Home Blog Page 18

Wireless Charging Power Bank : UBON ने लॉन्च किया 10,000mAh की कैपेसिटी वाला मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग पावर बैंक

Wireless Charging Power Bank : मोबाइल एक्सेसरीज ब्रांड UBON ने नया वायरलेस चार्जिंग पावर बैंक, PB-X106 MAGNO POWER लॉन्च किया है। नया चार्जर यूजर्स की चार्जिंग की बदलती हुई जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह कॉम्पैक्ट पावर बैंक वायरलेस फास्ट चार्जिंग (Compact Power Bank Wireless Fast Charging) उपलब्ध कराता है। इसमें आकर्षक डिजाइन के साथ कन्विनिएंस का कॉम्बिनेशन (Combination of Convenience) मिलता है। इस पावर बैंक को दो कलर्स – व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध कराया है।

PB-X106 MAGNO POWER में 22.5 W फास्ट चार्जिंग और 15 W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इसमें पावर डिलीवरी के लिए भी सपोर्ट है।

फोल्डेबल स्टैंड
इस पावर बैंक में एक अलग फीचर इसका फोल्डेबल स्टैंड (Foldable Stand) है जिससे यूजर्स अपने डिवाइसेज को एक दिखने में आसान एंगल पर रख सकते हैं।

कॉम्पैक्ट डिजाइन
इसके कॉम्पैक्ट डिजाइन (Compact Design) के कारण इसे यूजर्स को साथ लेकर जाने में आसानी होगी। PB-X106 MAGNO POWER का भार लगभग 202 ग्राम का है।

राउंडेड कर्व्स
इसका स्लीक डिजाइन राउंडेड कर्व्स (Sleek Design Rounded Curves) के साथ है। इसमें एक अलग दिखने वाला सेंट्रल पावर शेप मार्क कॉपर वायर के रिंग के साथ है।

कलर्स ,स्पीड, स्टाइल
UBON ने इस पावर बैंक को दो कलर्स – व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध कराया है। इसका प्राइस 3,599 रुपये का है। यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के अलावा कंपनी के ऑथराइज्ड रिटेल आउटलेस पर उपलब्ध होगा। UBON ने कहा, “PB-X106 MAGNO POWER के साथ हम यह बताना चाहते हैं कि एक पावर बैंक क्या कर सकता है। यह एक चार्जिंग डिवाइस से अधिक है। यह स्पीड, स्टाइल और वायरलेस की सुविधा की मांग करने वाले यूजर्स के लिए एक स्मार्ट सॉल्यूशन हो सकता है। इसे यूजर्स को कनेक्टेड रखने के लिए बनाया गया है।”

कैपेसिटी
PB-X106 MAGNO POWER की 10,000 mAh की कैपेसिटी से यह अधिक पावर वाले डिवाइसेज को भी आसानी से चार्ज कर सकता है।

FADA : इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की बिक्री जुलाई में 93 फीसदी बढ़ी , टाटा मोटर्स बनी टॉपर

0

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसका सबूत जुलाई 2025 के रिटेल सेल्स आंकड़ों में साफ दिखता है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल जुलाई की तुलना में इस बार इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (Electric Passenger Vehicle) की बिक्री में 93 फीसदी की जबरदस्त बढ़त हुई है।

टाटा मोटर्स की सबसे अधिक सेल

FADA के मुताबिक, जुलाई में कुल 15,528 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (Electric Passenger Vehicle) रजिस्टर्ड हुए, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 8,037 था। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बाजी मारी, जिसकी जुलाई में 6,047 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह पिछले साल जुलाई के 5,100 यूनिट्स के मुकाबले 19% ज्यादा है।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री घटी

हालांकि, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट (Electric Two-Wheeler Segment) में मामूली गिरावट दर्ज हुई। इस साल जुलाई में 1,02,973 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल के 1,07,655 यूनिट्स के मुकाबले 4% कम है। इस श्रेणी में TVS मोटर कंपनी ने 22,256 यूनिट्स के साथ 13% की सालाना बढ़त दर्ज की।

कमर्शियल सेगमेंट में जबरदस्त ग्रोथ

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर मार्केट (Electric Three-Wheeler Market) ने 9% की सालाना वृद्धि दर्ज की, जहां जुलाई में 69,146 यूनिट्स रजिस्टर्ड हुए। इस सेगमेंट में महिंद्रा ग्रुप टॉप पर रहा, जिसने 9,766 यूनिट्स बेचे। यह पिछले साल की तुलना में 40% ज्यादा है। इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल (Electric Commercial Vehicle) सेगमेंट में भी 52% की सालाना बढ़त देखने को मिली और जुलाई में 1,244 यूनिट्स रजिस्टर्ड हुए। यहां भी टाटा मोटर्स 333 यूनिट्स के साथ लीडर रही।

FADA के अध्यक्ष सीएस विग्नेश्वर (FADA President CS Vigneshwar) ने कहा,कि यह तेजी बताती है कि भारत का EV ट्रांजिशन शुरुआती यूजर्स से आगे बढ़कर अब मेनस्ट्रीम कंज्यूमर और फ्लीट मार्केट में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि लगातार पॉलिसी सपोर्ट, आसान फाइनेंसिंग और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार आने वाले त्योहारी सीजन और भविष्य में इस ग्रोथ को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगा।

Tesla India second showroom : टेस्ला ने भारत में खोला अपना दूसरा शोरूम , जानिए कहां मिलेगी इसकी सुविधा

0

Tesla India second showroom : अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) दिग्गज टेस्ला ने सोमवार को दिल्ली में अपने दूसरे भारतीय शोरूम का उद्घाटन किया। पिछले महीने मुंबई में (on 15th July) मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित मेकर मैक्सिटी मॉल में शुरुआत करने के बाद टेस्ला ने सोमवार (11 अगस्त) को दिल्ली में अपने दूसरे शोरूम का उद्घाटन किया है। यह शोरूम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) के पास शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में से एक एरोसिटी की वर्ल्डमार्क 3 बिल्डिंग (Aerocity’s Worldmark 3 building) में स्थित है।

शोरूम 8,200 वर्ग फीट में फैला हुआ है और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) में अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। ग्राहक इसमें टेस्ला कारों और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (Charging Infrastructure) का परीक्षण कर सकते हैं। कंपनी ने अपनी मिडसाइज़ एसयूवी, मॉडल Y, लगभग ₹60 लाख की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च की है। शुरुआत में, मॉडल Y भारत में एकमात्र पेशकश होगी, जो दो रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट में उपलब्ध होगी—स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत ₹60 लाख और लॉन्ग रेंज (LR) वर्जन की कीमत ₹68 लाख। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं और स्थानीय करों के अधीन हैं।

इस शोरूम में एलन मस्क की कंपनी की ओर से भारत में पेश की गई मॉडल Y को बुक किया जा सकेगा। ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी कार बुक कर सकते हैं। डिलीवरी कुछ महीनों में शुरू होने की उम्मीद है। टेस्ला के भारतीय पोर्टफोलियो में वर्तमान में मॉडल Y इलेक्ट्रिक SUV 2 कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। मानक रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वर्जन की कीमत 59.89 लाख रुपये है, जबकि लॉन्ग रेंज RWD वेरिएंट की 67.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Skoda : स्लाविया एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च , जानें कीमतें और बदलाव

0

Skoda : स्कोडा ने भारतीय बाजार के लिए काइलाक, कुशाक और स्लाविया के विशेष संस्करण लॉन्च किए हैं और यह 500 इकाइयों तक सीमित है। स्कोडा भारतीय बाज़ार में 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। स्कोडा यह लिमिटेड एडिशन काइलैक के प्रेस्टीज और सिग्नेचर+ वेरिएंट पर उपलब्ध कराती है, जबकि स्लाविया और कुशाक के टॉप-स्पेक मोंटे कार्लो वेरिएंट में यह उपलब्ध है। स्कोडा काइलैक ब्रांड के लाइनअप में एंट्री-लेवल मॉडल है। इस लिमिटेड एडिशन में 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, पडल लैंप जैसी कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेसरीज़ मिलती हैं, और आप इसे सात एक्सटीरियर बॉडी कलर्स में से चुन सकते हैं।

स्कोडा काइलैक लिमिटेड एडिशन सिग्नेचर+ वेरिएंट की कीमत 11.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और प्रेस्टीज वेरिएंट की कीमत 12.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। स्कोडा कुशाक मोंटे कार्लो लिमिटेड एडिशन कॉम्पैक्ट एसयूवी के बाहरी हिस्से में कई कॉस्मेटिक बदलाव लेकर आया है। यह दो रंगों, टॉर्नेडो रेड और डीप ब्लैक में उपलब्ध है। अगर आप डीप ब्लैक शेड चुनते हैं, तो आपको टॉर्नेडो रेड शेड में एक्सेसरीज़ मिलेंगी और अगर आप डीप ब्लैक शेड चुनते हैं, तो आपको टॉर्नेडो रेड शेड में एक्सेसरीज़ मिलेंगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, फिन स्पॉइलर, अंडरबॉडी लाइट और अन्य फीचर्स मिल सकते हैं।

स्कोडा कुशाक मोंटे कार्लो लिमिटेड एडिशन वेरिएंट की कीमत 1.0L TSI मैनुअल वेरिएंट के लिए 16.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

स्लाविया मोंटे कार्लो लिमिटेड एडिशन वेरिएंट
स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो लिमिटेड एडिशन में कुशाक जैसे ही एक्सटीरियर और इंटीरियर बदलाव हैं। स्लाविया मोंटे कार्लो लिमिटेड एडिशन दो रंगों में उपलब्ध है और इसमें 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, फिन स्पॉइलर, पडल लैंप और अन्य एक्सेसरीज़ भी शामिल हैं।
कीमत
स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो लिमिटेड एडिशन की कीमत 1.0L TSI मैनुअल वेरिएंट के लिए 15.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

‘निशानची’ का दमदार टीजर रिलीज, अनुराग कश्यप लेकर आए धांसू कहानी

मुंबई। मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप की अपकमिंग थिएट्रिकल फिल्म ‘निशानची’ का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसमें भावनाओं और ड्रामा का पूरा तड़का है। इसके टीजर में है भरपूर मसाला, इमोशंस, ड्रामा और ढेर सारा स्वैग। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक दमदार देसी एंटरटेनर लग रही है जिसमें है एक तगड़ा तड़का है एक्शन और ह्यूमर का। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “तैयारी कर दी है, इमोशन का तड़का, एक्शन का धमाका और गुलेल, कट्टा, गाड़ी-घोड़ा तो है ही। टीजर आउट! 19 सितंबर को होगी रिलीज।”

टीजर की शुरुआत होती है एक दमदार लाइन से, “बिना बॉलीवुड, काउनों जिंदगी कैसे जिए?” इसके बाद दिखाई देते हैं फिल्म के कैरेक्टर्स बबलू (ऐश्वर्य ठाकरे), जो एक रंग-बिरंगे लोकल हीरो हैं, और उनके साथ दिखती हैं रिंकू (वेदिका पिंटो), जो हर कदम पर बबलू को टक्कर देती हैं। इसमें बबलू की अम्मा (मोनिका पंवार) और उनका आज्ञाकारी बेटा डबलू हैं, और अंबिका चाचा (कुमुद मिश्रा) भी हैं। निशानची के टीजर में आपको देसी अंदाज में तगड़ा एंटरटेनमेंट मिलेगा, वही अनुराग कश्यप के स्टाइल वाला! निशानची को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले, फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है। यह फिल्म 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है।

यह फिल्म दो भाइयों की उलझी हुई जिंदगी को दिखाएगी, जिनके रास्ते अलग हैं लेकिन एक फैसला उनकी तकदीर तय कर देता है। टीजर से पहले ही गुरुवार (7 अगस्त) को फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था। इसमें पूरी स्टारकास्ट की झलक थी। अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में कहा था, “हमने 2016 में ‘निशानची’ लिखी थी। तब से, मैं इस फिल्म को उस तरह बनाने की कोशिश कर रहा था जैसा इसे बनाना चाहिए। मैं एक ऐसे स्टूडियो की तलाश में था जो मुझ पर पूरे दिल से भरोसा करे। अमेजन एमजीएम को यह पसंद आई, उन्होंने इसमें विश्वास किया और हमारे पीछे दीवार बनकर खड़े रहे। मेरी सभी फिल्मों के साथ भी यही हुआ जिन्हें लोग पसंद करते हैं; उन्हें बेहतरीन निर्माताओं और बेहतरीन स्टूडियो का साथ मिला था। ‘निशानची’ एक ऐसी कहानी है जो मानवीय भावनाओं, प्रेम, वासना, शक्ति, अपराध और सजा, विश्वासघात, मुक्ति और इन सबके परिणामों से भरी है।”

तू या मैं के सह-कलाकार आदर्श गौरव और शनाया कपूर की ट्रैवल सेल्फी ने फिल्म के अगले शेड्यूल को लेकर चर्चाएँ की तेज

मुंबई। शनाया कपूर द्वारा अपनी आगामी फिल्म ‘तू या मैं’ के सह-कलाकार आदर्श गौरव के साथ साझा की गई एक प्यारी सी ट्रैवल सेल्फी के बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई है। दोनों कलाकार हाथों में माचा ड्रिंक लिए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस स्टोरी को कैप्शन दिया गया है – “माचा बडीज़”, जिसने फैंस को रोमांचित कर दिया है और यह अटकलें तेज कर दी हैं कि यह जोड़ी फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए रवाना हो रही है। फिल्म के टीज़र के बाद से ही इस रोमांचक डेट-फ्राइट थ्रिलर को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। ‘द व्हाइट टाइगर’ में अपने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए अभिनय के लिए चर्चित आदर्श गौरव और बॉलीवुड की उभरती प्रतिभा मानी जा रही शनाया कपूर के बीच ऑफ-स्क्रीन भी एक खास बॉन्डिंग नजर आ रही है।

एयरपोर्ट पर खींची गई यह कैजुअल सेल्फी सिर्फ देखने में खूबसूरत ही नहीं, बल्कि यह दोनों कलाकारों के बीच की सहजता और दोस्ती को दर्शाती है, जो स्क्रीन पर शानदार केमिस्ट्री में तब्दील हो सकती है। यह फिल्म, जो एक दिल दहला देने वाली सर्वाइवल थ्रिलर है, का निर्देशन बिजॉय नांबियार कर रहे हैं और इसे कलर येलो द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस फिल्म को आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली जैसे दिग्गज निर्माता की सशक्त टीम समर्थन दे रहे हैं। ‘तू या मैं’ को बड़े पर्दे पर एक थ्रिलिंग एडवेंचर के रूप में पेश किया जा रहा है। यह फिल्म वेलेंटाइन डे 2026 को रिलीज़ होगी और इसमें दो युवा और दमदार कलाकारों के जरिए एक नए युग की कहानी को पेश किया जाएगा।

बारिश वाले गानों का हमारी फिल्मों में हमेशा एक खास मुकाम रहा है -जान्हवी कपूर और उनका भीगी साड़ी’ मोमेंट ☔💃

मुंबई। बॉलीवुड में बारिश सिर्फ मौसम नहीं, एक एहसास रही है — कभी मोहब्बत का जरिया, कभी यादों का पुल, तो कभी दिल को छू जाने वाला सिनेमा। ब्लैक एंड व्हाइट दौर की रोमांटिक क्लासिक्स से लेकर आज के हाई-डेफिनिशन विज़ुअल्स तक, बारिश ने हर दौर की कहानियों में एक खास जगह बनाई है। जान्हवी कपूर के लिए उनकी आने वाली फिल्म परम सुंदरी का नया गाना ‘भीगी साड़ी’ उस सपने जैसा है जिसे हर बॉलीवुड दीवाना जीना चाहता है। उन्होंने कहा: “बारिश वाले गानों का हमारी फिल्मों में हमेशा एक खास मुकाम रहा है। इनमें एक जादू है, जो कभी पुराना नहीं होता। मैंने बचपन से ऐसी कई आइकॉनिक सीन देखे हैं जो बारिश में फिल्माए गए, और अब ‘भीगी साड़ी’ के ज़रिए उस विरासत का हिस्सा बनना किसी सपने जैसा है।

जब हमने यह गाना शूट किया, तो ऐसा लगा जैसे किसी पुराने बॉलीवुड ख्वाब में जी रही हूं — बारिश में नाचना, हर बीट को महसूस करना, हर इमोशन को जीना… वो एक जादुई अनुभव था।” ‘भीगी साड़ी’ में दिल को छू लेने वाली धुन, खूबसूरत लोकेशंस और जान्हवी की दिलकश अदाओं का संगम है। साड़ी में उनकी रोमांटिक मौजूदगी पुराने दौर की याद दिलाती है — लेकिन एक नए, मॉडर्न अंदाज़ के साथ।
परम सुंदरी जहाँ ग्लैमर, जज़्बात और दिल से जुड़ी कहानियों का वादा कर रही है, वहीं ‘भीगी साड़ी’ पहले से ही फैंस के दिलों को भिगो रही है — बॉलीवुड के आइकॉनिक रेन सॉन्ग्स की लिस्ट में अपनी जगह पक्की करती हुई। अगर आप चाहें, मैं इसके लिए एक इंस्टाग्राम कैप्शन या मीडिया हेडलाइन भी बना सकती हूँ!

यूपी के बाराबंकी में भारी बारिश के कारण रोडवेज बस पर गिरा पेड़, चालक समेत 4 की मौत

बाराबंकी,। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां यूपी रोडवेज की एक बस पर अचानक पेड़ गिर गया। इस हादसे में बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामला हरख चौराहे के राजा बाजार क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब भारी बारिश के बीच एक रोडवेज बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गईं, जिससे वह अचानक बस पर गिर पड़ा। पेड़ के गिरने से बस की छत पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कई यात्री उसके नीचे दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बस में फंसे घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इस हादसे में चालक सहित चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस बीच, घटनास्थल से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बस के अंदर कुछ लोग फंसे हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं, बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बाराबंकी के ब्लॉक हरख में राजा बाजार के पास तेज बारिश के कारण बस पर पेड़ गिरने से कई यात्रियों की दुखद मृत्यु एवं गंभीर रूप से घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और राहत कार्य जारी है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

बता दें कि बाराबंकी में गुरुवार देर रात से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

इजरायल गाजा पर शासन करना नहीं चाहता, बस हमास को खत्म करना उद्देश्य: पीएम नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया है कि उनका देश गाजा पट्टी पर पूर्ण सैन्य नियंत्रण लेने की योजना तो बना रहा है, लेकिन वह इस पर शासन करने की मंशा नहीं रखता है।

नेतन्याहू ने अमेरिकी मीडिया को दिए इंटरव्यू में ये बातें कहीं। फॉक्स न्यूज से उन्होंने कहा कि गाजा को हमास से मुक्त करने और वहां की आबादी को सुरक्षित करने के लिए इजरायल पूरे 26 मील के क्षेत्र पर नियंत्रण लेगा। उन्होंने कहा, “हम इसे रखना नहीं चाहते। हम एक सुरक्षा परिधि बनाएंगे, लेकिन हम इसे शासकीय निकाय के रूप में नियंत्रित नहीं करना चाहते।”

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल गाजा को एक ऐसी अरब शक्ति को सौंपना चाहता है जो उचित शासन करे, इजरायल के लिए खतरा न बने और गाजा के लोगों को बेहतर जीवन प्रदान करे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि न तो हमास और न ही फिलिस्तीनी अथॉरिटी (पीए) को गाजा का नियंत्रण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य गाजा पर कब्जा करना या उसे अपने साथ मिलाना नहीं है। हमारा उद्देश्य हमास को नष्ट करना, बंधकों को वापस लाना और फिर गाजा को एक अस्थायी सरकार के हवाले करना है जो न तो हमास हो और न ही कोई ऐसा समूह जो इजरायल के विनाश की वकालत करता हो।”

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल सुरक्षा प्रदान करेगा और एक सुरक्षा परिधि स्थापित करेगा। उन्होंने दावा किया कि अगर हमास हथियार डाल दे और बंधकों को रिहा कर दे, तो युद्ध कल ही खत्म हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि गाजा के कुछ फिलिस्तीनी भी हमास के खिलाफ लड़ रहे हैं।

हालांकि, नेतन्याहू के बयानों को हमास ने पूरी तरह खारिज कर दिया। जॉर्डन ने भी कहा कि वह गाजा के भविष्य के लिए केवल वही फैसले स्वीकार करेगा जो फिलिस्तीनियों की सहमति से हों।

दरअसल, अरब देशों ने गाजा के पुनर्निर्माण में मदद की इच्छा जताई है, लेकिन उन्होंने पीए की भागीदारी को अनिवार्य बताया है, क्योंकि वे वेस्ट बैंक और गाजा में एक ही शासकीय निकाय के जरिए दो-राज्य समाधान की दिशा में काम करना चाहते हैं।

नेतन्याहू ने फिलिस्तीनी अथॉरिटी की भूमिका को खारिज कर दिया है और हमास के लिए कोई व्यवहार्य विकल्प पेश करने से भी इनकार किया है, जिसके कारण आलोचकों का कहना है कि युद्ध अनावश्यक रूप से लंबा खिंच रहा है। नेतन्याहू का तर्क है कि हमास को पूरी तरह परास्त किए बिना कोई विकल्प गाजा में टिक नहीं पाएगा।

जंग से पहले हमास ने जमीन में गाड़ दिए थे 61 अरब रुपए, इसी से लड़ाकों को दे रहा सैलरी

गाजा में नाकेबंदी के बीच हमास के लड़ाकों को मिल रही सैलरी सुर्खियों में है. हमास अपने लोगों को पैसा देने के लिए कैश स्ट्रैटजी अपना रहा है. इसके तहत लड़ाकों और सिविल सेवकों को हमास के अधिकारी कैश में सैलरी दे रहे हैं. सवाल उठ रहा है कि जब गाजा में बाहर का कोई परिंदा पर नहीं मार पा रहा है, तब हमास अपने लड़ाकों को कैसे सैलरी दे रहा है?

दरअसल, गाजा से जो रिपोर्ट आई है, उसमें कहा जा रहा है कि हमास ने रिजर्व मनी के तौर पर करीब 61 अरब रुपए जमीन के नीचे छिपा रखे थे. इन्हीं पैसों का इस्तेमाल अब सैलरी देने में किया जा रहा है.

30 हजार सिविल सेवक, 10 हजार लड़ाके
गाजा में हमास से जुड़े 30 हजार सिविल सेवक कार्यरत हैं, जिन्हें हमास की तरफ से सैलरी दी जाती है. इनमें से कुछ सिविल सेवक अस्पताल, शिक्षा और धर्म के कार्यों में जुड़े हैं तो कुछ सिविल सेवक डेली रूटीन का काम देखते हैं.

इन सिविल सेवकों के अलावा हमास अपने लड़ाकों को भी सैलरी देता है, जिससे उसके परिवार के संचालन में कोई कठिनाई न हो. हमास के पास करीब 10 हजार लड़ाके अभी भी हैं. हमास अपने एक लड़ाके को कम से कम 30 हजार रुपए प्रतिमाह देता है.

इन लोगों को सैलरी कैसे दे रहा है हमास?
गाजा में इजराइल ने नाकेबंदी कर दी है. इजराइल डिफेंस फोर्स ने हाल ही में हमास के वित्त विभाग को देखने वाले इस्माइल बरहौम की हत्या कर दी थी. गाजा में राहत सामाग्री पहुंचाने के लिए दुनिया के देश हवाई सेवा का इस्तेमाल कर रही है.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक जिन जगहों पर राहत सामाग्री बंट रही होती है, वहां भी इजराइल डिफेंस फोर्स के जवान एक्टिव होते हैं. ऐसे में यह सवाल सुर्खियों में है कि आखिर कैसे हमास अपने लड़कों को सैलरी दे रहा है?

बीबीसी अरबी ने हमास के सैलरी को लेकर एक डिटेल रिपोर्ट की है. इस रिपोर्ट में हमास के एक वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि लड़ाके और सिविल सेवकों को पैसे देने के लिए संगठन रिजर्व मनी का इस्तेमाल कर रहा है.

हमास के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक याह्या सिनवार के नेतृत्व में संगठन ने करीब 700 मिलियन डॉलर (61 अरब रुपए) को जमीन में मिट्टी खोद कर छिपा दिए थे. इन्हीं पैसों का इस्तेमाल अब सैलरी देने में किया जा रहा है.

गाजा में आखिरी सांसें गिन रहा है हमास
हमास गाजा में आखिरी सांसें गिन रहा है. इजराइल ने इस्माइल हानिये से लेकर याह्या सिनवार और उसके भाई मोहम्मद सिनवार तक की हत्या कर दी है. गाजा में अब हमास का एक भी मजबूत कमांडर नहीं है. हमास ने इसी वजह से किसी को अब तक प्रमुख पद पर नामित नहीं किया है.

वहीं हमास पर राजनीतिक दबाव भी है. दुनिया के कई देश फिलिस्तीन को मान्यता देने के नाम पर हमास का खेल खत्म करने का आह्वान कर रहे हैं. तुर्की जैसे प्रमुख सहयोगी भी इस मसले पर हमास का साथ छोड़ चुके हैं.