Home Blog Page 14

ऑस्ट्रेलिया भले नहीं जीत पायी वनडे सीरीज, पर साउथ अफ्रीका को दी अब तक की सबसे शर्मनाक हार

0

AUS vs SA 3rd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का धमाकेदार तरीके से अंत किया है। मेजबान ने भले ही सीरीज को 2-1 से गंवा दी है, लेकिन उसने साउथ अफ्रीका को वनडे की सबसे बड़ी हार दी है। मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले गए आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 276 रनों से हराया है। इससे पहले भारत के नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड था। भारत ने 2023 में कोलकाता में अफ्रीकी टीम को 243 रनों से हराया था।

तीसरे वनडे की बात करें तो मिशेल मार्श की अगुवाई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इसके बाद मेजबान टीम के बल्लेबाज साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। ट्रेविस हेड ने 103 गेंदों में 142 रन और कप्तान मार्श ने 106 गेंदों में 100 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद कैमरन ग्रीन 55 गेंदों में 118 रन और एलेक्स केरी 37 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस दौरान केशव महाराज को छोड़कर सभी अफ्रीकी गेंदबाजों की पिटाई। महराज और सेनुरन मुथुसामी को एक-एक विकेट मिले। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में दो विकेट खोकर 431 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को 432 रनों का लक्ष्य मिला।

हालांकि, दूसरी पारी में विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। मेहमान टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 49 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में कूपर कोनोली ने अकेले ही साउथ अफ्रीका की आधी टीम को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 6 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट झटके। जेवियर बार्टलेट और सीन एबॉट को दो-दो विकेट मिले। वहीं, एडम ज़म्पा ने एक विकेट अपने नाम किया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने 276 रनों से अफ्रीकी टीम को शिकस्त देकर अपनी लाज बचा ली है, क्योंकि इस मैच में हार टीम के लिए क्लीन स्वीप होती।

बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने निकाली बंपर भर्ती 1 सितंबर से करें आवेदन

पटना। बिहार राज्य ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये इन दिनों प्रदेश में सरकार बंपर सरकारी नौकरी दे रही है। जी हां इन दिनों बिहार राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने स्टेट हेल्थ सोसाइटी के जरिये लैब टेक्नीशियन के 1068 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदक 1 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं। इन जॉब में आवेदन करने के लिये आवेदक को इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक 1 सितंबर से सुबह 10 बजे से ​15 सितंबर शाम 6 बजे तक इसकी वेबसाइट shs.bihar.gov.in में जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर कर आवेदन करना होगा।

इस जॉब के​ लिये कुल 1068 पदों में भर्ती ​की जायेगी। इसके लिये शैक्षिक योग्यता इस तरह से होगी। सीनियर लैब टेक्नीशियन पद के लिए उम्मीदवार के पास एमएससी (मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री आदि) या फिर बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, लाइफ साइंस आदि) के साथ डीएमएलटी होना जरूरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास टीबी लैब टेस्ट से संबंधित जीनोटाइपिक या फेनोटाइपिक परीक्षण में 2 से 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी इसकी वेबसाइट shs.bihar.gov.in में जाकर आयु सीम और अन्य जरुरी जानकारी देख सकतें है। 1 सितंबर से इसकी साइट ऑनलाइन आवेदन के लिये खोल दी जायेगी। तब आप इस जॉब के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं।

Mission Gaganyaan : गगनयान मिशन तैयारी के तहत इसरो ने किया पहला सफल एयर ड्रॉप टेस्ट, सेना ने भी की मदद

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान(ISRO) ने गगनयान मिशन (Mission Gaganyaan)की तैयारी तेज कर दी है। इसरो ने रविवार को पैराशूट आधारित डीसेलेरेशन सिस्टम का प्रदर्शन किया। इसके तहत एयर ड्रॉप सिस्टम (Air Drop Testका सफल परीक्षण किया गया। इसमें सशस्त्र बलों ने भी इसरो (ISRO) की मदद की। इसरो (ISRO) ने एक्स पर लिखा कि गगनयान मिशन (Gaganyaan missions) के लिए पैराशूट आधारित डीसेलेशन सिस्टम के संपूर्ण प्रदर्शन के लिए पहला एकीकृत एयर ड्रॉप टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा किया। यह परीक्षण इसरो (ISRO), भारतीय वायु सेना (Indian Air Force), डीआरडीओ ( DRDO), भारतीय नौसेना (Indian Navy) और भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) का संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।

गगनयान देश का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है जिसके तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष की सैर कराई जाएगी। यान को इसी साल लॉन्च करने की योजना है। पहले मानव रहित परीक्षण उड़ान होगी, जिसमें एक व्योममित्र रोबोट भेजा जाएगा। गगनयान मिशन (Gaganyaan missions) तीन दिवसीय है। मिशन के लिए 400 किलोमीटर की पृथ्वी की निचली कक्षा पर मानव को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा और फिर सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा।

एसएमपीएस का काम पूरा

हाल ही में इसरो (ISRO) ने गगनयान मिशन के लिए सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम (SMPS) का काम सफलतापूर्वक पूरा किया था।हॉट परीक्षण के दौरान प्रोपल्शन सिस्टम का प्रदर्शन पूर्वानुमानों के अनुसार सामान्य रहा। इसरो के मुताबिक, गगनयान के सर्विस मॉड्यूल में एक खास सिस्टम लगाया गया है जो दो तरह के ईंधन से चलता है। यह सिस्टम उस हिस्से को मदद करता है जो इंसानों को लेकर अंतरिक्ष में जाएगा। इसका काम रॉकेट को सही कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाना, उड़ान के दौरान दिशा को नियंत्रित करना, जरूरत पड़ने पर रॉकेट की गति को धीमा करना और अगर कोई गड़बड़ी हो जाए तो मिशन को बीच में रोककर अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापस लाना है।

गगनयान और भविष्य की योजनाएं

इसरो (ISRO) की आगामी योजनाओं का खाका भी सामने आया। साल के अंत तक गगनयान-1 मिशन (Gaganyaan -1 missions) लॉन्च होगा, जिसमें मानव-रोबोट ‘व्योममित्रा’ अंतरिक्ष की यात्रा करेगा। 2027 में भारत अपनी पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान करेगा। इसके बाद 2028 में चंद्रयान-चार, शुक्र मिशन और 2035 तक “भारत अंतरिक्ष स्टेशन” की स्थापना की योजना है। मंत्री ने कहा कि 2040 तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को चंद्रमा पर भेजने का लक्ष्य रखा गया है।

सुरक्षा घेरा तोड़ राहुल गांधी को युवक ने चूमा, एसपीजी ने जड़ा थप्पड़

पटना। नेता हो या अभिनेता उनके फैन हमेंशा उनके दीवाने होते है। रविवार को भी एक ऐसा ही नाजारा देखने को मिला, जब वोटर अधिकार यात्रा की रैली के दौरान एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ राहुल को चूम लिया। वह राहुल गांधी को चूम कर जैसे ही जाने लगा सुरक्षा घेरा में तैनात एसपीजी के जवान ने युवक को पकड़ लिया और थप्पड़ मार कर वहां से भगा दिया। इस घटना क्रम का ​वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे है। यह यात्रा पिछले आठ दिनों से चल रही है। रविवार को यह यात्रा पूर्णिया में थी। यात्रा की शुरुआत में राहुल गांधी ने पहले दो ​किलोमीटर तक बाइक चलाई। इस दौरान उनके पीछे बिहार के क्रांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। वहीं दूसरी मोटर साइकिल पर तेजस्वी यादव अपने सुरक्षा कर्मी के साथ बैठे थे। यात्रा को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी पूर्णिया से जब अररिया की तरफ जा रहे थे तब जलालगढ़ के पास एक ढाबे पर रूक की चाय भी पी और 20 मिनट तक कार्यकताओं से बात चीत भी की।

यहां से राहुल गांधी यात्रा को शुरू करते हुए आगे बढ़े तो एक युवक सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए राहुल गांधी के पास आ गया और उनके गालो पर चूमा ले लिया। यह देख सुरक्षा कर्मी तुरंत हरकत में युवक को पकड़ कर थप्पड़ जड़ दिया और धक्का देकर वहां से भगा दिया। यह घटना क्रम राहुल गांधी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक मानी जा रही है। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग तरह तरह इस कमेंट कर रहे है। हजारों की संख्या में इस वीडियों को अभी तक लोग शेयर कर चुके है।

भारत की ‘ब्लू इकोनॉमी’ के लिए आधुनिक दिशा में ऐतिहासिक बिलों को दी गई मंजूरी : सर्बानंद सोनोवाल

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को कहा कि संसद ने हाल ही में संपन्न मानसून सत्र में पांच प्रमुख बिल पारित किए हैं, जो औपनिवेशिक काल के समुद्री कानूनों में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे, ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देंगे, व्यापार दक्षता बढ़ाएंगे और वैश्विक मानकों के अनुरूप होंगे।

ये पांच नए बिल, ‘बिल्स ऑफ लैडिंग, 2025’, ‘समुद्री माल ढुलाई विधेयक, 2025’, ‘व्यापारिक पोत परिवहन विधेयक, 2025’, ‘तटीय नौवहन विधेयक, 2025’ और भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025 हैं।

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत की समुद्री यात्रा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण! पहली बार, संसद के एक ही सत्र में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के 5 ऐतिहासिक विधेयक पारित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, हम औपनिवेशिक काल के कानूनों को त्याग रहे हैं और अपनी ब्लू इकोनॉमी के लिए एक आधुनिक मार्ग तैयार कर रहे हैं।”

बिल ऑफ लैडिंग, 2025 विवादों को कम करने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए कानूनी दस्तावेजों को सरल बनाने पर केंद्रित है।

वहीं, समुद्री माल ढुलाई विधेयक, 2025, 1925 के अधिनियम का स्थान लेगा, जिसमें मुकदमेबाजी को कम करने और मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए हेग-विस्बी नियमों को अपनाया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि यह समुद्री मार्गों के माध्यम से भारत-यूके (सीईटीए) व्यापार समझौतों के कार्यान्वयन में सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि तटीय नौवहन विधेयक, 2025 , तटीय नौवहन के लिए एक समर्पित कानून है, जिसका लक्ष्य भारत के 6 प्रतिशत मॉडल शेयर को पुनर्जीवित करना, लॉजिस्टिक्स लागत में सालाना लगभग 10,000 करोड़ रुपए की बचत करना और प्रदूषण तथा सड़क भीड़भाड़ को कम करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सागरमाला विजन 11,000 किलोमीटर से अधिक तटीय क्षेत्र को ग्रीनर ट्रांसपोर्ट और कम्युनिटी डेवलपमेंट के लिए खोल रहा है।व्यापारिक पोत परिवहन विधेयक, 2025, 1958 के एक पुराने अधिनियम में संशोधन करता है, जिससे वैश्विक सम्मेलनों के अनुरूप सुरक्षित और सस्टेनेबल शिपिंग सुनिश्चित होती है।

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि यह विधेयक नाविक कल्याण, जहाज सुरक्षा और समुद्री पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित है। यह मलबे को शीघ्र हटाने और बचाव कार्यों को सक्षम बनाता है।

भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025, 1908 के एक पुराने कानून का स्थान लेता है, बेहतर राष्ट्रीय नियोजन के लिए एक समुद्री राज्य विकास परिषद का गठन करता है, छोटे बंदरगाहों के प्रबंधन के लिए राज्य समुद्री बोर्डों को अधिक शक्ति प्रदान करता है और राज्य स्तर पर विवादों को सुलझाने का एक तरीका स्थापित करता है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि नया विधेयक डिजिटल इंटीग्रेशन के साथ इकोलॉजिकल सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, पारदर्शिता को बढ़ावा देगा और व्यापार क्षमता के साथ-साथ निवेश को बढ़ावा देगा।

Hero Glamour X 125 : हीरो मोटोकॉर्प ने कम कीमत में लॉन्च की स्पोर्टी बाइक , जानिए स्टाइल और खासियतें

Hero Glamour X 125 : हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में 2025 मॉडल हीरो ग्लैमर एक्स 125 को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने बाइक को कई प्रीमियम फीचर्स (Premium Features) के साथ पेश किया है, जिनमें सबसे खास है क्रूज कंट्रोल, जो अब तक केवल महंगी बाइक्स में ही मिलता था। इसमें 60 से ज्यादा फीचर्स, 7 सेगमेंट बेस्ट और 4 सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत
कीमत की बात करें तो नई हीरो ग्लैमर एक्स 125 की कीमत ड्रम वेरिएंट के लिए एक्स-शोरूम 90,000 रुपये रखी गई है, वहीं डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 1 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।
पढ़ें :- 2025 Lexus NX 350h : 2025 लेक्सस NX 350h भारत में लॉन्च , जानें कीमत और डिलीवरी

टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी
इस बाइक में एडवांस LCD स्पीडोमीटर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। इससे राइडर कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन देख पाएगा। साथ ही इसमें नेविगेशन सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे लंबी दूरी की यात्रा आसान हो जाएगी।

क्रूज कंट्रोल फीचर
हीरो ग्लैमर एक्स 125 का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका क्रूज कंट्रोल फीचर, जो आमतौर पर केवल प्रीमियम मोटरसाइकिलों में मिलता है, जैसे KTM 390 Duke और TVS Apache RTR 310। इसके अलावा इसमें राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और तीन राइडिंग मोड (Eco, Road, Power) भी दिए गए हैं, जो राइडिंग के अनुभव को बेहतर बनाते हैं।

एडवांस फीचर्स
बाइक में एडवांस फीचर्स के तौर पर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला अडैप्टिव LCD डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और फुल-LED लाइटिंग शामिल है।

एशिया कप हॉकी 2025: हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय टीम घोषित, 29 अगस्त से राजगीर में टूर्नामेंट

0

हॉकी इंडिया ने 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक बिहार के राजगीर में होने वाले पुरुष हॉकी एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में चुनी गई इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है। 

मजबूत रक्षा और आक्रामक रणनीति

गोलकीपिंग की जिम्मेदारी कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा संभालेंगे। रक्षात्मक पंक्ति में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के साथ अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह शामिल हैं। मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह मजबूती प्रदान करेंगे। आक्रमण की कमान मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह के हाथों में होगी। नीलम संजीव जेस और सेल्वम कार्थी को वैकल्पिक खिलाड़ी चुना गया है।

कोच फुल्टन का भरोसा, एकजुटता पर जोर

टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “हमने एक अनुभवी टीम चुनी है, जो दबाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। एशिया कप हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन दांव पर है। हमारा लक्ष्य मजबूत प्रतिस्पर्धा के साथ अपने उद्देश्य को हासिल करना है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं टीम के संतुलन और गुणवत्ता से बहुत खुश हूं। हमारे पास हर पंक्ति में अग्रणी खिलाड़ी हैं। डिफेंस हो, मिडफील्ड हो या फिर अटैक, हमारी सामूहिक शक्ति मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करती है। टीम की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

पूल ए में भारत, पहला मुकाबला चीन के खिलाफ

भारत को पूल ए में जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगी, इसके बाद 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाकिस्तान से भिड़ेगी। 

टीम 

गोलकीपर: कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा डिफेंडर: सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह 
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद 
फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह 
वैकल्पिक खिलाड़ी: नीलम संजीव जेस, सेल्वम कार्थी

उल्लेखनीय है कि एशिया कप में भारत का प्रदर्शन विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफिकेशन के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा, और प्रशंसकों को इस संतुलित टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

शाहजहांपुर के जलालाबाद का बदला नाम, अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से होगी पहचान, जितिन प्रसाद ने गृह मंत्री का जताया अभार

लखनऊ। शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदल दिया गया है। अब जलालाबाद को परशुरामपुरी के नाम से जाना जाएगा। इसको लेकर गृह मंत्रालय की तरफ से पत्र जारी किया गया है। वहीं, पीलीभीत के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने इस पर गृहमंत्री अमित शाह का अभार जताया है।

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर स्थित जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर ‘परशुरामपुरी’ करने की अनुमति देने पर गृह मंत्री अमित शाह जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार, वंदन एवं अभिनंदन! आपके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आए इस निर्णय ने सम्पूर्ण सनातनी समाज को गर्व का क्षण प्रदान किया है। भगवान परशुराम जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! आपकी कृपा मात्र से ही इस पुनीत कार्य में निमित्त बन सका। आपकी कृपा दृष्टि संपूर्ण जगत पर बनी रहे।

बता दें कि, बीते दिनों प्रदेश सरकार ने जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन दे दिया था। प्रदेश के प्रमुख सचिव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव को पत्र भेजकर नाम परिवर्तन की स्वीकृति शीघ्र देने की अपेक्षा की थी। इस पर गृह मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है।

Spotify Custom Transition Feature : स्पॉटिफ़ाई ने कस्टम ट्रांज़िशन के साथ डीजे जैसी प्लेलिस्ट मिक्सिंग का किया परीक्षण , जानें नये फीचर की पावर

Spotify Custom Transition Feature : स्पॉटिफ़ाई ने अपने प्रीमियम सब्सक्राइबर के लिए एक नया फीचर कस्टम ट्रांज़िशन लॉन्च किया है, जो प्लेलिस्ट मिक्सिंग को और व्यक्तिगत बनाने की सुविधा देता है। बीटा में प्लेलिस्ट मिक्सिंग फ़ीचर में प्लेलिस्ट में गानों के ट्रांज़िशन पर ज़्यादा नियंत्रण मिलता है। इसके तहत यूजर्स किसी भी प्लेलिस्ट में जाकर “Mix” विकल्प पर टैप कर सकते हैं और ट्रैक्स के बीच fade, blend, rise जैसी ट्रांजिशन स्टाइल्स का चयन कर सकते हैं। नए फीचर में waveform और beat डेटा का उपयोग कर यह तय किया जा सकता है कि अगली ट्रांजिशन के लिए सबसे उपयुक्त जगह कौन-सी है। इसके अलावा, यूजर्स EQ, इफेक्ट और वॉल्यूम को भी कस्टमाइज कर सकते हैं।

यह सुविधा धीरे-धीरे प्रीमियम ग्राहकों के लिए शुरू की जा रही है, स्पॉटिफाई ने उपयोगकर्ताओं को नवीनतम संस्करण तक पहुंचने के लिए ऐप को अपडेट करने की सलाह दी है।

Spotify मिक्स: ऑटो और मैनुअल मोड
मिक्स टूल संक्रमणों को प्रबंधित करने के दो तरीके प्रदान करता है:

ऑटो मोड: Spotify सुचारू प्लेबैक के लिए स्वचालित रूप से निर्बाध संक्रमण लागू करता है।

मैनुअल मोड: उन्नत उपयोगकर्ता वॉल्यूम, EQ और प्रभाव वक्र को समायोजित कर सकते हैं, जिसमें सटीक संक्रमण बिंदुओं की पहचान करने के लिए तरंग और बीट डेटा प्रदर्शित किया जाता है।
प्रत्येक गीत को उसकी अपनी संक्रमण शैली दी जा सकती है। ऐप बीपीएम (बीट्स प्रति मिनट) और मुख्य जानकारी भी प्रदर्शित करता है, जिससे ट्रैक्स को प्रभावी ढंग से मिलाना आसान हो जाता है।

इस नए फीचर के साथ यूजर्स स्टिकर्स, लेबल और कवर आर्ट जोड़कर अपनी मिक्स्ड DJ प्लेलिस्ट को और व्यक्तिगत बना सकते हैं। हालांकि, यह फीचर फिलहाल APAC क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है। Spotify ने कहा कि यह फीचर यूजर्स को उनके लिसनिंग अनुभव पर अधिक नियंत्रण देने के प्रयास का हिस्सा है। इससे पहले कंपनी ने प्लेलिस्ट एडिटिंग, जेनर कस्टमाइजेशन, ट्रैक snooze और AI DJ से बातचीत जैसे विकल्प पेश किए थे।

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, ऊंची आवाज में अपशब्द भी बोले; आरोपी गिरफ्तार

0

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की घटना सामने आई है। यह मामला मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। वहीं, पार्टी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि एक युवक कागज लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था। उसने ऊंची आवाज में अपशब्द बोले और अचानक मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी की उम्र करीब 35 साल है। बताया जा रहा है कि उसने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज सौंपे और फिर कथित तौर पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।