Homeदेशदिल्ली CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, ऊंची आवाज में...

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, ऊंची आवाज में अपशब्द भी बोले; आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की घटना सामने आई है। यह मामला मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। वहीं, पार्टी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि एक युवक कागज लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था। उसने ऊंची आवाज में अपशब्द बोले और अचानक मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी की उम्र करीब 35 साल है। बताया जा रहा है कि उसने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज सौंपे और फिर कथित तौर पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments