Home Blog Page 36

यूपी कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्ताव को मिली मंजूरी, जेपीएनआईसी के संचालन की जिम्मेदारी LDA को मिली

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को लोकभवन में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लेते हुए योगी सरकार ने जेपीएनआईसी के संचालन की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण को सौंप दी है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने जानकारी देते हुए कहा कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए नए लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी गई है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कैबिनेट बैठक से पहले कहा,प्रदेश की चतुर्मुखी विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता है और कैबिनेट के माध्यम से हम लगातार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं।

औद्योगिक विकास विभाग

•जनपद लखनऊ में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने हेतु 49.96 किमी का लिंक एक्सप्रेस वे निर्माण को मंजूरी,4776 करोड़ रु की लागत से

•बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी(BIDA) एरिया अंतर्गत न्यू इंडस्ट्रियल टाउनशिप योजना प्रस्ताव को स्वीकृति

•बुंदेलखंड में BIDA को विकसित किये जाने हेतु भूमि सम्बंध प्रस्ताव को मंजूरी

•उत्तरप्रदेश में औद्योगिक निवेश हेतु प्रोत्साहन नीति अंतर्गत कम्पनियों को सब्सिडी व लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी

श्रम व सेवायोजन विभाग-

•’उत्तरप्रदेश रोजगार मिशन’ के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति,आगामी एक वर्ष में 25 से 30 हजार बेरोजगारों को देश के बाहर व देश मे करीब 1 लाख प्रदेश के बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में सेवायोजित करने का लक्ष्य

  • कारखानों में कामगार महिला वर्करों के सम्बंध में नियमावली संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग

•विभाग अंतर्गत निगमो में उत्पादित वस्तुओं के क्रय अनिवार्यता के सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी,11 प्रकार के उत्पादित वस्तुओं को निगमों द्वारा क्रय किया जाता है

•उत्तरप्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड से पूर्व सैनिकों व होमगार्ड की सेवाएं GeM पोर्टल से इतर सीधे लिए जाने के सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी,इसमे पूर्व सैनिकों को भी जोड़ा गया है

•जनपद अयोध्या व आसपास क्षेत्र के सुरक्षा हेतु कैंटोनमेंट क्षेत्र में अयोध्या में NSG हब सेंटर निर्माण हेतु प्रस्ताव को मंजूरी,भारत सरकार को हस्तांतरित किया जाएगा

•जनपद लखनऊ में स्थित जयप्रकाश नारायण अंतराष्ट्रीय केंद्र परियोजना (JPNIC ) सोसायटी को भंग कर लखनऊ विकास प्राधिकरण(LDA) को दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी

वित्त विभाग

•इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम बनाने हेतु प्रस्ताव को मंजूरी

•राजस्व में वृद्धि एवं परिवहन विभाग के कर ढांचे को परिवर्तन किए जाने के उपयोजनार्थ उत्तरप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम 1997 की धारा 4 व धारा 4(9) में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी.वन टाइम टैक्स की व्यवस्था की जाएगी

भाषा विभाग

•उत्तरप्रदेश भाषा संस्थान के कार्मिकों की अधिवर्षता आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी.उत्तरप्रदेश भाषा संस्थान, भाषा विभाग नियंत्रण अधीन स्वशाषी संस्थान है.संस्थान मे 04 कार्मिक कार्यरत हैं.

IND vs ENG 2nd Test: दूसरे टेस्ट में बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, कुलदीप समेत इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से दूसरे टेस्ट मैच की शुरूआत होगी। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, अब दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया बदलाव के साथ उतर सकती है। दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह के खेलने पर संशय बरकरार है, हालांकि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें चयन के लिए उपलब्ध बताया है लेकिन अंतिम-11 में वह मौजूद होंगे या नहीं, इस पर फैसला टॉस से पहले होगा।

इसके साथ ही, कुलदीप यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जा सकता है। बुमराह की गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह को भी मौका दिया जा सकता है। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है, टीम बिना बदलाव के उतरेगी।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच के आंकड़े
एजबेस्टन में भारत-इंग्लैंड के बीच आठ टेस्ट खेले गए हैं और इनमें से सात का नतीजा किसी टीम के पक्ष में गया है। आठ में से सात मैच इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। अगर टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो शुभमन गिल इस मैदान पर कोई टेस्ट जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन सकते हैं। एजबेस्टन में तेज गेंदबाजों ने 1185 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 59.2 का और औसत 29.86 का रहा है। स्पिनरों ने यहां 424 विकेट लिए हैं। स्पिनरों का स्ट्राइक रेट 74.3 का और औसत 32.65 का रहा है।

How ABS Works: सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ABS होगा अनिवार्य, क्यों है बाइक के लिये जरूरी, जाने पूरी बात

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने देश में टू-व्हीलर्स की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बड़ी योजना बनाई है बता देते हैं कि अब 1 अप्रैल 2026 से सभी टू-व्हीलर्स में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) अनिवार्य हो जाएगा, चाहे उनकी इंजन की कैपेसिटी कुछ भी हो। पहले यह नियम केवल 125cc से ऊपर की मोटरसाइकिलों और स्कूटर्स पर लागू था, लेकिन अब एंट्री-लेवल मॉडल्स भी इसके दायरे में आ जाएंगे।

बातते चले कि भारत में ज्यादातर सड़क हादसे टू-व्हीलर्स से होते हैं। दूसरी बात भारत में बिकने वाले लगभग 45% टू-व्हीलर्स 125cc से कम कैपेसिटी के होते हैं। अब तक इनमें सिर्फ कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया जाता था, जो आगे और पीछे दोनों ब्रेक को एकसाथ एक्टिव करता है। लेकिन ABS की तुलना में CBS कम प्रभावी होता है। सरकार का मानना है कि ABS अनिवार्य करने से हादसों में कमी आएगी और टू-व्हीलर सेफ्टी में सुधार भी।

ABS क्यो है जरुरी
ABS तकनीक इमरजेंसी ब्रेकिंग या फिसलने वाली जगह के लिये बहुत जरुरी है। इससे बाइक के फिसलने में कमी आयेगी । बतादे कि ABS सेंसर व्हील की स्पीड को मॉनिटर करता है और ECU के माध्यम से ब्रेक प्रेशर को कंट्रोल करता है। ABS सिस्टम से ब्रेक को झटके में लगाने की कारण व्हील्स लॉक नहीं होते और वाहन फिसलने से बचता है। इससे ब्रेकिंग ज्यादा कंट्रोल्ड होती है और गाड़ी जल्दी रुकती है। बताते चले कि 1 अप्रैल 2026 से सभी नए टू-व्हीलर्स में ABS देना अनिवार्य हो जायेगा। इससे जहां देश में बाइक से हो रहे हादसे में कमी आयेगी।

Hero MotoCorp Vida VX2 : हीरो विडा VX2 कल होगी लॉन्च, जानें रेंज और कीमत

Hero MotoCorp Vida VX2 : इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में हीरो मोटोकॉर्प तहलका मचाने को तैयार है। हीरो मोटोकॉर्प 1 जुलाई को नई विडा वीएक्स2 के लॉन्च के साथ विडा उप-ब्रांड के तहत अपने इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

VX2 को मौजूदा Vida V2 के मुकाबले अधिक बजट-अनुकूल और व्यावहारिक विकल्प के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जिसका उद्देश्य अपने प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण के साथ व्यापक ग्राहक आधार को आकर्षित करना है।

यह स्कूटर पहले दिखाए गए विडा Z डिज़ाइन जैसा दिखता है और विडा V2 मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ नए स्टाइल बदलाव किए गए हैं। इसमें चमकदार LED लाइट, जानकारी दिखाने के लिए एक स्पष्ट स्क्रीन और एक सपाट सीट होगी। हो सकता है कि बेसिक मॉडल में डिस्क ब्रेक न हो, लेकिन उच्च मॉडल में एक होगा।विडा वीएक्स2 को शहरी यात्रा के लिए किफायती और आसान स्कूटर बनाया गया है।

हालाँकि, यह छोटे बैटरी विकल्पों (संभवतः 2.2kWh और 3.4kWh) और कम फीचर सूची जैसे कि बिना चाबी वाले सिस्टम के बजाय पारंपरिक कुंजी स्लॉट से लैस हो सकता है।

‘मालिक’ में राजकुमार का दिखा अलग अवतार, ट्रेलर रिलीज होते ही मचाया धमाल

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार राजकुमार राव ‘स्त्री 2’ और ‘भूल चूक माफ’ जैसी फिल्मों में लोगों को खूब डराने के साथ मनोरंजन कराते नज़र आए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार राज कुमार बिल्कुल अलग अवतार में दिखने वाले हैं। बता दें कि राजकुमार रॉव कि नई फिल्म ‘मालिक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

मजबूर बाप का बेटा होना किस्मत थी हमारी, अब आपको मजबूत बेटा का बाप बनने पड़ेगा, ये किस्मत है आपकी… इसी सुपर डायलॉग से फिल्म का ट्रेलर शुरू होता है। ये ट्रेलर 2 मिनट 45 सेकंड का है। राजकुमार इसमे बेहद शानदार लग रहे हैं। उनका पेर्स्नालिटी, डायलॉग काफी मस्त लग रहा है।

ट्रेलर देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि फिल्म राजनीति, दबंगई और मारपीट से भरपूर है। ये फिल्म प्रयागराज के प्रष्ठ भूमि पर आधारित है। ‘मालिक’ 11 जुलाई को सिनेमघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर ,हुमा कुरैशी अहम रोल में नज़र आएँगी। इस फिल्म का हर कोई बेहद रूप से इंतज़ार कर रहा है। खासकर ये उन लड़कों के लिए ज्यादा intrested गंगेस्टर की कॉपी करते हैं ।

एक्ट्रेस मावरा होकेन समेत इन सेलेब्स का इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा बैन ,फैंस बोले- मैं तुम्हें बहुत मिस करता था

मुंबई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसके बाद भारत सरकार ने पकिस्तान को लेकर काफी बदलाव किये जैसे कि सिंधु नदी का जल रोक दिया गया। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया। ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान के आर्टिस्टों ने भारत के खिलाफ काफी उल्टा सीधा बोला था।पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान आर्टिस्ट को भारत आने पर बैन लगा दिया है।

बता दें ऑपरेशन सिन्दूर का विरोध करते हुए सनम तेरी कसम फेम एक्ट्रेस मावरा होकेन ने भारत को कायर कहा था। ये सब देखते हुए भारत में इन लोगों की इंस्टाग्राम आईडी बैन कर दिया गया था। लेकिन अब 2 महीने के बाद कुछ पाकिस्तानी आर्टिस्ट की आईडी बैन से हटा दिया गया है। वहीँ कुछ सेलेब्स की आई डी अब भी बैन है। पहलगाम हमले के 2 महीने के बाद भारत और पकिस्तान के बीच तनाव को लेकर पाकिस्तानी स्टार्स का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया था। लेकिन अब इन लोगों कि आईडी बैन से हटा दिया गया है। जैसी कि मावरा होकेन ,सबा कमर , लाइबा खान, हिबा बुखारी, दानिश तैमूर, दानानीर मोबीन, अहद रजा मीर और युमना जैदी। इन सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट की वापसी अब भारत में हो गयी है।

अभी भी कुछ ऐसे सेलेब्स हैं जिनका पोस्ट आप भारत में नहीं देख सकते हैं। फवाद खान ,हानिया आमिर ,आतिफ अस्लाम ,माहिरा खान इस स्टार्स का अकाउंट अब भी बैन है। मतलब इनका अकाउंट इंडिया में अब भी नहीं दिख रहा है। सनम तेरी कसम से इंडिया में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मावरा होकेन की इंस्टा आईडी अब भारत में दिखने लगी हैं इसके बाद फैंस बेहद खुश नज़र आ रहे हैं और लगातार कमैंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मैं तुम्हे बहुत मिस करता था। वहीँ दूसरे ने लिखा कि फाइनली मावरा इंडिया में वापस आ गयी है।

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 91 और निफ्टी 25 अंकों की उछाल के साथ बंद

0

Share Market Closing 1 July, 2025: भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में मामूली बढ़त के साथ नई तिमाही (जुलाई-सितंबर) की शुरुआत की। मंगलवार, 1 जुलाई को बीएसई सेंसेक्स 90.83 अंकों (0.11%) की बढ़त के साथ 83,697.29 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 24.75 अंकों (0.10%) के नुकसान के साथ 25,541.80 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 80 अंक उछलकर 83,685.66 अंकों पर और निफ्टी 7.60 अंकों की तेजी के साथ 25,525 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की थी।

लाल निशान में बंद हुए निफ्टी 50 की 26 कंपनियों के शेयर
हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 17 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 26 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर सबसे ज्यादा 2.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि एक्सिस बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स के ये स्टॉक्स
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.84 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.18 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.10 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.93 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.60 प्रतिशत, टाइटन 0.30 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.29 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.22 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.13 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.10 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.04 प्रतिशत और इंफोसिस के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

ट्रेंट, एटरनल समेत इन शेयरों में गिरावट
वहीं दूसरी ओर, आज ट्रेंट के शेयर 1.25 प्रतिशत, एटरनल 1.21 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.05 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.95 प्रतिशत, टीसीएस 0.89 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.70 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.67 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.60 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.60 प्रतिशत, सनफार्मा 0.57 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.37 प्रतिशत, आईटीसी 0.31 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.25 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.23 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.20 प्रतिशत और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 0.14 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए।

छोले के भगोने में गिरने से मासूम बच्ची की मौत, बड़ी बहन की दो साल पहले दाल गिरने से गई थी जान

सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र जिले में एक बच्ची की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक परिजनों ने छोला बनाने के लिए मटर को गर्म पानी में डाला था। इस बीच खेलते डेढ़ साल की बच्ची गई और गर्म पानी के भगोने में गिर गई। खौलते पानी में गिरने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसी दिन बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसी परिवार में दो साल पहले एक अन्य बच्ची की भी गर्म दाल गिरने से मौत हो चुकी है।

गोलगप्पे-चाट का ठेला लगाता था पिता
पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से मूलरूप से झांसी के निवासी शैलेन्द्र दुद्धी बाजार में गोलगप्पे और चाट आदि का ठेला लगाता है। बीते शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे हर दिन की तरह वह भगोने में छोला उबाल रहा था। पुलिस ने बताया कि भगोना आग पर चढ़ाने के बाद शैलेन्द्र किसी और काम में व्यस्त हो गया था। इसी बीच उसकी डेढ़ साल की बच्ची प्रिया खेलते-खेलते गर्म भगोने के पास चली गई और उसी में गिर गई। गर्म पानी में गिरने की वजह से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।

इलाज के दौरान हुई बच्ची की मौत
सामुदायिक स्वास्थ्य में में प्राथमिक उपचार के बा डॉक्टरों ने बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसी दिन बच्ची की मौत हो गई। शैलेन्द्र ने अगले दिन कनहर नदी के किनारे बच्ची को दफना कर उसकी अंत्येष्टि कर दी। मृतक बच्ची के पिता शैलेन्द्र ने बताया कि दो साल पहले भी उसकी एक बड़ी बच्ची सौम्या की भी इसी तरह से मौत हो गई थी। वह भी दो साल की थी, जब गर्म दाल गिरने से उसकी मौत हो गई थी। दुद्धी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई, लेकिन जानकारी मिलने पर जांच में यह दुर्घटना साबित हुई।

रिपोर्ट में खुलासा: खाली पेट इंजेक्शन और दवाइयां बनीं शेफाली जरीवाला के निधन की वजह

मुंबई। कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के अचानक निधन से हर कोई हैरान है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन के मामले में जांच कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फॉरेंसिक शेफाली के घर से उनकी कुछ दवाइयां और एक इंजेक्शन लेकर गई है।

बिग बॉस 13 के घर में नजर आईं शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात को निधन हो गया है। शेफाली की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम होने के बाद 28 जून की शाम को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार पर शेफाली के पति पराग त्यागी बुरी तरह रोते और अपनी पत्नी के शव को दुलारते नजर आए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम शेफाली के निधन के मामले की जांच कर रही है।

शेफाली ने लिया था एंटी ऐजिंग इंजेक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें एक्ट्रेस की मौत में किसी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है। उनका मानना है कि शेफाली का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया है कि शुक्रवार रात को शेफाली ने अपनी रोजाना ली जाने वाली दवाइयां ली थीं। शुक्रवार की सुबह शेफाली ने इंजेक्शन का एक शॉट लिया था, कथिततौर पर एंटी ऐजिंग ड्रग, जो वो पिछले कुछ सालों से एक्सपर्ट्स की सलाह से ले रही थीं। इन दवाइयों और इंजेक्शन की वजह से कथिततौर पर उनका ब्लड प्रेशर रात को बहुत कम हो गया और वो कांपने लगीं जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए।

फॉरेंसिक टीम ने कलेक्ट किया दवाइयों का सैंपल
रिपोर्ट के मुताबिक, “फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी एक्सपर्ट्स के साथ एक पुलिस टीम जरीवाला के घर पहुंची और उनकी दवाइयों, गोलियों और इंजेक्शन (जो शेफाली लेती थीं) के सैंपल कलेक्ट किए हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि घर पर पूजा होने के कारण शेफाली ने व्रत रखा था और खाली पेट गोलियां खाने से उनकी हालत खराब हुई होगी। हालांकि, पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साइंटेफिक टेस्ट के रिजल्ट का इंतजार कर रही है।

8 लोगों के बयान हुए दर्ज
जोन 9 के पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेदाम ने कहा कि शेफाली की मौत में कोई गड़बड़ी नहीं लग रही है और डॉक्टरों ने मौत के कारण पर अपनी राय सुरक्षित रखी है। पुलिस ने एक एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट फाइल कर ली है और उनकी जांच जारी है। पुलिस ने उनके पति, हाउसहेल्प और सिक्योरिटी गार्ड समेत 8 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

‘हेरा फेरी 3’ में बाबू भइया की वापसी कन्फर्म! खबर सुन खुश हुए फैंस

मुंबई। जब ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) में परेश रावल (Paresh Rawal) के नहीं होने की खबर आई तो सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। हेरा फेरी (Hera Pheri 3) यूनिवर्स में बाबू भइया का नहीं होना पब्लिक स्वीकार ही नहीं कर पा रही थी। करोड़ों फैंस के साथ-साथ ढेरों सेलेब्रिटीज ने भी इस बारे में एग्रेसिव रिएक्शन दिया। लेकिन अब परेश रावल ने खुद अपने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि चीजें क्लीयर कर ली गई हैं और अब सब कुछ ‘रिजॉल्व’ हो गया है। जब परेश रावल से पूछा गया कि तो क्या अब वो फिल्म में नजर आएंगे तो इस पर भी उन्होंने हामी भरी।

परेश रावल ने बताया- अब सब हल हो गया
परेश रावल ने हिमांशु मेहता के साथ बातचीत में कहा, “नहीं अब कॉन्ट्रोवर्सी कुछ नहीं है। क्या होता है कि जब चीज इतनी लोगों को भाती है, तब हमें अतिरिक्त रूप से सावधान रहना होता है। यह जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। कि जनता बैठी है आपको इतना प्यार करती है। आप चीजों को ऐसे ही नहीं ले सकते हैं। मेहनत करो उनको दो। तो मेरा यह ही है कि यह हमारी जिम्मेदारी है। तो मेरा यह है कि सब आएं साथ में, मेहनत करें। और कुछ नहीं लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं है, अब सब हल हो गया है।”

एक दूसरे को फाइन ट्यून करना पड़ता है
जब परेश रावल से पूछा गया कि क्या हेरा फेरी 3 में वह प्लान के मुताबिक आगे बढ़ रहे हैं तो एक्टर ने कहा, “पहले भी आने ही वाली थी। लेकिन होता क्या है कि थोड़ा एक दूसरे को फाइन ट्यून करना पड़ता है। इसी वजह से तो हम सब रचनात्मक लोग हैं। जैसे प्रियदर्शन हैं, या अक्षय, या सुनील, ये सभी कई सालों से मेरे दोस्त रहे हैं।” परेश रावल का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इस क्लिप के बाद मानकर चल रहे हैं कि अब उन्हें हेरा फेरी 3 में जाहिर तौर पर परेश रावल बाबू भइया के किरदार में नजर आएंगे।

यह खबर सुन खुशी से झूम उठी पब्लिक
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “आज की बेस्ट न्यूज। हेरा फेरी 3 आने वाली है और बाबू भइया के मेकर्स के साथ सभी मुद्दे हल कर लिए गए हैं। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को एक साथ देखने के लिए बेताब हूं।” बता दें कि हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने भी परेश रावल के बिना हेरा फेरी 3 बनाए जाने के बारे में कहा था कि वह परेश रावल के बिना इस फिल्म के पार्ट-3 की कल्पना भी नहीं कर सकतीं।