AAP ने तेज किया ‘महाघोटाला अभियान’,
एडवोकेट पुनीत छाबड़ा को दो वार्डों की बड़ी जिम्मेदारी
सब-हेडलाइन: वार्ड नंबर 17 और 35 के लिए बनाए गए ऑब्जर्वर, वार्ड स्तर पर संगठन को करेंगे मजबूत
BP NEWS BHARAT,
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ ने अपने बहुचर्चित ‘महाघोटाला अभियान’ को लेकर संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने यूथ विंग के कार्यकारी अध्यक्ष *एडवोकेट पुनीत छाबड़ा* को वार्ड नंबर 17 और 35 के लिए अभियान का *ऑब्जर्वर* नियुक्त किया है।

पार्टी की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह नियुक्ति 16 अक्टूबर 2026 को की गई है। यह कदम पार्टी के अभियान को जमीनी स्तर पर और धारदार बनाने तथा वार्ड स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में उठाया गया है।
नई जिम्मेदारी के तहत एडवोकेट पुनीत छाबड़ा अपने दोनों निर्धारित वार्डों में अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों की सीधी निगरानी करेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों और ‘महाघोटाला अभियान’ के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।
बताते चलें कि एडवोकेट पुनीत छाबड़ा चंडीगढ़ में पार्टी के सक्रिय युवा चेहरों में से एक हैं और लगातार संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभा रहे हैं।



