Home Blog Page 35

अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन के पदों पर आवेदन 05 जुलाई से शुरू, 30 हजार मिलेगी सैलरी

इंडियन नेवी की ओर से अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन के पदों पर भर्ती के लिए अधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। अगर आप भी इंडियन नेवी में बतौर अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन के रूप में नौकरी करना चाहते हैं, तो आप इस विज्ञापन के तहत 05 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। दरअसल अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन के पद पर आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू होंगी। साथ ही इस पद पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है। जारी विज्ञापन के तहत इंडियन नेवी की ओर से अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन के 13 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी योग्यताएं
अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा दसवीं उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा, इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संगीत में दक्षता और योग्यता होनी चाहिए, जिसमें उम्मीदवार गति, पिच और एक पूरा गाना गाने में सक्षम होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास भारतीय या विदेशी मूल के किसी भी वाद्य यंत्र पर व्यावहारिक कौशल भी होना चाहिए।

इतना मिलेगा वेतन
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 30,000 रुपये का वेतनमान प्रदान किया जाएगा। वेतनमान के साथ-साथ उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।

ऐसे होगा चयन
अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन के पद पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), म्यूजिक एबिलिटी टेस्ट और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) और म्यूजिक एबिलिटी टेस्ट में चयनित उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षण टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पीएफटी टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 6 मिनट 30 सेकेंड में 1.6 किलोमीटर दौड़ और महिला उम्मीदवारों को 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा, पुरुष उम्मीदवारों को 20 स्क्वाट्स और महिला उम्मीदवारों को 15 स्क्वाट्स को पूरा करना अनिवार्य है। साथ ही पुरुष उम्मीदवारों को 15 पुश-अप्स और महिला उम्मीदवारों को 10 पुश-अप्स करने होंगे।

‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ की कहानी ने दर्शकों को किया दीवाना

मुंबई: स्कारलेट जोहानसन और जोनाथन बेली स्टारर अभिनीत ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ आज यानी 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म एक बार फिर से दर्शकों को डायनासोर की दुनिया में ले चल रही है। यह फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ फ्रैंचाइज की 7वीं और ‘जुरासिक वर्ल्ड’ सीरीज की चौथी फिल्म है। इस फिल्म के रिलीज होते ही एक्स पर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं। चलिए जानते हैं उन्हें कैसी लगी फिल्म।

नेटिंजस को पसंद आ रही फिल्म
‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही नेटिजंस एक्स पर फिल्म को लेकर रिव्यू दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। इसकी कहानी फिर से उन्हें पिछले भागों की दुनिया में ले गई। दूसरे यूजर ने कहा कि यह शानदार फिल्म है, जिसमें जबरदस्त विजुअल इफेक्ट्स डाले गए हैं। वहीं एक यूजर ने कहा की यह फिल्म मस्ट वॉच्ड है। इसके अलावा अन्य यूजर्स ने कहा कि यह फिल्म बिल्कुल उबाऊ नहीं है, इसने भरपूर आनंद दिया।

फिल्म के बारे में
‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ फिल्म में स्कारलेट जोहानसन, महेरशला अली, जोनाथन बेली, रूपर्ट फ्रेंड, मैनुअल गार्सिया-रुल्फो, एड स्क्रेन और लूना ब्लेज जैसे कलाकार मौजूद हैं। जैरेथ एडवर्ड्स द्वारा फिल्म का निर्देशन किया गया है और विड कोएप ने इसकी कहानी लिखी है। इस फिल्म का निर्माण ‘द कैनेडी/मार्शल कंपनी’ और ‘एम्बलिन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले तैयार किया गया है। और इसे यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा सहयोग प्राप्त है।

हैदर की शूटिंग के दौरान कश्मीर में एक लड़के ने तोड़ दिया था Irrfan Khan की कार का शीशा

मुंबई: इरफान खान के निधन को पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी उनकी गूंज इंडस्ट्री में है। अंग्रेजी मीडियम से लेकर हैदर, मकबूल, तलवार, पान सिंह तोमर जैसी कई फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय की ऐसी छाप छोड़ी है, जो अमिट है। इरफान खान जितनी आसानी से अपनी फिल्म के डायलॉग्स बोलते थे, वह कला शायद ही किसी और में हो।

उनका रोल फिल्म में 2 घंटे का हो या फिर 2 मिनट का, वह ऐसी एक्टिंग करते हैं कि मेन लीड से ज्यादा उनकी चर्चा होती है। आज हम आपको इरफान खान का फिल्म हैदर से जुड़ा ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसने यूनिट को इतना डरा दिया, लेकिन दिग्गज अभिनेता के चेहरे पर चिंता की एक लकीर तक नहीं थी।

इरफान खान की कार पर बरसाए थे पत्थर
इरफान खान और विशाल भारद्वाज का एक-दूसरे से काफी गहरा नाता रहा है। जब इरफान का निधन हुआ था तो विशाल काफी टूट गए थे। उसी दौरान उन्होंने इरफान खान को याद करते हुए साल 2014 में हैदर की शूटिंग के दौरान का एक छोटा स्क्रीनप्ले टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे एक लड़के ने इरफान खान की कार पर पत्थर से हमला कर दिया था।

उन्होंने किस्सा बताते हुए लिखा था कि जब हैदर श्रीनगर में शूट हो रही थी, जोकि एक रियल लोकेशन थी। उस दौरान भीड़ नारे लगा रही थी। वहां पर काफी क्राउड इकठ्ठा हुआ था। उसी दौरान एक लड़का कार के डायरेक्शन की तरफ भागता हुआ आया। उसने अपना शोल्डर पीछे किया और बिल्कुल क्रिकेटर के अंदाज में बॉल को सीधा शीशे पर मारा, जिससे शीशे के टुकड़े-टुकड़े हो गए। युवा लड़के की इस हरकत से सिक्योरिटी इतना ज्यादा घबरा गया कि वह गोली चलाने ही वाला था, लेकिन इरफान ने एंड मोमेंट पर आकर उसे रोक लिया।

इरफान खान ने हंसकर कही ये बात
जम्मू-कश्मीर में इतनी भीड़ और पत्थरबाजी देखकर जहां सभी घबरा गए, तो वहीं इरफान खान इस घटना से बिल्कुल भी नहीं डरे। उन्होंने अपना हाथ ऊपर की तरफ उठाया और फैंस को वेव किया। विशाल ने बताया कि उन्हें देखकर फैंस पूरी तरह से शांत हो गए और एक्टर का नाम चिल्लाते हुए उनके साथ फोटो लेने की कोशिश करते रहे।

इस पूरे इंसिडेंट पर हंसते हुए इरफान ने कहा था, “विशाल साहब क्या थ्रो मारा है साले ने…ऐसा ग्रेसफुल की जोंटी रोड्स याद आ गया। डायरेक्टर ने ये भी बताया कि जब कार का शीशा टूटा तो अभिनेता के लिए दूसरी कार मंगवाई गई, लेकिन वह उसी कार और उसी ड्राइवर के साथ गए, क्योंकि उन्हें उनसे काफी लगाव था। आपको बता दें कि हैदर में इरफान खान ने रूहदार का किरदार अदा किया था। किरदार उनका छोटा था, लेकिन काफी पावरफुल था।

‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ की कहानी ने दर्शकों को किया दीवाना

मुंबई: स्कारलेट जोहानसन और जोनाथन बेली स्टारर अभिनीत ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ आज यानी 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म एक बार फिर से दर्शकों को डायनासोर की दुनिया में ले चल रही है। यह फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ फ्रैंचाइज की 7वीं और ‘जुरासिक वर्ल्ड’ सीरीज की चौथी फिल्म है। इस फिल्म के रिलीज होते ही एक्स पर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं। चलिए जानते हैं उन्हें कैसी लगी फिल्म।

नेटिंजस को पसंद आ रही फिल्म
‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही नेटिजंस एक्स पर फिल्म को लेकर रिव्यू दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। इसकी कहानी फिर से उन्हें पिछले भागों की दुनिया में ले गई। दूसरे यूजर ने कहा कि यह शानदार फिल्म है, जिसमें जबरदस्त विजुअल इफेक्ट्स डाले गए हैं। वहीं एक यूजर ने कहा की यह फिल्म मस्ट वॉच्ड है। इसके अलावा अन्य यूजर्स ने कहा कि यह फिल्म बिल्कुल उबाऊ नहीं है, इसने भरपूर आनंद दिया।

फिल्म के बारे में
‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ फिल्म में स्कारलेट जोहानसन, महेरशला अली, जोनाथन बेली, रूपर्ट फ्रेंड, मैनुअल गार्सिया-रुल्फो, एड स्क्रेन और लूना ब्लेज जैसे कलाकार मौजूद हैं। जैरेथ एडवर्ड्स द्वारा फिल्म का निर्देशन किया गया है और विड कोएप ने इसकी कहानी लिखी है। इस फिल्म का निर्माण ‘द कैनेडी/मार्शल कंपनी’ और ‘एम्बलिन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले तैयार किया गया है। और इसे यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा सहयोग प्राप्त है।

अंडरआर्म्स का कालापन हटाने के लिए 5 तरीकों से करें फिटकरी का इस्तेमाल

नई दिल्ली: पसीना वैक्सिंग शेविंग जैसे कई कारणों से अंडरआर्म्स काले पड़ने लगते हैं। डार्क अंडरआर्म्स देखने में अच्छे नहीं लगते। इसलिए अगर आप भी डार्क अंडरआर्म्स से परेशान हैं तो आपको फिटकरी के ये उपाय (Fitkari for Dark Underarms) जरूर पता होने चाहिए। आइए जानें अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए फिटकरी का कैसे करें इस्तेमाल।

अंडरआर्म्स को साफ रखने के लिए और पसीने की बदबू से बचने के लिए वैक्सिंग, डियोडोरेंट जैसी कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए कई लोग शेव भी करते हैं। लेकिन इन सभी कारणों से धीरे-धीरे अंडरआर्म्स डार्क (Dark Underarms) होने लगते हैं और स्लीवलेस कपड़े पहनने पर काफी अजीब दिखाई देते हैं।

अगर आपके अंडरआर्म्स भी काले हो गए हैं, तो चिंता मत करिए। फिटकरी के कुछ नेचुरल उपायों (Home Remedies for Dark Underarms) से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो अंडरआर्म्स के कालापन को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानें अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए फिटकरी (Alum for Dark Underarms) का कैसे इस्तेमाल करें।

फिटकरी और गुलाबजल का पैक
फिटकरी और गुलाबजल को मिलाकर लगाना त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुलाबजल त्वचा को ठंडक देता है और फिटकरी कालापन कम करती है। इस पैक को बनाने के लिए फिटकरी के छोटे टुकड़े का पीसकर पेस्ट बना लें और उसमें दो चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। आप इस पैक का हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

फिटकरी और नींबू का पैक
नींबू में विटामिन-सी और ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करते हैं। फिटकरी के साथ इसका इस्तेमाल अंडरआर्म्स के कालेपन को जल्दी दूर करता है। इस पैक को बनाने के लिए फिटकरी के पाउडर में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और अंडरआर्म्स पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। इस पैक को हफ्ते में दो बार अपने अंडरआर्म्स पर लगा सकते हैं।

फिटकरी और दही का मास्क
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाता है। फिटकरी के साथ इसका इस्तेमाल स्किन को निखारने में मदद करता है। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच दही में एक चुटकी फिटकरी का पाउडर मिलाएं और अंडरआर्म्स पर 15 मिनट लगाकर छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें। इस पैक को भी हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते हैं।

फिटकरी और खीरे का पैक
खीरा त्वचा को हाइड्रेट करता है और कालापन कम करने में मदद करता है। फिटकरी के साथ इसका इस्तेमाल त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है। इसे बनाने के लिए खीरे के रस में थोड़ा फिटकरी पाउडर मिलाएं और अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे 15 मिनट सूखने दें और फिर पानी से धो लें। इसका पैक को भी हफ्ते में 2-3 बार लगाया जा सकता है।

फिटकरी का पानी
फिटकरी का पानी अंडरआर्म्स के कालेपन को कम करने के साथ-साथ पसीने की बदबू को भी रोकता है। यह एक नेचुरल डियोडोरेंट का काम करता है। एक गिलास पानी में फिटकरी को डालकर रातभर के लिए छोड़ दें और अगले दिन सुबह इस पानी से अंडरआर्म्स को धोएं। आप इसे स्प्रे बोतल में भरकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पानी का इस्तेमाल आप लगभग रोज कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद अंडरआर्म्स को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करें।

एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है हल्दी, मगर Skincare में भूलकर भी न करें इस तरह इस्तेमाल

हल्दी… हमारी रसोई का वो सुनहरा मसाला जो सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि अपने शानदार औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। खासकर, इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। यही वजह है कि सदियों से हल्दी का इस्तेमाल Skincare में होता आ रहा है, चाहे वो शादी का उबटन हो या दादी-नानी के नुस्खे।

ऐसे में, एक तरफ जहां हल्दी के ढेरों फायदे हैं, वहीं इसका गलत इस्तेमाल आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, कई बार लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे फायदे की जगह नुकसान हो जाता है। आइए जानते हैं, किन तरीकों से आपको हल्दी का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

सीधे स्किन पर सूखी हल्दी लगाना
बहुत से लोग सोचते हैं कि सीधे हल्दी पाउडर को चेहरे पर लगाने से ज्यादा असर होगा, लेकिन यह तरीका बिल्कुल गलत है। सूखी हल्दी त्वचा पर जलन पैदा कर सकती है, खासकर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है। यह त्वचा को रूखा बना सकती है और रैशेज का कारण बन सकती है। हल्दी की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे हमेशा किसी अन्य सामग्री के साथ मिलाकर ही लगाना चाहिए।

बहुत ज्यादा हल्दी का यूज करना
“जितना ज्यादा, उतना बेहतर” -यह बात हल्दी पर लागू नहीं होती। थोड़ी मात्रा में हल्दी भी अपना काम बखूबी करती है। अगर आप बहुत ज्यादा हल्दी लगा लेते हैं, तो यह आपकी त्वचा पर एक गहरा पीला रंग छोड़ सकती है, जिसे हटाना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, जरूरत से ज्यादा यूज से त्वचा में रूखापन या जलन भी हो सकती है।

हल्दी का पैक लंबे समय तक लगाए रखना
हल्दी का फेस पैक 15-20 मिनट से ज्यादा देर तक त्वचा पर नहीं रखना चाहिए। कुछ लोग सोचते हैं कि इसे जितनी देर तक रखेंगे, उतना ही ज्यादा निखार आएगा, लेकिन यह एक बड़ी गलती है। ज्यादा देर तक हल्दी लगाए रखने से त्वचा पर पीलापन बैठ सकता है, जो कई दिनों तक नहीं छूटता। वहीं, सेंसिटिव स्किन वालों को इससे खुजली या जलन भी हो सकती है।

साबुन या फेसवॉश से तुरंत चेहरा धोना
हल्दी का पैक हटाने के बाद तुरंत साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल करने से बचें। बता दें, हल्दी के गुणों को त्वचा में समाने में थोड़ा समय लगता है। अगर आप तुरंत साबुन लगा लेते हैं, तो हल्दी का असर कम हो सकता है और आपकी त्वचा रूखी भी हो सकती है। हल्दी का पैक हटाने के लिए गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें और 24 घंटे तक साबुन या फेसवॉश से बचें। बाद में एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

बिना पैच टेस्ट के इस्तेमाल करना
कोई भी नया स्किनकेयर प्रोडक्ट या घरेलू नुस्खा इस्तेमाल करने से पहले हमेशा पैच टेस्ट करना चाहिए और हल्दी के साथ भी यह बेहद जरूरी है। अपनी कोहनी के अंदरूनी हिस्से या कान के पीछे थोड़ी सी हल्दी लगाकर देखें। 24 घंटे तक इंतजार करें और देखें कि कोई रेडनेस, खुजली या जलन तो नहीं हो रही। अगर सब ठीक है, तभी इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

क्या किसी एलर्जी के कारण भी आ सकता है Heart Attack? आइए जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

नई दिल्ली: आमतौर पर हार्ट अटैक को कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, स्मोकिंग या तनाव से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन हाल ही में मशहूर बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर की मौत ने एक नया सवाल सभी के सामने लाकर खड़ा कर दिया है। क्या मधुमक्खी के काटने की वजह से दिल का दौरा पड़ सकता है ? इस बारे में जानने के लिए हमने डॉ. आशीष कुमार (सीनियर कंसल्टेंट कार्डियोलॉजी, अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद) से बात की। आइए जानें इस बारे में उन्होंने क्या बताया।

डॉक्टर ने बताया कि यह एक बहुत ही रेयर कंडिशन है,लेकिन ऐसा हो सकता है। इसे ‘कोउनिस सिंड्रोम’ कहा जाता है। इसमें किसी एलर्जी की वजह से हार्ट अटैक हो सकता है। दरअसल, एलर्जिक रिएक्शन के कारण आर्टरीज में ऐंठन या ब्लॉकेज हो सकती है, जिसके कारण हार्ट अटैक आ सकता है।

कोउनिस सिंड्रोम क्या है?
कोउनिस सिंड्रोम एक ऐसी कंडिशन है, जिसमें एलर्जी या हाइपरसेंसिटिविटी रिएक्शन के कारण एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम (ACS) होता है। इसके कारण एंजाइना (सीने में दर्द), हार्ट अटैक (मायोकार्डियल इंफार्क्शन) और कोरोनरी आर्टरी में ऐंठन (वैसोस्पाज्म) हो सकता है। यह समस्या तब होती है जब शरीर में किसी एलर्जिक रिएक्शन के दौरान हिस्टामाइन, ल्यूकोट्रिएन्स और अन्य केमिकल्स रिलीज होते हैं, जो दिल की आर्टरीज को प्रभावित करते हैं।

मधुमक्खी के काटने या एलर्जी से हार्ट अटैक कैसे होता है?
मधुमक्खी के डंक या किसी दूसरे एलर्जन (जैसे- कुछ दवाएं, फूड्स, लेटेक्स) के कॉन्टेक्ट में आने पर शरीर में तेज एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।

कोरोनरी वैसोस्पाज्म (धमनियों का सिकुड़ना)- एलर्जी के कारण निकलने वाले केमिकल्स दिल की धमनियों को संकरा कर देते हैं, जिससे ब्लड फ्लो कम हो जाता है।

प्लाक रप्चर (धमनियों में मौजूद प्लाक का फटना)- अगर पहले से ही आर्टरीज में कोलेस्ट्रॉल जमा हो, तो एलर्जिक रिएक्शन से प्लाक अस्थिर होकर फट सकता है, जिससे ब्लड क्लॉट बनता है और हार्ट अटैक आ सकता है।

स्टेंट थ्रॉम्बोसिस (स्टेंट में ब्लड क्लॉट)- जिन मरीजों की आर्टरीज में स्टंट लगा हो, उनमें एलर्जी के कारण स्टंट के अंदर ब्लड क्लॉट जम सकता है।

कोउनिस सिंड्रोम के लक्षण कैसे होते हैं?
कोउनिस सिंड्रोम में एलर्जी और हार्ट से जुड़े लक्षण एक साथ दिखाई दे सकते हैं, जैसे-

सीने में तेज दर्द या भारीपन

सांस लेने में तकलीफ

त्वचा पर रैशेज, खुजली या सूजन

ब्लड प्रेशर गिरना या चक्कर आना

ECG पर ST एलिवेशन (हार्ट अटैक जैसी रिपोर्ट)

ट्रोपोनिन लेवल बढ़ना (हार्ट मसल्स में डैमेज का संकेत)

इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी
तुरंत इलाज जरूरी- अगर किसी को मधुमक्खी काटने या एलर्जी के बाद सीने में दर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

एलर्जी टेस्टिंग- रिकवरी के बाद एलर्जी टेस्टिंग करवाना जरूरी है, जिससे यह पता लग जाए कि किस चीज से आपको एलर्जी है और भविष्य में उससे बचा जा सके।

एपिपेन साथ रखें- जिन लोगों को गंभीर एलर्जिक रिएक्शन की समस्या है, उन्हें अपने साथ एपिपेन इंजेक्शन रखना चाहिए।

हालांकि कोउनिस सिंड्रोम काफी रेयर है, लेकिन यह जानलेवा हो सकता है। अगर किसी को मधुमक्खी काटने, दवा या खाने-पीने की चीजों से एलर्जी है और साथ में सीने में दर्द हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। तुरंत मेडिकल हेल्प लेना जरूरी है।

Ovarian Cyst होने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, जानें कारण और बचाव के तरीके

आज के समय में अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल और खराब खानपान के कारण लोगों को कई गंभीर बीमार‍ियां अपनी चपेट में ले रहीं हैं। वहीं मह‍िलाओं में Ovarian Cyst के मामले भी देखे जा रहे हैं। Uterus के दोनों तरफ लगे गोलाकार अंग को ही ओवरी कहते हैं। ये बच्चेदानी का ही हिस्सा हाेता है। इसके ब‍िना महि‍लाएं कंसीव नहीं कर पाती हैं। अगर स‍िस्‍ट की बात करें तो ये Fluid से भरी होती है।

ओवरी में स‍िस्‍ट की समस्या महिलाओं में तेजी से देखने को म‍िल रही है। बीमारी कोई भी हो, शरीर में कुछ लक्षण जरूर नजर आते‍ हैं। ऐसे में Ovarian Cyst होने पर मह‍िलाओं का शरीर पहले से ही कई संकेत देने लगता है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको इसके कारण और लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं ताक‍ि आप समय से पहले बीमारी की पहचान कर इलाज करवा सकें। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

क्‍या है Ovarian Cyst?
क्‍लीवलैंड क्‍लीन‍िक के मुताब‍िक, Ovarian Cyst फ्लूड से भरी होती हैं। ये ओवरी के अंदर या उसके ऊपर होता है। ये कई तरह के हो सकते हैं। कुछ ऐसे होते हैं जि‍न्‍हें डाॅक्‍टर की मदद के ब‍िना नहीं पता लगाया जा सकता है। इस कारण कई लोग इसकी पहचान नहीं कर पाते‍ हैं और आगे चलकर ये बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।

Ovarian Cyst के कारण?
सेल्‍स के असामान्य रूप से बढ़ने पर भी सि‍स्‍ट बन सकते हैं। PCOS के कारण भी आपकी ओवरी पर कई छोटे सिस्ट बन सकते हैं। pelvic infections भी आपके Ovary तक फैल सकता है, जिससे सिस्ट बन सकते हैं।

Ovarian Cyst के लक्षण
नाभि के नीचे तेज दर्द होना

ब्लोटिंग

कमर का साइज बढ़ना

मल त्याग करते समय दर्द होना

थकान या चक्कर आना

पेट में सूजन महसूस होना

पीर‍ियड्स से पहले पैल्विक दर्द

जांघों में दर्द

ब्रेस्‍ट में दर्द होना

बेहोशी या चक्कर आना

तेज-तेज सांस लेना

जी मिचलाना

प्रेग्नेंसी में तकलीफ

वजाइना से ब्लीडिंग होना

Ovarian Cyst से कैसे करें बचाव
रोजाना प्राणायाम और योगाभ्यास करें।

प्रोटीन को अपनी डायट में शामिल करें।

रेशेदार फलों का सेवन करें।

हरी पत्तेदार सब्जियों काे डाइट का ह‍िस्‍सा बनाएं।

रोजाना चार से पांच लीटर पानी प‍िएं।

इन चीजों से करें परहेज

रेड मीट खाने से बचें।

आर्टिफ‍िश‍ियल स्‍वीटनर का इस्‍तेमाल करें।

शराब और स्‍माेक‍िंग से बचें।

चाय कॉफी का सेवन कम करें।

बांग्लादेश दौरे पर नहीं जाएगी टीम इंडिया! पड़ोसी देश को महंगी पड़ेगी बयानबाजी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) का बांग्लादेश (Bangladesh) दौरा टल सकता है. यह दौरा अगले महीने प्रस्तावित है. बांग्लादेश में इन दिनों हालात अच्छे नहीं हैं. सत्ता बदलने (power change) के बाद अफरातफरी का माहौल है. खिलाड़ियों (Players) के सुरक्षा की गारंटी नहीं है. माना जा रहा है कि भारत सरकार इन सब कारणों से टीम इंडिया को बांग्लादेश दौरे पर जाने की इजाजत नहीं देगी. इस बारे में जल्दी ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) आगामी सीरीज को लेकर जल्दी ही बड़ा फैसला ले सकते हैं. संभावना है कि सीरीज रद्द नहीं होगी. दोनों क्रिकेट बोर्ड इसकी बजाय सीरीज को टालने पर सहमत हो सकते हैं. बीसीबी ने सीरीज के लिए मीडिया राइट्स की बिटिंग भी टाल दी है. इससे पता चलता है कि उसे पूरा अंदाजा है कि दौरा टलकर रहेगा. प्रस्तावित कार्यकम के मुताबिक भारत को बांग्लादेश दौरे पर 17 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी. दोनों देशों को वनडे सीरीज के बाद 3 टी20 मैच भी खेलने थे.

भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा रद्द होने का सबसे प्रमुख कारण सुरक्षा की चिंता है. बांग्लादेश में जब से सरकार बदली है तब से वहां अफरातफरी का माहौल है. आए दिन उपद्रव होते रहते हैं. ऐसे हालात में भारत सरकार कभी भी टीम इंडिया को बांग्लादेश भेजने का जोखिम नहीं उठाएगी. बांग्लादेश में अगस्त 2024 में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद अंतरिम सरकार देश चला रही है. अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मुहम्मद यूनुस हैं.

सुरक्षा चिंताओं के अलावा दोनों देशों के मौजूदा राजनीतिक संबंध भी क्रिकेट सीरीज टलने का एक कारण हो सकता है. बांग्लादेश सरकार के मौजूदा प्रमुख मुहम्मद यूनुस भारत के खिलाफ कई बार बयानबाजी कर चुके हैं. वे पिछले कुछ महीनों में भारत से दूरी बनाकर चीन के करीब जाते दिखे हैं.

ChatGPT से नहीं पूछनी चाहिए ये बातें, वरना आ सकती है बड़ी ‘मुसीबत’

नई दिल्ली: भले ही AI के आने से आप लोगों का काम बहुत आसान हो गया है, लेकिन एआई टूल्स (Tools) पर आंख बंद कर भरोसा करना भी आपको मुसीबत में डाल सकता है. एआई हर सवाल का देने में माहिर तो है लेकिन क्या ChatGPT और अन्य एआई टूल्स हर बार सही सलाह देते हैं? आज हम आपको कुछ ऐसे सवाल बताने वाले हैं जो आपको ChatGPT तो क्या किसी भी एआई टूल से नहीं पूछने चाहिए, वरना आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है.

आप भी अगर शेयर बाजार या फिर कहीं भी निवेश का सोच रहे हैं और चैटजीपीटी से सलाह लेने की सोच रहे हैं तो सावधान रहें क्योंकि एआई की सलाह आपको मुश्किल में भी डाल सकती है. निवेश के मामले में एआई की सलाह लेने से बेहतर है कि आप खुद रिसर्च करें और फिर निर्णय लें, वरना आपको नुकसान भी हो सकता है.

बेशक चैटजीपीटी या फिर अन्य एआई टूल्स आपके सवालों के जवाब देने में माहिर है लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि एआई से डॉक्टर वाली सलाह लेनी चाहिए. एआई से सेहत से जुड़ी सलाह आपको मुश्किल में डाल सकती है, बीमारी का इलाज करवाने के लिए केवल डॉक्टर की सलाह लें.

अगर आप कानूनी मामले में चैटजीपीटी या फिर एआई की मदद लेने का सोच रहे हैं तो एआई टूल्स की कानूनी राय गलत भी साबित हो सकती है और आप मुसीबत में पड़ सकते हैं. कानूनी मामले में एआई की नहीं आपको वकील की सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि एआई पर इस मामले में भरोसा आपको मुश्किल में डाल सकता है.

ट्रेंड को फॉलो करने के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए, कुछ समय पहले Ghibli ट्रेंड आया तो सभी इस ट्रेंड को फॉलो करने लगे और अपनी निजी तस्वीरों को चैटजीपीटी पर अपलोड करने लगे. एआई ने आपको घिबली आर्ट वाली तस्वीर तो बनाकर दे दी लेकिन इस तस्वीर के चक्कर में आपने अपनी पर्सनल फोटो एआई को दे दी, जिसका इस्तेमाल आज नहीं कल किसी भी काम के लिए हो सकता है.

चैटजीपीटी की मदद से आप ट्रेवल प्लान बनाने, पढ़ाई में मदद के लिए, किसी शहर की जानकारी के लिए या फिर अपने स्किल्स को सुधारने के लिए ले सकते हैं.