Homeराज्यउत्तर प्रदेशआगरा में हत्या: पुलिसकर्मी की पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या,...

आगरा में हत्या: पुलिसकर्मी की पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, ससुर के खिलाफ आरोप पत्र, पति व ससुरालियों को कोर्ट का समन

आगरा में एक सनसनीखेज मामले में मथुरा निवासी धर्मवीर सिंह की बेटी प्रियंका की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के ससुर रघुवीर सिंह के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। वहीं, वादी की आपत्ति पर अतिरिक्त जिला जज (एडीजे-14) ने प्रियंका के पुलिसकर्मी पति पन्ना लाल उर्फ गौरव, सास राजन देवी, भाभी धर्मवती, और ननद सोनिया व सुलेखा को मुकदमे के विचारण के लिए तलब करने का आदेश दिया है।

धर्मवीर सिंह ने थाना किरावली में तहरीर देकर बताया कि उनकी दो बेटियों, प्रियंका और संगीता, की शादी 9 मार्च 2015 को मलिकपुर निवासी पन्ना लाल उर्फ गौरव और उसके भाई सौरभ के साथ हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही छोटी बेटी संगीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सौरभ ने दूसरी शादी की, लेकिन कुछ समय बाद उसकी भी मृत्यु हो गई। प्रियंका ने सिलाई-कढ़ाई कर पति पन्ना लाल को कोचिंग दिलाई, जिसके बाद 2018 में उनकी पुलिस में नौकरी लग गई। हालांकि, पन्ना लाल ने पुलिस विभाग में खुद को अविवाहित दिखाया। बाद में प्रियंका को पता चला कि उसके पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं।

27 जून 2023 को प्रियंका ने अवैध संबंधों का विरोध किया। आरोप है कि खाना बनाते समय ससुर रघुवीर सिंह, पति पन्ना लाल, सास राजन देवी, भाभी धर्मवती, और ननद सोनिया व सुलेखा ने मिलकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसकी गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन विवेचक ने केवल ससुर रघुवीर सिंह के खिलाफ ही आरोप पत्र दाखिल किया। वादी ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 319 के तहत प्रार्थना पत्र देकर अन्य आरोपियों को भी शामिल करने की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब सभी आरोपियों को मुकदमे के लिए तलब किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments