Home Blog Page 17

कब्ज से खांसी-जुकाम तक, कई समस्याओं का समाधान है ये फूल

0

नई दिल्ली । गुड़हल का फूल न केवल बाग-बगीचों की शोभा बढ़ाता है, बल्कि इसके औषधीय गुण इसे आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाते हैं। लाल, सफेद, गुलाबी, नारंगी और पीले रंगों में खिलने वाला यह फूल न सिर्फ देखने में सुंदर है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है। आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार, गुड़हल के नियमित सेवन से कब्ज, खांसी-जुकाम, अनिद्रा, और हृदय रोग जैसी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। पंजाब के बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के बीएएमएस डॉक्टर प्रमोद आनंद तिवारी (एमडी) ने बताया कि गुड़हल, जिसे हिबिस्कस भी कहा जाता है, औषधीय गुणों का खजाना है। उन्होंने कहा, “आयुर्वेद में गुड़हल को ‘जपा’ के नाम से जाना जाता है। यह पूजा-पाठ में उपयोग होने के साथ-साथ कई रोगों के इलाज में भी कारगर है।”

डॉ. तिवारी के अनुसार, आयुर्वेद में गुड़हल का विशेष महत्व है। प्रकृति का यह उपहार स्वास्थ्य समस्याओं का सरल और प्रभावी समाधान है। गुड़हल के फूल बालों की समस्याओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं। इसके फूलों की लुगदी बनाकर बालों में लगाने से डैंड्रफ दूर होता है और बाल चमकदार बनते हैं। आंवला चूर्ण के साथ मिलाकर इसका उपयोग करने से बाल लंबे समय तक काले रहते हैं। अनिद्रा से जूझ रहे लोगों के लिए गुड़हल का शर्बत रामबाण है। ताजे फूलों को मिश्री के साथ मिलाकर बनाया गया शर्बत नींद लाने में मदद करता है। महिलाओं की समस्याओं में भी गुड़हल उपयोगी है। डॉ. तिवारी ने बताया, “गुड़हल की कली को पीसकर पीने से ल्यूकोरिया में राहत मिलती है। इसके फूलों के चूर्ण को दूध के साथ सुबह-शाम लेने से खून की कमी दूर होती है और इम्यूनिटी बढ़ती है। यह मासिक धर्म की समस्याओं में भी फायदेमंद है।”

पेट की समस्याओं और मुंह के छालों में भी गुड़हल कारगर है। डॉ. तिवारी ने सुझाया, “गुड़हल की जड़ को साफ कर छोटे टुकड़ों में चबाने से मुंह के छाले ठीक होते हैं। इसके फूल कब्ज में राहत देते हैं, जबकि पत्तों का काढ़ा तेज बुखार, खांसी और जुकाम में लाभकारी है।” उन्होंने यह भी बताया कि गुड़हल हृदय रोगों के इलाज में भी उपयोगी है।

CM योगी का पीडीए पर तंज, कहा- परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ने विपक्ष को बनाया कूप मंडूक

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में अपने साढ़े आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने 1947 से 2017 तक विपक्षी दलों के शासनकाल की तुलना अपनी सरकार के 2017 से 2025 तक के कार्यकाल से की और विपक्ष पर परिवारवादी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के ‘पीडीए’ नारे को ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ करार देते हुए उनकी सीमित सोच पर तंज कसा।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में समावेशी और समग्र विकास को उत्तर प्रदेश और भारत के विकास का आधार बताया। उन्होंने कहा, “हर विधानसभा क्षेत्र में विकास होना चाहिए और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी तक पहुंचना चाहिए। समावेशी विकास ही ‘विकसित यूपी’ और ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को साकार कर सकता है।” उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी चर्चा में विकास कम और सत्ता की चाहत ज्यादा दिखती है। उन्होंने ने चार्वाक का उदाहरण देते हुए विपक्ष को उनकी परिवारवादी सोच के लिए आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आप केवल अपने परिवार तक सीमित हैं। आपका ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ का दृष्टिकोण स्वामी विवेकानंद के ‘कूप मंडूक’ दर्शन को चरितार्थ करता है। दुनिया प्रतिस्पर्धा के रास्ते पर आगे बढ़ रही है, लेकिन आप अभी भी परिवार तक सीमित हैं।

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के अतीत की कड़वी सच्चाई को सामने रखते हुए कहा कि 1960 के बाद से राज्य लगातार गिरावट की ओर बढ़ा। उन्होंने कहा कि विशाल सामर्थ्य, उपजाऊ भूमि, नदियां और श्रमशक्ति होने के बावजूद नीतिगत उदासीनता के कारण यूपी 1980 के दशक के बाद देश का सबसे बीमारू राज्य बन गया। योजनाएं बनती थीं, घोषणाएं होती थीं, लेकिन न इच्छाशक्ति थी और न ही क्रियान्वयन का संकल्प। उन्होंने उस दौर की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिलता था, किसानों को राहत नहीं थी और निवेशकों में भरोसे की कमी थी। अपराध और अराजकता का बोलबाला था। पलायन, गरीबी, इन्सेफलाइटिस और डेंगू जैसी बीमारियों से होने वाली मौतें, भ्रष्टाचार, भेदभाव और भाई-भतीजावाद ने यूपी को जकड़ रखा था।

मुख्यमंत्री ने 2017 के बाद डबल इंजन सरकार के तहत हुए बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद कानून का राज स्थापित हुआ। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई। उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाया गया और यूपी निवेशकों के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन बन गया। योजनाओं का क्रियान्वयन बिना भेदभाव और तुष्टिकरण के हो रहा है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि आज यूपी की पहचान सुशासन से है। बेहतर कानून व्यवस्था, मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर और सरकार की सकारात्मक सोच ने यूपी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

उन्होंने यूपी की आर्थिक प्रगति के प्रभावशाली आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि 2016-17 में यूपी की जीएसडीपी 13 लाख करोड़ रुपए थी, जो इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 35 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है। राष्ट्रीय जीडीपी में यूपी का योगदान 8 फीसदी से बढ़कर 9.5 फीसदी हो गया है। प्रति व्यक्ति आय 43 हजार रुपए से बढ़कर 1 लाख 20 हजार रुपए तक पहुंच चुकी है। निर्यात 84 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर 1 लाख 86 हजार करोड़ रुपए हो गया है और राज्य का बजट 3 लाख करोड़ से बढ़कर 8 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। नीति आयोग के फिसिकल हेल्थ इंडेक्स में 8.9 अंकों का सुधार दर्ज किया गया है। डिजिटल लेनदेन 122 करोड़ रुपए से बढ़कर 1400 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी बीमारू राज्य से रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बनने की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि 1947 में भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन 1980 तक यह 11वें स्थान पर खिसक गया। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने प्रगति की और 2017 में सातवें, 2024 में पांचवें और 2025 में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आपने छठी अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान तक पहुंचा दिया था, लेकिन आज भारत अपनी सामर्थ्य और शक्ति का परिचय दुनिया को दे रहा है।

यामाहा ने लॉन्च किए दो नए 125cc हाइब्रिड स्कूटर, धांसू फीचर्स और नए कलर्स के साथ 79,340 से शुरू

0

नई दिल्ली: देश की प्रमुख टू-व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा (Yamaha) ने भारतीय बाजार में अपनी 125cc Fi हाइब्रिड स्कूटर रेंज को एक नए और उन्नत रूप में पेश किया है। इस अपडेट के तहत फसिनो 125 Fi हाइब्रिड (Fascino 125 Fi Hybrid) और रेजर 125 Fi हाइब्रिड (RayZR 125 Fi Hybrid) को न सिर्फ हाई-टेक फीचर्स से लैस किया गया है, बल्कि इनमें नए कलर ऑप्शन्स और बेहतर परफॉर्मेंस भी शामिल है। कंपनी का दावा है कि ये बदलाव राइडिंग अनुभव को पहले से ज्यादा कनेक्टेड, स्मूद और रोमांचक बनाएंगे।
पावर और परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड

नए मॉडल्स में यामाहा की इनहैंस्ड पावर असिस्ट (Enhanced Power Assist) टेक्नोलॉजी जोड़ी गई है, जो पिकअप को और दमदार बनाती है। हाई-परफॉर्मेंस बैटरी के साथ ज्यादा टॉर्क मिलता है, जिससे स्टार्ट, चढ़ाई और लोड की स्थिति में भी राइडिंग स्मूद रहती है। SMG (Smart Motor Generator), सायलेंट स्टार्ट और स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम (SSS) जैसे फीचर्स बेहतर फ्यूल एफिशियंसी और आरामदायक राइड का वादा करते हैं।

फीचर्स में हाई-टेक एडवांसमेंट

फसिनो S 125 Fi हाइब्रिड में अब हाई-टेक TFT डिस्प्ले और नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ टर्न-बाय-टर्न (TBT) नेविगेशन, Y-Connect ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और गूगल मैप्स सपोर्ट मिलता है, जिससे राइडर को रियल-टाइम डायरेक्शन, इंटरसेक्शन अलर्ट और रोड नेम की जानकारी आसानी से मिलती है।

नए कलर्स से स्टाइल में बढ़ोतरी

फसिनो S 125 Fi हाइब्रिड अब मैट ग्रे, मेटालिक लाइट ग्रीन और मेटालिक व्हाइट कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है, जबकि रेजर 125 Fi हाइब्रिड स्ट्रीट रैली में मैट ग्रे मेटालिक और सिल्वर व्हाइट कॉकटेल रंग मिलते हैं। इन नए कलर्स के साथ स्कूटर का विजुअल अपील और भी दमदार हो गया है।

सुरक्षा और आराम पर खास ध्यान

दोनों मॉडल्स में 125cc ब्लू कोर हाइब्रिड इंजन (एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड) के साथ टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ सिस्टम दिया गया है। 21-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, E20 फ्यूल कम्पैटिबिलिटी और बेहतर माइलेज इसकी उपयोगिता बढ़ाते हैं। फसिनो S और रेजर स्ट्रीट रैली में एंसवर बैक फीचर और LED DRL भी मिलते हैं।

कीमतें और वेरिएंट

Fascino S 125 Fi Hybrid (TFT/TBT) – ₹1,02,790

Fascino S 125 Fi Hybrid – ₹95,850

Fascino 125 Fi Hybrid – ₹80,750

RayZR Street Rally 125 Fi Hybrid – ₹92,970

RayZR 125 Fi Hybrid – ₹79,340

इस लॉन्च के साथ यामाहा ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह सिर्फ स्टाइल में ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस में भी मार्केट में एक बड़ा नाम है। नए हाई-टेक फीचर्स और स्टाइलिश कलर्स इसे खासतौर पर युवा राइडर्स और टेक-प्रेमियों के लिए बेहद आकर्षक बना रहे हैं।

रिकॉल अलर्ट! जगुआर लैंड रोवर ने अमेरिका में 1.21 लाख से ज्यादा कारें वापस मंगाईं, फ्रंट सस्पेंशन में गंभीर खराबी

नई दिल्ली: ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता और टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) ने अमेरिका में 1,21,500 से ज्यादा वाहनों को रिकॉल करने का फैसला लिया है। कंपनी के मुताबिक, यह रिकॉल फ्रंट सस्पेंशन नकल (Suspension Knuckle) में संभावित खराबी के कारण किया गया है, जो कार की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।
किन मॉडलों पर असर?

रिकॉल में रेंज रोवर (Range Rover) और रेंज रोवर स्पोर्ट (Range Rover Sport) मॉडल शामिल हैं। JLR प्रभावित गाड़ियों की नि:शुल्क जांच करेगी और जिन पार्ट्स में खराबी मिलेगी, उन्हें फ्री में रिपेयर या रिप्लेस किया जाएगा।

क्या है खतरा?

अमेरिकी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के मुताबिक, इन गाड़ियों के एल्यूमिनियम फ्रंट सस्पेंशन नकल में क्रैक आने की संभावना है। यह पार्ट फ्रंट व्हील को ब्रेक असेंबली और अन्य अहम हिस्सों से जोड़ता है। ड्राइविंग के दौरान इसके फेल होने पर गाड़ी का कंट्रोल बिगड़ सकता है, खासकर हाई-स्पीड पर, जिससे गंभीर हादसा हो सकता है।

पिछली जांच का नतीजा

NHTSA ने जून 2025 में करीब 91,856 गाड़ियों पर शुरुआती जांच शुरू की थी, जिसमें फ्रंट स्टीयरिंग नकल टूटने के मामले सामने आए थे।

JLR की मौजूदा चुनौतियां

यह रिकॉल ऐसे समय में आया है जब JLR पहले से डिमांड स्लोडाउन, अमेरिकी टैरिफ और सेल्स वॉल्यूम में गिरावट से जूझ रही है।

Q1 FY26 कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट: ₹4,003 करोड़ (पिछले साल से 62.2% कम)

रेवेन्यू: 9.2% गिरकर £6.6 बिलियन

कंपनी ने इसके पीछे कम बिक्री, टैरिफ का असर और पुराने जगुआर मॉडल्स के फेज-आउट को वजह बताया है।

लीडरशिप बदलाव

JLR में जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन होने वाला है। PB बालाजी 17 नवंबर 2025 से कंपनी के नए CEO बनेंगे। यह रिकॉल केवल तकनीकी समस्या नहीं, बल्कि कंपनी के सामने मौजूद रणनीतिक और बाजार चुनौतियों का भी संकेत है।

25वीं सालगिरह पर होंडा ने लॉन्च किए एक्टिवा 110, 125 और एसपी 125 के स्पेशल एडिशन, जानें फीचर्स और कीमत

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में अपनी 25वीं सालगिरह को खास बनाने के लिए एक नया तोहफ़ा पेश किया है। कंपनी ने अपने सबसे ज़्यादा बिकने वाले और भरोसेमंद स्कूटर एक्टिवा 110 और एक्टिवा 125 के साथ-साथ लोकप्रिय कम्यूटर बाइक एसपी 125 के स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किए हैं। यह एडिशन खासतौर पर कंपनी की अब तक की उपलब्धियों और ग्राहकों के भरोसे का जश्न मनाने के लिए लाए गए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इन मॉडलों में इंजन और मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है, ताकि मौजूदा प्रदर्शन और विश्वसनीयता में कोई बदलाव न हो। बदलाव केवल डिज़ाइन और लुक्स में किए गए हैं, जिससे ये एडिशन स्टाइल के मामले में और भी आकर्षक लगते हैं। होंडा ने बताया कि इनकी बुकिंग पूरे देश में अधिकृत डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है और अगस्त 2025 के अंत तक डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी।

डिज़ाइन और फीचर अपडेट

इन एनिवर्सरी एडिशन को DLX वेरिएंट पर आधारित रखा गया है। इन्हें दो नए आकर्षक रंगों—पर्ल साइरन ब्लू और मैट स्टील ब्लैक मेटैलिक—में पेश किया गया है। वाहनों के बॉडी पैनल पर 25वीं सालगिरह का स्पेशल लोगो दिया गया है, जो इन्हें बाकी मॉडलों से अलग पहचान देता है।

इसके अलावा, ब्रॉन्ज़ फिनिश वाले अलॉय व्हील्स इनके प्रीमियम लुक को और निखारते हैं। एक्टिवा 110 में ब्राउन/ब्लैक सीट और इनर पैनल फिनिश दी गई है, जो चुने गए कलर वेरिएंट के अनुसार बदलती है। वहीं एक्टिवा 125 को ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है, जिससे यह और भी स्पोर्टी और दमदार नज़र आता है। एसपी 125 के फ्यूल टैंक पर 25वीं सालगिरह का बैज और ब्रॉन्ज़ अलॉय व्हील्स इसे एक स्पेशल एडिशन का खास एहसास कराते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन के मामले में तीनों मॉडल पहले जैसे ही हैं, जिससे उनकी भरोसेमंद परफॉर्मेंस बरकरार रहती है।

Activa 110: इसमें 109.5 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 8 एचपी की पावर और 9.05 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।

Activa 125: इसमें 124 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 8.4 एचपी की पावर और 10.5 एनएम का टॉर्क देता है।

SP 125: इसमें 124 सीसी का एयर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 10.9 एचपी की पावर और 10.9 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

कीमत और उपलब्धता

होंडा ने इन तीनों एनिवर्सरी एडिशन की कीमत स्टैंडर्ड DLX वेरिएंट से सिर्फ ₹1,000 ज्यादा रखी है।

एक्टिवा 110 एनिवर्सरी एडिशन: ₹92,565

एक्टिवा 125 एनिवर्सरी एडिशन: ₹97,270

एसपी 125 एनिवर्सरी एडिशन: ₹1,02,000 (सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली)

बाजार में महत्व

एक्टिवा परिवार भारतीय स्कूटर सेगमेंट का सबसे भरोसेमंद नाम है, जिसने पिछले 25 सालों में लाखों ग्राहकों का विश्वास जीता है। वहीं एसपी 125 अपनी बेहतर माइलेज और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इन एनिवर्सरी एडिशन के ज़रिए होंडा न केवल अपने पुराने ग्राहकों को धन्यवाद दे रही है, बल्कि नए ग्राहकों को भी आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।

इस लॉन्च से यह साफ है कि होंडा अब भी भारतीय दोपहिया बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए नए और आकर्षक विकल्प पेश करने पर जोर दे रही है। कॉस्मेटिक अपग्रेड्स और लिमिटेड एडिशन का टैग इन्हें उन खरीदारों के लिए खास बना देता है, जो अपने वाहन में एक अनोखा और कलेक्टेबल टच चाहते हैं।

तरबतर हुआ दिल्ली-एनसीआर, अगले एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने की संभावना , एक्यूआई में सुधार

0

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज सुबह से हो रही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है और एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एनसीआर में इस पूरे हफ्ते लगातार बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

मौसम विभाग का कहना है कि 14 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा

मौसम विभाग का कहना है कि 14 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा और कई इलाकों में हल्की से लेकर तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

14 अगस्त को सुबह के समय भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना

14 अगस्त को सुबह के समय भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि ह्यूमिडिटी 100 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। 15 और 16 अगस्त को भी एक या दो बार तेज बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त को हल्की बारिश या बूंदाबांदी, जबकि 18 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है

17 अगस्त को मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है, वहीं 18 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दिन आर्द्रता में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास ही रहेगा। 19 और 20 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है।

प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय गिरावट आई है और एनसीआर के कई हिस्सों में हवा ‘अच्छी’ श्रेणी में दर्ज की जा रही है

लगातार हो रही बारिश का असर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर भी दिख रहा है। प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय गिरावट आई है और एनसीआर के कई हिस्सों में हवा ‘अच्छी’ श्रेणी में दर्ज की जा रही है।

बारिश के कारण वायुमंडल में मौजूद धूल और प्रदूषक तत्व धुल गए हैं, जिससे लोगों को ताजी और स्वच्छ हवा मिल रही है

विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के कारण वायुमंडल में मौजूद धूल और प्रदूषक तत्व धुल गए हैं, जिससे लोगों को ताजी और स्वच्छ हवा मिल रही है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगले कुछ दिनों तक एनसीआर में भीगते और ठंडक का आनंद लेते हुए लोग उमस और गर्मी से राहत महसूस करेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी अपने घर पर तिरंगा फहरा कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की

0

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को अपने शासकीय आवास पर तिरंगा फहरा कर अभियान का शुरूआत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान जन-जन तक पहुंचकर बना राष्ट्रभक्ति का महाअभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है। 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें। 

साथ ही साथ ही आम जनमानस से भी अपील की कि सभी अपने घर पर देश की शान तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर अवश्य साझा करें।

बेटे को जेल से छुड़ाने के लिए 90 साल की मां बनी वकील, कोर्ट में खुद लड़ेगी केस

बीजिंग: मां के प्यार और दृढ़ संकल्प की एक मिसाल चीन से सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां 90 साल की एक बुजुर्ग मां अपने जेल में बंद बेटे को न्याय दिलाने के लिए खुद वकील बन गई है। इस उम्र में उन्होंने कानून की जटिल पढ़ाई पूरी की और अब वह अपने 57 वर्षीय बेटे के लिए कोर्ट में जिरह करने को तैयार हैं।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला 57 वर्षीय लिन से जुड़ा है, जिन्हें अप्रैल 2023 में एक अमीर बिजनेसमैन हुआंग को ब्लैकमेल कर करीब 142 करोड़ रुपए (12.3 मिलियन युआन) की उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बिजनेसमैन हुआंग का नाम 2009 में 800 करोड़ युआन की संपत्ति के साथ चीन के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, लिन और हुआंग गैस प्रोडक्शन के कारोबार में पार्टनर थे। आरोप है कि हुआंग अक्सर लिन को समय पर भुगतान नहीं करते थे, जिसके कारण लिन की गैस प्रोडक्शन फैक्ट्री पर ताला लग गया और वह आर्थिक रूप से बर्बाद हो गए।

कहा जा रहा है कि अपने बिजनेस के ठप होने से नाराज होकर लिन ने 2014 से 2017 के बीच अपने पूर्व पार्टनर हुआंग की कंपनी की वित्तीय अनियमितताओं को सार्वजनिक करने की धमकी दी। इस धमकी के दम पर उन्होंने हुआंग को 142 करोड़ रुपए देने के लिए मजबूर किया। इसके कई साल बाद, 2023 में बिजनेसमैन हुआंग ने पुलिस में लिन के खिलाफ उगाही की शिकायत दर्ज करा दी, जिसके बाद लिन को गिरफ्तार कर लिया गया।

बेटे को सलाखों के पीछे देख 90 वर्षीय मां ने हार नहीं मानी। उन्होंने न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए खुद कानून की किताबें थाम लीं और इस उम्र में वकील बनकर एक मिसाल कायम की है। अब वह अदालत में अपने बेटे के पक्ष में दलीलें पेश करेंगी। इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है और मां के इस अदम्य साहस की जमकर सराहना हो रही है।

सैमसंग ने नए डिज़ाइन और एआई फीचर्स वाले जबरदस्त साउंडबार किए लॉन्च, चेक करें कीमत और बाकी डिटेल्स

Samsung 2025 Q-Series Soundbar Lineup: साउथ कोरियन इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता, सैमसंग ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी 2025 क्यू-सीरीज़ साउंडबार लाइनअप के तहत दो साउंडबार लॉन्च किए हैं। जिनमें ‘HW-Q990F’ और कन्वर्टिबल ‘HW-QA700F’ मॉडल शामिल हैं। ये दोनों ही मॉडल वर्तमान में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ये यूजर्स को एक बेहतरीन ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। आइये सैमसंग के नए साउंडबार्स कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं-

सैमसंग के नए ‘HW-Q990F’ और ‘HW-QA700F’ साउंडबार बेहतर सिनेमाई दृश्य अनुभव के लिए ब्रांड के अपने AI साउंड इंजन द्वारा संचालित हैं, जबकि डायनामिक बेस कंट्रोल और एक्टिव वॉयस एम्पलीफायर प्रो कम आवृत्ति आउटपुट को बेहतर बनाते हैं और संवादों को शार्प बनाते हैं। इसके अतिरिक्त, Q-सिम्फनी प्रो साउंडबार को सैमसंग के इकोसिस्टम में सहजता से एकीकृत करने में मदद करता है और वायरलेस डॉल्बी एटमॉस (3D साउंड), स्मार्टथिंग्स, एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट, एयरप्ले और रून रेडी जैसे फीचर्स नवीनतम साउंडबार को और अधिक क्षमताएं प्रदान करते हैं।

डिज़ाइन की बात करें तो, मिनिमलिस्ट-स्टाइल कन्वर्टिबल फिट डिज़ाइन और इंटीग्रेटेड गायरो सेंसर साउंडबार को अपने साउंड प्रोफाइल को एडजस्ट करने और अपने आस-पास के वातावरण और जगह के आधार पर सर्वश्रेष्ठ ऑडियो आउटपुट देने में मदद करते हैं। इसके अलावा, कॉम्पैक्ट 6.5 इंच का वायरलेस सबवूफर, जो पिछले मॉडलों की तुलना में अब 58% छोटा है, कमरे में गूंजने वाला और बोल्ड बेस भी प्रदान करता है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो ‘HW-Q990F’ और ‘HW-QA700F’ दोनों साउंडबार को Samsung.com, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स के ज़रिए खरीदा जा सकता है। सैमसंग के ‘HW-Q990F’ साउंडबार मॉडल की शुरुआती कीमत ₹14,990 है और यह ₹92,990 तक जाती है।

Maruti Suzuki: मारुति का नया अवतार, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक एडिशन पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक

0

नई दिल्ली। देश में मारुति का नया अवतार ​हुआ है। इस बार मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक एडिशन पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक के साथ बाजार में आई है। यह कार अल्फा प्लस वेरिएंट पर आधारित है, जिसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक में 1.5 लीटर सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड पावरट्रेन है, जिसे ‘इंटेलिजेंट हाइब्रिड सिस्टम’ कहा जाता है और इसे ई-सीवीटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कुल मिलाकर, ये पावरट्रेन 114 बीएचपी का आउटपुट देता है जहां इंजन 91 बीएचपी और 122 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, वहीं मोटर 79 बीएचपी की पावर और 141 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। मारुति का दावा है कि ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन की इंजन कैपेसिटी 27.97 किमी/लीटर है। नए ब्लैक थीम की वजह से इसका लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लगता है। ये एडिशन नेक्सा के 10 साल पूरे होने पर पेश किया गया है। मारुति सुजुकी के नेक्सा रिटेल चैनल के 10 साल पूरे होने पर इस कार को पेश किया गया है। नेक्सा की मेन एसयूवी होने के कारण, ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक एडिशन को प्रीमियम स्टाइलिंग पर बनाया गया है। मारुति सुजुकी कंपनी ने बताया कि ‘ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लाक’ वेरिएंट उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो हर ड्राइव में स्टाइल चाहते हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव अधिकारी, पार्थो बनर्जी ने कहा, ये लिमिटेड वेरिएंट न केवल एक्सट्रऑडिनरी डिस्प्ले करती है। ग्रैंड विटारा को लोगों ने काफी पसंद किया है। इसलिए इसने केवल 32 महीनों में 300,000 बिक्री का माइलस्टोन हासिल कर लिया है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फैंटम ब्लैक एडिशन में मिड-साइज़ एसयूवी का Original डिज़ाइन intact रखा गया है, ज​बकि इस कार में कुछ खास कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें बिल्कुल नया मैट ब्लैक एक्सटीरियर पेंट फिनिश, स्टैंडर्ड ग्रैंड विटारा जैसा ऑल-ब्लैक इंटीरियर, फॉक्स लेदर अपहोल्स्ट्री और शैंपेन गोल्ड एक्सेंट लगाये गये हैं। इस कार के Featuresकी बात करें तो, नए एडिशन में स्टैंडर्ड मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा अल्फा प्लस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाले ही Features दिए गए हैं। इसमें फॉक्स लेदर वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीटों के साथ पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है। केबिन में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला 9 इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्लेरियन साउंड सिस्टम भी लगया गया है।

सुरक्षा के लिए इस कार में 360 व्यू कैमरा और हेड-अप डिस्प्ले HUD लगया गया है। इस कार में सुजुकी कनेक्ट रिमोट एक्सेस भी दिया जाता है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम , इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम , हिल होल्ड कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर, रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंट सीट बेल्ट दिया जाता है।