पेंटागन ने 19 देशों के साथ 3.5 अरब डॉलर का समझौता किया है. ये अब तक सबसे बड़ा सौदा है जिसके तहत AIM-120 एडवांस्ड मीडियम-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (AMRAAM) मिसाइल इन देशों को दिया जाएगा. जिन देशों ने इस मिसाइल को खरीदने पर समझौता किया है. उनमें इजराइल, यूक्रेन और ब्रिटेन प्रमुख है. ये समझौता ऐसे समय में हुआ है जब दुनियाभर में तनाव बढ़ा है, खासकर से मध्य पूर्व में और मौजूदा AMRAAM स्टॉक खत्म होने की कगार पर है.
क्यों इस मिसाइलों को खरीदने की होड़ लगी है? ये मिसाइलें अमेरिका के हर लड़ाकू विमान में फिट की जा सकती हैं, और ज्यादातर सहयोगी देशों के विमानों में भी. इन्हें बियॉन्ड-विजुअल-रेंज यानी आंखों की सीमा से परे के हवाई लक्ष्यों को मारने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन ये NASAMS (नेशनल एडवांस्ड सर्फेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम) में जमीन से मार करने वाली मिसाइल की तरह भी इस्तेमाल हो रही हैं. NASAMS को नॉर्वे की कंपनी Kongsberg और Raytheon ने मिलकर बनाया है, फिलहाल अमेरिका को सुरक्षा देता है और दुनिया के एक दर्जन से ज्यादा देशों में तैनात है. यूक्रेन में इसे बीते तीन साल से युद्ध में इस्तेमाल किया गया है.
कई बड़े युद्ध में हो चुका इस्तेमाल अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के ड्रोन को गिराने, सीरिया और इराक में ड्रोन हमलों को नाकाम करने और ईरानी हमलों से इजराइल की रक्षा में इन मिसाइलों का जमकर इस्तेमाल किया. ये मिसाइल खराब मौसम से लेकर किसी भी वक्त मार करने में सक्षम है. इसकी गति 1,372 मीटर/सेकंड है. हाल ही में अमेरिका ने मिस्र को भी AMRAAM मिसाइल देने का फैसला किया है, जो पहले कभी उसे नहीं दी गई थीं. मिस्र के F-16 विमानों को अब तक AIM-7 स्पैरो और AIM-9 साइडवाइंडर जैसी कम क्षमतावाली मिसाइलों से ही काम चलाना पड़ता था.
स्टॉक में कमी इसलिए बढ़ रहा उत्पादन AIM-120 मिसाइलों का निर्माण अब बहुत तेज़ी से बढ़ाने की जरूरत है. अब तक हजारों मिसाइलें बनाई जा चुकी हैं, लगभग 5,000 का परीक्षण हुआ है, लेकिन हाल के वर्षों में कई मोर्चों पर इनका अत्यधिक उपयोग हुआ है, जिससे स्टॉक कम हो गया है. अब भारी रकम खर्च की जा रही है ताकि उत्पादन बढ़ाया जा सके खासकर ऐसे समय में जब यूक्रेन और मिडिल ईस्ट में चल रहे सैन्य अभियानों से मिसाइल स्टॉक लगातार खत्म हो रहे हैं.
आयरलैंड में नस्लीय द्वारा भारतीयों पर हो रहे हमले के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. इसी बीच आयरलैंड के वॉटरफोर्ड में एक और ऐसा ही मामला सामने आया है. कुछ लड़को ने भारतीय मूल की एक छह साल की लड़की के साथ उसके घर के बाहर मारपीट की. हमलावर मारते हुए पर चिल्ला रहे थे कि ‘भारत वापस जाओ’. हमलावरों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर भी हमला किया.
माना जा रहा है कि आयरलैंड में भारतीय मूल के किसी बच्चे पर यह पहला नस्लवादी हमला है. हालांकि इससे पहले भी भारतीय नागरिकों पर हमले के कई मामले सामने आ चुके हैं. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी बच्चे को आयरिश बच्चों के एक समूह ने निशाना बनाया गया था. बच्ची की मां पिछले आठ सालों से आयरलैंड में रहकर काम कर रही थी और हाल ही में उसे आयरिश नागरिकता मिली थी.
मां ने इस भयावह घटना का दिया विवरण
आयरिश के एक समाचार पत्र को साक्षात्कार देते हुए बच्ची की मां ने इस भयावह घटना के बारे में विस्तार से बताया. बच्ची की मां ने बताया कि वे लड़के कह रहे थे कि गंदे भारतीय वापस जाओ. मां के अनुसार यह घटना उस समय घटी जब उनकी आयरिश मूल की छोटी बच्ची सोमवार शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी. उन्होंने बताया कि हमला करने वाले गिरोह में एक लड़की और 12 से 14 वर्ष के बीच कई लड़के शामिल थे.
कुछ सेकेंडों के लिए छोड़ा अकेला
बच्ची की मां ने बताया कि वह अपनी बेटी को बाहर अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए देख रही थी, तभी उसे अपने 10 महीने के बेटे को खाना खिलाने जाना पड़ा. उन्होंने बताया कि शाम करीब 7:30 बज रहे थे और वो घर के अंदर खेल रही थी. वो बाहर खेलना और साइकिल चलाना चाहती थी. मैंने उसे कुछ सेकंड के लिए बाहर जाने दिया. मेरे पति नाइट ड्यूटी पर थे. वो काम पर गए थे और मैं अपने 10 महीने के और 6 साल के बच्चे के साथ अकेली थी. वो अपनी सहेलियों के साथ बाहर गई थी. मैं घर के सामने ही उन पर नजर रख रही थी. वो सभी साथ खेल रहे थे और मुझे पता था कि वो सुरक्षित है. मेरा सबसे छोटा बच्चा रोने लगा क्योंकि उसका दूध पीने का समय हो गया था, इसलिए मैंने उसे बताया कि मैं घर के अंदर आ जाऊंगी और वो अपने दोस्तों के साथ खेल सकती है और मैं बच्चे को दूध पिलाने के बाद एक सेकंड में वापस आ जाऊंगी.
कुछ ही मिनटों परेशान होकर आई वापस
मां ने बताया कि उसे अंदर गए कुछ ही मिनट हुए थे, तभी उनकी बेटी परेशान होकर घर वापस आ गई. उन्होंने कहा कि वह वह बहुत परेशान थी और रोने लगी. वह बोल भी नहीं पा रही थी, वह बहुत डरी हुई थी. मैंने अपनी बेटी को पहले कभी ऐसे नहीं देखा था. मैंने उसकी सहेलियों से पूछा कि क्या हुआ, तो वे सब इतनी परेशान थीं कि बोल ही नहीं पा रही थीं. उसकी एक सहेली ने बताया कि उनसे बड़े लड़कों के एक गिरोह ने उसके प्राइपार्ट पर साइकिल से मारा और उनमें से पांच ने उसके चेहरे पर घूंसे मारे.
महिला ने कहा कि बच्ची ने उसे बताया कि हमलावरों में से पांच ने उसके चेहरे पर घूंसे मारे. उनमें से एक लड़के ने साइकिल के पहिए से उसके गुप्तांगों पर मारा, जिससे उसे बहुत चोट लग गई. बच्ची ने बताया कि हमलावर ‘गंदे भारतीय, भारत वापस जाओ’ और ‘अश्लील भारतीय’ शब्द कह रहे थे. इसके अलावा उन लड़को ने उसकी गर्दन पर घूंसे मारे और उसके बाल भी मरोड़े.
यह हमला आयरलैंड में पिछले कुछ दिनों में भारतीयों पर हुए हालिया नस्लीय हमलों में से एक था. हाल ही में टैलाघ्ट में और दूसरा क्लोंडाल्किन में दो भारतीयों पर नस्लीयों द्वारा हमला किया गया था और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इन घटनाओं के बाद भारतीय दूतावास ने एक परामर्श जारी कर आयरलैंड में रह रहे भारतीय नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की.
दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी संयुक्त तैयारी को मजबूत करने के लिए इस महीने एक बड़ा अभ्यास करेंगे। हालांकि, दोनों देशों ने पूर्व निर्धारित 40 क्षेत्रीय प्रशिक्षण अभ्यासों में से लगभग आधे को अगले महीने फिर से निर्धारित करने का फैसला लिया है।
दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यास 18-28 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सभी क्षेत्रों में सहयोगियों की क्षमताओं को बढ़ाना है
दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यास को फिर से शेड्यूल किए जाने की खबर ऐसे समय में आई है जब दक्षिण कोरिया अपने पड़ोसी उत्तर कोरिया के साथ रिश्ते सुधारने का प्रयास कर रहा है। दोनों देशों की सेनाओं के मुताबिक, यूएफएस अभ्यास 18-28 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सभी क्षेत्रों में सहयोगियों की क्षमताओं को बढ़ाना है।
युद्धकालीन तैयारी और राष्ट्रीय रक्षा के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा
रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया है कि यह अभ्यास राष्ट्रीय स्तर पर संकट प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा प्रतिक्रिया और साइबर रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए किया जाएगा, जिससे युद्धकालीन तैयारी और राष्ट्रीय रक्षा के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा। दक्षिण कोरिया का औपचारिक नाम, कोरिया गणराज्य, का संक्षिप्त रूप है।दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सैनिकों के साथ, संयुक्त राष्ट्र कमान (यूएनसी) के कई सदस्य देशों के कर्मचारी भी इस अभ्यास में शामिल होंगे, जबकि तटस्थ राष्ट्र पर्यवेक्षी आयोग युद्ध विराम समझौते के तहत इस अभ्यास का निरीक्षण करेगा।
यूएनसी उस युद्ध विराम का प्रवर्तनकर्ता है जिसने 1950-53 के कोरियाई युद्ध में लड़ाई को रोका था
यूएनसी उस युद्ध विराम का प्रवर्तनकर्ता है जिसने 1950-53 के कोरियाई युद्ध में लड़ाई को रोका था। इस वर्ष का यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया-अमेरिका के संयुक्त अभ्यास की निंदा की है और दक्षिण कोरिया पर वाशिंगटन के साथ अपने गठबंधन का आंख बंद करके पालन करने का आरोप लगाया है, जबकि सोल प्योंगयांग के साथ तनाव कम करने के लिए प्रयास कर रहा है।
सहयोगी देश संभवतः ग्रीष्मकालीन अभ्यासों के लिए कुछ क्षेत्रीय प्रशिक्षण को स्थगित कर सकते हैं
इसके जवाब में, एकीकरण मंत्री चुंग डोंग-यंग, जो उत्तर कोरिया के मामलों में दक्षिण कोरिया के शीर्ष अधिकारी हैं, ने कहा कि वह राष्ट्रपति ली जे म्युंग के समक्ष संयुक्त सैन्य अभ्यास को समायोजित करने का प्रस्ताव रखेंगे। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि सहयोगी देश संभवतः ग्रीष्मकालीन अभ्यासों के लिए कुछ क्षेत्रीय प्रशिक्षण को स्थगित कर सकते हैं। उत्तर कोरिया लंबे समय से सहयोगियों के संयुक्त अभ्यासों की निंदा करता रहा है और उन्हें अपने खिलाफ आक्रमण का पूर्वाभ्यास बताता रहा है, और जवाब में हथियारों के परीक्षण करने का उसका पुराना रिकॉर्ड रहा है।
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुरादाबाद में ₹79 करोड़ की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करते हुए विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति कर के सत्ता में आते थे, वे आज घर के हैं न घाट के। ऐसे लोग ना तो समाज के साथ खड़े हो पाए, न ही भविष्य की पीढ़ी के साथ। सीएम योगी ने साफ कहा कि भाजपा की योजनाएं तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण पर आधारित हैं जो बिना भेदभाव के हर व्यक्ति तक पहुंचती हैं। उन्होंने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि एक दौर था जब तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों के लिए सत्ता केवल एक दुकान थी।
उन्होंने शिक्षा को नकल, अराजकता और जातिवाद का अड्डा बना दिया था। लेकिन आज वही लोग संतुष्टीकरण को लेकर परेशान हैं। हमारी सरकार तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण के मार्ग पर चलती है। इसीलिए जनता का विश्वास आज भाजपा के साथ है।मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद के लोगों को रक्षा बंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और घोषणा की कि 8, 9, 10 अगस्त को प्रदेश की सभी बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी।
श्रमिकों के धन की बंद हुई बंदरबांट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा बंधन के पर्व से ठीक पहले इस शिक्षा केंद्र को मुरादाबाद मंडल के बच्चों और श्रमिक परिवारों को समर्पित करते हुए इसे अटल जी की स्मृति को समर्पित आदर्श शिक्षा मंदिर बताया। ₹79 करोड़ की लागत से बने इस विद्यालय को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष में शुरू किया गया है, जिससे नई पीढ़ी में उनके आदर्श और मूल्य स्थापित हो सकें। सीएम योगी ने बताया कि यह विद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र है बल्कि संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का भी स्रोत बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बीओसी फंड के सार्थक उपयोग की दिशा में दिए गए निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि अब यह धन श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा पर खर्च हो रहा है। पहले की सरकारों में यही धन बंदरबांट और भ्रष्टाचार का जरिया बन चुका था।
श्रमिकों के बच्चों के उच्च शिक्षा का भी खर्च वहन करेगी सरकार मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक प्रदेश में 18 अटल आवासीय विद्यालय स्थापित हो चुके हैं, जो 18,000 से अधिक श्रमिक और अनाथ बच्चों को पूरी तरह निशुल्क, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने इसे शिक्षा के प्रति सरकार की अटल प्रतिबद्धता बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में भाजपा सरकार ने नकल को समाप्त कर ईमानदार व्यवस्था लागू की है, जिससे उत्तर प्रदेश अब शिक्षा के क्षेत्र में देश में तीसरे और पांचवें स्थान तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में आधुनिक शिक्षण तकनीक, सीनियर-जूनियर हॉस्टल, संपूर्ण आवासीय सुविधा, स्पोर्ट्स, लैब, और कौशल विकास की व्यापक व्यवस्थाएं हैं। कक्षा 12 के बाद उच्च शिक्षा चाहे वो मेडिकल हो या आईआईटी का पूरा खर्च भी सरकार उठाएगी।
समाजवादी पार्टी ने किया गणपति का अपमान उन्होंने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज समाजवादी पार्टी को पीडीए की अचानक चिंता सताने लगी है, जबकि अतीत में उन्हीं की सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में किस प्रकार का व्यवहार हुआ, यह किसी से छिपा नहीं है। श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की सरकार में जब “ग से गणेश” पढ़ाया गया, तब समाजवादी पार्टी ने उसका विरोध करते हुए कहा था कि “ग से गधा” होना चाहिए। भाजपा सरकार जहां बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का काम कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी ने तो गणपति जैसे देवता की भी अवमानना करने में संकोच नहीं किया।
उनके कार्यकाल में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी। न तो समय पर शिक्षकों की भर्ती हुई, न ही शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने का कोई गंभीर प्रयास हुआ। भाई-भतीजावाद और जातिवादी राजनीति के चलते पूरी प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था चरमरा गई थी। प्रदेश के हर जिले में कोई न कोई माफिया सक्रिय था। पूरे प्रदेश को अराजकता और दंगों की आग में झोंक दिया गया था। नकल को उन्होंने अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान लिया था। नकल करवाकर उन्होंने यहां कि युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया था।
आज अपनी विरासत, विकास और शिक्षा पर गौरव कर रहा उत्तर प्रदेश सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश न सिर्फ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, बल्कि अपनी समृद्ध विरासत पर भी गर्व कर रहा है। उत्तर प्रदेश आज विरासत, विकास, शिक्षा और ‘एक जनपद एक उत्पाद’जैसे अभियानों से अपनी अलग पहचान बना रहा है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ के तहत स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश एक नई मिसाल बनकर उभरा है। आज समाजवादी पार्टी को शिक्षा का मॉडल देखना हो तो अटल आवासीय विद्यालय देखें। सीएम योगी ने कहा कि 1.54 लाख जर्जर विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत नया जीवन दिया गया और अब मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय की योजना के तहत 57 जनपदों में भी शिक्षा के मॉडल खड़े किए जा रहे हैं।
सीएम योगी ने बच्चों के साथ खिंचाई सेल्फी, बांटी चॉकलेट मुरादाबाद मंडल में अटल आवासीय विद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर सीएम योगी ने क्लासरूम में जाकर बच्चों से बातचीत भी की। खासकर उन्होंने बालिकाओं से यहां दी जा रही सुविधाओं को लेकर बातचीत की। कुछ बच्चियों को उन्होंने ऑटोग्राफ भी दिया। उन्होंने सभी बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट भी बांटी और फिर अंत में उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, प्रमुख सचिव डॉ. शन्मुगा सुन्दरम् और सचिव (बीओसीडब्ल्यू बोर्ड) श्रीमती पूजा यादव ने आज मुरादाबाद स्थित अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों के साथ दोपहर का भोजन किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने आज इस आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। यह स्विद्यालय राज्य में अटल आवासीय विद्यालयों के प्रथम चरण को पूर्ण करने वाला अंतिम स्कूल (18वां स्कूल) बना है।
लखनऊ। योगी सरकार ने रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर से पहले निराश्रित महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप, महिला कल्याण विभाग ने पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) की ₹1115.64 करोड़ की धनराशि अगस्त के पहले सप्ताह में ही 36,75,623 लाभार्थी महिलाओं के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में पीएफएमएस के माध्यम से हस्तांतरित कर दी है। जिससे उन्हें त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाने में किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की ऐसी महिलाएं, जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है, उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी हैं और जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ₹2 लाख से अधिक नहीं है, उनको प्रतिमाह ₹1000 की पेंशन प्रदान की जाती है। योजना की पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके इसके लिए पेंशन की राशि सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खातों में पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है।
त्योहारों के मद्देनजर योगी सरकार ने समय के पहले भेजी पेंशन की राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में इस योजना के तहत 35,78,111 लाभार्थी महिलाओं को ₹1062.15 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई थी। दूसरी तिमाही में सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए 36,75,623 महिलाओं को ₹1115.64 करोड़ की राशि अगस्त के पहले सप्ताह में ही हस्तांतरित कर दी। यह कदम रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे पर्वों से पहले महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, ताकि वे अपने परिवार के साथ उत्सव को पूरे उत्साह के साथ मना सकें।
महिला कल्याण विभाग की निदेशक संदीप कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पेंशन की राशि समय से पहले हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।
ऑनलाइन आवेदन कर पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकती हैं पात्र महिलाएं निदेशक ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश की निवासी महिलाएं sspy-up.gov.in वेब पोर्टल के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। यह डिजिटल पहल पारदर्शिता और सुगमता को बढ़ावा देती है, जिससे पात्र महिलाएं बिना किसी बाधा के योजना का लाभ उठा सकती हैं। महिला कल्याण विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि आवेदनों की जांच त्वरित और निष्पक्ष तरीके से हो, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकें।
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक दिवसीय दौरे पर मुरादाबाद में ₹1,172 करोड़ की 87 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने शिक्षा में नकल को जन्मसिद्ध अधिकार बना दिया था, जिसके कारण युवाओं के सामने पहचान का संकट पैदा हो गया था। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, “श्रद्धेय कल्याण सिंह ने बच्चों को ‘ग से गणपति’ पढ़ाने का कार्य किया, लेकिन सपा सरकार ने ‘ग से गधा’ पढ़ाने का काम किया।” उन्होंने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पाठशाला के दुष्प्रचार पर भी निशाना साधा, इसे शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने का प्रयास करार दिया। योगी ने कहा कि सपा ने शिक्षा के मंदिरों को ध्वस्त कर दिया था, लेकिन वर्तमान सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अत्याधुनिक शिक्षा के केंद्र स्थापित कर रही है, जैसे अटल आवासीय विद्यालय और मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत डिजिटल क्लास, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लैब, पेयजल, बालक और बालिकाओं के लिए अलग अलग टॉयलेट बनाये गये हैं। जो भवन जर्जर थे उन्हें शिफ्ट करने के आदेश दिये गये, मगर कांग्रेस और सपा अपने संस्कारों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने के लिए पीडीए पाठशाला के नाम पर दुष्प्रचार कर रही है।
सपा के भर्ती घोटालों और वसूली पर हमला योगी ने सपा सरकार के दौरान भर्तियों और ट्रांसफर-पोस्टिंग में हुई वसूली और भेदभाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले ‘कौरव दल’ चाचा, भतीजा, भाई, काका, नाना के साथ वसूली में जुट जाता था, लेकिन 2017 के बाद जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भर्ती और ट्रांसफर में कोई धन उगाही नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि पिछले आठ वर्षों में 2 लाख 16 हजार पुलिस भर्तियां पारदर्शी तरीके से हुईं, जिनमें 60,244 नई भर्तियों में 12,245 बेटियों को शामिल किया गया। योगी ने कहा, “जो पैसा लेगा, वह जेल में सड़ेगा।”
सपा राज में गुंडागर्दी और माफिया का बोलबाला मुख्यमंत्री ने सपा शासनकाल को अराजकता और माफिया राज का दौर बताया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ का एजेंडा था और हर जिले में दंगे भड़काए जाते थे। इसके विपरीत, आज उत्तर प्रदेश दंगा-मुक्त है और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ और ‘वन कमिश्नरी वन यूनिवर्सिटी’ जैसे विकासोन्मुखी योजनाओं पर काम हो रहा है। योगी ने सपा पर आतंकियों का समर्थन करने का भी आरोप लगाया।
जन्माष्टमी के भव्य आयोजन का दोहराया संकल्प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पवित्र पर्व को प्रतिबंधित करने का प्रयास किया था, लेकिन वर्तमान डबल इंजन सरकार इस बार पूरे उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी को भव्य तरीके से मनाएगी। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के प्रत्येक थाने और पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में जन्माष्टमी का उत्सव उत्साहपूर्वक आयोजित होगा। साथ ही, प्रशिक्षु आरक्षियों को अपनी सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा, जिससे यह पर्व न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बने।
रक्षाबंधन और काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में रक्षाबंधन और काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति को जोड़ते हुए कहा कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ-साथ काकोरी ट्रेन एक्शन का पावन दिवस भी है। उन्होंने रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्लाह खान, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र प्रसाद लाहिड़ी और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। योगी ने घोषणा की कि 8, 9 और 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश की बसों में माताओं-बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी, ताकि रक्षाबंधन का पर्व और काकोरी के अमर बलिदानियों की स्मृति को सम्मान के साथ मनाया जा सके।
मुरादाबाद की हस्तकला को मिल है वैश्विक पहचान मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद की हस्तकला को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद, जो कभी अराजकता और गुंडागर्दी के लिए जाना जाता था, अब अपनी उत्कृष्ट हस्तकला और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) योजना के तहत ब्रॉस आइटम के लिए विख्यात है। योगी ने बताया कि मुरादाबाद आज 11 से 15 हजार करोड़ रुपये के उत्पादों का निर्यात कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मूर्त रूप देने का श्रेय मुरादाबाद के कारीगरों को दिया, जिनमें से एक को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपील की कि त्योहारों पर ओडीओपी उत्पादों को उपहार में देकर स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा दें।
स्वदेशी खरीद से यूपी की अर्थव्यवस्था को बल योगी ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय सामान खरीदने से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और हस्तशिल्पियों को लाभ होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि विदेशी सामान खरीदने से पैसा आतंकवाद, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी विघटनकारी गतिविधियों में खर्च हो सकता है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के स्वदेशी अभियान के साथ प्राण-प्रण से जुड़ें। मुरादाबाद का हुनर डबल इंजन सरकार के मंच से विश्व स्तर पर पहुंच रहा है।” यह आत्मनिर्भर भारत और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करने का एक कदम है।
कुंदरकी उपचुनाव में जीत और विकास परियोजनाएं मुख्यमंत्री ने कुंदरकी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को मुरादाबाद की जनता द्वारा सपा और कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति का जवाब बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने तुष्टिकरण के बजाय संतुष्टिकरण को चुना और सपा-कांग्रेस की जमानत जब्त करा दी। योगी ने ₹1,172 करोड़ की 87 परियोजनाओं, जिनमें ₹640 करोड़ की 60 परियोजनाओं का लोकार्पण और ₹532 करोड़ की 27 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है, को मुरादाबाद के लिए उपहार बताया। उन्होंने इसे नये मुरादाबाद और नये उत्तर प्रदेश का प्रतीक करार दिया।
मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर नवजात बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉलों और प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह ओलख, महापौर विनोद अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, विधान परिषद् सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, डॉ हरिसिंह ढिल्लो, गोपाल अंजान, विधायकगण रितेश गुप्ता, रामवीर सिंह, सुशांत सिंह, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला, जिला प्रभारी राजेश यादव, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजय भान सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
संविधान पार्क, हनुमान पार्क और सैन्य म्यूजियम का किया अवलोकन योगी ने मुरादाबाद नगर निगम (स्मार्ट सिटी योजना) द्वारा निर्मित संविधान पार्क, हनुमान पार्क और सैन्य म्यूजियम का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। उन्होंने जनता से इन स्थानों को देखने की अपील की, जो बाबा साहब अंबेडकर के संघर्ष, संविधान सभा के योगदान और भगवान हनुमान की भक्ति-शक्ति को दर्शाते हैं। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत मुरादाबाद में हुए कार्यों की प्रशंसा की और इसे शहर की नई पहचान बताया।
मुरादाबाद में उद्यमियों और लाभार्थियों को सीएम ने किया सम्मानित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद दौरे के दौरान दृष्टिबाधित छात्रा कुमारी ऊषा द्वारा ब्रेल लिपि में लिखी कविता ‘मेरा राज्य, प्यारा राज्य’ को ग्रहण किया और उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद दिया। उन्होंने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) योजना के तहत स्वाति वर्मा को मेटल वर्क के लिए 50 लाख रुपये का डेमो चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सुश्री शुभ्रा को सैलून चेन के लिए 25 लाख, मनोज कुमार को ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर के लिए 5 लाख, योगेंद्र कुमार को गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग के लिए 5 लाख, हिमांशु घोष को एक्वेरियम बनाने के लिए 5 लाख, अंकित कुमार सिंह को टेंट हाउस सर्विस के लिए 5 लाख, लक्ष्य सैनी को क्लोथ मैन्युफैक्चरिंग के लिए 5 लाख, कुमारी सोनम को साइबर कैफे के लिए 5 लाख और गीता रानी को बुटीक खोलने के लिए 4.5 लाख रुपये का डेमो चेक दिया।
साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत शन्नू बेग को और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ममता को आवास की चाबी सौंपी गई। इसके अलावा, निःशुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट योजना के तहत अंकित और श्रद्धा को टैबलेट प्रदान किए गए। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह दीदी के लिए 7.89 करोड़ का डेमो चेक प्रदान किया। वहीं रविता को लखपति दीदी के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया।
लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह से मंगलवार को उनके आवास पर पेरू के अंतरराष्ट्रीय आलू केन्द्र (सीआईपी) के महानिदेशक डा. साइमन हेक ने भेंट की। इस दौरान उद्यान मंत्री की उपस्थिति में पेरू के अंतरराष्ट्रीय आलू केन्द्र के महानिदेशक डा. साइमन हेक तथा निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग भानु प्रकाश राम के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। इस समझौता ज्ञापन के सीआईपी पेरू एवं उद्यान विभाग के वीच परस्पर समन्वय एवं तकनीकी सहयोग स्थापित किया जाएगा।
डा. साइमन हेक ने आगरा में सीआईपी के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केन्द्र (सीएसएआरसी) की स्थापना के लिए किये जा रहे प्रयासों एवं सहयोग के लिए मंत्री उनका आभार जताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आलू उत्पादन के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचार और सहयोग की सराहना करते हुए इसे वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण पहल वताया। नव स्थापित सेन्टर आफ एक्सिलेंस फार पोटैटो हापुड़ एवं कुशीनगर तथा राजकीय प्रशिक्षण केन्द्र आलमबाग लखनऊ में आलू उत्पादक कृषकों, विभागीय अधिकारियों व अन्य हितधारकों के लिए व्यापक क्षमता विकास कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
मंत्री ने कहा कि यह एमओयू उत्तर प्रदेश को आलू उत्पादन के क्षेत्र में तकनीकी दृष्टि से और अधिक सशक्त वनाएगा। इससे कृषकों को न केवल उत्पादन तकनीक में नवाचार की जानकारी मिलेगी वल्कि वे वैश्विक कृषि वाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पाद तैयार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस समझौते से प्रदेश के किसान आधुनिक कृषि तकनीक, वीज उत्पादन, भंडारण एवं प्रसंस्करण तकनीकों से परिचित हो सकेंगे। साथ ही अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं फील्ड प्रदर्शन गतिविधियों को गति मिलेगी।
डा. साइमन हेक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आलू उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं और यह एमओयू तकनीकी समृद्धि एवं सतत विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने हापुड़ एवं कुशीनगर में विकसित किये जा रहे सेन्टर आफ एक्सीलेंस को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने में सहयोग का आश्वासन भी दिया । इस अवसर पर सीआईपी के सीनियर एडवाइजर रमन अव्रराल सहित अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI में जूनियर एसोसिएट्स के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त है।
कितनी है वैकेंसी?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 6589 पदों पर भर्ती की जाएगी।
एसबीआई क्लर्क पात्रता मानदंड
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल, 2025 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि उम्मीदवारों का जन्म 02.04.1997 से पहले और 01.04.2005 (दोनों तिथियों सहित) के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट के पात्र हैं।
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। एकीकृत दोहरी डिग्री वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोहरी डिग्री उत्तीर्ण करने की तिथि 31 दिसंबर, 2025 या उससे पहले हो।
जो उम्मीदवार अपने स्नातक के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, वे भी इस शर्त के अधीन अनंतिम रूप से आवेदन कर सकते हैं कि, यदि अनंतिम रूप से चयनित होते हैं, तो उन्हें 31 दिसंबर, 2025 या उससे पहले स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क के लिए कैसे करें अप्लाई
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
अपने आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
नई दिल्ली: OpenAI ‘गो’ नाम से एक नए ChatGPT सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रही है, जो कंपनी के मौजूदा प्लस सब्सक्रिप्शन से सस्ता होगा। चैटजीपीटी के प्लस प्लान का मंथली सब्सक्रिप्शन 20 डॉलर (करीब 1750 रुपये) का है। Tibor Blaho नाम के एक टिप्सटर ने एक्स पर एक पोस्ट में चैटजीपीटी वेब ऐप के कोड का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिससे संकेत मिलता है ओपनएआई एक किफायती ‘गो’ प्लान पर काम कर रहा है। हालांकि, कंपनी के गो प्लान के साथ कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
फिलहाल यूजर्स के लिए Plus और Pro नाम से 2 सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध GO प्लान में o3 और o4-mini-high जैसे कुछ नए मॉडल तक एक्सेस शामिल हो सकते हैं, लेकिन इसमें एजेंट या सोरा जैसे एडवांस फीचर्स नहीं होंगे। बताते चलें कि चैटजीपीटी फिलहाल Plus और Pro नाम से 2 सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध कराती है। Plus उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लेटेस्ट फीचर्स का एक्सेस चाहते हैं। जबकि Pro प्लान की कीमत 200 डॉलर प्रति माह है और ये उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो चैटजीपीटी द्वारा प्रदान किए जाने वाले सभी टूल्स तक अनलिमिटेड एक्सेस चाहते हैं।
GPT-5 को पेश करने की तैयारियों में जुटा है OpenAI सस्ते गो प्लान के साथ ही, OpenAI चैटजीपीटी के वेब वर्जन के लिए भी नए फीचर्स पेश कर रहा है। इनमें एक नया ‘Favourites’ सेक्शन और ‘Pin Chat’ नाम से ऑप्शन दिए गए हैं। हालांकि, ये फीचर्स अभी कुछ यूजर्स के लिए ही उपलब्ध हैं। बताते चलें कि OpenAI कई महीनों से अपने सबसे स्मार्ट लार्ज लैंग्वेज मॉडल, GPT-5 को पेश करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि ये नया मॉडल, मल्टीमॉडल क्षमताएं और कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स जैसे- Sora और Canvas के साथ एकीकरण लाएगा, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे कई बार टाल दिया गया।
Vivo Y400 5G भारत में लॉन्च हो गया है। वीवो का यह फोन 6,000mAh बैटरी, वाटरप्रूफ रेटिंग समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज के प्रो मॉडल को जून में लॉन्च कर चुकी है। यह फोन Vivo T4 5G की प्राइस रेंज में पेश किया गया है। हालांकि, फोन के फीचर्स में आपको बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
Vivo Y400 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 23,999 रुपये है। इस फोन को ग्लैम व्हाइट और ओलिव ग्रीन कलर में पेश किया गया है।
इसकी पहली सेल 7 अगस्त को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट्स फ्लिपकार्ट और अमेजन के अलावा कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस फोन की खरीद पर 10% का कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI समेत कई और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Vivo Y400 5G वीवो का यह फोन 6.67 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले यूज किया गया है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में पंच-होल डिजाइन मिलता है, जिसके साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Vivo Y400 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकेगा। फोन Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 14 पर काम करता है।
वीवो का यह फोन 6000mAh बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग से लैस है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। यह 50MP के प्राइमरी और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी में डूबने पर भी खराब होने से बचाता है।