Home Blog Page 29

अरे दामाद जी… शादी की तैयारी में जुटा था ससुराल, साली को भगा ले गया दूल्हा; अब दुल्हन परेशान

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रिश्तों को तार-तार करने वाली हुई घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जहां एक ओर एक परिवार अपनी बेटी के निकाह की तैयारियों में जुटा था. वहीं उसी बेटी का मंगेतर उसके ही घर की नाबालिग बहन को भगाकर ले गया. इस घटना ने जीजा-साली के रिश्ते को भी कलंकित कर दिया है. शर्मिंदगी के मारे पूरा परिवार अब लोगों के सामने नजरें तक नहीं उठा पा रहा.

ये दिल दहला देने वाली घटना मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक युवती का निकाह इसी साल नवंबर में तय था. परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन वहीं मंगेतर परिवार की इज्जत को दागदार कर गया. पीड़ित महिला का कहना है कि उनकी नाबालिग छोटी बेटी बाजार से सामान लेने निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई.

परिवार का हाल बेहाल
जब काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिला तो तलाश शुरू की गई. काफी देर ढूंढने के बाद जब नाबालिग नहीं मिले तो परिजनों का शक हुआ कि कहीं उनकी बेटी को वही युवक तो नहीं भगा ले गया, जो जल्द ही उनका दामाद बनने वाला था. आखिर में शक हकीकत में बदल गया. हैरानी की बात ये रही कि नाबालिग लड़की घर में रखे 50 हजार रुपए भी अपने साथ ले गई.

पुलिस जांच में जुटी
इस वारदात के बाद पूरे परिवार का तनाव में है. परिजन पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

रिश्तों की मर्यादा को रौंद देने वाली इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. लोग ये सोचकर हैरान हैं कि शादी से महज कुछ महीने पहले होने वाला दूल्हा ही अपनी साली को भगा ले जाएगा. वो भी तब, जब परिवार उसको अपने घर का हिस्सा मान बैठा था.

Today in UP Season: लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजधानी में कल गुरुवार में सुबह से शाम तक बरसात होती रही है जिससे मौसम काफी खुशनुमा होगया था वहीं शुक्रवार को लखनऊ में सुबह हल्की बरसात रही लेकिन फिर धूप निकल आई 10 बजे से आसमान बिल्कुल साफ हो गया, तेज धूप निकलने से उमस होने लगी। वहीं लखनऊ के अलावा बहराइच आगरा में सुबह से शाम तक बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। पूर्वी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। वहीं यूपी के आगरा गोरखपुर और कानपुर जिले में भी बादल छाए रहने और बारिश होने का आसार हैं।

कुल मिला कर यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश के आसार बने रहेंगे । गुरुवार की बात करें तो लखनऊ में सुबह से ही बारिश होती रही। सुबह से तेज बारिश का सिलसिला रहा और देर शाम तक बूंदाबांदी होती रही। आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुुरुवार दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। गुरुवार की सुबह बादल छाए रहे। 10 बजे के बाद मौसम ने आंख मिचौली शुरू कर दी। बादल छाने के साथ हवाएं चलने का दौर जारी रहा। तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी से शहरवासियों को गर्मी से निजात मिली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। वहीं गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में जैकी श्रॉफ लगाएंगे कॉमेडी और ड्रामा का तड़का

मुंबई। जैकी श्रॉफ अब कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे (Kartik Aaryan and Ananya Pandey) की आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ (film ‘Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri’) का हिस्सा बन गए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और जैकी श्रॉफ एनर्जेटिक म्यूजिक पर मस्त अंदाज़ में दिख रहे हैं। वीडियो में जैकी श्रॉफ हमेशा की तरह अपने खास स्वैग में नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि इस बार भी वह स्क्रीन पर जबरदस्त धमाल मचाने वाले हैं।

हाउसफुल 5 से दर्शकों को हंसाने के बाद, जैकी श्रॉफ एक बार फिर इस रोमांटिक कॉमेडी के ज़रिए लोगों को हंसी की सवारी कराने के लिए तैयार हैं। ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का निर्देशन समीर विद्वांस (Sameer Vidwans) कर रहे हैं और यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं जैकी श्रॉफ अपनी अगली फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ में भी नजर आएंगे, जो 18 जुलाई को रिलीज होगी।

इब्राहिम ने शेयर की ‘सरजमीं’ की बीटीएस फोटोज, रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी ने किया खास कमेंट

मुंबई: सैफ अली खान के बेटे और एक्टर इब्राहिम अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सरजमीं’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। ‘नादानियां’ से डेब्यू के बाद ये इब्राहिम की दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में इब्राहिम अपनी डेब्यू फिल्म से बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। अब इब्राहिम ने ‘सरजमीं’ की रिलीज से पहले फिल्म से जुड़ी कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट पर इब्राहिम की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी ने कमेंट भी किया है।

अलग-अलग लुक में दिखे इब्राहिम
इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरेंं शेयर की हैं। उनमें फिल्म से जुड़े उनके लुक की कई तस्वीरें भी हैं। कुछ एक तस्वीरों में इब्राहिम सेना की वर्दी पहने बंदूक चलाते दिख रहे हैं। जबकि कुछ तस्वीरें फिल्म के सेट के दौरान की हैं, जिनमें सिर्फ पेड़ और आसमान दिख रहा है। इस दौरान इब्राहिम ने कई सेल्फी भी पोस्ट की हैं और अपने अलग-अलग लुक को फ्लॉन्ट किया है।

पलक ने किया कमेंट
इब्राहिम की इस पोस्ट पर फैंस ने खूब कमेंट किए हैं। इनमें अधिकांश फैंस ने इब्राहिम को पापा सैफ की कार्बन कॉपी बताया है। इस बीच एक कमेंट जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, वो था पलक तिवारी का। पलक तिवारी का नाम काफी लंबे वक्त से इब्राहिम के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे में रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक का कमेंट अब चर्चा का विषय है। पलक ने कमेंट में सिर्फ स्टार वाला इमोजी बनाकर इब्राहिम को स्टार बताया है।

25 जुलाई को रिलीज हो रही है ‘सरजमीं’
‘सरजमीं’ की बात करें तो इस फिल्म में इब्राहिम के साथ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म आतंकवाद पर आधारित मालूम पड़ती है। जिसमें एक आर्मी ऑफिसर का परिवार केंद्र में हैं। फिल्म में इब्राहिम काजोल के बेटे बने हैं। बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी द्वारा निर्देशित ‘सरजमीं’ 25 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ बीच पर बनाई वीडियो, यूजर्स बोले- ‘हम ऐसा ही प्यार चाहते हैं’

मुंबई: निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपने नए रोमांटिक वेकेशन से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। निक ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत बीच वेकेशन का एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है। फैन्स इस जोड़ी की दिलकश केमिस्ट्री को देख कर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

निक के वीडियो में क्या है?
जोनस ब्रदर्स के गाने ‘आई कांट लूज’ पर आधारित इस वीडियो के साथ निक ने कैप्शन दिया है, ‘मैं गर्मी को ऐसे ही नहीं जाने दे सकता।’ निक की वीडियो की शुरुआत निक के बीच पर उदास दिखने से होती है। वीडियो पर लिखा है ‘उसके बिना।’ हालांकि एक सेकंड बाद ही, प्रियंका चोपड़ा उनकी बाहों में दिखाई देती हैं, और वे धूप में स्विमवियर पहने हुए एक-दूसरे को चूमते, गले मिलते और हंसते हैं। इसके बाद इस वीडियो पर लिखा आता है ‘उसके साथ।’ फैंस को ये वीडियो पसंद आया है। वे वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट
निक जोनस की वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा है ‘निकियांका, बहुत अच्छे कपल।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘देसी गर्ल अपने पति के साथ अच्छा वक्त बिता रही है।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘यही वो प्यार है जो हम सभी चाहते हैं!’ एक और कमेंट इस तरह से है ‘ये देसी गर्ल का असर है।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘दोनों अपना कपल गोल सेट कर रहे हैं।’

निक ने प्रियंका की बनाई थी वीडियो
इस महीने की शुरुआत में, निक और प्रियंका ने लंदन में उनकी अमेजन प्राइम वीडियो एक्शन-कॉमेडी, ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रीमियर में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। एक बैंगनी रंग के गाउन में, प्रियंका ने ‘बैम बैम’ गाने पर डांस किया। इस वीडियो को निक ने मोहब्बत से फिल्माया था। उन्होंने वीडियो पर लिखा, ‘लंदन में हेड्स ऑफ स्टेट के प्रीमियर के लिए डेट नाइट।’ वीडियो के आखिर में दोनों एक दूसरे से प्यार से गले मिले।

मेहदी हसन ने गेंद से दिखाया कमाल, चकनाचूर किया 13 साल पुराना भारतीय प्लेयर का रिकॉर्ड

0

बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका दौरे का अंत काफी शानदार तरीके से करते हुए मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में सफलता हासिल की। बांग्लादेश को इस दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में जहां 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज भी उन्होंने 2-1 से गंवा दी थी। टी20 सीरीज को बांग्लादेश की टीम लिटन दास की कप्तानी में जीतने में कामयाब जरूर हुई। इस सीरीज का आखिरी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया जिसमें बांग्लादेश टीम के स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन ने गेंद से कमाल दिखाते हुए टीम इंडिया दिग्गज पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को चकनाचूर करने का काम किया है।

आर प्रेमदासा स्टेडियम में मेहदी बने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले मेहमान गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में बांग्लादेश की टीम को पहले गेंदबाजी करने का मौका मिला जिसमें मेहदी हसन ने अपने 4 ओवर्स की बॉलिंग में सिर्फ 11 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए, इस दौरान वह एक ओवर मेडन भी फेंकने में कामयाब रहे। मेहदी हसन अपने इस गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मेहमान गेंदबाज के रूप में एक टी20 मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग करने वाली खिलाड़ी बन गए। मेहदी ने इस मामले में हरभजन सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिन्होंने साल 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 4 ओवर्स में 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। मेहदी इस मैच में अपने 50 टी20 इंटरनेशनल विकेट भी हासिल करने में कामयाब रहे जिसमें वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले अब तक के सिर्फ पांचवें बांग्लादेश खिलाड़ी बने हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक बांग्लादेश की टीम का प्रदर्शन उस स्तर का देखने को नहीं मिला है, जिसकी सभी को उम्मीद थी। हालांकि टी20 फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन में सुधार जरूर देखने को मिला है। श्रीलंका के खिलाफ मिली टी20 सीरीज में जीत के बाद बांग्लादेश टीम के कप्तान लिटन दास के नाम भी एक बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया है, जिसमें वह पहले ऐसे बांग्लादेशी कप्तान बन गए हैं, जो घर से बाहर टीम को 2 टी20 सीरीज जिताने में कामयाब हुए हैं।

इनोवा और अर्टिगा की छुट्टी! सबसे सस्ती 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार इंडिया में लॉन्च, 490 km है रेंज

0

किआ ने भारत के बड़े EV बाजार के लिए पहली किफायती 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है. ये इलेक्ट्रिक कार किआ कैरेंस क्लैविस ईवी लॉन्च है. नई क्लैविस ईवी की कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होकर 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. यह कार हाल ही में लॉन्च हुई फेसलिफ्टेड कैरेंस क्लैविस का इलेक्ट्रिक वर्जन है. किया का कहना है कि यह नई इलेक्ट्रिक कार वही आराम और प्रीमियम केबिन के साथ आती है. इसकी बुकिंग 22 जुलाई 2025 से शुरू होगी.

किया कैरेंस क्लैविस ईवी का डिजाइन पेट्रोल-डीजल वर्जन जैसा ही है, लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक के हिसाब से कुछ बदलाव किए गए हैं. चार्जिंग पॉइंट और अब बंद ग्रिल में दिया गया है और LED DRL पूरे फ्रंट प्रोफाइल पर फैले हुए हैं. बाकी डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है ताकि केबिन में ज्यादा जगह मिल सके. इसमें नए 17-इंच के एयरो अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे अलग लुक देते हैं. कार के नीचे अंडरबॉडी कवर भी दिया गया है और इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस आईसीई मॉडल से 5 मिमी ज्यादा यानी 200 मिमी है.

किआ कैरेंस क्लैविस ईवी के फीचर्स
किआ कैरेंस क्लैविस ईवी भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती तीन-पंक्ति वाली इलेक्ट्रिक कार भी है. गियर शिफ्टर को पारंपरिक जगह से हटाकर स्टीयरिंग कॉलम पर दिया गया है, जिससे केबिन में और जगह मिलती है. इसमें 26.6-इंच का पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है जिसमें डिजिटल कंसोल और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए दो स्क्रीन हैं. कार में 90 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही इसमें लेवल 2 ADAS, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग, वन-टच टम्बल-डाउन सेकंड रो सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एयर प्यूरीफायर और कई अन्य फीचर्स शामिल हैं.

किआ कैरेंस क्लैविस ईवी रेंज और चार्जिंग
किआ कैरेंस क्लैविस ईवी में 169 bhp की पावर और 255 nm का टॉर्क देने वाला सिंगल मोटर सेटअप दिया गया है. यह 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड 8.4 सेकंड में पकड़ लेती है. इसमें 51.4 किलोवॉट-घंटे का बैटरी पैक दिया गया है जो एक बार चार्ज करने पर 490 किमी की रेंज देता है. इसके अलावा 42 किलोवॉट-घंटे वाला बैटरी पैक भी उपलब्ध है जो 404 किमी की रेंज देता है. कार 7.4 किलोवॉट और 11 किलोवॉट एसी चार्जर सपोर्ट करती है. किआ के 100 से ज्यादा डीलरशिप्स पर फास्ट चार्जर उपलब्ध हैं और कंपनी 11,000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क बना रही है. कंपनी इस इलेक्ट्रिक एमपीवी पर 8 साल या 1,60,000 किमी की वारंटी दे रही है.

जामुन खिलाने के बहाने मासूम बच्ची घर ले गया पड़ोसी युवक… फिर कर डाली हैवानियत

इटावा: इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम 22 वर्षीय युवक ने जामुन खिालने के बहाने घर में ले जाकर एक छह साल मासूम बच्ची के साथ रेप किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. बच्ची को देर रात डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया.

जानकारी के मुताबिक, बसरेहर थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ हुए रेप कि जानकारी तब हुई, जब पीड़ित बच्ची के परिवार के लड़के ने पड़ोसी को उसको घर ले जाते देखा. इसकी शिकायत बच्चे ने पीड़ित बच्ची की मां से की. फिर पीड़िता की मां ने बड़ी बेटी को भेजा तब उसने देखा कि आरोपी उसकी बहन के साथ घर के अंदर गलत काम कर रहा है, जिसके बाद उसने आकर अपनी मां को बताया.

घटना की जांच पड़ताल की गई

इसके बाद पीड़ित की मां और परिवार के लोगों ने आरोपी के घर पहुंचकर मासूम बच्ची को बाहर निकाला. फिर परिवार ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर फॉरेंसिक टीम, एसपी ग्रामीण, सीओ सैफई पहुंचे. घटना की जांच पड़ताल की गई और आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

इस पूरी घटना के बारे में सीओ सैफई रामगोपाल शर्मा ने बताया कि एक बच्ची के साथ उसी के पड़ोसी युवक के द्वारा रेप का मामला संज्ञान में आया था. मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

पीड़ित की मां ने क्या बताया?

वहीं पीड़िता की मां ने जानकारी देते हुए बताया है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक जोकि घर में अकेला रहता है. मेरी बच्ची जब शाम को जामुन तोड़ने गई थी, तब वो उसे जामुन का लालच देकर अपने खाली मकान में ले गया. मेरे परिवार के एक बच्चे ने मुझे सूचना दी, कि पड़ोस का रहने वाला युवक छोटी बिटिया को पकड़े हुए है. फिर मैंने अपनी बड़ी बेटी को भेजा.

बड़ी बेटी ने देखा कि युवक उसकी बहन के साथ गलत हरकत कर रहा है. फिर वो भागकर मेरे पास आई. इसके बाद हम पहुंचे और युवक को पकड़ लिया. मैं चाहती हूं कि आरोपी को कम से कम आजीवन कारावास हो. अगर मेरी बेटी को कुछ हो जाता तो हम लोग क्या करते.

उदयपुर फाइल्स: सुप्रीम कोर्ट में बोले सिब्बल-मैं फिल्म देखकर हिल गया, कोई जज देख ले तो…

मुंबई: उदयपुर फाइल्स फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक जारी रखी है, केंद्र सरकार के फैसले का इंतज़ार करने का निर्देश दिया है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने फिल्म देखने के बाद अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि फिल्म समुदाय के खिलाफ नफ़रत फैलाती है और हिंसा को बढ़ावा देती है. सिब्बल ने फिल्म में समलैंगिकता, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और न्यायिक प्रक्रिया के गलत चित्रण पर भी आपत्ति जताई. कोर्ट ने केंद्र सरकार की कमेटी से जल्द फैसला लेने का अनुरोध किया है. सुप्रीम कोर्ट सोमवार को मामले पर अगली सुनवाई करेगा.कोर्ट ने आदेश में यह भी दर्ज किया है कि मृतक कन्हैया लाल के बेटे को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. संबंधित एसपी और आयुक्त इसका आकलन करेंगे.

सुप्रीम कोर्ट में क्या बोले कपिल सिब्बल
कपिल सिब्बल ने कहा कि जब हाईकोर्ट ने हमसे पूछा, तो मैंने खुद फिल्म देखी. मैं पूरी तरह से हिल गया था. अगर कोई जज इसे देखे, तो उसे पता चलेगा कि यह पूरी तरह से समुदाय के खिलाफ नफरत का विषय है, मैं आमतौर पर दूसरे पक्ष में हूं. यह एक दुर्लभ मामला है. यह हिंसा को जन्म देता है.

उन्होंने कहा कि यह एक समुदाय का अपमान है. समुदाय का एक भी सकारात्मक पहलू नहीं दिखाया गया है. समलैंगिकता, न्यायिक मामले, महिलाओं के साथ व्यवहार, एक लोकतांत्रिक देश ऐसी फिल्म को प्रमाणित कर रहा है. अकल्पनीय, मुझे नहीं लगता कि किसी भी देश में इस तरह के एजेंडा आधारित फिल्म को अनुमति मिलनी चाहिए.

केंद्र सरकार ले फिल्म पर फैसला- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट आज हुई सुनवाई में उदयपुर फाइल्स फिल्म रिलीज पर लगी रोक नहीं हटाई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्णय का अदालत इंतजार करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा कि केंद्र सरकार के निर्णय का इंतजार करना ही उचित होगा. केंद्र सरकार की कमेटी जल्द से जल्द इस पर फैसला ले.

iPhone 17 सीरीज में होगा बड़ा बदलाव! जानें कलर- डिजाइन में क्या होगा नया

नई दिल्ली: Apple हर साल अपने नए iPhone मॉडल्स को लेकर स्मार्टफोन सेक्टर में हलचल मचा देता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. iPhone 17 सीरीज के लॉन्च से पहले ही इसके कलर और डिजाइन को लेकर कई लीक सामने आ रही है. उम्मीद है कि Apple इस साल चार नए मॉडल iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च कर सकता है.

iPhone 17 के कलर ऑप्शन?
सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें iPhone 17 सीरीज के लेंस कवर दिख रहे हैं. जिससे पता चल रहा है कि एपल इस बार अपने फोनों में हल्के और नए कलर्स पर जोर दे सकता है.
बेस मॉडल iPhone 17 में एपल 6 कलर ऑप्शन दे सकता है. जिसमें सभी का फेवरेट ब्लैक, ग्रे, सिल्वर, लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन और लाइट पर्पल शामिल हो सकता है.
iPhone 17 Air नए नाम की तरह नया अंदाज भी देखने को मिल सकता है. iPhone 16 Plus की जगह इस बार iPhone 17 Air लाया जा सकता है. इसे 4 खूबसूरत कलर में पेश किया जा सकता है. जिसमें ब्लैक, सिल्वर, लाइट गोल्ड और लाइट ब्लू कलर शामिल हो सकते हैं.
Pro और Pro Max में ब्लैक, ग्रे, सिल्वर, डार्क ब्लू और ऑरेंज (कॉपर जैसा नया शेड) देखने को मिल सकता है.
ये ऑरेंज शेड Apple के लिए एक बोल्ड डिजाइन चॉइस माना जा रहा है, जिससे प्रीमियम मॉडल्स की पहचान और स्टाइल और बेहतर दिखेगा.
कैमरा और लोगो की हो सकती है नई पोजिशनिंग
Pro मॉडल्स के बैक रियर में Apple का लोगो थोड़ा नीचे दिख सकता है. कैमरा मॉड्यूल को भी रीडिजाइन किया गया है. अब तीन कैमरा सेंसर सर्कल शेप में हो सकते हैं, राइट साइड LED फ्लैश और LiDAR सेंसर देखने को मिल सकते हैं.

अब तक सब कुछ अनऑफिशियल
Apple ने अभी तक किसी फीचर की ऑफिशियस डिटेल्स शेयर नहीं की है. ऊपर बताई गई सभी डिटेल्स सोशल मीडिया पर वायरल लीक्स के मुताबिक हैं.

iPhone 17 सीरीज Apple के फैंस के लिए सिर्फ एक नया फोन नहीं, बल्कि एक नया विजुअल और डिजाइन एक्सपीरियंस हो सकता है. हल्के रंग, नया कैमरा डिजाइन और बोल्ड मॉडल्स इसे और खास बना सकते हैं.