Home Blog Page 21

क्या सच होगी स्टीफन हॉकिंग की एलियन से जुड़ी भविष्यवाणी? वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

नई दिल्ली: महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने कई साल पहले चेतावनी दी थी कि एलियन से संपर्क करना इंसानियत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। अब कुछ वैज्ञानिक उनकी इस भविष्यवाणी को लेकर चिंता जता रहे हैं। उनका मानना है कि हाल ही में हुई कुछ खगोलीय घटनाओं से हॉकिंग की बात सच हो सकती है। स्टीफन हॉकिंग ने दुनिया को चेतावनी दी थी कि एलियन जीवन के साथ संपर्क करना मानव जाति के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। उनका मानना था कि सक्रिय रूप से बाह्यग्रहों की खोज करने से घातक आक्रमण होगा। ठीक उसी तरह जैसे अतीत में पृथ्वी पर संस्कृतियों ने कम उन्नत सभ्यताओं को मिटा दिया था।

हॉकिंग ने 2004 में कहा था, “उन्नत जातियों का आदिम लोगों से मिलने का इतिहास बहुत सुखद नहीं रहा है। वे एक ही प्रजाति के थे, फिर भी उन्होंने कम विकसित सभ्यता को नष्ट कर दिया। मुझे लगता है कि एलियन के मामले में हमें अपना सिर नीचा रखना चाहिए।” उन्होंने सलाह दी थी कि हमें ब्रह्मांड में अपनी मौजूदगी का सक्रिय रूप से प्रचार करने से बचना चाहिए। उन्होंने बुद्धिमान एलियन जीवन की खोज में सक्रियता नहीं दिखाने की वकालत की थी।

हॉकिंग की भविष्यवाणी पर वैज्ञानिक चिंतित क्यों?
हॉकिंग की चेतावनी पर हाल ही में तब फिर से ध्यान गया, जब हार्वर्ड के एक खगोलशास्त्री प्रोफेसर एवी लोएब ने दावा किया कि दिसंबर में पृथ्वी के पास से गुजरने वाली एक रहस्यमयी वस्तु एक शत्रुतापूर्ण UFO हो सकती है। इस वस्तु को 3I/ATLAS नाम दिया गया है और कुछ वैज्ञानिक इसे एक सामान्य धूमकेतु मानते हैं। हालांकि, लोएब का तर्क है कि इसकी गति और असामान्य रास्ता यह बताता है कि यह किसी कृत्रिम तरीके से बनाई गई है। लोएब का मानना है कि ऐसे यान और इसे नियंत्रित करने वाले प्राणी हमारे सौर मंडल में दो वजहों से आ सकते हैं: या तो हानिरहित तरीके से या फिर शत्रुतापूर्ण तरीके से। उन्होंने इसे ‘इंटेलिजेंस ट्रैप’ (यानी बुद्धि का जाल) कहा है, जहां ज़्यादा आत्मविश्वास विनाशकारी हो सकता है।

क्या होगा अगर भविष्यवाणी सच हुई?
प्रोफेसर लोएब ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी परिकल्पना सच साबित होती है तो मानवता के लिए इसके परिणाम बहुत बुरे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि भले ही हम रक्षात्मक उपाय करें, लेकिन वे बेकार साबित हो सकते हैं। हॉकिंग ने अपनी मृत्यु से पहले भी कहा था कि यदि हम किसी उन्नत सभ्यता से मिलते हैं, तो यह वैसा ही होगा जैसा मूल अमेरिकियों का पहली बार क्रिस्टोफर कोलंबस से सामना हुआ था। उन्होंने कहा था कि हमें ब्रह्मांड में भेजे गए किसी भी सिग्नल का जवाब देने में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।

वैज्ञानिकों का मानना है कि हॉकिंग की यह चेतावनी हमें बताती है कि एलियन से संपर्क करना फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। भले ही कुछ वैज्ञानिक एलियन से संपर्क करने के कई फायदे बताते हैं, लेकिन हॉकिंग और उनके विचारों का समर्थन करने वाले अन्य वैज्ञानिक इस बात पर जोर देते हैं कि अपनी मौजूदगी को अन्य दुनिया में प्रसारित करना एक रणनीतिक गलती हो सकती है।

यूपी: 46 जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, कुछ इलाकों में विशेष चेतावनी, लखनऊ में स्कूल बंद

लखनऊ: यूपी में मानसून सक्रिय है जिसकी वजह से बारिश का दौर जारी है। प्रयागराज में कई इलाके बाढ़ में डूब चुके हैं तो वहीं वाराणसी समेत कई शहरों में नदियां उफान पर है। सोमवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के तराई और आगरा मंडल के करीब 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 31 अन्य जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है और 64 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

बाढ़ की चपेट में यूपी के कई जिले

यूपी के 17 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिसमें प्रयागराज से बलिया तक गंगा के किनारे बसे इलाके ज्यादा प्रभावित हैं। तो वहीं, मिर्जापुर से बलिया तक गंगा उफान पर है। बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों को अलर्ट किया गया है। बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए सीएम योगी ने 11 मंत्रियों की टीम गठित की है और ये मंत्री अपने-अपने इलाकों में जाकर राहत बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

वाराणसी में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

वाराणसी जिले में बाढ़ का संकट गहराता नजर आ रहा है। अस्सी क्षेत्र में घाटों को पार कर अब गंगा सड़कों की तरफ पहुंच चुकी है। लगातार 2- 3 फीट पानी बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग के रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर 72 मीटर भी पार कर वर्तमान में 72.1 मीटर पहुंचा चुका है ।

कहीं ऑरेंज अलर्ट तो कहीं येलो अलर्ट जारी

सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं, संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन व आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लखनऊ में बंद किए गए स्कूल

लखनऊ के मलिहाबाद में सर्वाधिक 52.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। माैसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी लखनऊ में अच्छी बारिश के आसार हैं। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बूंदाबांदी का यह सिलसिला सोमवार और मंगलवार को भी जारी रह सकता है। लखनऊ में लगातार बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने आज 12 वीं क्लास तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

सीतापुर में गिरी कच्ची दीवार, दो किशोरियों की मौत

सीतापुर के सिधौली तहसीन के खैरनदेश नगर में बारिश की वजह से घर की कच्ची दीवार गिर गई, जिसमें दो किशोरियों, चांदनी और शिवानी की मौत हो गई। इस हादसे में उनके नाना घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

रक्षाबंधन पर बहनों को योगी सरकार का तोहफा, यूपी रोडवेज बस में तीन दिन तक यात्रा मुफ्त, नहीं लगेगी टिकट

लखनऊ: रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। हर बार की तरह इस बार भी योगी सरकार ने यूपी रोडवेज बसों में बहनों की यात्रा को तीन दिन तक के लिए मुफ्त कर दिया है। रक्षाबंधन के मौके पर यह सुविधा 8 अगस्त को सुबह 6 बजे शुरू होगी और 10 अगस्त की रात 12 बजे तक चालू रहेगी। दूसरी भाषा में कहेंतो 8 अगस्त से लेकर 10 अगस्त के बीच यूपी रोडवेज बसों में माताओं-बहनों की यात्रा फ्री होगी। यूपीएसआरटीसी (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) और नगरीय बस सेवा की जितनी भी बसें होती हैं, उन सभी में महिलाओं को फ्री ट्रैवल का मौका मिलेगा।

इस संबंध में सोशल माीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Yogi Adityanath Office(@myogioffice) हैंडल से एक पोस्ट भी साझा किया गया है। पोस्ट में कहा गया है, “रक्षा बंधन के अवसर पर आगामी 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक UPSRTC की बसों व नगरीय बस सेवा की बसों में माताओं-बहनों हेतु निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था रहेगी। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बसें चलाई जाएं। नगरीय क्षेत्रों में कहीं भी जाम की स्थिति न होने पाए।

हिंदु धर्म में रक्षा बंधन का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना गया है। इस साल यह 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। मान्यता है कि भाई की कलाई पर बंधी राखी उसकी रक्षा करती है और भाई भी अपने बहन की रक्षा का प्रण लेता है।

मुरादाबाद: गला दबाकर दूसरी पत्नी को मार डाला, पुलिस को सुनाई दूसरी कहानी, कैसे पकड़ा गया कातिल पति?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र के मलकददा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी दूसरी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतक महिला का नाम सहीमा (32) है. हालांकि, आरोपी युवक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए तमाम तरह की झूठी कहानियां सुनाई, लेकिन पुलिस जांच में उसकी साजिश का पर्दाफाश हो गया.

यह घटना देर रात करीब 1 बजे की है. आरोपी नजरूद्दीन ने पुलिस को बताया कि चार अज्ञात बदमाश उसके घर में घुसे और उसकी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर फरार हो गए. उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने आरोपी पति को किया अरेस्ट
हालांकि, मझोला पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो किसी बाहरी शख्स के आने-जाने के सबूत नहीं मिले. शक गहराने पर पुलिस ने नजरूद्दीन को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

आरोपी ने बताया कि उसकी पहली पत्नी से चार बेटे और चार बेटियां हैं. छह साल पहले उसने बिहार के शिवहर जिले के चमनपुरा निवासी मोहम्मद जुनेद की बेटी सहीमा से दूसरी शादी की थी. उससे उसका एक बेटा भी है.

आरोपी ने पुलिस को क्या बताया?
नजरूद्दीन ने खुलासा किया कि सहीमा, उसकी पहली पत्नी से पैदा हुई अविवाहित बेटी को लेकर तरह-तरह की बातें करती थी, जिससे उसकी बदनामी हो रही थी. इसी बात से परेशान होकर उसने पहले से साजिश रची और ड्रोन व बदमाशों का बहाना बनाकर हत्या को अंजाम दे दिया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है. घटना की सूचना मिलते ही सहीमा के मायके वाले मौके पर पहुंचे और पति पर हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने नजरूद्दीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

होंडा की न्यू CB125 हॉर्नेट लॉन्च, मिडिल क्लास के लिए बस इतनी रखी कीमत; ऐप और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलेगी

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने पिछले महीने अपनी पहली 125cc स्पोर्टी कम्यूटर बाइक, CB125 हॉर्नेट से पर्दा उठाया था, लेकिन इसकी कीमत से पर्दा नहीं उठाया था। अब, कंपनी ने इसकी कीमतों से ऐलान कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.12 लाख रुपए तय की गई है। CB125 हॉर्नेट में SP 125 और शाइन 125 वाला 123.94cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है। यहां इसे 11.1hp और 11.2Nm के ज्यादा पावर आउटपुट के लिए ट्यून किया गया है, जो 0.3hp और 0.2Nm से थोड़ी ज्यादा बढ़ोतरी को दिखाता है। यह इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन से जुड़ा है।

CB125 हॉर्नेट की एक खासियत इसका गोल्डन USD फोर्क है, जो इस सेगमेंट में पहली बार दिया गया है। इसके साथ प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक भी है। इसकी स्टॉपिंग पावर 240 मिमी फ्रंट डिस्क, सिंगल-चैनल ABS और रियर ड्रम ब्रेक से आती है। इस बाइक में 17 इंच के पहिए लगे हैं जिनमें आगे की तरफ 80/100-17 और पीछे की तरफ 110/80-17 टायर दिए गए हैं। इसके कर्ब का वजन 124 किलोग्राम है। ये अपनी कैटेगरी में की सबसे हल्की बाइकों में से एक है। हालांकि, यह SP 125 (7 किलोग्राम से ज्यादा) और शाइन 125 (11 किलोग्राम) दोनों से काफी ज्यादा है।

CB125 हॉर्नेट में हॉर्नेट 2.0 वाला 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले दिया है। यह होंडा के रोडसिंक ऐप के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इससे म्यूजिक प्लेबैक डिटेल, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं बाइक में पूरी तरह से LED लाइटिंग भी है, जिसमें एक अनोखे डिजाइन वाली LED हेडलाइट भी शामिल है। इसमें रेड, फ्लोरोसेंट येलो, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन मिलते हैं। हॉर्नेट 125 में कलर-मैचिंग वाले एलॉय व्हील दिए गए हैं। भारत में इसका मुकाबला टीवीएस रेडर 125, हीरो एक्सट्रीम 125R और बजाज पल्सर N125 से होगा।

Day 15: ‘सन ऑफ सरदार 2’-‘धड़क 2’ भी नहीं रोक पाई ‘सैयारा’ का कोहराम, शुक्रवार को खूब बरसे नोट

मुंबई: यशराज बैनर तले बनी ‘सैयारा’ का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। ये फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। मोहित सूरी ये फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस रोमांटिक फिल्म के साथ अहान पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। मूवी में अहान के साथ एक्ट्रेस अनीत पड्ढा लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इसी बीच अब ‘सैयारा’ के 15वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए फिल्म ने शुक्रवार को कितने करोड़ की कमाई की।

‘सैयारा’ के सामने दो बड़ी फिल्में
‘सैयारा’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा की जोड़ी पूरी तरह से छा गई है। हर कोई न्यू स्टार्स की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहा है। फिल्म की कहानी भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। ‘सैयारा’ को क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। लेकिन अब ‘सैयारा’ के सामने दो बड़ी फिल्में सीना ताने खड़े हैं। पहली अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और दूसरी सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’। ऐसे में अब इसके लिए बॉक्स ऑफिस पर कॉम्पिटिशन बढ़ गया है। हालांकि, इसके बावजूद ‘सैयारा’ ने शुक्रवार को शानदार कमाई की है।

15वें दिन कमाए इतने करोड़
‘सैयारा’ ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। ऐसे में अब इसके सोमवार के दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुका है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘सैयारा’ ने को खबर लिखने तक 15वें दिन खबर लिखने तक 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये अभी फाइनल आंकड़े नहीं है। इसका टोटल कलेक्शन अब तक 284.75 करोड़ रुपये हो चुका है।

डे वाइज देखें ‘सैयारा’ का कलेक्शन

डे 1- 21.5 करोड़ रुपये

डे 2- 26 करोड़ रुपये

डे 3- 35.75 करोड़ रुपये

डे 4- 24 करोड़ रुपये

डे 5- 25 करोड़ रुपये

डे 6- 21.5 करोड़ रुपये

डे 7- 19 करोड़ रुपये

डे 8- 18 करोड़ रुपये

डे 9- 26.5 करोड़ रुपये

डे 10- 30 करोड़ रुपये

डे 11- 9.25 करोड़ रुपये

डे 12- 10 करोड़ रुपये

डे 13- 7.5 करोड़ रुपये

डे 14- 6.5 करोड़ रुपये

डे 15- 4.25 करोड़ रुपये(अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 284.75 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Son Of Sardaar 2 Day 1: आ गया ‘सन ऑफ सरदार 2’ का रिजल्ट, जानें पास हुई या फेल

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के रिलीज का दर्शकों ने कई सालों तक इंतजार किया। इस फिल्म के पहले पार्ट ने सभी को खूब हंसाया था। ऐसे में अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने शुक्रवार यानी 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इसी बीच अब अजय की फिल्म का पहले दिन का रिजल्ट सामने आ चुका है। तो चलिए फिल्म ने पहले दिन कमाई में क्या कमाल दिखाया।

‘सन ऑफ सरदार 2’ के सामने दो बड़ी फिल्में
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में उनके साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। इनके अलावा मूवी में भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन अहम किरदार में हैं। बता दें कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ के साथ ही सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं, अहान पांडे की ‘सैयारा’ पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है। यही नहीं, 2 हफ्ते में ‘वॉर 2’ भी रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर पहले से बज बना हुआ है। ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं। इसे अयान मुखर्जी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के लिए तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिलने वाला है।

ओपनिंग डे का हाल
अब बात करते हैं अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ के पहले दिन के कलेक्शन की। ‘सन ऑफ सरदार 2’ के ओपनिंग डे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने शुक्रवार को खबर लिखने तक 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये अभी फाइनल आंकड़े नहीं है। वहीं, अगर बात ‘धड़क 2’ की करें तो इसने ओपनिंग डे पर 3.35 करोड़ रुपये कमाए हैं।

हाथ की चोट के साथ शाहरुख ने जारी किया वीडियो, नेशनल अवॉर्ड जीतने पर जताया आभार

Shah Rukh Khan On National Award: शाहरुख खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा 35 साल से हैं, लेकिन उन्हें पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। यह बात उनके लिए कितना मायने रखती है ये उनसे बेहतर और कौन जान सकता है? इस मौके पर खुद शाहरुख खान ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें वह इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार फिल्म निर्देशक एटली, अपने परिवार और फैंस को धन्यवाद कहते हुए नजर आए हैं।

इस वीडियो में सबसे खास बात ये थी कि उनके हाथ की चोट पर सब की नजर पड़ी दरअसल खबर थी कि फिल्म किंग की शूटिंग के दौरान वह चोटिल हो गए थे, लेकिन शाहरुख खान की टीम की तरफ से उन खबरों का खंडन किया गया था मगर अब उनके हाथ में लगी चोट वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रही है।

नेशनल अवॉर्ड पर क्या बोले शाहरुख खान
शाहरुख खान ने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी जताते हुए और लोगों के प्रति आभार जताते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान ने भारत सरकार और सूचना प्रसारण मंत्रालय के प्रति आभार जताया है। उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का निर्धारण करने वाले मेंबर्स के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। साथ ही वह वीडियो में जवान फिल्म के निर्देशक एटली को खासतौर पर शुक्रिया कहते हुए नजर आए हैं। इस दौरान वीडियो में उन्होंने बताया कि नेशनल अवॉर्ड जीतना उनके लिए कितना मायने रखता है।

शाहरुख खान की चोट पर फैंस जाता रहे चिंता
वीडियो में शाहरुख खान ने पत्नी और बच्चों समेत अपने चाहने वालों को प्यार देने के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इन सब के बिना वह यह करने में नाकामयाब हो जाते। शाहरुख खान की फिल्म जवान साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा और साउथ के एक्टर विजय सेतुपति नजर आए थे। दीपिका पादुकोण ने भी इस फिल्म में कैमियो किया था। शाहरुख खान ने वीडियो जारी करके अपनी खुशी और लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया, लेकिन उनके हाथ की चोट उनके फैंस के लिए चिंता का विषय बन गई है। अब वह इसको लेकर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं।

गुनीत मोंगा ने की सान्या मल्होत्रा की तारीफ, कटहल को मिले अवॉर्ड पर जताया आभार

Sanya Malhotra On National Award: सान्या मल्होत्रा की फिल्म कटहल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को यशोवर्धन मिश्रा ने निर्देशित किया था जबकि गुनीत मोंगा फिल्म की प्रोड्यूसर थी। इस फिल्म को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट हिंदी फिल्म के नेशनल अवॉर्ड के लिए चुना गया है। फिल्म को मिले नेशनल अवॉर्ड को लेकर गुनीत मोंगा और सान्या मल्होत्रा दोनों ने रिएक्शन दिया है। दोनों ने ही अपनी अपनी खुशी जाहिर की है और अवॉर्ड के लिए आभार जताया है।

सान्या मल्होत्रा ने अपने बयान में कहा फिल्म कटहल को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर मैं बहुत खुश हूं और सम्मानित महसूस कर रही हूं। कटहल को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला यह कहानी मेरे लिए बहुत खास थी। मैं गुनीत मोंगा, अचिन जैन और पूरी टीम की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इतना अनोखा किरदार दिया। यह फिल्म सटायर के जरिए समाज की सच्चाई को दिखाती है। मुझे खुशी है कि दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया। नेशनल अवॉर्ड तो मुझे सार्थक सिनेमा चुनने के लिए इंस्पायर करता है। मैं तहे दिल से सभी लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं।

गुनीत मोंगा ने जताया आभार
गुनीत मोंगा ने भी फिल्म को मिले नेशनल अवॉर्ड को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि यह हर उस आवाज की जीत है, जो सुनी जानी चाहिए। इस सम्मान के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। हमारे डायरेक्टर यशोवर्धन मिश्रा और लेखक अशोक मिश्रा का जिन्होंने एक ऐसी कहानी बनाई जो बेहद मानवीय थी। बालाजी टेलीफिल्म की हमारी प्रोड्यूसर एकता कपूर और शोभा कपूर का भी बहुत-बहुत शुक्रिया। सान्या मल्होत्रा के बारे में क्या कहें, उन्होंने महिमा के रोल में जान फूंक दी थी। सबको बहुत-बहुत शुक्रिया।

शाहरुख और विक्रांत को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की अगर बात करें तो बेस्ट एक्टर के तौर पर शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को चुना गया है। दोनों को फिल्म जवान और 12वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर के तौर पर चुना गया। इसके अलावा बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर रानी मुखर्जी का नाम सामने आया है जिन्हें यह अवॉर्ड फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए दिया जाएगा। वहीं बेस्ट हिंदी फिल्म के तौर पर कटहल का चुना जाना फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

होटल में मृत पाए गए मलयालम एक्टर कलाभवन नवास, शोक में इंडस्ट्री

Kalabhavan Navas Passes Away: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट और अभिनेता कलाभवन नवास का शुक्रवार शाम अचानक निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, नवास इन दिनों एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में चोट्टानिक्कारा स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां उन्हें मृत अवस्था में पाया गया। होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, जैसे ही उन्हें सूचना मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। होटल कर्मचारियों ने बताया कि नवास लंबे समय तक कमरे से बाहर नहीं निकले, जिससे उन्हें शक हुआ। बाद में जब दरवाजा खोला गया, तो वह बेहोश हालत में पाए गए। उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस को संदेह है कि अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।

कलाभवन नवास का फिल्मी करियर
इन सबके बीच अगर उनके करियर की बात करें, तो कलाभवन नवास न सिर्फ एक शानदार अभिनेता थे, बल्कि उनकी पहचान एक उम्दा मिमिक्री आर्टिस्ट और सिंगर के रूप में भी थी। उन्होंने कई स्टेज शोज और टेलीविजन कार्यक्रमों में अपने टैलेंट से दर्शकों को खूब प्रभावित किया। इसके अलावा नवास को उनके ह्यूमर, सटीक डायलॉग डिलीवरी और उनकी दमदार अवाज के लिए भी जाना जाता था। साथ ही उन्होंने टेलीविजन और फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से एक अलग पहचान बनाई और हिटलर ब्रदर्स (1997), जूनियर मैंड्रेक (1997), मट्टुपेट्टी मचान (1998), चंदामामा (1999) और थिलाना थिलाना (2003) जैसे फिल्मों में काम भी किया।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने जताया दुख
हालांकि, उनके अचानक निधन से मलयालम सिनेमा और उनके फैन्स के बीच गहरा शोक पहुंचा है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “कलाभवन नवास की प्रतिभा ने मलयालम सांस्कृतिक जगत को समृद्ध किया। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।”इसके साथ ही कलाभवन नवास की मृत्यु से उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे लोगों को भी गहरा दुख हुआ है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान की तारीफ कर रहे हैं।