HomeTrending Storyविजयादशमी पर हिंदुओं में जागा शौर्य! देशभर में 150 जगहों पर हुआ...

विजयादशमी पर हिंदुओं में जागा शौर्य! देशभर में 150 जगहों पर हुआ सामूहिक शस्त्रपूजन, लखनऊ में गूंजा जयघोष

हिंदुओं के मन में शौर्य की भावना को पुनः जागृत करने हेतु हिंदू जनजागृति समिति की ओर से विजयादशमी के अवसर पर देशभर में 

150 से अधिक स्थानों पर ‘सामूहिक शस्त्रपूजन’!

BP NEWS BHARAT, 

लखनऊ – विजयादशमी का दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। विजयादशमी के दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी, तो प्रभु श्रीरामचंद्र ने रावण का वध कर अधर्म का अंत किया था। इसी दिन पांडवों ने अपना अज्ञातवास समाप्त कर पुनः शस्त्र धारण किए थे। इसी उद्देश्य से हिंदुओं के मन में शौर्य की भावना को पुनः जागृत करने हेतु हिंदू जनजागृति समिति की ओर से देशभर में 150 से अधिक स्थानों पर ‘सामूहिक शस्त्रपूजन’ का आयोजन किया गया।

लखनऊ जिले में श्री गणेश मंदीर, सैनिक नगर, लखनऊ यहा पर यह पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री गजेन्द्र जोशी, श्री नरेंद्र प्रताप सिंह, श्री संजय तिवारी, श्री विजय चौहान, श्री अभिनव राय, श्रीमती दीपा श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

लखनऊ के साथ वाराणसी और गाजीपुर मे यह कार्यक्रम सम्पन्न हुवा इसमें सर्वप्रथम शस्त्रपूजन के उद्देश्य एवं महत्त्व की जानकारी दी गई। इसके उपरांत शस्त्रपूजन विधि संपन्न की गई तथा माँ दुर्गा की आरती की गई। ‘श्री दुर्गादेव्यै नमः’ इस सामूहिक नामजप के उपरांत ‘हिंदू राष्ट्र की प्रतिज्ञा’ ली गई। इस अवसर पर माँ दुर्गा के चरणों में प्रार्थना की गई, ‘‘इस शस्त्रपूजन के माध्यम से हम सभी के भीतर शौर्य जागृत हो तथा हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए समर्पित होने की प्रेरणा प्राप्त हो।’’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments