Home Blog Page 22

AI Engineer Jobs: AI इंजीनियर के लिए ये हैं सबसे ज्यादा सैलरी वाली जॉब्स, करोड़ो में मिलती है सैलरी

AI Engineer Jobs: आज के समय में एआई हमारे लाइफ स्टाइल का हिस्सा बन चुका है। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस तकनीक की मांग बढ़ती जा रही है। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस ने देश और विदेशों में एआई जॉब्स के नए अवसर पैदा किए हैं। अगर आप एआई इंजीनियर हैं तो आइए आपको फोर्ब्स के मुताबिक अच्छी सैलरी वाली टॉप जॉब्स के बारे में बताते हैं।

  1. मशीन लर्निंग इंजीनियर- मशीन लर्निंग इंजीनियर का काम ऐसे सिस्टम बनाना है जो भविष्यवाणियाँ कर सकें, जैसे कि अनुशंसित एल्गोरिदम, मूल्य पूर्वानुमान और डेटा पैटर्न। सबसे ज्यादा एवरेज वार्षिक वेतन 1.41 करोड़ रुपये है।
  2. कम्प्यूटर विजन इंजीनियर- यह प्रोफाइल ऐसे एल्गोरिदम और सिस्टम विकसित और काम करती है जो कंप्यूटर को वीडियो और इमेज के साथ विजुअल डेटा के बारे में सक्षम बनाते हैं। इस इंजीनियर का वार्षिक वेतन लगभग 1.11 करोड़ रुपये है।
  3. रोबोटिक्स इंजीनियर- ये इंजीनियर बहुत सारी इंडस्ट्रीज में रोबॉटिक एप्लीकेशन को बनाते हैं। ये रोबोटिक सिस्टम का डिज़ाइन, विकास और ऑपरेट करते हैं। इनका वार्षिक वेतन लगभग 1.04 करोड़ रुपये है।
  4. डीप लर्निंग स्पेशलिस्ट- ये इंजीनियर एडवांस मशीन लर्निंग टेक्निक को बनाने और उसके उपयोग पर काम करते हैं। इनकी एवरेज वार्षिक सैलरी 1.34 करोड़ रुपये होती है।
  5. क्लाउड एआई इंजीनियर- एक क्लाउड एआई इंजीनियर क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्किल्स का इस्तेमाल करके AWS, Azure या Google Cloud Platform जैसे क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म पर एआई सोल्यूशन को डिज़ाइन, विकसित करता है। इस प्रकार के इंजीनियर का एवरेज वार्षिक वेतन 1.12 करोड़ रुपये है।
  6. डेटा साइंटिस्ट (AI एप्लीकेशन)- एक डेटा साइंटिस्ट सालाना 1.07 करोड़ रुपये तक कमाता है। यह प्रोफाइल कंपनियों को विभिन्न क्षेत्रों में डेटा बेस्ड फैसला लेने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  7. जेनरेटिव एआई इंजीनियर- ये इंजीनियर जेनरेटिव मॉडल डिज़ाइन, ऑपरेटिंग करते हैं। एनालिस्ट का कहना है कि यह एक तेज़ी से उभरता हुआ क्षेत्र है। इन पदों पर काम करने वालों का वार्षिक वेतन करीब 1.31 करोड़ रुपये है।

AIIMS Vacancy : 2300 पदों पर एम्स भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि आज, CRE परीक्षा 25 दिन बाद

AIIMS CRE 2025 : एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट के लिए आवेदन की आज 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है। एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट (एम्स सीआरई) से देश भर के एम्स अस्पतालों, ईएसआईसी, राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली, सफदरजंग अस्पताल समेत कई बड़े अस्पतालों में खाली पड़े 2300 से ज्यादा नॉन-फैकल्टी ग्रुप बी और सी पदों को भर्ती होगी। इच्छुक व योग्य युवा aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों का फॉर्म स्वीकार हुआ या खारिज इसकी जानकारी 7 अगस्त 2025 को प्रकाशित की जाएगी। भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 25 अगस्त 2025 एवं 26 अगस्त 2025 को किया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टेक्नीशियन, जूनियर रेडियोग्राफर, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, लाइफ गार्ड, वोकेशन काउंसलर, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, ड्राइवर, मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड II, जूनियर वार्डन, पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, वर्कशॉप टेक्नीशियन ग्रेड II, कोडिंग क्लर्क, मेडिकल रिकॉर्ड असिस्टेंट, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन, जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट, ऑप्टोमेट्रिस्ट, ईसीजी टेक्नीशियन, रेस्पिरेटरी लैबोरेट्री असिस्टेंट, फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) आदि पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

परीक्षा

प्रत्येक प्रश्न के लिए 4-4 अंक होंगे। 90 मिनट का सीबीटी होगा। इसमें 400 मार्क्स के 100 मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान एवं योग्यता, कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित 20 प्रश्न और संबंधित समूह के डोमेन से संबंधित 80 प्रश्न होंगे। पाठ्यक्रम शैक्षिक योग्यता और अनुभव (आवश्यक/वांछनीय) के अनुसार होगा।

– प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

– क्वालिफाइंग अंक अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस के लिए 40%, ओबीसी के लिए 35% और एससी और एसटी के लिए 30% होंगे।

– पीडब्ल्यूबीडी के क्वालिफाइंग अंक 30% होंगे।

आवेदन फीस

जनरल, ओबीसी- 3000 रुपये

एससी, एसटी,ईडब्ल्यूएस – 2400 रुपये

दिव्यांग – कोई फीस न हीं

आपको बता दें कि कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (सीआरई) से एम्स और केंद्र सरकार के संस्थानों/निकायों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके जरिए एम्स नई दिल्ली, एम्स अवन्तिपुरा, एम्स बठिंडा, एम्स भोपाल, एम्स भुवनेश्वर, एम्स बीबीनगर, एम्स बिलासपुर, एम्स देवघर, एम्स गोरखपुर, एम्स गुवाहाटी, एम्स कल्याणी, एम्स मंगलागिरी, एम्स नागपुर, एम्स पटना, एम्स रायबरेली, एम्स रायपुर, एम्स राजकोट, एम्स ऋषिकेश, एम्स विजयपुर, आरएमएल नई दिल्ली, एम्स सीएपीएफआईएमएस, ईएसआईसी, रिम्स इंफाल, सफदरजंग हॉस्पिटल नई दिल्ली, आरएचटीसी नजफगढ़ और आईसीएमआर नई दिल्ली में भर्ती होती है।

BOB LBO Recruitment 2025: 2500 लोकल बैंक ऑफिसर पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, फौरन करें अप्लाई

Bank of Baroda LBO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से असिस्टेंट ही लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 2500 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अप्लाई करें। आवेदन की अंतिम तिथि बहुत नजदीक है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।

2500 कुल रिक्तियों में 1043 पद अनारक्षित हैं। 367 पद एससी, 178 एसटी, 667 ओबीसी और 245 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता-
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन अनिवार्य है। इसके अलावा, आवेदकों के पास किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में ऑफिसर पद पर कम से कम एक वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।

Bank of Baroda LBO Recruitment 2025 Apply Online Link
आयु सीमा-
उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क-
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 850 रुपये रखा गया है जबकि एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिकों के लिए यह 175 रुपये है।

चयन प्रक्रिया-
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा के अलावा स्थानीय भाषा की दक्षता परीक्षा (LPT), साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे।

वेतनमान-
इस पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को 48,480 रुपये की प्रारंभिक बेसिक सैलरी के साथ अन्य भत्ते दिए जाएंगे। वेतनमान 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक रहेगा।

नियुक्ति के बाद 12 महीने का प्रोबेशन पीरियड होगा। चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 3 वर्ष की अवधि के लिए सेवा देने के लिए 5,00,000/- (दो लाख रुपये) का बॉन्ड भरना होगा। उम्मीदवार को उसी राज्य में पोस्टिंग मिलेगी जहां से उसने आवेदन किया हो और वहाँ की स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य होगा।

SSC CGL Vacancy 2025: एसएससी सीजीएल में होगी 14582 पदों पर भर्ती, देखें पोस्ट वाइज वैकेंसी

SSC CGL Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल)-2025 के अंतर्गत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में कुल 14,582 पदों पर भर्ती के लिए संभावित रिक्तियों की सूची जारी की है। यह नियुक्तियां ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ श्रेणी के पदों पर की जाएंगी। भर्ती में अनारक्षित श्रेणी में 6183 पद हैं तो एससी के लिए 2167, एसटी के लिए 1088, ओबीसी के लिए 3721 और ईडब्ल्यूएस के लिए 1423 पद आरक्षित हैं।

सीजीएल-2025 के लिए चार जुलाई ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के 48 विभागों और मंत्रालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है। इस भर्ती में इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज के 1306, टैक्स असिस्टेंट के 771, सीबीआईसी इंस्पेक्टर के 353, सीएजी अकाउंटेंट-जूनियर अकाउंटेंट के 180, सीबीडीटी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के 389, ईपीएफओ के असिस्टेंट-एएसओ के 94, आईबी में असिस्टेंट-एएसओ के 197, डीओपीटी सीएसएस में असिस्टेंट सेक्शन आफिसर के 682 पद हैं।

देखें सीजीएल पदों का विस्तृत ब्योरा, डाउनलोड पीडीएफ
सीजीडीए के आडिटर के 1174, एनआइए में सब इंस्पेक्टर के 14, एनसीबी में सब इंस्पेक्टर नारकोटिक्स के 30, सब इंस्पेक्टर सीबीआई के 93, सीबीडीटी आफिसर सुपरिटेंडेंट के सर्वाघिक 6753 पदों पर भर्ती होगी।

सीजीएल टियर-1 पैटर्न
सीबीटी टाइप 1 घंटे का पेपर होगा जिसमें 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 1. जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, 2.जनरल अवेयरनेस, 3. क्वांटिटेटव एप्टीट्यूड और 4. इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन चारों सेक्शन में 50-50 अंक के 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए आधा अंक काटा जाएगा।

चयन प्रक्रिया
स्टेज 1 टियर-I: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (योग्यता प्रकृति की)।

स्टेज 2 टियर-II: पेपर I (सभी पदों के लिए अनिवार्य), पेपर-II उन उम्मीदवारों के लिए जो जेएसओ के पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं।

टियर-2 के पेपर-1 के चार सेक्शन होंगे

सेक्शन-I:

ए – मैथमेटिकल एबिलिटीज

बी- रीजनिंग एंड जनरल एबिलिटीज

सेक्श-II:

अंग्रेजी भाषा और कॉम्प्रीहेंशन

बी: जनरल अवेयरनेस

सेक्शन -III: कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण

सेक्शन-IV: डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट

  1. परीक्षा तिथियां

टियर-1 – 13 अगस्त 2025- 30 अगस्त 2025

टियर – 2 – दिसंबर २०२५

स्टेनोग्राफर परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी
एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा-2025 के लिए प्रवेश पत्र व परीक्षा शहर की जानकारी गुरुवार को जारी कर दी। अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर संबंधी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर देख सकते हैं। स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा परीक्षा छह, सात एवं आठ अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही एसएससी ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा (पेपर-वन) परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। यह परीक्षा 12 अगस्त को होगी। एसएससी की ओर से प्रवेश प्रमाणपत्र व परीक्षा शहर की जानकारी के साथ ही स्क्राइब से संबंधित निर्देश भी जारी किया गया है। वे अभ्यर्थी जिन्होंने ‘ओन स्क्राइब’ का विकल्प चुना है, उन्हें दो अगस्त रात 11:59 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर स्क्राइब का पंजीकरण एवं विवरण अनिवार्य रूप से भरना होगा।

सीड मिक्स खाने से मिलते हैं कमाल के फायदे, दूर रहती हैं ये बीमारियां

सीड मिक्स की 1 चम्मच मात्रा ही सेहत बनाने के लिए काफी है. इसे दिन में तीन बार खाना चाहिए. अपनी भूख और जरूरत के हिसाब से 4 चम्मच तक खा सकते हैं. ये कई बीमारियों में फायदेमंद है.

सीड मिक्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है. ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. सीड मिक्स खाने से हार्ट से जुड़ी परेशानियां दूर रहती हैं.

सीड मिक्स पाचन के लिए फायदेमंद है. अगर आपको अपच या गैस की परेशानी रहती है तो सीड मिक्स खाने से ये दूर हो सकती है.

डायबिटीज में डाइट का हेल्दी होना बहुत जरूरी है. सीड मिक्स खाना डायबिटीज में फायदेमंद है. इसे खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है.

सीड मिक्स महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. ये पीरिएड्स के दर्द को दूर करने में मदद करता है. इसे खाने से हार्मोन्स का बैलेंस भी बना रहता है.

सीड मिक्स बालों और स्किन को फायदा पहुंचाता है. सर्दियों के दिनों में इसे खाने से बाल मजबूत बने रहते हैं. सीड मिक्स स्किन के लिए भी फायदेमंद है.

पुरानी चोट ही नहीं, इन प्रॉब्लम्स की वजह से भी हो सकता है जोड़ों में भयानक दर्द

नई दिल्ली। आपके जोड़ों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। अगर आप ट्रेनिंग सेशन ज्यादा कर लेते हैं या एक ही पोजिशन में काफ़ी देर बैठे रहते हैं तो भी जोड़ों में तकलीफ हो सकती है। जब आप अपनी मसल्स को स्ट्रेच करते हैं और मोड़ते हैं, तो इन सामान्य समस्याओं से होने वाला जोड़ों का दर्द आमतौर पर अपने आप दूर हो जाता है। हालांकि कई बार ऐसा भी हो सकता है कि बिना किसी वजह के भी आपके जोड़ों में लगातार दर्द हो सकता है। अगर लंबे समय तक जोड़ों का दर्द रहे, तो इसका मतलब होता है कि आपको कोई गंभीर बीमारी है या भविष्य में हो सकती है। वैसे उम्र बढ़ने की वजह से भी जोड़ों में दर्द की समस्या होती है, लेकिन कुछ बीमारियां भी हैं जो इस समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकती हैं, आइए जानें इस बारे में..

अर्थराइटिस का सबसे प्रचलित रूप ऑस्टियोअर्थराइटिस (ओए) होता है। गौरतलब है कि अर्थराइटिस हड्डियों से होने वाली एक समस्या है। ऑस्टियोअर्थराइटिस होने से कार्टिलेज का नुकसान होता है। कार्टिलेज जोड़ों के बीच एक कुशन के रूप में कार्य करता है। जब कार्टिलेज में कोई समस्या होती है तो जोड़ो का दर्द उभरता है। उम्र से संबंधित हड्डी की यह समस्या आमतौर पर घुटनों, कूल्हों, गर्दन और पीठ के निचले हिस्से को प्रभावित करती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस ज्वाइंट स्टिफ्नेस पैदा करने के लिए जाना जाता है। इसके होने से तेज दर्द और ऐंठन होती है और जब चला फिरा जाता है तो ये दर्द और भी भयानक हो जाता है।

अगर आपको पहले कभी चोट लगी है तो आगे चलकर इसकी वजह से आपको जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। भले ही आपने अपनी चोट का इलाज़ करा लिया हो, लेकिन बाद में कभी भी इससे हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती
हैं। सर्दी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो सकती है। यह तब होता है जब बैरोमीटर प्रेशर कम हो जाता है, जिससे जोड़ों के आसपास के ऊतक और तरल पदार्थ फैल जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप पुरानी चोट जहां लगी रहती है वहां दर्द होता है। अगर कोई पुरानी चोट आपको परेशान कर रही है, तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

रुमेटीइड अर्थराइटिस (आरए) जोड़ों में होने वाली एक अन्य बीमारी है। हालांकि ऑस्टियोअर्थराइटिस की तरह यह जोड़ों में दर्दनाक दर्द की तरह नहीं होता है। रूमेटोइड अर्थराइटिस कमज़ोर इम्यूनिटी के कारण होने वाली एक ऑटोम्यून्यून बीमारी है। इस बीमारी के सामान्य लक्षणों में जोड़ों में सूजन और अकड़न शामिल है। इसके अलावा इस बीमारी से पीड़ित होने पर व्यक्ति को थकान, बुखार और अचानक वजन घटने का भी अनुभव हो सकता है। रुमेटीइड अर्थराइटिस को ठीक नहीं किया जा सकता क्योंकि यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है। एंटीबायोटिक्स और अन्य प्रिस्क्रिप्शन दवाएं ही इसका एकमात्र इलाज हैं।

थायरॉइड एक तितली के आकार की ग्रंथि होती है जो आपकी गर्दन के सामने स्थित होती है। यह ग्रंथि शरीर के लिए कई प्रकार के हार्मोन का उत्पादन करती है। ये सभी हार्मोन शरीर की मेटाबोलिक रेट, मांसपेशियों और पाचन क्रिया, मस्तिष्क के विकास और हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। शरीर द्वारा उत्पादित हार्मोन की मात्रा में कोई भी कमी या बढ़ोत्तरी जोड़ों के दर्द जैसी बीमारी को जन्म दे सकता है। एक अंडरएक्टिव या ओवरएक्टिव थायरॉयड ग्रंथि भी आपको चोटों और फ्रैक्चर के लिए ज्यादा गंभीर बना सकती है।

पौरुष शक्ति बढ़ाने के 5 दमदार उपाय, खाने में इन्हें शामिल कर बढ़ाएं ताकत

नई दिल्ली. हम सभी लोग जानते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए संपूर्ण आहार लेना जरूरी है, लेकिन फिर भी अगर किसी को अपनी यौन शक्ति में कमजोरी या कामेच्छा में कमी महसूस होती है तो कुछ ऐसे सुपरफूड्स भी होते हैं जो यौन शक्ति में सुधार कर सकते हैं. इन सुपरफूड्स को खाने से रक्त प्रवाह बढ़ता है. इससे पौरुष शक्ति बढ़ती है. सेहत की बात में आइए आज कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में जानते हैं जो यौन शक्ति को बढ़ाने में बेहद लाभदायक हो होते हैं.

डार्क चॉकलेट : डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स की काफी अच्छी मात्रा होती है. यह हृदय को ठीक रखता है. साथ ही बेडरूम में प्यार और स्नेह की भावना को प्रेरित करता है.

कद्दू के बीज : कद्दू के बीज में जिंक क अच्छे स्रोत होते हैं. यह सेक्स हार्मोन को नियमित करते हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड, आयरन, मैग्नीशियम और दूसरे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो यौन शक्ति बढ़ाने काम करते हैं.

केला : केला यौन इच्छा को प्रेरित करने वाला फल माना जाता है. इसमें विटामिन बी और टेस्टोरेंट लेवल बढ़ाने वाले कई तत्व मौजूद होते हैं. इसमें पोटेशियम भी होता है जो मासपेशियों में शक्‍ती लाकर सेक्स परफॉर्मेंस बेहतर बनाता है.

स्ट्रॉबेरी : स्ट्रॉबेरी में पोटेशियम मैग्नीशियम विटामिन सी और जिंक जैसे तत्व होते हैं. जो स्त्री और पुरुष दोनों में ही लिबिडो यानी यौन उत्तेजना बढ़ाने का काम करते हैं. इसमें विटामिन सी भी होता है जो यौन उत्तेजना बढ़ाने के साथ-साथ बेचैनी और घबराहट भी दूर करता है.

चुकंदर : चुकंदर पोटेशियम से भरपूर होता है. यह यौन अंगों में रक्त प्रभाव बढ़ाता है. इससे यौन शक्ति का प्रदर्शन बेहतर होता है.

किडनी को डैमेज होने से बचाना है तो इस तरह बदलें अपनी लाइफस्टाइल, दूर होगा हर खतरा

नई दिल्ली. हमारे शरीर में किडनी की अहमियत काफी ज्यादा है ये फिल्टर की तरह काम करता है. इसके बिना वेस्ट प्रोडक्ट्स को बाहर निकाल पाना मुमकिन नहीं हो पाएगा. अगर टॉक्सिंस शरीर में रह जाएंगे तो कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगेगी. यही वजह है कि हर डॉक्टर किडनी को सेहतमंद रखने की सलाह देते हैं. हमें हर हाल में गुर्दे को डैमेज होने से बचाना होगा इसके लिए आपको डेली रूटीन में कुछ खास बदलाव करने होंगे.

किडनी में अगर किसी तरह की खराबी आ जाती है तो इसके कारण शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं. आइए सबसे पहले जानते हैं कि इन वॉर्निंग साइन को कैसे पहचानें

-स्किन का कलर ज्यादा सफेद हो जाता है
-स्किन बहुत ड्राई हो जाती है.
-नाखूनों में सफेदी आने लगती है
-नाखून कमजोर होने लगते हैं
-खुजली वाले स्ट्रेच मार्क्स आ सकते हैं.

बढ़ता हुआ वजन किडनी की सेहत के लिए अच्छा नही होता क्योंकि ये डायबिटीज, हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है. इसके कारण गुर्दे को भी काफी नुकसान पहुंचता है.

अपने सोने और जागने के टाइम को फिक्स कर लें और इसमें ज्यादा बदलाव न करें. हर दिन तकरीबन 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें ऐसा करने से किडनी की हेल्थ बरकरार रहती है.

अगर आप एक दिन में तकरीबन आधे घंटे तक एक्सरसाइज या कोई और फिजिकल एक्टिविटीज करते हैं तो इससे ब्लड प्रेशर बेहतर कंट्रोल में रहेगा और गुर्दे से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा.

नकली हींग से पहुंच रहा है सेहत को तगड़ा नुकसान, ऐसे करें असली की पहचान

नई दिल्ली. अच्छा और टेस्टी खाना भला किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ खाने में स्वाद कहां से आता है जिससे लोग भोजन का लुफ्त उठते है. इसका मुख्य कारण है हींग जी हां इस मसाले के जरिए हमारे खाने का जायका बेहतर हो जाता है. ये एक ऐसा सामग्री है जो सीक्रेट रेसिपी भी कहा जाता है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि हींग न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, ये हमारे शरीर को बीमारियों से बचाता है. पर क्या आप जानते है की अगर आप नकली हींग खाएंगे तो इससे शरीर को तगड़ा नुकसान पहुंच सकता है. आइए जानते हैं कि असली-नकली की पहचान कैसे करें

असली हींग की पहचान करने बहुत ही जरूरी होता है, इससे हमारा स्वास्थ्य जुड़ा होता है ऐसे में अगर आपको हींग की पहचान करनी हो तो उसे जला कर देखें की वो असली है या नकली. अगर वो असली हींग होगी तो जलने पर उसकी लौ चमकदार हो जाती है. साथ ही आपको बता दें की नकली हींग आसानी से जलती नहीं है.

हींग की पहचान आप रंग से भी कर सकते है, आपको बता दें की हींग का असल रंग हलके भूरे रंग में होता है, साथ ही इसे धी में छोंक लागाने से ये फुलने लगता है फिर इसका रंग लाल रंग में बदल जाता है.ऐसा न होने पर आप तुरंत ही अपना हींग को बदल लें क्योंकि ये असली हींग नहीं है. साथ ही आपको बता दें की पानी में घोलने पर असली हींग पानी की तरह सफेद हो जाता है लेकिन वही नकली हींग में कोई बदलाव नहीं होता है.

आपको बता दें की असली हींग की महक जल्दी जाती नहीं है. अगर आप हींग को हाथ में लेकर साबुन से धोएंगे तो असली हींग की महक जल्दी नहीं जाती है वही अगर नकली हींग हो तो उसका महक तुरंत ही निकल जाता है, जिससे आपको खुद फर्क पता चल जाता है.

इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए च्यवनप्राश, लगाने पड़ सकते हैं अस्पताल के चक्कर
ठंड के मौसम में पालक का सूप पीने से इम्यूनिटी होती है मजबूत, ये है बनाने का तरीका
यूरिक एसिड की दिक्कत ने कर दिया है परेशान? इन फलों का करें सेवन, मिलेगा आराम
कम उम्र में ही बाल हो रहे हैं सफेद? इन आसान तरीकों से दिक्कत होगी दूर
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाथ-पैरों की स्किन में होता है दर्द, हो सकती हैं ये बड़ी परेशान

एलोवेरा जूस डायबिटीज मरीजों के लिए है रामबाण दवा, जानिए इसके अन्य फायदे

नई दिल्ली. आज के समय में अधिकतर लोगों को बीपी और डायबिटीज की समस्या हो रही है. ऐसे में लोग इसे कंट्रोल करने के लिए कई दवाओं का सेवन करते हैं. बता दें, आयुर्वेद में भी कई बीमारियों का इलाज संभव है. इसी तरह डायबिटीज की बीमारी का भी नैचुरल इलाज है. एलोवेरा का नाम तो सभी जानते हैं. इसका पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है. एलोवेरा सेहत और सुंदरता दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है. आयुर्वेद में एलोवेरा को संजीवनी कहा गया है. इसे चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे और मुहांसों से छुटकारा मिलता है. वहीं अगर आप एलोवेरा के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं.

एलोवेरा में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और अन्य कई पोषक तत्व होते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए ये रामबाण दवा है. एलोवेरा का जूस अगर आप हर रोज पीते हैं तो इससे कई रोगों से बचे रहेंगे. यह स्वास्थ्य के साथ स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. तो आइये जानते हैं, एलोवेरा जूस के किस तरह शरीर के लिए फायदेमंद होता है.

  1. डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण दवा- जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत रहती है, उन्हें हर रोज एलोवेरा का जूस पीना चाहिए. क्योंकि ये डायबिटीज मरीजों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. अगर आप टाइप-2 डायबिटीज के मरीज हैं, तो ये आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है. एलोवेरा के जूस का सेवन रोजाना सुबह करें.
  2. पाचन तंत्र- एलोवेरा जूस में लैक्सेटिव पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को ठीक रखता है. यह कब्ज, एसिडिटी, गैस आदि की समस्या से राहत दिलाने में कारगार होता है. सर्दियों अधिकतर लोंगों को पाचन से जुड़ी समस्या होती है, ऐसे में एलोवेरा जूस का सेवन करें, इससे पेट से जुड़ी सभी समस्याओं में राहत मिलेगी.
  3. वजन घटाने में सहायक- कोरोना के बाद से लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं. ऐसे में लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं. लेकिन अगर आपका वजन काफी बढ़ गया है, और इसे कम करने की सोच रहे हैं, तो एलोवेरा का जूस सबसे कारगर हो सकता है. इसे पीने से शरीर में जमा फैट आसानी से बर्न होने लगता है. वोट लॉस के लिए आप रोजाना एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं. यह एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है.
  4. त्वचा के लिए फायदेमंद- एलोवेरा का जूस पीने से आपकी त्वचा में निखार आएगा. इससे स्किन संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं. इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को अंदर से साफ करके गंदगी बाहर निकाल देते हैं. इसे पीने से चेहरे पर झुर्रियां भी कम होती हैं.