Home Blog Page 27

होटल में महिला संग था युवक, परिजनों ने बोला धावा; निर्वस्त्र होकर भागा रेप की कोशिश का आरोपी

हापुड़: यूपी के हापुड़ में थाना सिंभावली क्षेत्र के हाईवे पर स्थित एक होटल में युवक के साथ महिला के होने की सूचना पर पहुंचे परिजनों को दखकर आरोपी युवक हाथ में कपड़े लेकर नग्नावस्था में होटल से निकल कर हाईवे पर दौड़ने लगा। देखते-देखते युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।

वीडियो वायरल होने के बाद एक महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पास गढ़ निवासी एक युवक का फोन आया और उसने सिंभावली क्षेत्र में आने की बात कही, युवक की बातों में आकर वह चली गई। आरोप है कि युवक उसे एक होटल में ले गया उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर होटल का स्टॉफ दौड़ा तो उन्हें आता देख आरोपी वहां से भाग गया। आरोप है कि इस बीच होटल में आरोपी ने उसके साथ वीडियो भी बनाई। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चर्चा है कि परिजनों को किसी ने महिलाो धोखे से होटल में बुलाने की सूचना दे दी, इसके बाद परिजन होटल पहुंच गए। परिजनों के पहुंचने पर होटल में हंगामा मचा और भीड़ ने कमरे में घुसने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति नग्नावस्था में ही कमरे से भागने लगा। लोगों के पीछा करने पर वह खुद को छुड़ाते हुए बिना कपड़ों के ही दौड़ते हुए हाईवे पर भाग गया। इस दौरान लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सीओ गढ़मुक्तेश्वर वरुण मिश्रा ने बताया, वीडियो की जानकारी मिली है, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। छानबीन में जो भी सच्चाई सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Saiyaara: आमिर खान ने खूब कमाई कर रही सैयारा का किया रिव्यू, फिल्म के पूरी टीम को दी ब्लॉकबस्टर सफलता की बधाई

मुंबई। फिल्म सैयारा की सफलता से सभी हैरान है और खुश भी। यह फिल्म दो नये चेहरों पर आधरित है ये कपल पहली बार किसी फिल्म में काम किये है और पूरी दुनिया में छा गये। हर कोई इस फिल्म के दीवने हो रहें हैं। हाल ये हैं कि कुछ लोग तो सिलेमा हाल में फिल्म देख र रोने लगते है। यह फिल्म जब से रिलीज हुई कमीई में अन्य फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों, क्रिटिक्स और बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से काफी तारीफ मिल रही है। इसी बीच अब आमिर खान भी रोमांटिक ड्रामा के मुरीद हो गए हैं। बताते चले कि मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म सैयारा का क्रेज पूरे देश में छाया हुआ है।

सभी नए कलाकारों अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ कर रहें हैं। रोमांटिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कई रिकॉर्ड बना रही है। वहीं फिल्मी दुनिया के सुपर स्टार आमिर खान ने फिल्म का रिव्यू किया। आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सैयारा की टीम के लिए बधाई संदेश शेयर किया। इसमें लिखा था, “सैयारा की पूरी टीम को ब्लॉकब्टर सफलता के लिए बधाई! अहान पांडे और अनीत पड्डा अपनी पहली फिल्म में इतनी शालीनता और गहराई के साथ चमकते हैं। मोहित सूरी अपनी विशिष्ट तीव्रता और जुनून फिल्म में लाते हैं और इस मधुर और भावपूर्ण कहानी को आगे बढ़ाने के लिए वाईआरएफ को पूरा श्रेय जाता है।

सोशल मीडिया यूज करते समय बरतें ये सावधानी, नहीं तो खाली होगा बैंक अकाउंट

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते समय हम अक्सर कई बार ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से हमारी निजी जानकारियां साइबर अपराधियों के हाथ लग जाती हैं। साइबर अपराधी इन जानकारियों के जरिए आपको जाल में फंसा सकते हैं और आपके साथ बड़ा फ्रॉड कर सकते हैं। राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ने लोगों को इससे बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही, लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूज करते समय कुछ सावधानियां बरतने की सलाह भी दी है।

भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पहले ट्विटर), टेलीग्राम, वाट्सऐप आदि के करोड़ों यूजर्स हैं। साइबर अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपने पोटेंशियल टारगेट्स का चुनाव करते हैं और फिर उनके साथ वित्तिय फ्रॉड को अंजाम देते हैं। साइबर क्राइम पोर्टल ने बताया कि सोशल मीडिया का यूज करना गलत नहीं है, लेकिन यहां किए जाने वाले हर इंटरैक्शन में यूजर्स को सावधानी बरतनी चाहिए। यूजर्स को ऑनलाइन सोशल लाइफ को भी सुरक्षित करने की जरूरत है।

बरतें ये सावधानियां
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या चैटिंग ऐप्स के जरिए किए जाने वाले हर इंटरैक्शन यानी बातचीत में सावधानी बरतने की जरूरत है। कई बार यूजर्स को यह पता नहीं चलता है कि वो जिनसे बात कर रहे हैं वो कोई जेनुइन पर्सन है या फिर स्कैमर है। ऐसे में इन लोगों को अपनी कोई भी निजी जानकारी देने से बचना चाहिए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखने वाले ऐड या विज्ञापन को इग्नोर करना चाहिए। कई बार स्कैमर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए फर्जी विज्ञापन प्रमोट करते हैं। यूजर्स अगर गलती से इन वेबसाइट्स पर चले जाते हैं और अपनी निजी जानकारियां दर्ज कर देते हैं तो साइबर क्रिमिनल्स इसका फायदा उठाकर उनके साथ फ्रॉड कर सकते हैं।
सोशल मीडिया ऐप्स या प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करते समय मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें ताकि अकाउंट हैक न हो सके। इसके अलावा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को जरूर इनेबल करें। आजकल सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 2FA यानी टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑफर करते हैं। ऐसे में कोई भी आपके अकाउंट को बिना आपके परमिशन के ओपन नहीं कर पाएंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने निजी फोटोग्राफ्स, लोकेशन, पता, मोबाइल नंबर आदि को शेयर करने से बचें। कुछ लोग लाइक्स के चक्कर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी निजी जानकारियां शेयर कर देते हैं, जो बाद में उनके लिए मुसीबत पैदा कर सकते हैं।
यही नहीं, सोशल मीडिया अकाउंट्स में प्राइवेसी सेटिंग्स को इनेबल कर दें ताकि आपके प्रोफाइल का एक्सेस केवल आपके जानने वालों को ही हो सके। किसी अनजान यूजर को आपके प्रोफाइल पर दर्ज निजी जानकारियां नहीं मिलेंगी और आप सिक्योर रहेंगे।

मध्य प्रदेश में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती का नोटिफिकिशन जारी, 700 से ज्यादा वैकेंसी; पढ़ लें हर डिटेल

मुंबई: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए 700 से अधिक पदों को भरा जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई नोटिफिकेशन को उम्मीदवार योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

कब है लास्ट डेट?
जारी की गई नोटिफिकेशन से मिली जानाकरी के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होगी। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। ऑनलाइन आवेदनों में सुधार करने की सुविधा 28 जुलाई से 16 अगस्त, 2025 तक खुली रहेगी।

रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 752 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें-

फिजियोथेरेपिस्ट के 41 पद
काउंसलर के 10 पद
फार्मासिस्ट के 313 पद
नेत्र सहायक के 100 पद
ओटी टेक्नीशियन के 288 पद
आयु सीमा?
आवेदकों की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कैस कर सकेंगे आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपने आपको रजिस्टर करें।
रजिस्टर करने के बाद अपने आवेदन पत्र को भरें।
अपने आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे सबमिट करें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क?
परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य या अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अप्लाई करने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान कर होगा। जबकि, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/मध्य प्रदेश के मूल निवासी/दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

MP बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा के कब आएंगे परिणाम? जानें अपडेट

मुंबई: MP बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। एमपीबीएसई पूरक परिणाम एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम अगले हफ्ते जारी किए जा सकते हैं। हालांकि इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा।

रिजल्ट घोषित होने पर स्टूडेंट्स को चेक करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।

कैसे कर सकेंगे चेक
अपने परिणाम को चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इतना करते ही आपके सामने एक अलग पेज खुल जाएगा, जहां स्टूडेंट्स को मांगे गए विवरण को भरना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा।
अब स्टूडेट्स रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि एमपीबीएसई बोर्ड ने 6 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए थे। कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 76.22% और 12वीं का 74.48% रहा था। कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षा 17 से 26 जून 2025 तक और 12वीं की 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक हुई, जिसके बाद उम्मीदवार रिजल्ट का वेट कर रहे हैं।

AUS-C vs WI-C: खेली ऐसी तूफानी पारी की लगा दिए कुल 14 चौके-छक्के, 57 गेंदों के अंदर मुकाबला कर दिया खत्म

0

नई दिल्ली: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सीजन का आगाज हो चुका है, जिसमें लीग स्टेज का 7वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच में 23 जुलाई को नॉर्थेम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम ने 8 विकेट से एकतरफा अपने नाम किया जिसमें क्रिस लिन की 27 गेंदों में 81 रनों की आक्रामक पारी ने अहम भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रनों का स्कोर बनाया था, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने टारगेट का पीछा सिर्फ 9.3 ओवर्स में ही कर लिया।

लिन लगाए अपनी पारी में कुल 14 चौके-छक्के, बेन डंक ने काम किया पूरा
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का दूसरे सीजन में ये दूसरा मुकाबला था, जिसमें पहला मैच बारिश के चलते धुल जाने की वजह से उन्हें एक अंक के साथ संतोष करना पड़ा था। वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ 143 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें 34 के स्कोर पर उन्हें पहला झटका शॉन मार्श के रूप में लगा जो सिर्फ 7 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। यहां से क्रिस लिन ने डी आर्शी शॉर्ट के साथ मिलकर तेजी से रन बनाने का सिलसिला शुरू किया, जिसमें जल्द ही स्कोर 100 रनों के पार पहुंच गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम ने अपना दूसरा विकेट 8वें ओवर की चौथी गेंद पर 111 के स्कोर पर क्रिस लिन के रूप में गंवाया जिन्होंने अपनी 81 रनों की पारी में 6 चौके और 8 छक्के लगाए।

लिन के पवेलियन लौटने के बाद बेन डंक ने उनके अधूरे काम को पूरा किया और सिर्फ 9 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 30 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ सिर्फ 57 गेंदों में इस मुकाबले को खत्म कर दिया। वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ मिली एकतरफा जीत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीन अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं साउथ अफ्रीका अपने शुरुआती दोनों मैच जीतने के बाद चार अंकों के साथ पहले नंबर पर काबिज है। इंडिया चैंपियंस प्वाइंट्स टेबल में सबसे अंतिम पायदान पर है, जिसमें उसके 2 मैचों के बाद अभी सिर्फ एक अंक है। 24 जुलाई को इंग्लैंड चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच में मुकाबला खेला जाएगा।

1 घंटा 32 मिनट की थ्रिलर और दिल दहलाने वाली कहानी, न बड़ा हीरो-न हीरोइन, OTT पर काट रही गदर

मुंबई: कैसे एक झूठी खबर बिना किसी कारण के किसी की जान की दुश्मन बन सकती है, ये फिल्म इसका जबरदस्त उदाहरण है। पिछले कुछ सालों में देश में मॉब लिंचिंग के कई मामले सामने आए, जिसमें भीड़ ने गुस्से में बिना सच जाने, बिना कुछ सोचे-समझे किसी की जान ले ली। इन घटनाओं के चलते ही नए क्रिमिनल लॉ में इस तरह के जुर्म के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है। 2023 में इसी मॉब लिंचिंग पर आधारित एक धमाकेदार थ्रिलर रिलीज हुई थी, जो अब ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है, जो सच्ची घटना पर आधारित है। हम बात कर रहे हैं अभिषेक बनर्जी स्टारर ‘स्टोलन’ की।

ओटीटी पर धूम मचा रही है ये फिल्म
अगर आप जबरदस्त थ्रिलर देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म बिलकुल भी मिस न करें। सिर्फ 1 घंटे 32 मिनट वाली इस फिल्म के हर एक फ्रेम में रोमांच है और ये संदेश देती है कि कैसे व्हाट्सएप या सोशल मीडिया यूनिवर्सिटी पर फैलने वाली फेक जानकारियों से सावधान रहने की जरूरत है, वरना ये किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। अभिषेक बनर्जी की ‘स्टोलन’ (Stolen) को हाल ही में ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया, जिसे बनाने में मेकर्स ने बहुत ज्यादा पैसे तो खर्च नहीं किए हैं और न ही फिल्म में कोई बड़ा स्टार है। बहुत ही कम कलाकारों के साथ ये शानदार फिल्म बनाई गई है, जो ओटीटी पर अब धूम मचा रही है।

क्या है स्टोलन की कहानी?
इस फिल्म की कहानी राजस्थान के एक छोटे से रेलवे स्टेशन के साथ शुरू होती है, जहां एक मजदूर महिला झुंपा (मिया मेल्जर) अपनी 5 महीने की बच्ची के साथ स्टेशन पर सो रही होती है और तभी स्टेशन पर हल्ला शुरू हो जाता है। उसी स्टेशन पर गौतम (अभिषेक बनर्जी) अपने भाई रमन (शुभम वर्धन) को लेने पहुंचता है, जिसक फ्लाइट मिस हो गई है और उसे ट्रेन से आना पड़ता है क्योंकि अगले दिन दोनों भाइयों की मां की शादी है। इसी बीच कोई अनजान महिला झुंपा की बेटी को अगवा कर ले जाती है और इसका शक झुंपा को रमन पर होता है। हालांकि, बहुत जल्द यह साफ भी हो जाता है कि बच्ची के गायब होने में रमन का हाथ नहीं है।

रमन, झुंपा और गायब बच्ची
रमन झुंपा की मदद को आगे आता है, जिसके चलते उसके भाई गौतम को भी रुकना पड़ता है। उधर, झुंपा को चायवाले पर शक होता है, जो पुलिस की पूछताछ में वह बताता है कि बच्ची को कहां ले जाया गया है। इसके बाद की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है कि असल में बच्ची को किसने और क्यों अगवा किया, उसे बचाया जा सकेगा या नहीं और इस उलझन में उलझे गौतम और रमन के साथ क्या होता है, यही ‘स्टोलन’ की बाकी कहानी है।

कहां देखें फिल्म?
डायरेक्टर करण तेजपाल की यह फिल्म आखिरी फ्रेम तक रोमांचक लगती है और दर्शकों को कहीं भी बोर नहीं करती। इस फिल्म का प्लस पॉइंट है, इसमें गानों का ना होना। अभिषेक बनर्जी, शुभम वर्धन और मिया माल्सेर ने बेहतरीन अभिनय किया है। तीनों का अभिनय एकदम वास्तविक लगता है और यही पूरी फिल्म को संभाल कर रखता है। ये फिल्म 2018 की एक सच्ची घटना पर आधारित है, जब बिहार के पांच बच्चा अपहरणकर्ताओं के असम राज्य के करीबी गांव में घुसने की खबर सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल गई थी। इसके बाद हुई क्रूरता को आधार बनाकर यह फिल्म बनाई गई है जिसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी, 27 जुलाई से नया स्टापेज

मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22489/22490) 27 जुलाई से हापुड़ में भी रुकेगी। रेलवे बोर्ड ने इसके नए ठहराव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला ट्रेन की औसतन कम यात्री संख्या को देखते हुए लिया गया है ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, मेरठ से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस राज्यरानी एक्सप्रेस के अलावा एक प्रमुख विकल्प है। लेकिन इसकी ऑक्यूपेंसी अपेक्षाकृत कम रही है। ऐसे में रेलवे ने हापुड़ स्टेशन को ट्रेन का नया स्टॉपेज बनाकर यात्रियों की संख्या बढ़ाने की कोशिश की है। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद मुरादाबाद मंडल भी इसे लेकर सक्रिय हो गया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार, मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का हापुड़ में 27 जुलाई से ठहराव शुरू हो जाएगा। इससे मुरादाबाद-मेरठ रेलखंड के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही रेलवे इस ट्रेन को 27 अगस्त से वाराणसी तक विस्तार देने की योजना भी बना रहा है। इसका मकसद पश्चिमी यूपी से पूर्वी यूपी तक तेज और सुविधाजनक कनेक्टिविटी प्रदान करना है।

लखनऊ जंक्‍शन झांसी पैसेंजर 29 से पांच दिन रहेगी निरस्त
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के कानपुर रेलखंड पर जैतीपुर स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लखनऊ जंक्‍शन झांसी पैसेंजर ट्रेनें 29 जुलाई से दो अगस्त तक निरस्त रहेगी। वहीं शताब्दी सहित 24 ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी तथा नौ ट्रेनें जैतीपुर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। वंदे भारत एक्सप्रेस बदले हुए समय से चलाई जाएगी।

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 51813 झांसी लखनऊ जंक्‍शन पैसेंजर व 51814 लखनऊ जंक्‍शन झांसी पैसेंजर पांच दिन निरस्त रहेगी। वहीं 22 जुलाई से दो अगस्त के बीच दरभंगा दिल्ली स्पेशल(04071), साबरमती एक्सप्रेस(19410), बरौनी ग्वालियर मेल(11124), गोरखपुर यशवंतपुर(12591), जोगबनी आनंदविहार(14093), राप्‍तीसागर(12511), साबरमती लखनऊ एक्सप्रेस(19401), शताब्दी एक्सप्रेस(12004), ओखा गोरखपुर(15046), गोरखपुर बांद्रा अंत्योदय एक्सप्रेस(22922), छपरा आनंदविहार(15305), एर्नाकुलम(12521), जनसाधारण एक्सप्रेस(15269) सहित कुल 24 ट्रेनें रास्ते में पंद्रह मिनट से ढाई घंटे तक रोककर चलाई जाएंगी। इसी क्रम में 22426 आनंदविहार अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस आनंदविहार से 50 मिनट देरी से शाम सात बजे रवाना होगी। वहीं 14124 कानपुर सेंट्रल मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ धाम 28 को आधे घंटे देरी से कानपुर से चलेगी।

जैतीपुर में नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें
सीनियर डीसीएम ने बताया कि 55345 लखनऊ कासगंज पैसेंजर, 64203 लखनऊ जंक्‍शन कानपुर सेंट्रल मेमू, 64211 लखनऊ जंक्‍शन कानपुर मेमू, 64255 उतरेटिया कानपुर मेमू 23 जुलाई से दो अगस्त तक जैतीपुर में नहीं रुकेगी। 51814 लखनऊ जंक्‍शन झांसी पैसेंजर 23 से 28 जुलाई तक, 55346 कासगंज लखनऊ पैसेंजर, 64204 कानपुर लखनऊ जंक्‍शन मेमू, 64212 कानपुर लखनऊ जंक्‍शन मेमू, 64214 कानपुर लखनऊ जंक्‍शन मेमू 31 जुलाई से दो अगस्त तक जैतीपुर स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं करेगी।

UP में दिव्यांग का घर बुलडोजर से ढहाने में कानूनगो-लेखपाल नपे, DM ने नायब तहसीलदार को भी हटाया

लखनऊ: यूपी के फतेहपुर में मलवां ब्लॉक के बरकतपुर गांव में मनमाने ढंग से बुलडोजर से गिराए गए दिव्यांग के घर का मामला लखनऊ तक पहुंचा तो धड़ाधड़ कार्रवाई हो गई। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कानूनगो और क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच के आदेश दे दिए। वहीं नायब तहसीलदार को तहसील से हटाते हुए कार्रवाई के लिए राजस्व परिषद में पत्राचार भी कर दिया। बता दें, बिंदकी विधायक जयकुमार जैकी ने सोमवार को इस मामले को प्रमुख सचिव के सामने रखा था। इसके बाद उन्होंने मुख्य एवं विशेष सचिव रविंद्र कुमार को जांच के लिए भेजा। पीड़ित के बयान दर्ज करने के साथ ही ढहे घर की फोटो लेकर वह लखनऊ रवाना हो गए।

बरकतपुर गांव में 16 जुलाई को चकमार्ग पर अतिक्रमण के आरोप में दिव्यांग अनिल कुमार का घर ढहा दिया गया था। पीड़ित का आरोप था कि पैमाइश में मकान का सिर्फ कुछ हिस्सा चकमार्ग पर निकला था, लेकिन राजस्व अफसरों ने पूरे आवास को जमींदोज करते पूरे परिवार को बेघर कर दिया। बिंदकी विधायक ने रविवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि खागा तहसील के नायब तहसीलदार अरविंद कुमार के अगुवाई में राजस्व टीम से मामले की जांच कराई गई थी। जांच में राजस्व कर्मियों की लापरवाही सामने आई है।

रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने कानूनगो जितेंद्र सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल आराधना को निलंबित किया है। लेखपाल की जांच तहसीलदार सदर और कानूनगो की जांच एसडीएम बिंदकी को सौंपी गई है। वहीं नायब तहसीलदार कांधी जीएल राठौर को तहसील से हटाते हुए भूलेख दफ्तर से संबद्ध किया गया है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए राजस्व परिषद को लिखा गया है। डीएम रविन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को पीएम आवास समेत सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए बीडीओ को भेजकर सारी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।

हां, मैं उनसे प्यार करती हूं…खेसारी संग रिश्ते पर अकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या है उनके कनेक्शन की सच्चाई

मुंबई: फिल्मों में काम करने वाले एक्टर्स जब साथ में काम करते हैं, तो उनके अफेयर के किस्से खूब सुर्खियों में रहते हैं. ऐसा लगभग हर फिल्म इंडस्ट्री में होता है और अगर भोजपुरी सिनेमा की बात करें तो इस समय सबसे ज्यादा चर्चा अकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव के चल रहे हैं. अकांक्षा और खेसारी के अफेयर के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन असल में अकांक्षा खेसारी को क्या मानती हैं इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया.

टेली टॉक इंडिया को अकांक्षा पुरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जो काफी चर्चा में है. इसी में अकांक्षा ने अपने और खेसारी के बारे में कई ऐसी बातें कहीं जिन्हें फैंस सुनकर खुश हो जाएंगे. अकांक्षा के दिल में खेसारी को लेकर क्या जगह है इसके बारे में अकांक्षा पुरी ने क्या-क्या कहा है, आइए बताते हैं.

खेसारी लाल को अकांक्षा पुरी क्या मानती हैं?
इंटरव्यू में जब अकांक्षा पुरी से खेसारी लाल के बारे में पूछा गया कि क्या उनके साथ कोई रिश्ता है जैसा कि सोशल मीडिया पर खूब सुनने को मिलता है. इस पर अकांक्षा पुरी ने कहा, ‘खेसारी मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं, मेरे दिल के बहुत करीब हैं और ऐसे ही हमेशा रहेंगे. लोग कुछ भी बोलें मुझे उससे कुछ लेना देना नहीं है.’

‘एक आर्टिस्ट होने के नाते मैं उनकी बहुत रिस्पेक्ट करती हूं, जहां तक दोस्ती की बात है तो उनके साथ काम करने के दौरान दोस्ती हुई क्योंकि वो एक अच्छे इंसान हैं. हां, मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं लेकिन एक दोस्त के तौर पर, इसके सिवा कुछ भी नहीं है. जिसे जो कहना है कह सकता है लेकिन सच्चाई मैं जानती हूं और खेसारी भी जानते हैं.’

खेसारी-अकांक्षा की आने वाली फिल्म
अकांक्षा पुरी ने पवन सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम किया है. इसके साथ फिल्म ‘राजाराम’ में पहली बार अकांक्षा खेसारी के साथ नजर आई थीं, जिसमें उनका एक आइटम नंबर था. लेकिन, अब फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ में नजर आएंगी जिसका एक गाना ‘अहिरन’ आ चुका है और खूब पसंद भी किया गया. शूटिंग के दौरान ही अकांक्षा और खेसारी के अफेयर की खबरें सामने आईं. हालांकि, अकांक्षा ने इन बातों को पूरी तरह से नकार दिया कि वो खेसारी लाल के साथ रिलेशनशिप में हैं.