Home Blog Page 23

हाई कोलेस्ट्रॉल को खत्म कर देंगे ये ड्राई फ्रूट्स, आप भी जान लीजिए उनके नाम

नई दिल्ली। हम में से ज्यादातर लोग अपनी डाइट हैबिट्स को लेकर काफी बेफिक्र हो गए हैं, इसके अलावा फिजिकिल एक्टिविटीज भी काफी कम हो गई है. आमतौर पर ऑयली और मीठे फूड्स खाने से खून में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. ऐसे में आर्टरीज में ब्लॉकेज हो जाती है और फिर खून को दिल तक पहुंचने में काफी जोर लगाना पड़ता है. इस स्थिति को हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं, जो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है. मशहूर डाइटीशियन आयुषी यादव ने बताया कि अगर हम कुछ खास ड्राई फ्रूट्स का सेवन करेंगे तो वजन तेजी से कम होगा.

पिस्ता एक बेहद हेल्दी ड्राई फ्रूट है, इसका स्वाद काफी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है. इसे खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती जिससे मोटापा और बैड कोलेस्ट्रॉल पर लगाम लग जाती है. बादाम को सेहत का मूलमंत्र माना जाता है, आप इसे भिगोकर भी खा सकते हैं. इसमें एमिनो एसिड होता है जिससे बॉडी में नाइट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन होता है. अगर आप हर दिन एक मुट्ठी बादाम खाएंगे तो खून में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा तेजी से घटेगी.

अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो आज से ही अखरोट का सेवन शुरू कर दें क्योंकि इसके जरिए कोलेस्ट्रॉल लेवल को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और मोनोसैचुरेटेड फैट पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से हमारा बचाव करते हैं.

बाकी ड्राई फ्रूड्स के मुकाबले मूंगफली को खरीदने में जेब कम ढीली होती है, इसलिए हर कोई इसका सेवन आसानी से कर सकता है. आप इसे रोजाना स्नैक्स के तौर पर खाएंगे तो कोलेस्ट्रॉल कम करना आसान हो जाएगा और दिल की बीमारियां भी टल जाएंगी.

किचन में रखी ये चीजें तेजी से घटाती है वजन, आज ही डाइट में करें शामिल

नई दिल्ली। आजकल बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण मोटापा आम समस्या है। लेकिन, बढ़ते वजन के कारण आप कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते ही बढ़ते वजन को कंट्रोल कर लें। मोटापा कम करने के लिए लोग डाइटिंग, एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं, किचन में मौजूद कुछ चीजें भी वजन को कंट्रोल कर सकती हैं। तो, चलिए जानते हैं, उन चीजों के बारे में, जिनका इस्तेमाल कर आप वजन घटा सकते हैं।

यह हर घर के किचन में मौजूद होती है। आप इसका सेवन कर वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना गुनगुने पानी में शहद मिलाकर खाली पेट सेवन कर सकते हैं। यह फैट्स को कम करने में मददगार है।

हल्दी में औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह कई बीमारियों से बचाने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से आप मोटापा भी कम कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए पानी में हल्दी डालकर उबाल लें, फिर इसका सेवन करें।

बढ़ता है, जिससे वजन तेजी से घटता है। शरीर में फैट्स कम करने के लिए रोजाना गर्म पानी के साथ दालचीनी का सेवन कर सकते हैं।

नींबू में विटामिन-सी और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे शरीर को कई फायदे होते हैं। वजन कम करने के लिए आप डाइट में नींबू शामिल कर सकते हैं।

जीरा सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। लोग सब्जियों में मसाले के तौर पर इसका इस्तेमाल करते हैं। यह वजन घटाने में भी सहायक है। इसके लिए रात में जीरे को पानी भिगो दें, और सुबह इस पानी का सेवन करें।

मेथी के बीज में फाइबर होता है, और इसमें कैलोरी कम मात्रा में होती है। इसलिए यह वजन कम करने में सहायक है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

India-US partnership has endured transitions and challenges: MEA

0

Lucknow:The Ministry of External Affairs (MEA) on Friday reaffirmed the strength of the India–United States strategic partnership, stating that the relationship is rooted in shared interests, democratic values, and robust people-to-people ties. The MEA noted that this comprehensive partnership has withstood various transitions and challenges over the years and continues to move forward with a substantive agenda.

Addressing a media briefing, the MEA spokesperson also responded to questions on several international developments and bilateral matters.

On India’s Energy Sourcing

The spokesperson said that decisions related to energy sourcing are guided by availability in global markets and prevailing international circumstances. He emphasised that such decisions are taken in the best interest of the country.

On the Nimisha Priya Case

The MEA reiterated that the case of Nimisha Priya remains a sensitive and complex matter. The Government of India has been extending all possible assistance in the case. As a result of sustained efforts, the local authorities in Yemen have postponed the execution of her sentence. The government continues to monitor the developments closely and is also in touch with friendly nations regarding the matter.

The spokesperson clarified that certain media reports claiming the revocation of the death sentence or a final agreement for her release are inaccurate. He urged the media and public to refrain from spreading misinformation or speculation, given the sensitive nature of the case.

On India–US Relations

Reaffirming India’s close ties with the United States, the MEA described the relationship as a comprehensive global strategic partnership. Anchored in mutual respect, shared democratic values, and strong people-to-people ties, the partnership has continued to evolve, with both nations committed to advancing a broad-based agenda.

On India–US Defence Cooperation

Highlighting the growing defence engagement, the spokesperson said that India and the US enjoy a strong defence partnership, which has deepened in recent years. There is further potential under the India–US COMPACT for the 21st Century.

He also reiterated that India’s bilateral ties with any country are based on their individual merit and are not influenced by third-party perspectives.

On India–Russia Relations

Speaking on India–Russia ties, the MEA termed the partnership as steady and time-tested. The spokesperson stated that this relationship continues to serve the mutual interests of both nations.

On Defence Procurements

Responding to queries on defence acquisitions, the MEA clarified that all procurement decisions are taken based on national security imperatives and strategic assessments, keeping in mind India’s sovereign interests.

On the Quad Summit

Regarding cooperation under the Quad framework, the MEA said that both India and the United States are committed to strengthening their partnership and working jointly to advance their shared vision for the Indo-Pacific region.

सिर्फ ₹899 में लॉन्च हुआ 30 घंटे चलने वाले ईयर बड्स, 10 मिमी ड्राइवर और IPX5 रेटिंग जैसी खूबियों से है लैस

Earbuds Under ₹900: सस्ते इलेक्ट्रोनिक डिवाइस के लिए मशहूर आईटेल ने भारत में अपने नए itel S9 Star Earbuds लॉन्च किए हैं। नए ईयर बड्स, S9 ऑडियो सीरीज़ के तहत पेश किए गए हैं, जो AI एनवायर्नमेंटल नॉइज़ कैंसलेशन (AI ENC), 10mm ड्राइवर और 30 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम जैसे फ़ीचर्स के साथ आते हैं। आइये नए आईटेल ईयर बड्स के स्पेक्स और उपलब्धता के बारे में जान लेते हैं-

itel S9 Star Earbuds वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3, बेसिक ऑपरेशन के लिए टच कंट्रोल और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आते हैं। प्रत्येक ईयरबड में 28mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस की क्षमता 400mAh है। चार्जिंग को टाइप-C पोर्ट के ज़रिए सपोर्ट किया जाता है। S9 स्टार को पानी और पसीने से बचाव के लिए IPX5 रेटिंग भी मिली है। AI ENC कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज़ को कम करने में मदद करता है जिससे विभिन्न वातावरणों में आवाज़ की स्पष्टता बेहतर होती है। itel S9 Star Earbuds चार कलर ऑप्शन्स – ब्लैक, मिडनाइट ब्लू, ब्राउन और व्हाइट – में उपलब्ध है। ₹899 की कीमत पर, इसे अब पूरे भारत में रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

कनाडा सरकार ने भारतीयों को दिया बड़ा तोहफा, माता-पिता को बुलाने का दिया सुनहरा मौका, जानें पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली: कनाडा ने भारतीयों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। अब कनाडा में रहने वाले नागरिक और स्थायी निवासी (पीआर) अपने माता-पिता और दादा-दादी को कनाडा बुलाने का मौका पा सकते हैं। यह मौका कनाडा के पैरेंट्स स्पॉन्सरशिप प्रोग्राम के तहत दिया जा रहा है, जो 2025 में लागू होगा।

क्या है पैरेंट्स स्पॉन्सरशिप प्रोग्राम?
पैरेंट्स स्पॉन्सरशिप प्रोग्राम एक ऐसा सरकारी योजना है, जिसमें कनाडा के नागरिक या स्थायी निवासी अपने माता-पिता या दादा-दादी को स्थायी निवासी (पीआर) के तौर पर कनाडा बुला सकते हैं। इस प्रोग्राम के तहत माता-पिता और दादा-दादी कनाडा आकर स्थायी रूप से यहां रह सकते हैं।

कैसे मिलेगा आवेदन का मौका?
इस बार कनाडा सरकार ने एक खास प्रक्रिया शुरू की है। 2020 में जिन लोगों ने पैरेंट्स स्पॉन्सरशिप के लिए रुचि दिखाई थी, उन्हें अब आवेदन करने के लिए आमंत्रण (Invitation) भेजा जा रहा है। 28 जुलाई 2025 से कनाडा की इमिग्रेशन एजेंसी IRCC ने ऐसे संभावित प्रायोजकों को आमंत्रण भेजना शुरू कर दिया है।

आवेदन प्रक्रिया और सीमाएं
कनाडा सरकार ने कुल 17,860 आमंत्रण भेजने का फैसला किया है, जिसमें से 10,000 लोगों के पूर्ण आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन 10,000 आवेदनों को अंतिम मंजूरी दी जाएगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2025 है।

आवेदन कैसे करें?
जिन लोगों को आमंत्रण मिला है, उन्हें प्रायोजक बनने के लिए आवेदन करना होगा।

इसके बाद माता-पिता या दादा-दादी स्थायी निवास के लिए आवेदन करेंगे।

दोनों आवेदन ऑनलाइन एक साथ, पीआर पोर्टल के माध्यम से जमा होंगे।

यदि माता-पिता या दादा-दादी में से कोई मुख्य आवेदक स्वयं आवेदन करना चाहता है, तो उसे भी अलग से पोर्टल पर अकाउंट बनाकर आवेदन करना होगा।

पात्रता की मुख्य शर्तें
प्रायोजक को कनाडा का नागरिक या स्थायी निवासी होना चाहिए।

प्रायोजक के पास परिवार समेत सभी सदस्यों का खर्च चलाने के लिए पर्याप्त आय होनी चाहिए।

आवेदन से पहले प्रायोजक को पिछले तीन साल के आय कर संबंधी नियमों को पूरा करना आवश्यक है।

अगर स्पॉन्सरशिप के लिए आमंत्रण नहीं मिला तो क्या करें?
यदि किसी व्यक्ति को इस प्रोग्राम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है, तो वे “सुपर वीजा” के लिए आवेदन कर सकते हैं। सुपर वीजा की मदद से माता-पिता और दादा-दादी एक बार में पांच साल तक कनाडा में रह सकते हैं। साथ ही इस वीजा पर रहने वालों को दो साल तक विस्तार के लिए भी आवेदन करने का अधिकार होता है।

भारतीयों के लिए खास अवसर
कनाडा में भारतीयों की अच्छी संख्या है और यह स्पॉन्सरशिप प्रोग्राम उनके लिए बेहद खास अवसर लेकर आया है। अब वे अपने बुजुर्ग माता-पिता को स्थायी रूप से अपने पास बुला सकते हैं और परिवार को एक साथ रख सकते हैं।

भारतीय फुटबॉल टीम के नए कोच बने खालिद जमील,13 साल बाद टीम को फिर मिला इंड़ियन कोच

0

नई दिल्ली। देश फुटवाल टीम को आज एक नया कोच मिल गया है जिसको लेकर भारतीय फुटबॉल में एक नया जोश आने ​की संभावना है। जी हां संघ ने खालिद जमील को भारतीय फुटबॉल टीम का नया कोच बनया है। शुक्रवार को 13 वर्षों में पहली बार किसी भारतीय को भारतीय फुटबॉल टीम का नया कोच बनया गया है। 48 साल के खालिद जमील आज भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और वर्तमान में इंडियन सुपर लीग की टीम जमशेदपुर एफसी के मैनेजर को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की कार्यकारी समिति ने तीन सदस्यों की सूची में से चुना है। वहीं इस पद के लिये अन्य दो दावेदार भी थे एक भारत के पूर्व मुख्य कोच स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन और दूसरे स्टीफन टारकोविक। स्टीफन पहले स्लोवाकिया की राष्ट्रीय टीम के कोच थे।

वहीं महान स्ट्राइकर आईएम विजयन की अध्यक्षता वाली अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की तकनीकी समिति ने कार्यकारी समिति के अंतिम निर्णय के लिए तीन उम्मीदवारों को चुना था। जमील स्पेन के मनोलो मार्केज की जगह में काम करेंगे मार्केज ने भारत के अब तक के संघर्षों के बाद कुछ महिने पहले अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ से हट गये हैं । राष्ट्रीय पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में सेवा देने वाले आखरी भारतीय सावियो मेडेइरा ने काम किया था । सा​वियो ने 2011 से 2012 तक इस पद पर काम किया है । अब खालिद जमील की इस टीम में नई पारी है अपनी नई पारी में जमील का सबसे पहला काम सेंट्रल एशियन फुटबॉल एसोसिएशन नेशंस कप होगा, यह 29 अगस्त से ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में खेला जाना है। नये कोच और इतनी बड़ी जिम्मेदारी अब खालिद जमील के हाथों में सौपा गया है। अब ​दुनिया की होगी नजर खालिद पर और जीत का भरोसा।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर के कीमतों में किया कटौती की घोषणा

नई दिल्ली। देश भर में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की घोषणा करते हुए 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती की है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की नई कीमत आधी रात से लागू हो गई हैं।

नई कीमत के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1631.50 रुपये हो गई है, जिसकी कीमत 1665.00 रुपये थी।ताजा कटौती से कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले बड़ी संख्या में होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को राहत मिली है। हालांकि ओएमसी ने आम उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दी है। 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आईबीपीएस में आज से क्लर्क की बंपर भर्ती, बीए पास कर सकतें हैं आवेदन, ये हैं शर्तें

नई दिल्ली। देश भर में युवकों को रोजगार देने के लिये सारे विभाग तैयार हैं इन दिनों देश भर में बैंक के जॉब के लिये बंपर भर्तियां निकाली जा रहीं हैं इसके चलते आईबीपीएस में क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आज से आवेदन भी मांगे गये हैं। इस भर्ती के लिये आवेदक को कम से कम बीए पास होना जरुरी है। यानि कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1997 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। सरकार की आरक्षण नीति के तहत आयु सीमा में छूट भी दी गई है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, जबकि ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु और योग्यता की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 1 अगस्त मानी जाएगी।इच्छुक उम्मीदवार 1 अगस्त से 21 अगस्त तक www.ibps.in या ibpsonline.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं। होमपेज पर “IBPS Clerk Recruitment 2025” या “CRP Clerks-XV” के लिए Apply Online लिंक ढूंढ़ें और उस पर क्लिक करें। New Registration पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि जानकारी भरें। रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा। लॉगइन करके अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, पता और अन्य आवश्यक जानकारी भरें। तय फॉर्मेट और साइज में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, लेफ्ट थंब इम्प्रेशन और हैंडरिटन डिक्लेरेशन अपलोड करें। अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें। सब कुछ ध्यान से जांचें, फिर Submit कर दें।

भर्ती चयन प्रक्रिया
IBPS क्लर्क भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है। ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा और ऑनलाइन मेन्स परीक्षा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल 60 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं, जो कि कुल 100 अंकों के होते हैं। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज से 30 प्रश्न (30 अंक), न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 प्रश्न (35 अंक), और रीजनिंग एबिलिटी से 35 प्रश्न (35 अंक) शामिल होते हैं।

निगेटिव मार्किंग
मेन्स परीक्षा में कुल 160 मिनट में 190 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कि 200 अंकों के होंगे। इसमें जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस से 50 प्रश्न (50 अंक), जनरल इंग्लिश से 40 प्रश्न (40 अंक), रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 50 प्रश्न (60 अंक), और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 50 प्रश्न (50 अंक) होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। ध्यान दें कि फाइनल मेरिट लिस्ट केवल मेन्स परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही तैयार की जाएगी।

सैलरी
आईबीपीएस क्लर्क पद के लिए शुरुआती बेसिक सैलरी 24,050 रुपये प्रति माह होती है, जो अनुभव और प्रमोशन के आधार पर बढ़कर अधिकतम 64,480 रुपये प्रति माह तक जा सकती है। इसके अलावा, क्लर्क को डीए, एचआरए और अन्य भत्ते भी मिलते हैं, जिससे कुल इन-हैंड सैलरी और अधिक हो जाती है।

एक ही पल में उजड़ गया परिवार: कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत, भतीजी का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे वापस

मैनपुरी। मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की जान चली गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गयी। पुलिस ने घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस हादसे के बाद काफी समय तक यातायात बाधित रहा।

पुलिस ने बताया कि, बेवर की ओर से छिबरामऊ जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गयी। इस दौरान कार डिवाइडर पार करते हुए कानपुर-आगरा लेन में पहुंच गई। इस दौरान नवीगंज से आ रही ट्रक से कार टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि, मृतकों की पहचान हो गयी है, जिसमें दीपक (36), उनकी पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9), आर्या (4) और बहन सुजाता (50) शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि, दीपक मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर कैथोली में रहता था। वो आगरा में रहने वाली भतीजी काव्या के जन्मदिन में शामिल होने के लिए गए थे। जन्मदिन में शामिल होने के बाद वो वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ। वहीं, इस हादसे में दीपक की 11 वर्षीय बेटी आराध्या गंभीर रूप से घायल है,​ जिसका उपचार चल रहा है।

वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने जनपद मैनपुरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

IBPS Clerk Vacancy 2025: बैंकों में होंगी क्लर्क पदों पर भर्तियां, आईबीपीएस ने जारी किया शाॅर्ट नोटिफिकेशन, 1 अगस्त से करें अप्लाई

बैंक भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है. आईबीपीएस ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क भर्ती का शाॅर्ट नोटिफिकेशन (Sarkari Naukri 2025) जारी कर दिया है. जिसके अनुसार इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगी. आवेदन IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर करना होगा. पदों की संख्या डिटेल नोटिफिकेशन के साथ जारी की जाएगी.

आईबीपीएस ने क्लर्क भर्ती का नाम बदलकर सीएसए यानी का कस्टमर सर्विस एसोसिएट कर दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित लास्ट डेट या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन तीन चरणों में किया जाएगा.

IBPS Clerk Vacancy 2025 How to Apply: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए CRP CSA-XV लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फाॅर्म भरें.
  • मांगे गए डाॅक्यूमेंट्स को अपलोड करें.
  • एप्लीकेशन फीस जमा करें और सबमिट करें.

IBPS Clerk Recruitment 2025: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

क्लर्क पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं कैंडिडेट की उम्र 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी.

IBPS Clerk Recruitment 2025 Selection Process: क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

आईबीपीएस क्लर्क पदों पर आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. जारी संक्षिप्त नोटिफिकेशन के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2025 में किया जाएगा और नतीजे अक्टूबर/ नवंबर में घोषित किए जा सकते हैं. इसमें सफल कैंडिडेट मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जिसका आयोजन नवंबर 2025 में किया जाएगा. दोनों ही एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित किए जाएंगे.