Home Blog Page 20

स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला, माला पहनाने के बाद युवक ने पीछे से मारा थप्पड़

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार को हैरान कर देने वाली घटना घटी है। यहां अपनी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला किया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्या को माला पहनाने के बाद युवक ने पीछे से थप्पड़ मारा है। इसके बाद स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने युवक को जमकर पीटा है और रायबरेली पुलिस के हवाले कर दिया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?
पूर्व कैबिनेट मंत्री व अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य रायबरेली के सिविल लाइन पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्य के सुरक्षा गार्ड्स ने उन अराजक तत्वों की पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्वामी प्रसाद क्या बोले?
स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम योगी की सरकार में गुंडाराज व ठाकुरों को छूट देने का आरोप लगाया है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने करणी सेना के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में हमला होने से कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया है।

पुलिस ने क्या बताया?
इस पूरे हंगामे के बीच मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव किया। अभी तक हमला करने वालों की पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमले की ये कोशिश चर्चा का विषय बन गई है।

सम्मान निधि से किसानों के चेहरे खिले, बोले- योजना से मिली बड़ी राहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देशभर के किसानों को ‘किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत 20वीं किस्त जारी की थी। देश के 9.7 करोड़ किसानों के खातों में राशि सीधे ट्रांसफर हुई। छत्तीसगढ़ के धमतरी में रहने वाले कुछ किसान भी इससे लाभान्वित हुए। 

केंद्र की मोदी सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध 

धमतरी के कई किसानों के चेहरे पर किस्त की रकम पाने के बाद रौनक लौट आई है, और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने इस योजना की भी तारीफ की। किसानों ने इस योजना को अपने लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। इसी वजह से हमें कई तरह के फायदे मिल पा रहे हैं।

रकम प्राप्‍त होने से मेरी खेती से संबंधित कई जरूरतों की पूर्ति हो जाती है

धमतरी के रहने वाले किसान ने बातचीत में बताया कि ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की किस्त पाने के बाद खुशी जाहिर की और केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि इस रकम को पाने के बाद मैं बहुत खुश हूं। मैं इसके लिए मोदी जी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। इस रकम से मेरी खेती से संबंधित कई जरूरतों की पूर्ति हो जाती है, जो कि हमारे लिए काफी राहत का कारण बनती है।

किसान सम्मान निधि योजना के लिए हम दिल से प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हैं

एक लाभार्थी ने किसान सम्मान निधि योजना की तारीफ की और कहा कि इस योजना के तहत मिलने वाली राशि से हम अपनी कृषि से संबंधित जरूरतों की पूर्ति करते हैं। इस योजना के लिए हम दिल से प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं। वे हमेशा किसानों के बारे में सोचते हैं, उनके हितों के बारे में सोचते हैं।

किसानों ने सम्मान निधि योजना को अन्नदाताओं के लिए लाभकारी बताया

लाभार्थी किसान ने कहा कि मुझे भी ‘किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत 20वीं किस्त मिल चुकी है। इस राशि का इस्तेमाल मैं खेती में ही करता हूं। मैं इस पैसे से खाद सहित अन्य जरूरत के सामान खरीद लाता हूं, जिससे मुझे काफी सहायता मिल जाती है। किसानों ने सम्मान निधि योजना को अन्नदाताओं के लिए लाभकारी बताया। एक सुर में सभी बोले, हमें इस पैसे से काफी सहायता मिलती है और इसके लिए यकीनन प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहेंगे।

Meerut News: मयूर स्कूल, नोएडा के छात्र संकल्प शुक्ला ने CBSE नॉर्थ ज़ोन-1 एयर रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप (अंडर-14) में जीता स्वर्ण पदक

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, अब CBSE नेशनल्स के लिए हुआ चयन

मेरठ: मयूर पब्लिक स्कूल (नोएडा) के छात्र संकल्प शुक्ला ने CBSE नॉर्थ ज़ोन-1 एयर रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 (10 मीटर – अंडर-14 कैटेगरी) में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर भारत के निशानेबाजों के बीच अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, के चुनिंदा स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, और उनमें से संकल्प ने सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मेरठ में आयोजित हुई थी। पदक वितरण समारोह में संकल्प को स्वर्ण पदक से नवाज़ा गया। इस अवसर पर उनके माता-पिता की उपस्थिति ने इस क्षण को और भी गौरवपूर्ण बना दिया।
इस उपलब्धि के साथ संकल्प शुक्ला का चयन अब CBSE नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए हो गया है, जो आने वाले महीनों में आयोजित होगी। केवल 11 वर्ष की आयु में इस मुकाम तक पहुँचना उनके संयम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास* का परिणाम है।

संकल्प वर्तमान में नोएडा स्थित गनरी शूटिंग एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, और उनका सपना है कि वे भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर करें। स्कूल प्रबंधन, कोच और परिवार ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी शुभचिंतकों से संकल्प के आगामी सफर के लिए आशीर्वाद की कामना की है।

CAT 2025 के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? जान लें एलिजिबिलिटी

भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझीकोड द्व्रारा को CAT 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी IIMK की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2025 है। आवेदन के समय, उम्मीदवारों को ड्रॉप-डाउन मेनू से अपनी पसंद के अनुसार किन्हीं पांच परीक्षा शहरों का चयन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद, उम्मीदवारों को उपलब्धता के आधार पर, पांच पसंदीदा शहरों में से एक शहर आवंटित किया जाएगा।

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?
जो अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान द्वारा प्रदान की गई कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए [अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के अभ्यर्थियों के मामले में 45%) के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1300/- और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए ₹2600/- है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को पंजीकरण के समय अपने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग प्रमाण पत्र की एक प्रति अपलोड करनी होगी। एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

किस तारीख से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड?
एडमिट कार्ड 5 नवंबर से 30 नवंबर, 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। परिणाम जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार IIM CAT की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार अपने उसे सबमिट कर दें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीरवायु भर्ती में कैसे होगा चयन? जानें सेलेक्शन प्रोसेस

नई दिल्ली: अगर आप भी इंडियन एयरफोर्स में निकली अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन एयरफोर्स अग्निवीरवायु भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर देगी। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके सेलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न से अवगत हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इस विवरणों को जानते हैं।

आवेदन करने की लास्ट डेट?
भारतीय वायु सेना (IAF) अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 4 अगस्त को बंद कर देगी। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में चरण I, चरण II और चरण III परीक्षाएं शामिल हैं।
ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को छोड़कर प्रश्न द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) होंगे।
विज्ञान विषयों के लिए, परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी और इसमें 10+2 सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार भौतिकी, गणित और अंग्रेजी शामिल होंगे।
अन्य विषयों के लिए, परीक्षा की कुल अवधि 45 मिनट होगी और इसमें 10+2 सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार अंग्रेजी और तर्कशक्ति एवं सामान्य ज्ञान (RAGA) शामिल होंगे।
आयु सीमा
आवेदक का जन्म 2 जुलाई 2005 और 2 जनवरी 2009 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए। यदि उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में उत्तीर्ण हो जाता है, तो नामांकन की तिथि तक अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।

कैसे करें अप्लाई
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें।
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

रेलवे अपरेंटिस भर्ती: 3 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

पूर्वी रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 3 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। लेकिन क्या आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इस विवरण से हम अवगत होंगे।

क्या है एलिजिबिलिटी?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (मिनिम 50% अंकों के साथ) पास होना चाहिए या फिर इसके समकक्ष होना चाहिए।
साथ ही उम्मीदवारों के पास NCVT/SCVT द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी न्यूनतम आयु 15 वर्ष पूरी होनी चाहिए। जबकि, अधिकतम 24 वर्ष से होनी चाहिए (आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तक)। इस प्रयोजन के लिए केवल किसी सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड/प्राधिकरण द्वारा जारी मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र या किसी सरकारी मान्यता प्राप्त प्राधिकरण द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र में दर्ज आयु को ही मान्य किया जाएगा।
संबंधित सब्जेक्ट्स में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है। वहींस, बाकी सभी के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- है। भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग आदि के माध्यम से किया जा सकता है।

ऑनलाइन भुगतान के लिए यदि कोई लेनदेन शुल्क लगता है, तो वह उम्मीदवार द्वारा वहन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरसी ईआर की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आयोजित वस्तुनिष्ठ प्रकार की स्क्रीनिंग परीक्षा के परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 15 जून 2025 को आयोजित इस परीक्षा का उद्देश्य राज्य भर में कांस्टेबल के 708 रिक्त पदों को भरना है। परिणामों की घोषणा के साथ, प्रारंभिक स्क्रीनिंग में सफल उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन चरण के लिए तैयार रहना होगा, जिसकी तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।

HPPSC Constable result 2025: कैसे करें चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
इसके बाद “परिणाम” या “नवीनतम अपडेट” अनुभाग पर जाएं।
“कांस्टेबल (सामान्य) स्क्रीनिंग टेस्ट परिणाम 2025” शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड करें और रोल नंबर या नाम से खोजें।
आखिरी भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सत्यापन प्रक्रिया के दौरान मूल दस्तावेजों के साथ-साथ स्व-सत्यापित फोटोकॉपी भी प्रस्तुत करनी होंगी। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर अयोग्य घोषित किया जा सकता है।आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं:

शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र
मैट्रिकुलेशन (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) की अंकतालिकाएँ
एनसीसी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
पात्रता प्रमाण
हिमाचल बोनाफाइड प्रमाणपत्र
ऑनलाइन आवेदन पत्र की मुद्रित प्रति
आरक्षण/वर्गीकरण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (मान्य होना चाहिए)
बीपीएल, भूतपूर्व सैनिक या स्वतंत्रता सेनानी प्रमाणपत्र
अन्य दस्तावेज

नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र (वर्तमान में सरकारी सेवा में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए)
राजपत्रित अधिकारियों द्वारा जारी दो चरित्र प्रमाण पत्र
दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की विसंगति या चूक के कारण उम्मीदवारी रद्द हो सकती है। एचपीपीएससी चयन प्रक्रिया के दौरान किसी भी लिपिकीय या प्रक्रियात्मक त्रुटि को सुधारने का अधिकार रखता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

IBPS क्लर्क भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन? 10 हजार से ज्यादा वैकेंसी

अगर आप IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी IBPS ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क कैडर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2025 है। अब सवाल आता है कि इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी क्या है? अगर आप इस जानकारी से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इस विवरण से अवगत होते हैं।

क्या है एलिजिबिलिटी?
शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास पंजीकरण के दिन स्नातक होने का वैध अंकपत्र/डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए और ऑनलाइन पंजीकरण करते समय स्नातक स्तर पर प्राप्त अंकों का प्रतिशत भी दर्शाना होगा।
आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 02.08.1997 और 01.08.2005 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ होना चाहिए।
संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
ये प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को सबमिट कर दें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/ईएसएम/डीईएसएम उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। वहीं, अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

AI के जरिए बदला गया ‘रांझणा’ का क्लाइमैक्स, धनुष ने जताई आपत्ति, कर डाली ये भविष्यवाणी

मुंबई: धनुष ने 2013 में ‘रांझणा’ के साथ बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री मारी। उनके साथ इस फिल्म में सोनम कपूर लीड रोल में नजर आई थीं और दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी रांझणा में धनुष और सोनम कपूर के अलावा, अभय देओल, स्वरा भास्कर और जीशान अय्यूब जैसे कलाकार भी नजर आए थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई। हाल ही में फिल्म को री-रिलीज किया गया, लेकिन एक बड़े ट्विस्ट के साथ। AI के जरिए फिल्म का क्लाइमैक्स बदलकर इसे दोबारा रिलीज किया गया, जिसने फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय और हीरो धनुष को निराश कर दिया है। धनुष ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के बदले क्लाइमैक्स को लेकर नाराजगी जाहिर की।

रांझणा के क्लाइमैक्स में बदलाव से नाराज धनुष
धनुष ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एआई के जरिए रांझणा का क्लाइमैक्स बदलने पर निराशा व्यक्त की और साथ ही साथ बड़ी भविष्यवाणी भी कर दी। अपने पोस्ट में धनुष ने लिखा- ‘रांझणा’ को एआई के जिए बदले गए क्लाइमैक्स के साथ री-रिलीज ने मुझे पूरी तरह से परेशान कर दिया है। इस नए क्लाइमैक्स ने फिल्म की आत्मा ही छीन ली है। संबंधित पक्षों ने मेरी स्पष्ट आपत्ति के बावजूद ऐसा किया।’

सिनेमा की विरासत के लिए खतरा है एआई- धनुष
धनुष ने अपनी पोस्ट में एआई को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी और फिल्म की विरासत के लिए खतरा बताया और आगे लिखा- ‘यह वह फिल्म नहीं है जिसके लिए मैंने 12 साल पहले हामी भरी थी। फिल्मों या कंटेंट में बदलाव के लिए एआई का इस्तेमाल कला और कलाकारों, दोनों के लिए एक बेहद चिंता की बात है। यह कहानी कहने की कला और सिनेमा की विरासत के लिए बहुत बड़ा खतरा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि भविष्य में ऐसे कामों को रोकने के लिए कड़े नियम बनाए जाएंगे।’

आनंद एल राय ने भी जताई आपत्ति
इससे पहले फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने भी एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म का क्लाइमैक्स बदले जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके लिए पिछले कुछ दिन काफी परेशान करने वाले थे, क्योंकि उनकी फिल्म ‘रांझणा’ का क्लाइमैक्स उनसे बिना पूछे, उनकी मर्जी के खिलाफ बदल दिया गया और बदले हुए क्लाइमैक्स के साथ इसे री-रिलीज किया गया। ये किसी भी डायरेक्टर के लिए अपनी फिल्म को बर्बाद होते हुए देखने जैसा है। जो चीज इसे और खराब बनाती है, वो ये कि ये सब बहुत ही आराम से कर दिया गया।

200 करोड़ में बनी महा-फ्लॉप फिल्म, 20 करोड़ कमाने में भी रही नाकाम, ‘क्या बना रहे हैं’ डायरेक्टर भी थे कन्फ्यूज

मुंबई: विकास बहल ने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। उन्होंने ‘उड़ता पंजाब’, ‘हंसी तो फंसी’ और ‘क्वीन’ जैसी फिल्मों के साथ दर्शकों की वाहवाही लूटी। लेकिन, 2023 में उनकी एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसे देखकर दर्शकों ने अपना माथा ही पीट लिया। इस साई-फाई थ्रिलर को बनाने में मेकर्स ने 200 करोड़ की भारी-भरकम रकम खर्च डाली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये अपने बजट का आधा तो क्या 10 प्रतिशत भी नहीं वसूल सकी। और तो और इस फिल्म को बनाते वक्त खुद विकास बहल भी कन्फ्यूज थे कि आखिर वो क्या बना रहे हैं। कब उनकी इस महत्वाकांक्षी फिल्म की कहानी दूसरी दिशा में चली गई, उन्हें खुद भी पता नहीं चला और जब फिल्म रिलीज हुई तो देखकर वह यही सोचते रह गए कि आखिर उन्होंने ये फिल्म बनाई ही क्यों। हम बात कर रहे हैं 2023 में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन स्टारर ‘गणपत’ की, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी।

2023 की सबसे बड़ी फ्लॉप
विकास बहल ने इस साई-फाई थ्रिलर को बनाने में 200 करोड़ लगा दिए थे, लेकिन ये 20 करोड़ भी नहीं कमा सकी और साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई। विकास बहल ने डीएनए के साथ बातचीत में खुद इस फिल्म की असफलता पर बात करते हुए बताया था कि ‘गणपत’ उनका महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट था, उन्हें इससे काफी उम्मीदें थीं। लेकिन, धीरे-धीरे इस फिल्म की कहानी दूसरी दिशा में जाने लगी और जब बनकर तैयार हुई तो वह खुद भी कन्फ्यूज हो गए, क्योंकि वह बनाना कुछ और चाहते थे और बन कुछ और गई। बॉक्स ऑफिस पर गणपत का हाल देखने के बाद विकास बहल का कहना था कि इसे बनाते-बनाते वह खुद भी सेल्फ डाउट में थे। फिल्म बनने के बाद वह खुद भी ये सोच रहे थे कि आखिर उन्होंने ये फिल्म क्यों बनाई।

200 करोड़ में बनी और 20 करोड़ भी नहीं कमा पाई
बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर गणपत जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसे क्रिटिक्स से निगेटिव रिव्यूज मिले, दूसरी तरफ दर्शकों को भी ये फिल्म खुश नहीं कर सकी। इसका असर ये हुआ कि 200 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी गणपत 20 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। फिल्म देखने वाले दर्शकों ने तो ये तक कह दिया कि गणपत की कहानी कुछ ऐसी थी कि न तो इसके सिर का पता था और न ही पैर का। फिल्म को लगातार मिल रहे निगेटिव रिव्यूज को देखते हुए खुद विकास बहल ने कबूल कर लिया कि वह गणपत बनाते-बनाते दिशाहीन हो गए थे।

मन में था फिल्म पूरी करने का ख्याल
विकास बहल ने फिल्म को लगातार मिल रहे निगेटिव रिव्यूज को देखते हुए कहा था कि गणपत बनाते समय वह खुद भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज हो गए थे कि आखिर गणपत की कहानी किस ओर जा रही है। कहने को तो ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था, लेकिन फिल्म की कहानी को लेकर उन्हें डाउट होने लगा था। विकास बहल ने पूरी शिद्दत के साथ फिल्म पर काम शुरू किया था, लेकिन धीरे-धीरे इसकी कहानी बदलती चली गई। उन्होंने कहा था- ‘मैं गणपत की कहानी लिख रहा था और लिखते चला गया। फिर धीरे-धीरे कहानी ही बदलती चली गई और मुझे समझ ही नहीं आया कि ये कब गणपत की कहानी फ्यूचर वाले बैकड्रॉप में चली गई। मैंने जब गणपत की कहानी पढ़ी तो खुद ही सोच में पड़ गया कि ये कैसे सुनानी है। बस मेरे दिमाग में ये ख्याल था कि मुझे इसे पूरा करना है।’