Home Blog Page 32

नीरज चोपड़ा ने बताया इस साल का अपना सबसे बड़ा टारगेट; बोले- अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा

0

World Athletics Championships 2025 is Neeraj Chopra’s biggest goal: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने हाल ही में दो प्रतियोगिताओं का खिताब अपने नाम किया है। जिसमें पेरिस डायमंड लीग और एनसी क्लासिक 2025 शामिल रहे हैं। अब नीरज का अगला टारगेट विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 है। जिसे उन्होंने इस साल का अपना सबसे बड़ा लक्ष्य बताया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा, “मेरे लिए इस साल सबसे बड़ा लक्ष्य विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप है। पिछली तीन प्रतियोगिताएँ मेरे लिए अच्छी रही हैं। मैं टोक्यो में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।” इस बार विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबान जापान को सौंपी गयी है। जहां पर प्रतियोगिता 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

यूरोप और अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे नीरज

पीटीआई के अनुसार, सितंबर में होने वाले इस महाकुंभ से पहले ज़्यादातर ट्रेनिंग यूरोप और अमेरिका में लेंगे। खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ (एमओसी) ने उनके मेडल की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए लंबी यात्राओं को मंज़ूरी दे दी है। लंदन में एमओसी की हुई 157वीं बैठक में, एथलेटिक्स को सबसे ज़्यादा फ़ायदा हुआ क्योंकि 86 लाख रुपये के प्रशिक्षण और प्रतियोगिता प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। इस राशि का एक बड़ा हिस्सा 13 से 21 सितंबर तक होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वालों के लिए रखा गया है। चोपड़ा, जो भारत के लिए पदक की सबसे मज़बूत उम्मीद हैं और विश्व चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले एकमात्र एथलीट हैं, चेक गणराज्य के प्राग और निम्बर्क में 57 दिनों तक प्रशिक्षण लेंगे।

बता दें कि नीरज चोपड़ा इस समय शानदार फॉर्म में है। उन्होंने 88.16 मीटर दूरी का भाला फेंककर पेरिस डायमंड लीग 2025 का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद नीरज ने एनसी क्लासिक 2025 का खिताब अपने नाम किया। जिसमें उन्होंने 86.18 मीटर की दूरी तय की। अब देश को उनसे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है।

Sony ने भारत में लॉन्च किए WF-C710N ईयरबड्स; जबरदस्त फीचर्स से लैस है नया डिवाइस

Sony WF-C710N Earbuds: सोनी ने आज भारतीय बाज़ार में अपने बिल्कुल नए WF-C710N ईयरबड्स आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिए हैं। इन ईयरबड्स में डिजिटल साउंड एन्हांसमेंट इंजन, एम्बिएंट साउंड मोड, EQ कस्टमाइज़ेशन और कई अन्य फ़ीचर्स शामिल हैं। यह नीले, काले, सफेद और गुलाबी रंगों में उपलब्ध है। इस ईयरबड की कीमत 8,804 रुपये है और यह ShopatSC.com, अमेज़न, क्रोमा, फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

डुअल माइक्रोफ़ोन WF-C710N के नोइस-कैंसिलिंग वाले फ़ंक्शन को बेहतर बनाते हैं। प्राकृतिक रूप से सुनने के अनुभव के लिए, आप एम्बिएंट साउंड मोड पर स्विच कर सकते हैं। ईयरबड 8.5 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है, और केस 21.5 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है, जिससे ANC चालू होने पर कुल बैटरी लाइफ 30 घंटे हो जाती है, जबकि ANC बंद होने पर, यह 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। 5 मिनट की क्विक चार्जिंग 1 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करती है। यह 5 मिमी ड्राइवर से लैस है और डिजिटल साउंड एन्हांसमेंट इंजन प्रोसेसिंग के साथ आता है। सटीक वॉयस पिकअप तकनीक के साथ, शोर भरे वातावरण में भी बातचीत बेहद स्पष्ट होती है।

साउंड कनेक्ट ऐप आपको परिवेशी ध्वनि को 20 स्तरों पर समायोजित करने या अपने ईयरबड्स निकाले बिना चैट करने के लिए फ़ोकस ऑन वॉइस सेटिंग का उपयोग करने की सुविधा देता है। यूजर्स विभिन्न प्रीसेट के साथ अपनी व्यक्तिगत पसंद के अनुसार ध्वनि को अनुकूलित कर सकते हैं या साउंड कनेक्ट ऐप पर EQ कस्टम सुविधा का उपयोग करके अपनी खुद की ध्वनि बना सकते हैं। आप मल्टीपॉइंट कनेक्शन का उपयोग करके ईयरबड्स को एक साथ दो ब्लूटूथ डिवाइस के साथ जोड़ सकते हैं। अन्य विशेषताओं में टच कंट्रोल, IPX4 वाटर रेजिस्टेंस, ऑन और ऑफ के लिए बिल्ट-इन सेंसर, वॉइस कंट्रोल, फ़ास्ट पेयर, अडैप्टिव साउंड कंट्रोल, और बहुत कुछ शामिल हैं।

सिर्फ ₹9999 में लॉन्च हुआ मीडियाटेक डाइमेंशन 7020 SoC और वन-टैप AI बटन वाला फोन; चेक करें डिटेल्स

Infinix Hot 60 5G+ Launch in India: स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने आज भारतीय बाज़ार में अपना बिल्कुल नया Infinix Hot 60 5G+ स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह एक मिड-रेंज डिवाइस है और इसमें वन-टैप AI बटन, 50MP रियर कैमरा और कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। यह तीन कलर ऑप्शन शैडो ब्लू, टुंड्रा ग्रीन और स्लीक ब्लैक में उपलब्ध है। 6GB रैम/128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है।

Infinix Hot 60 5G+ की आधिकारिक बिक्री 17 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। कंपनी एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ट्रांजेक्शन पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। डिवाइस में 6.7 इंच का IPS डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 700 निट्स ब्राइटनेस और HD+ स्क्रीन रेज़ोल्यूशन प्रदान करता है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 7020 SoC द्वारा संचालित है जिसका AnTuTu स्कोर 500K+ है। यह Android 15 पर आधारित XOS 15 पर चलता है। यह Infinix AI फीचर्स – वॉयस सर्च, AI कॉल ट्रांसलेशन, AI डॉक्यूमेंट समराइज़, AI कॉल असिस्टेंट, AI राइटिंग असिस्टेंट, सर्कल टू सर्च, फ़ोलैक्स और AI वॉलपेपर जनरेटर के साथ आता है। इसमें वन टैप AI बटन है, और उपयोगकर्ता इस बटन को असाइन करने योग्य 30+ ऐप्स के साथ इसे कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

स्मार्टफोन में 5200 एमएएच की बैटरी है और यह बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 50MP का मुख्य रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा है। अन्य फीचर्स में शामिल हैं- डुअल सिम, ब्लूटूथ 5.4, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, LPDDR5X रैम, 90 FPS गेमिंग, IP64 स्प्लैश और डस्ट रेसिस्टेंट, 7.8mm स्लिम डिज़ाइन, 6GB एक्सटेंडेड रैम, हाइपरइंजन 5.0 लाइट गेमिंग टेक्नोलॉजी, XBoost AI गेम मोड, अल्ट्रालिंक कनेक्टिविटी, 10+ कैमरा मोड, डायनामिक बार और एंटी-थेफ्ट अलर्ट।

लखनऊ सहित 8 जिलों में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी

लखनऊ। यूपी में कई दिनों से रुक—रुक कर बारिश हो रही है लखनऊ में ही कल कुछ इलाकों में बारिश हुई तो कुछ इलाकों में सिर्फ बादल ही छाये रहें तो कहीं धूप भी निकली रही। वहीं आज शुक्रवार को सुबह से ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई है। बाद धूप निकल आई। बताते चले कि अगले दो-तीन दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश ने उमस और गर्मी से काफी राहत दिया है। दिन का तापमान 34.3 डिग्री और रात का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी में अगले दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बताई है, जबकि पूर्वी यूपी के आठ जिलों समेत पश्चिम के कुछ इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, राजधानी में अच्छी बारिश के लिए अभी दो-तीन दिन इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार से लखनऊ समेत बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में बारिश होने के पूरे आसार हैं। इसके अलावा प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आगामी दो दिनों तक गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, 16 जुलाई के बाद लखनऊ समेत आसपास के जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।

Tariff On Automobiles: ट्रंप के टैरिफ की मार से निसान ऑटोमोबाइल कंपनी ने इस देश के लिये कई उत्पाद रोके

0

नई दिल्ली। ट्रंप के टैरिफ का इतना असर कि निसान कंपनी ने अपना product ही रोके दिये हैं। अमेरिका और कनाडा के बीच ऑटोमोबाइल इंपोर्ट टैरिफ को लेकर चल रहे तनाव का सीधा असर जापानी ऑटो कंपनी निसान मोटर पर पड़ा है। कंपनी ने कनाडा के लिए अपने तीन प्रमुख मॉडल्स – पाथफाइंडर SUV, मुरानो SUV और फ्रंटियर पिकअप ट्रक का उत्पादन अस्थायी रूप से रोक दिया है।

निसान ने इस फैसले को “छोटा और अस्थायी कदम” बताया है और उम्मीद जताई है कि अमेरिका और कनाडा के बीच जारी बातचीत से जल्द कोई समाधान निकलेगा। हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रोडक्शन कब से रोका गया है और कब तक रुका रहेगा। कंपनी ने जानकारी दी कि कनाडा में उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां – वर्सा, सेंट्रा और रोग हैं, जो मेक्सिको और जापान से आती हैं। निसान की कनाडा में बिकने वाली लगभग 80% गाड़ियां इन्हीं देशों से आयात होती हैं।

अमेरिका के टेनेसी राज्य में पाथफाइंडर और मुरानो का प्रोडक्शन होता है जबकि फ्रंटियर ट्रक मिसिसिपी में बनता है। निसान की कनाडा में कोई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नहीं है। बताते चले कि अप्रैल में ट्रंप प्रशासन ने कारों के इंपोर्ट पर 25% अतिरिक्त टैक्स लागू किया था। इसके जवाब में कनाडा ने भी टैक्स लगाया। इसी वजह से माजदा जैसी कंपनियों ने भी कनाडा के लिए गाड़ियों का उत्पादन रोक दिया है। हालांकि, कनाडा निसान के लिए कोई बड़ा बाजार नहीं है, लेकिन यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय कार कंपनियां ऐसे टैरिफ फैसलों से कैसे प्रभावित हो रही हैं।

गाजियाबाद: नीले ड्रम की कांवड़ लेकर निकला शिवभक्त भीम, 2 ड्रम में भरा 121 लीटर गंगाजल, इसी से माता-पिता को नहलाएगा

सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और कांवड़ यात्रा की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इस बीच गाजियाबाद के एक भक्त की नीले ड्रम की कांवड़ चर्चा में है। इस कांवड़ में पारंपरिक कलश के जगह दो नीले ड्रम का इस्तेमाल किया गया है। कांवड़ बनाने वाले भीम का कहना है कि उन्हें 121 लीटर गंगाजल ले जाना था। इसके लिए नीले ड्रम ही उपयुक्त थे। इस वजह से ड्रम की कांवड़ बनाई है। भीम ने यह भी बताया कि इस 121 लीटर गंगाजल से वह अपने माता-पिता को स्नान कराएगा।

सावन के महीने में देशभर से शिवभक्त अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए हरिद्वार से कंधे पर गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए अपने शिवालयों तक पहुंचते है और भोले भंडारी का जलाभिषेक करते है। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा NH-58 भगवा रंग में रंग जाता है और रंग-बिरंगी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन जाती हैं।

हरिद्वार से शुरू की यात्रा
इस बार कावड़ यात्रा से पूर्व ही दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों की चहल-पहल बढ़ गई है। शिव भक्त दिखाई दे रहें है और नीले ड्रम की बनी कावड़ लोगों में चर्चा का विषय बन गई है। गाजियाबाद के रहने वाले शिवभक्त भीम ने इस बार अनोखी कावड़ बनाई। उसने अपनी कावड़ में परंपरागत कलश को स्थान न देकर नीले ड्रम का इस्तेमाल किया है। भीम ने हरिद्वार से दो नीले ड्रमों में 121 लीटर गंगाजल भरकर पैदल अपने गंतव्य की तरफ कांवड़ यात्रा शुरू की है। जैसे ही वह मेरठ के सिवाय टोल प्लाजा पर पास पहुंचा, वहां मौजूद राहगीर और मीडियाकर्मियों भौचक्के रह गए।

सौरभ हत्याकांड से चर्चा में आया था नीला ड्रम
नीला ड्रम देखकर लोग इसलिए हैरान हुए, क्योंकि कुछ दिन पहले मेरठ की मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरव को मौत के घाट उतार दिया था और उसका शव नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया था। इस घटना के बाद से नीला ड्रम मेरठ समेत आसपास के जिलों में खौफ का विषय बन गया। नीले ड्रम को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत से मीम्स और रील भी बने है। वहीं, पवित्र गंगाजल नीले ड्रम में भरा होने के चलते यह लोगों में चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने नीले रंग की कांवड़ को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कांवड़ में नीले ड्रम ही क्यों लिए?
भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए मीलों दूर से नीले रंग की कावड़ ला रहे भीम ने बताया कि मैंने इस बार 121 लीटर गंगाजल लाने का प्रण लिया, इसके लिए मुझे बड़े पात्र की जरूरत थी। बड़े कलश बहुत मंहगे थे। ऐसे में सस्ता जुगाड़ सोचा और नीला ड्रम लेकर कावड़ तैयार कर ली। भीम ने कहा कि नीला ड्रम मेरठ में सौरव मर्डर में प्रयोग हुआ था, वह दुखद घटना थी। नीले ड्रम से कावड़ बनाते समय उसका ध्यान इस बात पर नहीं गया।

इसी गंगाजल से माता-पिता को स्नान कराएगा
भीम ने बताया कि भक्ति भावना से ओतप्रोत होकर उसने नीले ड्रम की कावड़ तैयार की है और वह उसमें गंगाजल भरकर अपने शिवालय जा रहा है। पहले वह शिवालय में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेगा। इसके बाद इस जल से माता-पिता को स्नान करवायेगा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 16 जुलाई की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

पटना: बिहार पुलिस कांस्टबल भर्ती परीक्षा में शामिल होन वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल यनाी CSBC ने आज, 9 जुलाई 2025 को 16 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार कांस्टेबल इस दिन की लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे सभी CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड 16 जुलाई को सुबह 10.30 बजे तक उपलब्ध रहेगा। बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टबल भर्ती परीक्षा कई दिवसों में आयोजित होगी और प्रत्येक दिन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग जारी किए जाएंगे।

एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा
लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सभी दिनों में एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, नाम, पिता का नाम आदि जानकारी होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश के समय अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करके प्रिंट आउट लेना होगा। इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कैसे करें डाउनलोड
सबसे पहले उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
इसके बाद एडमिट कार्ड को चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
आखिरी में उम्मीदवार उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में हर क्लास में होगा अंग्रेजी मीडियम सेक्शन

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि वर्ष 2025-26 से राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों में प्रत्येक कक्षा में कम से कम एक अंग्रेजी मीडियम सेक्शन जरूर होगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है, क्योंकि कई माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे अंग्रेज़ी में पढ़ाई करें, जिससे उन्हें आगे चलकर साइंस, टेक्नोलॉजी और उच्च शिक्षा की पढ़ाई में मदद मिल सके।

दाखिले और संसाधन
इन अंग्रेजी मीडियम सेक्शन में छात्रों का दाखिला उनकी रुचि और योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
स्कूलों को अंग्रेजी में पढ़ाने के लिए आवश्यक पाठ्यपुस्तकें और अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएंगी।

निगरानी और पालन
यह बदलाव स्कूल के रिकॉर्ड और सरकारी पोर्टल पर भी दर्ज किया जाएगा।
सरकारी अधिकारी यह जांच करेंगे कि नियमों का पालन सही ढंग से हो रहा है या नहीं।

स्कूलों को निर्देश और तैयारी
शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों की रुचि और योग्यता के आधार पर अंग्रेजी माध्यम के सेक्शन में प्रवेश सुनिश्चित करें। इसके लिए स्कूलों को पर्याप्त अंग्रेजी शिक्षण सामग्री उपलब्ध करानी होगी और पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। पारदर्शिता और सुव्यवस्थित प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इन बदलावों को आधिकारिक रिकॉर्ड और UDISE पोर्टल में भी प्रकाशित किया जाएगा। इस नीति की सफलता से लागू करने के लिए जिला और क्षेत्रीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इस व्यवस्था की निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि इसका सही ढंग से पालन हो।

भविष्य के लिए बेहतर अवसर
इस कदम से दिल्ली सरकार का लक्ष्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है। अंग्रेजी माध्यम के सेक्शन की अनिवार्यता से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी और उन्हें वैश्विक दुनिया से जुड़ने में मदद मिलेगी।

UP Weather: लखनऊ समेत कई जिलों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने अब अपना रूख मोड़ लिया है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में मानसून को लेकर उहापोह मची हुई है। वहीं कुछ जगह इसके कमजोर होने की आहट मिली है। लेकिन बताते चले कि प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी होगया है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के बताया है कि गुरुवार और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश की संभावना है। प्रदेश के 40 जिलों में वज्रपात का भी अर्लट जारी किया गया है। वहीं लखनऊ में बादल छाए रहने और हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बतादें कि पिछले चार-पांच दिनों से लखनऊ समेत आसपास के जिलों में मानसून कमजोर हुआ है। मध्य यूपी में अच्छी बारिश के लिए अभी भी 2-3 दिन इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी समेत पश्चिमी जिलों में गुरुवार को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने ये भी कहा कि गुरुवार और शुक्रवार को बादलों की गर्जना और आसमानी बिजली की चमक के साथ कई जिलों में मूसलधार वर्षा की संभावना है। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के जिलों में बादल जमकर बरसेंगे। भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और वज्रपात की घटनाओं से जान-माल का नुकसान हो सकता है। इसके अलावा करीब 40 जिलों में बादलों की आवाजाही और तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। लखनऊ में कल शाम से बादल छाये रहे पर बारिश नहीं हुई । वहीं आज पूरा दिन बादलों की आवाजाही बनी रही। कहीं कहीं तेज धूप भी निकली रही।

महाकुंभ की तर्ज पर होगी कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, तैनात होंगे 70 हजार सुरक्षाकर्मी

लखनऊ। महाकुंभ 2025 की तर्ज पर उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण (DGP Rajiv Krishna) ने बताया कि कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के लिए 70 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही, यात्रा मार्ग की चप्पे-चप्पे की निगरानी 29,454 सीसीटीवी और 395 ड्रोन से की जाएगी। इसके अलावा 1222 पुलिस सहायता केंद्र एवं कंट्रोल रूम के साथ 1,845 जल सेवा केंद्र और 829 चिकित्सा शिविर का भी इंतजाम किया गया है। महिला कांवड़ियों से अभद्र व्यवहार होने पर त्वरित कार्रवाई होगी।

डीजीपी (DGP) ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को सुरक्षित, सुगम एवं सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके क्रम में यात्रा मार्ग, कांवड शिविरों, भंडारों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिगत व्यवस्था की गई है। इसके लिए 587 राजपत्रित अधिकारी, 2040 निरीक्षक, 13,520 उपनिरीक्षक, 39,965 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी, 1,486 महिला उपनिरीक्षक, 8,541 महिला मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी, 50 कम्पनी केंद्रीय पुलिस बल, पीएसी और 1,424 होमगार्ड स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही, विशेष बलों जैसे रैपिड एक्शन फोर्स, क्यूआरटी एवं एंटी टेरर स्क्वाड पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। ड्यूटी में लगे आरक्षियों को सभी निर्देशों एवं प्रबंधन के बारे में बताया गया है। कांवड़ शिविरों के प्रबंधकों से समन्वय स्थापित करके सुरक्षा के दृष्टिकोण से एंटी सबोटाज चेकिंग कराने के साथ सीसीटीवी लगवाए गए हैं।

यातायात प्रबंधन का भी ध्यान

उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों से लेकर थाना प्रभारियों तक के मोबाइल नंबर, यातायात डाइवर्जन स्कीम एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं बारकोड के जरिये अखबारों में विज्ञापन, होर्डिंग, सोशल मीडिया आदि के जरिए श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाएगी। सभी यात्रा मार्गों की सीसीटीवी, ड्रोन एवं टीथर्ड ड्रोन से निगरानी होगी, जिससे प्राप्त वीडियो लिंक की मुख्यालय स्तर से रियल टाइम मॉनीटरिंग होगी।

डीजीपी मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर और कंट्रोल रूम में 8-8 सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो भ्रामक खबरों का खंडन करने के साथ अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली एवं राजस्थान के साथ समन्वय के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बना है, जिस पर रियल-टाइम सूचनाओं का आदान-प्रदान, मार्गों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण आदि सूचनाएं तत्काल साझा की जाएंगी। विभिन्न राजमार्गों को सामान्य यातायात के लिए कुछ दिनों तक प्रतिबंधित किया गया है। विभिन्न राजमार्गो, टोल बैरियर पर यात्रा के मूवमेंट की योजना बनाकर बायीं तरफ से ही कांवड़ियों को भेजने तथा भंडारे, शिविर को सड़क से 20 फिट की दूरी पर बायीं ओर ही संचालन की अनुमति दी गई है।