना रखता है।”

क्यूएस रैंकिंग्स 2026 के विभिन्न संकेतकों में भी आईआईटी दिल्ली का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। एम्प्लॉयर रेप्युटेशन (नियोक्ता प्रतिष्ठा) के मामले में संस्थान को विश्व की शीर्ष 50 संस्थाओं में स्थान मिला है। साइटेशन्स प्रति फैकल्टी संकेतक में आईआईटी दिल्ली शीर्ष 90 संस्थानों में शामिल है, जो वैज्ञानिक अनुसंधान की गुणवत्ता को दर्शाता है। अकादमिक रेप्युटेशन (शैक्षणिक प्रतिष्ठा) में संस्थान को वैश्विक स्तर पर शीर्ष 150 में स्थान मिला है। वहीं सस्टेनेबिलिटी (सतत विकास) संकेतक में आईआईटी दिल्ली शीर्ष 175 संस्थानों की सूची में है। भारत में समग्र रूप से नंबर-1 स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ, आईआईटी दिल्ली को कई रैंकिंग संकेतकों जैसे शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा और सततता के तहत देश के शीर्ष दो संस्थानों में गिना गया है।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में वैश्विक स्तर पर 8,400 से अधिक संस्थानों का मूल्यांकन किया गया था। आईआईटी का कहना है कि यह सफलता न केवल आईआईटी दिल्ली की उत्कृष्टता को दर्शाती है, बल्कि भारत के उच्च शिक्षा क्षेत्र की वैश्विक मान्यता को भी सुदृढ़ करती है।