Home Blog Page 34

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, इस मामले में तोड़ा भारतीय कप्तान का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत (India) की अंडर-19 टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे (England Tour) पर है। दोनों टीमों के बीच हाल ही में पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज (Youth ODI Series) खेली गई, जिसे टीम इंडिया ने 3-2 से अपने नाम किया। इस सीरीज में भारत के टॉप परफॉर्मर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) रहे, जिन्होंने इन पांच मैचों में खूब रन बनाए। इस सीरीज में उन्होंने 71 के औसत और 174.01 के स्ट्राइक रेट से 355 रन बना दिए। इसके साथ ही वैभव ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने अंडर 19 यूथ ODI सीरीज में रन बनाने के मामले में शुभमन गिल (Shubman Gill) को पीछे छोड़ दिया है।

अंडर-19 यूथ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के वैभव सूर्यवंशी के नाम जुड़ गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था, उन्होंने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 351 रन बनाए थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर अंबाती रायुडू का नाम है, उन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 291 रन बनाए थे। लिस्ट में चौथे नंबर पर फिर से शुभमन गिल हैं, उन्होंने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 278 रन बनाए थे। वहीं 244 रनों के साथ आदित्य श्रीकांत लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

पंचायत 5 की कहानी, नीना गुप्ता ने कही थी स्क्रिप्ट लीक होने की बात

मुंबई। अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक पंचायत (Panchayat) है, जिसके सभी सीजन को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला है। हाल में चौथा सीजन भी स्ट्रीम किया गया है जिसमें पंचायती चुनाव और सचिव जी-रिंकी की लव स्टोरी पर फोकस किया गया। लेकिन इस चुनाव में तो मंजू देवी का किरदार निभाने वाली नीना गुप्ता हार जाती हैं। अब ऑडियंस पंचायत सीजन 5 का इंतजार कर रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं नीना गुप्ता सीरीज के स्ट्रीम होने से पहले ही स्क्रिप्ट के बारे में बात कर चुकी हैं।

लीक हो गई पंचायत की स्क्रिप्ट?
दरअसल, पंचायत 4 से पहले मंजू देवी ने दिए इंटरव्यू में नए सीजन की स्क्रिप्ट लीक होने की बात कही थी। जब नीना गुप्ता से पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है, चुनाव कौन जीतेगा? तो उन्होंने सवाल घुमा दिया और पत्रकारों से ही पूछ लिया, “आपको क्या लगता है, कौन जीतेगा?” जवाब में जब पत्रकारों ने कहा, “हमें लगता है कि मंजू देवी जीत जाएंगी। लेकिन उसके बाद कुछ हो सकता है। मतगणना में कोई गलती हो सकती है और मंजू देवी फिर अपील करके परिणामों को चुनौती दे सकती हैं और अंत में चुनाव जीत सकती हैं।” ये सुनते ही नीना गुप्ता हंसते हुए कहती हैं, स्क्रिप्ट तो लीक हो चुकी है। अगले सीजन के लिए तैयार हो जाओ।” ऐसा हो सकता है कि पंचायत 5 में मंजू देवी चुनावी नतीजों को चुनाती दें और दोबारा से फुलेरा की प्रधान बन जाएं।

कास्ट

इस सीरीज के किरदार अमर हो गए हैं। पंचायत में प्रधानी जी (रघुवीर यादव), सचिव जी (जीतेन्द्र कुमार), मंजू देवी (नीना गुप्ता), विकास (चंदन रॉय) और प्रह्लाद (फैसल मलिक) जैसे किरदार नजर आ रहे हैं। अब नए सीजन का इंतजार हो रहा है जिसकी शूटिंग इस साल दिसंबर से शुरू हो सकती है।

असली लोकेशन

बता दें कि पंचायत का पहला सीज़न 3 अप्रैल 2020 को आया था और तब से ये सीरीज ग्रामीण भारत की संस्कृति, राजनीति और रिश्तों की सादगी को बेहद खूबसूरती से दिखाती आ रही है। मध्यप्रदेश के महोदय गांव में असली पंचायत कार्यालय में इसकी शूटिंग हुई थी। दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज को क्रिटिक्स और ऑडियंस से तारीफें मिली हैं।

ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें बढ़ी, अभी ओर रहना पड़ेगा जेल में, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली| सोमवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत को कोर्ट ने 14 दिन और बढ़ा दिया है। ज्योति को जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। हिसार पुलिस ने ‘ट्रैवल विद जो’ नामक यूट्यूब चैनल चलाने वाली ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को गिरफ्तार किया था। हिसार की रहने वाली इस यूट्यूबर को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन और बढ़ा दिया गया है, और अगली सुनवाई की तारीख 21 जुलाई निर्धारित की गई है।

33 वर्षीय यूट्यूबर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुई। 9 जून को यहां एक अन्य अदालत ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए तर्क दिया था कि इस मामले की जांच अभी जारी है। 16 मई को गिरफ्तारी के बाद, ज्योति को अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद, पुलिस ने उनसे और पूछताछ के लिए चार दिन की अतिरिक्त हिरासत मांगी, जिसे अदालत ने मंजूर किया। 26 मई को अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जिसे बाद में बढ़ाया गया।

हिसार पुलिस ने पहले कहा था कि ज्योति के पास सैन्य या रक्षा से संबंधित कोई जानकारी होने का कोई सबूत नहीं मिला है, लेकिन दावा किया कि वह कुछ लोगों के संपर्क में थी और उसे पता था कि वे पाकिस्तानी खुफिया एजेंट हैं। पुलिस सूत्रों ने पहले बताया था कि ज्योति नवंबर 2023 से पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी। भारत ने 13 मई को दानिश को जासूसी के आरोप में निष्कासित कर दिया था। पुलिस ने मई में दावा किया था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंट ज्योति को एक एसेट के रूप में विकसित कर रहे थे।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की 7 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सिविल जज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत में पेशी हुई। जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी। ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि इसी सप्ताह ज्योति की जमानत याचिका अदालत में लगाई जाएगी। केरल सरकार की ओर से प्रचार के लिए ज्योति को आमंत्रित किए जाने के सवाल पर वकील कुमार मुकेश बोले यह तो अच्छी बात है। रेलवे से भी ज्योति को स्पांसरशिप मिली थी।

17 मई को गिरफ्तार हुई थी ज्योति

ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 17 मई को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया था। इसके बाद 4 दिन के रिमांड पर फिर भेजा गया। दो बार में 9 दिन के रिमांड पूरा होने के बाद 26 मई को उसे सिविल जज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत में पेश किया गया था। इस दौरान जांच अधिकारी एसआई निर्मला ने कहा था कि ज्योति मल्होत्रा के लैपटॉप से 14 टीबी (टेरा बाइट) डाटा मिला है, जिसके विश्लेषण के लिए हमें समय चाहिए। जिसके बाद ज्योति मल्होत्रा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद 9 जून ,23 जून को वीडियो कांफ्रेंस से पेशी हुई थी।

ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि सोमवार को ज्योति की पेशी है। इसके बाद इसी सप्ताह में एक बार फिर से कोर्ट में जमानत याचिका लगाएंगे। इससे पहले उन्होंने 11 जून को याचिका दायर की थी। अदालत ने 12 जून को दूसरे पक्ष से जवाब मांगा था। दोनों पक्षों के वकीलों के बीच करीब 20 मिनट तक बहस हुई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) सुनील कुमार ने ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, अस्पताल में भर्ती

हापुड़: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (Secondary Education Minister) गुलाब देवी (Gulab Devi) सड़क हादसे (Road Accident) में गंभीर रूप से घायल (Seriously Injured) हो गई. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूत्रों के अनुसार, दिल्ली जाते समय टोल पर एक कार ने ब्रेक लगा दिया, इसके चलते तीन गाड़ियां आपस मे टकरा गयीं. मंत्री को हल्की फुल्की चोट आयी हैं, फिलहाल वह बिल्कुल ठीक है.

धर्मांतरण कराने वाले छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर गरजा बुलडोजर

बलरामपुर. यूपी (UP) के बलरामपुर (Balrampur) में धर्मांतरण (Conversion) व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन (Jamaluddin) उर्फ छांगुर (Changur ) की मधुपुर स्थित आलीशान कोठी पर मंगलवार को बुलडोजर गरजा। सुबह 10.30 बजे प्रशासनिक टीम ने इसे गिराने की कार्रवाई की शुरू की। इससे पहले सुबह 9.00 बजे भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी छांगुर के आवास पहुंचे। प्रक्रिया पूरी करने के बाद करीब 10 बजे दो बुलडोजर बुलाए गए। लेकिन, मकान का गेट नहीं खुला। पुलिस ने गेट काटने के लिए गैस कटर मंगाया। इसके बाद गेट का लाक काटकर टीम और बुलडोजर घर के अंदर पहुंचे।

घर में रह रहे लोगों को बाहर निकल जाने के निर्देश
सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह ने घर का निरीक्षण किया। बायें तरफ से निर्माण ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई। गेट के दायें तरफ बने दो मंजिला इमारत में कुछ लोग रह रहे थे। उन्हें घर से बाहर निकलने को कहा गया है। बुलडोजर कार्रवाई शुरू होने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। देखने वालों का तांता लगा रहा। इससे पहले सोमवार शाम करीब 6:30 बजे तक छांगुर की कोठी पर पुलिस बल के साथ पहुंची प्रशासन की टीम ने गेट पर बेदखली का नोटिस चस्पा किया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि बेदखली के नोटिस के बाद मधपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तहसीलदार ने बताया कि सात दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन अपने स्तर से अतिक्रमण को गिरवाएगा।

नोटिस चस्पा करने पर विरोध
प्रशासन की कार्रवाई के बाद छांगुर की आलीशन कोठी में रह रहे लोगों ने आक्रोश जताया। छांगुर की बहू साबिरा पहली बार बाहर आई और प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई से बच्चे डरे हैं। मामले में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आरोप मनगढ़ंत है।

अवैध धर्मांतरण के खिलाफ फूटा सिख और सिंधी समाज का गुस्सा
प्रदेश में गैर-मुस्लिम लड़कियों को बहला फुसलाकर कराए जा रहे धर्मांतरण के खिलाफ सिख व सिंधी समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस तरह का कुत्सित प्रयास करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने धर्मांतरण की साजिश रचने वाले अपराधियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।

यूएई के नेटवर्क को खंगाल रही एटीएस
छांगुर बाबा की करीबी नीतू नवीन रोहरा के यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के नेटवर्क को एटीएस खंगाल रही है। दरअसल, सातवीं कक्षा पास नीतू ने 2014 से 2019 तक 19 बार यूएई की यात्रा की, जिसकी वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इसी तरह नवीन घनश्याम रोहरा ने भी 2016 से 2020 के बीच 19 बार यूएई की यात्रा की। पति-पत्नी होने के बावजूद दोनों केवल 8 अप्रैल, 2017 को एक बार साथ में गए थे, लेकिन वापसी अलग-अलग की थी। सूत्रों की मानें तो छांगुर बाबा के गिरोह का नेटवर्क यूएई में भी है।

दुबई सरकार ने प्रमाणित भी किया था
नवीन घनश्याम रोहरा, नीतू नवीन रोहरा और समाले नवीन रोहरा का धर्मांतरण 16 नवंबर, 2015 को दुबई के अल फारुख उमर बिन कताब सेंटर में हुआ था। इसे दुबई सरकार ने प्रमाणित भी किया था। हालांकि उनके पासपोर्ट की जांच में दुबई की यात्रा करने की पुष्टि नहीं हुई, जिससे आशंका जताई जा रही है कि छांगुर बाबा के गिरोह के गुर्गों ने अलग नाम से भी पासपोर्ट बनवाए हुए हैं।अधिकारियों को शक है कि गिरोह खाड़ी देशों के संगठनों के इशारे पर धर्मांतरण का रैकेट चला रहा था। उसका नेटवर्क यूपी के अलावा कई अन्य राज्यों में फैला होने के प्रमाण भी मिले हैं।

गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी
छांगुर के घर बुलडोजर एक्शन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जलालउद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी। आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी। उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी’।

सीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आगे लिखा कि ‘राज्य में शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा को भंग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्हें कानून के अनुसार ऐसी सजा दी जाएगी, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने’।

“नीतीश कुमार को सीएम नहीं, PM बनाना चाहते हैं’, अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- बिहार में हम लालू यादव के साथ

लखनऊ: यूपी के पूर्व सीएम और सपा नेता अखिलेश यादव ने बिहार की राजनीति और नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘बिहार में हम लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ हैं। नीतीश कुमार को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ेंगे लेकिन सीएम नहीं बनाएंगे, हम तो नीतीश कुमार को पीएम बनाना चाहते हैं।’

कावंड़ियों के लिए कॉरिडोर बनाएंगे
अखिलेश ने कहा, ‘हमारी सरकार बनेगी तो कावंड़ियों के लिए कॉरिडोर बनाएंगे, किसी भी दुकानवाले को परेशानी नहीं होगी। मेले हमें और आपको जोड़ते हैं। बीजेपी किसी की खुशी नहीं देख सकती।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे बनाए शिल्पग्राम में आम लूट हो गई, आम के पैकेट बना देते। मैनेजमेंट और सिस्टम की कमी है। सरकार को आम देने थे तो पैकेट बनाकर देने चाहिए। गरीबों का मजाक बनाने के लिए लूट कराई गई। हमारे बनाए शिल्पग्राम को बदनाम करने के लिए लूट कराई गई।’

मथुरा-वृंदावन को लेकर कही ये बात
अखिलेश ने कहा, ‘मथुरा-वृंदावन में करीब पांच हजार मंदिर हैं। अगर वाराणसी की तरह मंदिर गिरा दिए तो हमारी तो आस्था है। लोग कुंज गलियों को देखने आते हैं। यहां कॉरिडोर बनाने वाले वेनिस को देखें। सड़क चौड़ी करने से कुछ नहीं होगा, मैनेजमेंट होना चाहिए। बीजेपी की नजर जमीनों पर है। मथुरा-वृंदावन बीजेपी को कभी माफ नहीं करेगा। आस्था को व्यापार ना बनाएं। यूपी में OCM का मतलब है आउटगोइंग सीएम और FCM का मतलब है फ्यूचर सीएम।

धीरेंद्र शास्त्री पर कही ये बात
अखिलेश ने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘सच्चा रास्ता ही धर्म का रास्ता है। यही सनातन का रास्ता है। सिर्फ कपड़े बदलने से कोई योगी नहीं बन जाता। जनता 2027 विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।’

यूपी: 4 बच्चों के पिता ने 4 बच्चों की मां से रचाई तीसरी शादी, इश्क के चर्चे होने पर मिली इतनी बड़ी सजा

सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों के पिता ने चार बच्चों की मां से तीसरी शादी रचाई है। जब इन दोनों के इश्क का मामला सामने आया तो दो राज्यों के लोगों की महापंचायत बैठी और समाज ने इनका बहिष्कार कर दिया। सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के धरती डोलवा गांव में एक प्रेम-प्रसंग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। पहले से शादीशुदा और चार बच्चों के पिता संजय पासवान ने गांव की विवाहित महिला ललिता देवी से मंदिर में तीसरी शादी कर ली।

ललिता भी शादीशुदा हैं और चार बच्चों की मां हैं। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और समाज में तीखी प्रतिक्रिया आई। सोनभद्र और झारखंड के नजदीकी गांव की महापंचायत में झारखंड, बनारसी और दर्जनों गांवों से आए लोगों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से संजय पासवान को समाज से बहिष्कृत करने का फैसला लिया गया। वहीं संजय और ललिता अपने फैसले पर डटे हुए हैं और साथ रहने की बात पर अड़े हुए हैं।

टूट चुके हैं ललिता के पति
ललिता के पति महेंद्र पासवान पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने बताया कि ललिता उनकी पत्नी थी, जिससे बीस साल पहले विवाह हुआ था। चार बच्चों में से एक बेटी ललिता के साथ चली गई जबकि तीन बच्चे महेंद्र के पास हैं।

गांव की पंचायत में जब यह मामला उठा तो संजय की दूसरी पत्नी मनीषा देवी, जिनसे उनके चार बच्चे हैं, महापंचायत में फूट-फूट कर रोने लगीं। उन्होंने कहा, “मैंने उसकी हर बात मानी, लेकिन उसने मेरी और बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर दी। अब मेरे बच्चों का क्या होगा?” इतना कहकर वह अचेत हो गईं।

महापंचायत में झारखंड, बनारसी और दर्जनों गांवों से आए लोगों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से संजय पासवान को समाज से बहिष्कृत करने का फैसला लिया गया। पंचायत ने कहा, “ऐसे व्यक्ति ने न केवल अपना घर, बल्कि कई परिवारों को उजाड़ दिया। समाज में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं।” हालांकि, पुलिस और परिजनों की लाख कोशिशों के बावजूद संजय और ललिता अपने फैसले पर डटे हुए हैं और साथ रहने की बात पर अड़े हुए हैं।

यूपी के इंजीनियर की शारजाह में संदिग्ध मौत, पिता ने लगाए शिपिंग कंपनी पर ये आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) री राजधानी लखनऊ (Lucknow) के इंदिरानगर सेक्टर 12 (Indiranagar Sector 12) में रहने वाले शिपिंग कंपनी के इंजीनियर (Shipping company engineer) 33 वर्षीय अनुराग तिवारी की संदिग्ध हालात में शाहजाह में मौत हो गई। उनका शव 29 जून को समुद्र के बीच शिप के इंजन रूम एरिया में संदिग्ध हालात पड़ा मिला। परिवारीजनों ने बातचीत में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने यूएई की सिनर्जी अरेबिया और नवी मुंबई की अविश्का शिपिंग कंपनी के अफसरों और कर्मचारियों पर साजिश और तथ्य छिपाने का आरोप लगाया है।

पिता अनिल तिवारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बेटे की मौत 29 जून को दोपहर तीन बजे (यूएई) भारतीय समय 4:30 बजे शाम को हुई। कंपनी के अफसरों ने पांच घंटे बाद रात 22:37 बजे फोन कर जानकारी दी। पांच घंटे बाद उन्होंने आखिर क्यों बताया? इसके पीछे क्या साजिश थी? इन तमाम बिंदुओं पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की है। अनिल तिवारी ने बताया कि बेटा मार्च के पहले हफ्ते में आया था। वह पहले एक अन्य शिपिंग कंपनी में नौकरी करता था। अपनी प्रोफाइल नवी मुंबई स्थित अविश्का शिपिंग कंपनी को भेजी थी। बेटा दुबई गया। नौ दिन तक उसकी ट्रेनिंग हुई। 28 जून की शाम को बताया कि सुबह चार बजे शारजाह के लिए निकलना था। इसके बाद अगले दिन रात 22:37 बजे कंपनी से फोन आया बताया गया कि बेटे की मौत हो गई।

आज लाया जाएगा अनुराग का शव
अनिल तिवारी ने बताया कि बेटे का शव भेजने के लिए कहा तो उन्होंने बताया कि 15 दिन का समय लग जाएगा। शुक्रवार से रविवार तक वहां कोई काम नहीं होता है। इसके बाद उन्होंने यूएई एंबेसी में तैनात अपनी रिश्तेदार से संपर्क किया। इसके बाद एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री, पीएमओ, विदेश मंत्रालय, विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और राहुल गांधी को टैग किया। बेटे का शव शनिवार सुबह 7:30 बजे लखनऊ पहुंचने की बात कही।

हाथ से छूट गया था खाने का निवाला
अनुराग की मां ने बताया कि 29 जून की रात घर पर सभी लोग के लिए लिए डाइनिंग टेबल पर बैठे थे। पति सेंट्रल टेबल पर बैठे थे। उनके बाद मैं, फिर बड़ा बेटा मयंक (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट) फिर बहू (अनुराग की पत्नी) भव्या (एचडीएफसी बैंक गोमतीनगर मैनेजर) सभी बैठे थे। इस बीच 22:38 बजे फोन की घंटी बजी। अनिल ने खाना खाते ही फोन रिसीव किया बेटे की मौत की सूचना मिलते ही खाने का निवाला मुंह से बाहर आ गया।

दूध देने से पहले बर्तन में थूकता था दूधिया, CCTV में कैद हुई घटना तो मचा बवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में “थूक जिहाद” (Spit Jihad) का मामला सामने आया है। यहां दूधिया (Milkman) बर्तन (Utensils) में थूक (Spit) कर दूध देता था। दूधिया के थूकने की घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई। घर के मालिक ने सीसीटीवी वीडियो देखा तो वह हैरान रह गया और आरोपी दूधिये के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित ग्राहक ने सीसीटीवी वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दूधिया साफ तौर पर दूध वाले बर्तन में थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह वही दूध ग्राहक को दे देता है। पप्पू नाम का व्यक्ति ग्राहकों को दूध देने से पहले उसमें थूकता था। पप्पू ने लव शुक्ला नाम के एक व्यक्ति को थूककर दूध दिया। उसकी यह हरकत घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद हिंदू महासभा ने गोमती नगर थाने में आरोपी दूधिये के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शरीर का सारा कैल्शियम चूस लेती ये 5 चीजें

हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे जरूरी मिनरल कैल्शियम होता है। इसलिए अगर शरीर में कैल्शियम कम होने लग जाए (Calcium Deficiency), तो हड्डियों में दर्द, दांत में दर्द, मसल पेन जैसी कई परेशानियां हमें घेरना शुरू कर देती हैं। आमतौर पर हम मानते हैं कि डाइट में कैल्शियम की कमी की वजह से ये दिक्कतें हो रही हैं।

लेकिन कई बार हम अनजाने में ऐसी चीजें (Foods Which Reduce Calcium) भी खा रहे होते हैं, जो हड्डियों में मौजूद कैल्शियम को खत्म करने लगती हैं। इसकी वजह से भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। आइए जानें किन फूड्स को खाने से शरीर में कैल्शियम कम हो सकता है।

नमक
ज्यादा नमक खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे किडनी यूरिन के जरिए एक्स्ट्रा सोडियम बाहर निकालती है। इस प्रक्रिया में कैल्शियम भी शरीर से बाहर निकल जाता है। इसलिए ज्यादा नमक खाने से हड्डियों की डेंसिटी कम हो सकती है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है।

प्रोसेस्ड फूड, चिप्स, पैक्ड स्नैक्स और अचार जैसी चीजों में नमक की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इन्हें खाने से बचें। खाने में नमक की मात्रा का ध्यान रखें और रोजाना सिर्फ 5 ग्राम ( लगभग 1 चम्मच) से ज्यादा नमक न खाएं।

कैफीन
कैफीन से भरपूर ड्रिंक्स जैसे कॉफी, चाय और सॉफ्ट ड्रिंक्स कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन को बाधित करते हैं। ज्यादा कैफीन पीने से यूरिन के जरिए कैल्शियम का नुकसान होता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

इसलिए दिन में 2 कप से ज्यादा कॉफी न पिएं और कॉफी या चाय पीते हैं, तो डाइट में कैल्शियम रिच फूड्स, जैसे- दूध, दही खाएं, ताकि कैल्शियम की कमी न हो।

शराब
शराब पीना भी हड्डियों के लिए हानिकारक है। यह कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन को कम करता है और हड्डियों के निर्माण में शामिल सेल्स को प्रभावित करता है। लंबे समय तक शराब पीने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए शराब बिल्कुल न पिएं और कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर डाइट लें।

सॉफ्ट ड्रिंक्स (कार्बोनेटेड ड्रिंक्स)
कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा में फॉस्फोरिक एसिड होता है, जो शरीर में कैल्शियम के साथ रिएक्शन करके उसे कम कर देता है। इससे हड्डियों की डेंसिटी घटती है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सॉफ्ट ड्रिंक्स की जगह नारियल पानी, छाछ या फ्रूट जूस पिएं।

हाई प्रोटीन डाइट
प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा नॉन-वेज, सप्लीमेंट्स या प्रोटीन शेक लेते हैं, तो यह कैल्शियम को यूरिन के जरिए बाहर निकाल सकता है। खासकर एनिमल प्रोटीन में सल्फर और एमिनो एसिड होते हैं, जो कैल्शियम लॉस को बढ़ाते हैं। इसलिए बैलेंस्ड मात्रा में प्रोटीन लें। प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, जैसे- दाल, सोयाबीन, नट्स को डाइट में शामिल करें।