bbPress 2.6.19 is a security and maintenance release. Everyone running bbPress should update.
This release applies inherited forum passwords to REST API responses and BuddyPress activity, and strengthens access checks for restricted forum content across feeds, group forums, and other indirect views. It also tightens moderation and forum-role permissions, protects importer credentials and account handling, and improves escaping in profile and administration output.
There are maintenance fixes for BuddyPress group-forum associations and notifications, converter cleanup, imported database passwords, subscription emails, and reply positioning. The 2.6.19 upgrade notes cover integration details. bbPress still requires WordPress 6.0 or newer and PHP 7.2 or newer. The automatic database version 264 upgrade clears saved converter query SQL from older password upgrades.
These changes are also in the 2.7 development branch, which is now 2.7.0-alpha-4. Thank you to thewindghost, ngonhuy, and moltenbit for responsibly reporting issues fixed in this release, and to everyone who helped review and test the changes.
*यूपीआईटीएस 2026 में ₹6,500 करोड़ के 4,400 एमओयू, ₹15,500 करोड़ के संभावित कारोबार का बना नया रिकॉर्ड*
*पांच दिवसीय यूपीआईटीएस का 41,500 बी2बी बैठकों और 5.99 लाख फुटफॉल के साथ भव्य समापन*
*बी2बी बैठकों में 31%, एमओयू में 13% और संभावित कारोबार में 24% की बढ़ोतरी*
BP NEWS BHARAT,
*ग्रेटर नोएडा, 29 सितंबर।* उत्तर प्रदेश की कला, उद्यमिता, कौशल और कारोबारी सामर्थ्य को वैश्विक मंच प्रदान करने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 के चौथे संस्करण का मंगलवार को निवेश, कारोबार और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी के नए आयामों के साथ भव्य समापन हुआ। 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित पांच दिवसीय मेगा आयोजन ने उत्तर प्रदेश के उत्पादों, एमएसएमई, निर्यातकों, कारीगरों और उद्यमियों को देश-दुनिया के खरीदारों से सीधे जुड़ने का सशक्त मंच उपलब्ध कराया।
आयोजन के दौरान लगभग 680 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब ₹6,500 करोड़ मूल्य के 4,400 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अतिरिक्त, ट्रेड शो के दौरान प्राप्त कारोबारी पूछताछ के आधार पर लगभग ₹15,500 करोड़ के संभावित कारोबार का अनुमान है। ये आंकड़े प्रदेश में निवेश, निर्यात और कारोबारी गतिविधियों के बढ़ते विस्तार को प्रदर्शित करते हैं।
*41,500 बी2बी बैठकें, 5.99 लाख से अधिक विजिटर्स की मौजूदगी*
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस (एफआईईओ) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष यूपीआईटीएस में कुल 41,500 बी2बी बैठकें दर्ज की गईं। इनमें 13,500 बैठकें रिवर्स बायर-सेलर मीट (आरबीएसएम) क्षेत्र में हुईं, जबकि मुख्य प्रदर्शनी क्षेत्र में लगभग 28,000 कारोबारी संवाद दर्ज किए गए।
इन बैठकों के माध्यम से देश-विदेश से आए खरीदारों ने उत्तर प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं और निर्यातकों के साथ सीधे संवाद करते हुए कारोबारी साझेदारियों और संभावित ऑर्डरों की दिशा में कदम बढ़ाए। पांच दिनों में ट्रेड शो में कुल 5,98,693 विजिटर्स और बिजनेस बायर्स की उपस्थिति दर्ज की गई। इनमें 1,74,990 घरेलू बिजनेस बायर्स तथा 4,23,703 सामान्य विजिटर्स शामिल रहे।
*पिछले संस्करण से कारोबार के प्रमुख मानकों में उल्लेखनीय उछाल*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप आयोजित यूपीआईटीएस 2026 ने पिछले संस्करण की तुलना में कारोबार और भागीदारी के लगभग सभी प्रमुख मानकों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की।
वर्ष 2025 में दर्ज 31,650 बी2बी बैठकों की तुलना में इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 41,500 हो गई, जो 31.12 प्रतिशत की वृद्धि है। आरबीएसएम क्षेत्र में विदेशी खरीदारों के साथ बैठकों में 123.1 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई और यह संख्या 6,050 से बढ़कर 13,500 हो गई। मुख्य प्रदर्शनी क्षेत्र में भी बी2बी बैठकों में 9.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
हस्ताक्षरित एमओयू की संख्या 3,900 से बढ़कर 4,400 हो गई, जो 12.82 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं एमओयू के अनुमानित मूल्य में सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। यह ₹2,680 करोड़ (425 मिलियन डॉलर) से बढ़कर ₹6,500 करोड़ (680 मिलियन डॉलर) हो गया, जो 142.54 प्रतिशत की वृद्धि है। कारोबारी पूछताछ में भी 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और संभावित कारोबार का अनुमान ₹12,500 करोड़ से बढ़कर ₹15,500 करोड़ पहुंच गया।
*छह देशों की भागीदारी से अंतरराष्ट्रीय आयाम हुआ और व्यापक*
यूपीआईटीएस 2026 की अंतरराष्ट्रीय पहुंच भी पिछले संस्करणों की तुलना में कहीं अधिक व्यापक रही। पिछले संस्करण में रूस एकमात्र पार्टनर देश था, जबकि इस वर्ष रूस, ऑस्ट्रिया, जापान, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम सहित छह देशों ने पार्टनर कंट्री के रूप में भागीदारी की। विदेशी प्रतिनिधिमंडलों और खरीदारों ने प्रदेश के मैन्युफैक्चरिंग, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल और एग्री-फूड प्रोसेसिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष रुचि दिखाई। इससे उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को वैश्विक बाजार की आवश्यकताओं को समझने और संभावित साझेदारों के साथ सीधे संवाद का अवसर मिला।
*ओडीओसी ने दिखाई उत्तर प्रदेश की पाक विरासत की समृद्ध तस्वीर*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन कुज़ीन’ (ओडीओसी) पहल यूपीआईटीएस 2026 के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रही। प्रदेश के सभी 75 जिलों की विशिष्ट पाक परंपराओं और स्थानीय स्वाद को एक मंच पर प्रस्तुत करते हुए ओडीओसी ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को कारोबारी संभावनाओं से जोड़ा।
पांचों दिनों ओडीओसी हॉल में विशेष चहल-पहल रही। आगंतुकों और खरीदारों ने क्षेत्रीय व्यंजनों, पारंपरिक रेसिपी और स्थानीय खाद्य उद्यमों को नजदीक से जाना। सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी सहित अन्य प्रसिद्ध शेफ की मास्टर क्लासेज ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। पाक-कौशल, लाइव डेमॉस्ट्रेशन और मनोरंजन के इस संगम ने ओडीओसी को दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय बनाया।
ओडीओसी ने यह भी रेखांकित किया कि किसी जिले की पाक विरासत केवल सांस्कृतिक पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह फूड एंटरप्रेन्योरशिप, फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, हॉस्पिटैलिटी, पर्यटन, ब्रांडिंग और रिटेल जैसे क्षेत्रों में रोजगार एवं कारोबार की नई संभावनाओं का आधार बन सकती है।
*75 जिलों के उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का मंच*
यूपीआईटीएस में प्रदेश के 75 जिलों के पारंपरिक शिल्प, हथकरघा, पीतल उत्पाद, कालीन, चमड़ा उद्योग और विशिष्ट कृषि उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध हुआ। एमएसएमई, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को देश-विदेश से आए खरीदारों के साथ सीधे संवाद और संभावित ऑर्डर हासिल करने का अवसर मिला। इससे यूपीआईटीएस का स्वरूप महज प्रदर्शनी तक सीमित न रहकर व्यावसायिक संपर्क, बाजार विस्तार और वास्तविक कारोबारी अवसरों के सृजन के मंच के रूप में और मजबूत हुआ। नीति एवं उद्योग से जुड़े लगभग 20 नॉलेज सेशंस ने भी उद्यमियों को बदलते कारोबारी परिदृश्य, बाजार की संभावनाओं और नीतिगत विषयों पर विशेषज्ञ संवाद का अवसर दिया।
*कारोबार के साथ संस्कृति और परंपरा का भी संगम*
दिनभर कारोबार और निवेश के संवादों से गुलजार रहने वाला यूपीआईटीएस 2026 हर शाम उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के रंगों से भी सराबोर रहा। पांच दिवसीय आयोजन में शास्त्रीय, लोक, भक्ति और समकालीन प्रस्तुतियों की विविध श्रृंखला ने देश-विदेश से आए आगंतुकों को प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराया। लोक संगीत, कथक, मथुरा के लोकनृत्य, ढेठिया, राई और थारू जनजातीय नृत्य, पखावज एवं सितार वादन, सुगम संगीत, आल्हा गायन, भजन और सूफी संगीत के साथ सेलिब्रिटी कलाकारों और म्यूजिकल बैंड की प्रस्तुतियों ने आयोजन को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।
समापन दिवस पर ओम प्रकाश दुबे के भजन गायन, गोरखपुर के राकेश उपाध्याय के लोकगीत गायन और गाजियाबाद की सुश्री मिताली सैनी की कथक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद श्रीराम सांखला द्वारा कोरियोग्राफ किए गए ‘कलर्स ऑफ इंडिया’ ने पांच दिवसीय सांस्कृतिक यात्रा को यादगार समापन प्रदान किया।
*युवा सहभागिता ने बढ़ाई आयोजन की जीवंतता*
यूपीआईटीएस 2026 में छात्र और युवा भागीदारी भी आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही। युवाओं ने क्विज, मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन), माइम, कला एवं संस्कृति गतिविधियों, साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों और बैटल ऑफ बैंड्स में सक्रिय सहभागिता की। दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों की भागीदारी ने आयोजन में नई ऊर्जा का संचार किया। विद्यार्थियों को उद्योग, नवाचार, रचनात्मकता और व्यावहारिक कारोबारी परिवेश से परिचित होने का अवसर मिला।
*उत्तर प्रदेश की नई कारोबारी पहचान का वैश्विक मंच*
यूपीआईटीएस 2026 के चौथे संस्करण का समापन केवल आंकड़ों और फुटफॉल की उपलब्धियों के साथ नहीं हुआ, बल्कि इसने उत्तर प्रदेश की बदलती कारोबारी पहचान की व्यापक तस्वीर भी प्रस्तुत की। एक ही मंच पर सरकारी नीतियों, निवेश, उद्यमिता, निर्यात, अंतरराष्ट्रीय सोर्सिंग, तकनीक, परंपरागत शिल्प, खान-पान और संस्कृति का संगम देखने को मिला। 25 सितंबर से शुरू हुई पांच दिवसीय कारोबारी और सांस्कृतिक यात्रा 29 सितंबर को अपने समापन तक निरंतर गतिशील रही। ₹6,500 करोड़ के एमओयू, ₹15,500 करोड़ के संभावित कारोबार, 41,500 बी2बी बैठकों और करीब 5.99 लाख फुटफॉल के साथ यूपीआईटीएस 2026 ने उत्तर प्रदेश के उत्पादों और प्रतिभाओं को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त मंच के रूप में अपनी पहचान को और विस्तार दिया।
My name is Satyam Vishwakarma, though most people know me as Satya.
I come from a small village called Mahmadpur, near Fatehpur, the city of Doaba, in Uttar Pradesh, nestled between the sacred Ganga and Yamuna rivers. This is the place I’ve always called home.
I studied Electronics Engineering (Micro) at Government Polytechnic College in Fatehpur. Growing up and studying in a relatively small city, I never had a clear idea of where technology or the internet could take me.
Satyam Vishwakarma presenting his project during the first year of his diploma, 2018.
I didn’t discover WordPress with a big career plan. I was simply curious about technology and wanted to help the people around me.
Most of my classmates, including me, came from Hindi-medium schools or the UP Board. A lot of the technical material we found online was either difficult to understand or simply wasn’t written in the kind of simple English we were comfortable with.
At the same time, I was probably one of the more tech-savvy people around me. I loved trying new software, exploring new features, and figuring out how things worked. Whenever I discovered something interesting, I would share it with my WhatsApp groups and classmates.
I didn’t think of that as writing or teaching at the time.
I was simply sharing something I had discovered.
Eventually, I thought: why not put some of this information somewhere that more people could find it?
That small thought became the beginning of my writing career.
Before WordPress, there was Blogger
Some of my earliest opportunities to write online came through people I met on WhatsApp.
I became friends with Mohit Vyas and Arpit Nuwal through one of the technology-focused WhatsApp groups I was part of. They had built a website called TopJankari. It wasn’t running on WordPress. It was a custom-built, dynamic website with its own basic way of managing content, but it was still fairly simple compared with the content management systems I discovered later.
I started writing technology and tips-related content for TopJankari.
For me, this was exciting. I was taking the things I was already experimenting with and turning them into something that other people could actually read and use.
Around the same time, I started experimenting with Blogger.com and began publishing my own technology and tips-related content there.
I wasn’t thinking about becoming a professional writer.
I just enjoyed technology; I enjoyed explaining things, and I liked the idea that something I wrote could help another person solve a problem.
That was enough motivation to keep going.
Then WordPress entered the picture
While I was experimenting with blogging, my brother Shivam(now runs a WordPress design agency called Subhash Digital) built his first website with WordPress.
That caught my attention.
I was already curious about how websites worked, and seeing him build something with WordPress gave me an idea of what was possible. I wanted to try it myself.
Around the same time, my brother Kapil and I started learning WordPress together.
Neither of us really knew what we were doing.
We learned through YouTube videos, documentation, blog posts, and mostly through experimentation.
We would try something, break it, search for why it broke, fix it, and move on to the next thing.
My first WordPress project was EngineersGuru, a place where I could share content related to my Electronics Engineering (Micro) course.
I initially ran it as a subdomain, with the idea of making useful course-related tutorials and information easier for fellow students to understand.
We also started an Android-related blog and Jankari.xyz, a more general website where I could write about pretty much anything I found interesting.
In hindsight, those websites were my playground.
They were where I learned WordPress, writing, SEO, content creation, and the basics of running websites.
I wasn’t following a carefully designed career path. I was just building things because I wanted to see what I could do.
And that curiosity kept taking me somewhere new.
Learning by failing
As I continued blogging, I started learning about SEO, monetization, and affiliate marketing.
I experimented with different kinds of websites and eventually built more than ten blogs while I was still learning.
One of my projects eventually became EYNZone(formerly known as EYNWorld), where I started helping others learn WordPress and other skills and grow their own projects.
There were plenty of failures along the way.
I applied for Google AdSense more than twenty times before I finally stopped guessing and actually studied the guidelines carefully. Eventually, I got a brand-new domain approved with only two articles.
That experience stayed with me.
It taught me that rejection doesn’t necessarily mean you aren’t capable.
Sometimes you simply haven’t figured out the problem yet.
That became a recurring theme in my life.
Looking for a career, finding a community
Eventually, I started looking for a full-time job in mid 2022.
That was another learning experience, although not always a pleasant one.
I applied to more than 800 companies and went through around 2,000 job applications.
While I was struggling to find where I fit professionally, I was slowly finding a place for myself in WordPress.
I started learning not just about the software, but about the project behind it and the people who were building it.
And then I heard about WordCamp Bhopal.
The WordCamp I almost couldn’t attend
My first WordCamp was WordCamp Bhopal in 2023.
I wanted to go.
I had told people I would go.
There was just one problem: I didn’t have the money to actually make the trip happen.
So I asked for help in the Post Status Slack community.
I still think about what happened next.
People who had never met me in person decided to help. Alan, Jenni, and Corey Maass contributed financially. Michelle, Jeff, and others shared my request, and Ronald(from DLXPlugins) also helped after seeing it.
People I barely knew, or had never met at all, helped me get to an event that I otherwise couldn’t have attended.
I made it to Bhopal.
The journey itself was almost comical. I travelled at the last moment, ended up at the wrong location at night, and then had an entire hotel saga before things finally settled down.
But once I got there, none of that really mattered.
I met people I had previously known only through websites, Slack, and social media.
With Yashwarshan Rana (one of the organizers at WCBhopal 2023)WCBhopal 2023 group picture
And then something unexpected happened.
I wanted to go to another WordCamp.
Then another.
That first trip was followed by WordCamp Mumbai, WordCamp Udaipur, where I received a scholarship, and WordCamp Ahmedabad in 2023.
With Vishal Mukadam at WCMumbai2023With Aditya Sharma at WCAhemdabad2023With Hitanshu at WCUdaipur2023Group photo at WCMumbai 2023With Shoeb and Elicus team at WCAhmedabad 2023With Makarand Mane at a temple during WCAhmedabad 2023With Taco at WCAhmedabad 2023With Kuldeep, Kawaljeet, Divyang, and friends from StoreApps
Within a few months, WordPress had gone from something I used on my computer to something I experienced through people.
It had faces now.
Names.
Conversations.
Handshakes.
People asking how I was doing.
And I wanted to give something back.
I didn’t know how much I could contribute
I started with the Marketing team and gradually found my way into other parts of the project: Community, Meetups, Polyglots, Photos, Training, and Core.
In January 2024, I published a public contribution goal for myself.
I wanted to contribute 100 photos, translate thousands of strings, work on documentation and training, organize meetups, attend WordCamps, volunteer at events, and make meaningful contributions to marketing.
At the time, it was simply a list of things I wanted to try.
I didn’t know where it would lead.
Within that year, I contributed around 150 photos and translated, reviewed, or suggested around 1,400 strings. I also reviewed Training content, organized my first meetup for WordPress’s 21st birthday, graduated as a mentee in the WordPress Contributor Mentorship Program 2nd Cohort for Support and Polyglots, worked on marketing for releases and events, volunteered at multiple events, and eventually led Contributor Day tables.
Volunteering at WCNagpur 2024Group photo at WCBengaluru 2024With community friends at WCBengaluru 2024With Makarand and Malcure Security’s team at WCBengaluru 2024Volunteering at WCKerala 2024During table leading at WCdelhi 2024Team behind WCDelhi 2024 (organizers & volunteers)
I also became a Project Manager at do_action Bhopal after starting there as a Content and Social Media Manager.
With Yashwardhan at do_action Bhopal 2024At do_action Bhopal 2024Building a website with the team at do_action Bhopal 2024The website we built at do_action Bhopal 2024, along with my volunteer badge, lanyard, and token of appreciation.Group picture of do_action Bhopal 2024
I also volunteered at PHPCamp 2024, an Un(conference) inspired by the BarCamp format.
PHPCamp 2024 group photoPHPCamp 2024 core team
Other WordCamp Events I Attended in 2025–2026
Me with Vishal and Chetan during the Table Leads introduction at WCKolhapur 2025 Contributor DayWCKolhapur 2025 volunteersDuring the Table introduction at WCAsia 2025 – Contributor Day with EmmaWCAsia 2025: all the table leads on stageMarketing Table at WCAsia 2025Volunteers at WCAsia 2025 in ManilaIndia at WCAsia 2025Attendee during WCBhopal 2025WCKolhapur 2026 Organizers at WCBhopal 2025 stageWith Rohan from WPBakery at WCKolhapur 2026WCKolhapur 2026 OrganizerAnand is presenting a token of appreciation for the organizing efforts at WordCamp Kolhapur 2026.WCKolhapur 2026 organizers Media Partner at WCAsia 2026Me at WCAsia 2026 stageWith Takayuko from Contact Form 7 at Kinsta dinner
It lets people create and share customizable blockquotes in WordPress.
That project was particularly meaningful to me because writing and poetry have always been a part of who I am. Something that started with me writing technology tutorials for fellow engineering students had now come full circle into something I was building for writers, poets, and storytellers.
There was a period when I became so enthusiastic about contributing that I started trying to do everything.
Every team.
Every opportunity.
Every event.
Every possible contribution.
I was so focused on proving that I could contribute that I wasn’t paying enough attention to everything else in my life.
Eventually, I burned out.
I also learned that community work has its own challenges. Not every experience was positive, and there were moments when I felt overlooked, misunderstood, or discouraged.
Those experiences were difficult, but they also forced me to think about what I actually wanted from contribution.
I realized that I didn’t want to spend my time trying to prove that I belonged.
I wanted to contribute because I cared about the project and the people in it.
That changed how I look at contribution today.
I learned that I didn’t need to be everywhere, collect every badge, or chase the biggest contribution count to prove that I cared.
I needed to find a way of contributing that I could actually sustain.
I also realized I didn’t need to sacrifice my health, livelihood, or peace of mind to prove that I cared.
If you have one hour a week, contribute that hour.
If you have more time, great.
But contribution should be sustainable.
The support that I will never forget
One of the reasons I can talk about the difficult parts honestly is that the positive side of this community has been very real for me too.
People have supported me in ways they didn’t have to.
The help I received to attend my first WordCamp is one example.
Katie at Barn2 later sponsored a couple of my WordCamp trips through the company’s events budget. Makarand nominated me for the Yoast Care Fund, which I was fortunate enough to receive.
The WP Open Community Collective also supported me through a Contributor Day Lead Sponsorship sponsored by GoDaddy.
And there were people who helped in ways that weren’t financial at all.
People gave me their time.
They answered questions.
They recommended me.
They encouraged me when I was uncertain.
Those things can be easy to overlook when you are talking about contribution numbers, but for me, they are the real story.
Because behind every contribution is usually a person.
And behind my contributions are a lot of people who helped me get there.
What WordPress gave me
When I look back at the person who started writing technology tutorials for fellow engineering students, I don’t think he would have imagined any of this.
I didn’t have a conventional path into technology.
I didn’t study computer science.
I learned WordPress by building things, breaking things, and figuring them out.
And somehow, that was enough to get started.
WordPress helped me develop skills in technology, content, SEO, marketing, product building, and community.
It gave me opportunities to work with people around the world.
It took me to WordCamps that I once couldn’t afford to attend.
It helped me build open-source products.
But those aren’t the things I value most.
The biggest thing WordPress gave me was people.
That’s why the word ‘belonging’ feels more appropriate to me than ‘success.’
I came to WordPress to build websites.
Somewhere along the way, WordPress helped me build a community around me.
I am still figuring it out
I still don’t know exactly where WordPress will take me.
I want to keep building products.
I want to grow further in the marketing and product side of my career.
I want to explore more around partnerships and community.
And one day, I’d love to co-lead a WordPress release.
But I don’t want to chase these things just for a title or a badge.
I want to build things that are genuinely useful.
I want to become better at what I do.
I want to help people who are where I was a few years ago.
And I want to be the kind of person who, when someone remembers their first steps into WordPress, they can say: “Satya helped me get started.”
That would mean more to me than any badge.
Because that’s what happened to me.
People helped me get started.
People made space for me.
People encouraged me.
People believed I could contribute before I was completely sure myself.
So if someone reading this is just starting their WordPress journey, my advice is simple:
Start small. Ask questions. Find something you enjoy. Contribute consistently, but within your capacity.
You don’t need to have everything figured out before you begin.
I certainly didn’t.
I started writing because I wanted to make complicated things easier for my classmates.
I started blogging because I was curious about technology.
I started using WordPress because my brother showed me what was possible.
I kept learning because there was always something new to discover.
And eventually, I started contributing because I wanted to give something back.
But somewhere along the way, something else happened.
I found people.
I found opportunities.
I found a community.
And I found a place where I could keep learning, contributing, and becoming a little better than I was before.
I came to WordPress to build websites.
Somewhere along the way, WordPress helped me build a community around me.
And maybe that’s what this journey has really been about.
From blogging to belonging.
Blogging से Belonging तक: मेरी WordPress Journey
शुरुआत
मेरा नाम सत्यम विश्वकर्मा है, हालांकि ज़्यादातर लोग मुझे सत्या के नाम से जानते हैं।
मैं महमदपुर नाम के एक छोटे से गाँव से आता हूँ, जो उत्तर प्रदेश के फतेहपुर, दोआब के शहर, के पास है और गंगा और यमुना नदियों के बीच बसा है। यह जगह हमेशा से मुझे अपना घर लगी है।
मैंने फतेहपुर के Government Polytechnic College से Electronics Engineering (Micro) की पढ़ाई की। एक छोटे शहर में बड़े होते और पढ़ते हुए मुझे कभी ठीक से अंदाज़ा नहीं था कि technology या internet मुझे कहाँ तक ले जा सकते हैं।
मैं WordPress तक किसी बड़े career plan के साथ नहीं पहुँचा था। मैं बस technology को लेकर उत्सुक था और अपने आसपास के लोगों की मदद करना चाहता था।
मेरे ज़्यादातर classmates, मेरी तरह, Hindi-medium schools या UP Board से पढ़े हुए थे।
हमें इंटरनेट पर मिलने वाली बहुत-सी technical सामग्री या तो समझना मुश्किल होती थी या फिर वह उस तरह की आसान English में नहीं होती थी, जिसे हम सहजता से समझ सकें।
साथ ही, मैं शायद अपने आसपास के लोगों में technology को लेकर थोड़ा ज़्यादा curious था।
मुझे नया software आज़माना, नए features explore करना और यह समझना बहुत पसंद था कि चीज़ें कैसे काम करती हैं।
जब भी मुझे कुछ interesting मिलता, मैं उसे अपने WhatsApp groups और classmates के साथ share करता था।
उस समय मैंने इसे writing या teaching के तौर पर नहीं देखा था।
मैं बस वही share कर रहा था जो मैंने खुद discover किया था।
फिर एक दिन मन में आया:
क्यों न इस information को कहीं ऐसी जगह रखा जाए, जहाँ इसे और लोग भी ढूँढ सकें?
वही छोटी-सी सोच मेरी writing journey की शुरुआत बन गई।
WordPress से पहले Blogger था
Online लिखने के मेरे शुरुआती मौकों में से कुछ मुझे WhatsApp पर मिले लोगों की वजह से मिले।
मैं technology से जुड़े एक WhatsApp group के ज़रिए Mohit Vyas और Arpit Nawal से online मिला। उन्होंने TopJankari नाम की website बनाई थी।
वह WordPress पर नहीं चलती थी। वह एक custom-built, dynamic website थी, जिसमें content manage करने का अपना basic system था। बाद में मुझे जिन content management systems के बारे में पता चला, उनकी तुलना में वह काफी simple थी।
मैंने TopJankari के लिए technology और tips से जुड़ा content लिखना शुरू किया।
मेरे लिए यह बहुत exciting था।
जिन चीज़ों को मैं खुद आज़मा रहा था, उन्हें मैं अब इस तरह लिख रहा था कि कोई दूसरा भी उन्हें पढ़कर इस्तेमाल कर सके।
उसी दौरान मैंने Blogger.com के साथ भी experiment करना शुरू किया और वहाँ अपना technology और tips-related content publish करने लगा।
उस समय मैं professional writer बनने के बारे में नहीं सोच रहा था।
मुझे बस technology पसंद थी। मुझे चीज़ों को समझाना पसंद था। और मुझे यह विचार अच्छा लगता था कि मेरे द्वारा लिखी गई कोई चीज़ किसी दूसरे व्यक्ति की समस्या हल करने में मदद कर सकती है।
मेरे लिए इतना ही काफी था आगे बढ़ते रहने के लिए।
फिर WordPress मेरी कहानी में आया
जब मैं blogging के साथ experiment कर रहा था, मेरे भाई Shivam ने उस समय तक WordPress पर अपनी पहली website बना ली थी।
इसने मेरा ध्यान खींचा।
मैं पहले से ही websites के काम करने के तरीके को लेकर curious था।
उनको WordPress के साथ कुछ बनाते हुए देखकर मुझे पहली बार अंदाज़ा हुआ कि इसके साथ क्या-क्या बनाया जा सकता है।
मैं भी इसे आज़माना चाहता था।
उसी दौरान मेरे भाई Kapil और मैंने साथ मिलकर WordPress सीखना शुरू किया।
हम दोनों को वास्तव में कुछ खास पता नहीं था।
हमने YouTube videos, documentation, blog posts और सबसे ज़्यादा experimentation के ज़रिए सीखा।
हम कुछ try करते, उसे तोड़ देते, फिर search करते कि वह क्यों टूटा, उसे ठीक करते और फिर अगली चीज़ पर बढ़ जाते।
मेरा पहला WordPress project EngineersGuru था। वहाँ मैं अपनी Electronics Engineering (Micro) की पढ़ाई से जुड़ा content शेयर (publish) करता था।
शुरुआत में मैंने इसे एक subdomain के रूप में चलाया। मेरा उद्देश्य था कि मेरे fellow students के लिए course से जुड़ी tutorials और useful information को समझना थोड़ा आसान हो सके।
हमने एक Android-related blog भी शुरू किया और Jankari.xyz भी, जो एक ऐसी general website थी जहाँ मैं लगभग किसी भी ऐसी चीज़ के बारे में लिख सकता था जो मुझे interesting लगती थी।
आज पीछे मुड़कर देखता हूँ तो ये websites मेरे लिए एक playground थीं।
यहीं मैंने WordPress, writing, SEO, content creation और websites चलाने की basic बातें सीखीं।
मैं किसी carefully planned career path पर नहीं चल रहा था।
मैं बस चीज़ें बना रहा था, क्योंकि मैं देखना चाहता था कि मैं क्या कर सकता हूँ।
और मेरी वही curiosity मुझे लगातार कहीं न कहीं आगे ले जाती रही।
गलतियों से सीखना
जैसे-जैसे blogging आगे बढ़ी, मैंने SEO, monetization और affiliate marketing के बारे में सीखना शुरू किया।
मैंने अलग-अलग तरह की websites के साथ experiment किया और सीखते-सीखते दस से ज़्यादा blogs बनाए।
मेरे इन्हीं projects में से एक आगे चलकर EYNZone बना, जिसे पहले EYNWorld के नाम से जाना जाता था। वहाँ मैंने दूसरे लोगों को WordPress और दूसरी skills सीखाने और अपने projects को grow करने में मदद करना शुरू किया।
इस रास्ते में बहुत सारी असफलताएँ भी आईं।
मैंने Google AdSense के लिए बीस से ज़्यादा बार apply किया, और हर बार कुछ न कुछ गलत हो जाता था। आखिरकार मैंने सिर्फ अंदाज़ा लगाना बंद किया और guidelines को सही से पढ़ना और समझना शुरू किया।
आखिर में एक बिल्कुल नए domain पर सिर्फ दो articles के साथ मेरा AdSense approve हो गया।
उस अनुभव का असर मुझ पर रह गया।
इसने मुझे सिखाया कि rejection का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि आप capable नहीं हैं।
कभी-कभी इसका मतलब सिर्फ इतना होता है कि आपने अभी तक समस्या को समझा नहीं है।
मेरी ज़िंदगी में यह बात बार-बार सामने आती रही।
Career की तलाश में निकला था, Community मिल गई
आखिरकार, 2022 के बीच में मैंने full-time नौकरी की तलाश शुरू की।
वह भी अपने आप में एक learning experience था, हालांकि हमेशा अच्छा नहीं था।
मैंने 800 से ज़्यादा companies में apply किया और करीब 2,000 job applications के process से गुज़रा।
इसी दौरान मुझे Michelle Frechette के ज़रिए UnderrepresentedInTech के बारे में पता चला। वहाँ से आगे मुझे Post Status से जुड़ने का मौका मिला, जहाँ मैंने WordPress ecosystem के और लोगों से मिलना शुरू किया।
कुछ interesting हो रहा था।
जहाँ मैं यह समझने की कोशिश कर रहा था कि professionally मेरी जगह कहाँ है, वहीं धीरे-धीरे WordPress में मुझे अपनी जगह मिल रही थी।
मैं सिर्फ software के बारे में नहीं सीख रहा था।
मैं उस project के बारे में सीख रहा था जो software के पीछे था, और उन लोगों के बारे में भी जो उसे बनाने में मदद कर रहे थे।
और फिर मैंने WordCamp Bhopal के बारे में सुना।
वह WordCamp जिसे मैं लगभग attend नहीं कर पाता
मेरा पहला WordCamp, WordCamp Bhopal 2023 था।
मैं जाना चाहता था।
मैंने लोगों से कह भी दिया था कि मैं जाऊँगा।
बस एक समस्या थी।
मेरे पास उस trip के लिए पैसे नहीं थे।
इसलिए मैंने Post Status Slack community में मदद माँगी।
आज भी मैं सोचता हूँ कि उसके बाद क्या हुआ था।
जिन लोगों ने मुझे कभी सामने से देखा तक नहीं था, उन्होंने मेरी मदद करने का फैसला किया।
Alan, Jenni और Corey Maass ने financially मदद की। Michelle, Jeff और दूसरे लोगों ने मेरी request को share किया। Ronald, जो DLXPlugins से हैं, उन्होंने भी इसे देखकर मदद की।
जिन लोगों को मैं मुश्किल से जानता था, या शायद कभी मिला ही नहीं था, उन्होंने मुझे उस event तक पहुँचने में मदद की जहाँ मैं अपने दम पर नहीं जा सकता था।
मैं Bhopal पहुँच गया।
और वह सफ़र अपने आप में काफ़ी उलझनों से भरा था।
मैंने आखिरी समय में यात्रा शुरू की, रात में गलत जगह पहुँच गया और फिर होटल को लेकर एक अलग ही किस्सा शुरू हो गया। आखिरकार, किसी तरह सब ठीक हुआ।
लेकिन जब मैं वहाँ पहुँच गया, तो इनमें से किसी चीज़ की उतनी importance नहीं रही।
Event के दौरान Nabin Jaiswal ने भी मेरी मदद की।
मैं उन लोगों से मिला जिन्हें अब तक सिर्फ websites, Email, Slack और social media के ज़रिए जानता था।
और फिर कुछ unexpected हुआ।
मेरा मन हुआ कि मैं एक और WordCamp में जाऊँ।
फिर एक और।
उस पहली trip के बाद WordCamp Mumbai, WordCamp Udaipur, जहाँ मुझे scholarship मिली, और WordCamp Ahmedabad आए।
कुछ ही महीनों में WordPress मेरे लिए computer पर इस्तेमाल की जाने वाली किसी चीज़ से बदलकर लोगों के ज़रिए अनुभव की जाने वाली चीज़ बन गया था।
अब उसके चेहरे थे।
नाम थे।
बातचीत थी।
हाथ मिलाना था।
लोग पूछते थे कि मैं कैसा हूँ।
और मेरा मन हुआ कि अब मुझे भी कुछ वापस देना चाहिए।
मुझे नहीं पता था कि मैं कितना contribute कर सकता हूँ
मैंने शुरुआत Marketing team से की और धीरे-धीरे WordPress project के दूसरे हिस्सों तक पहुँचता गया: Community, Meetups, Polyglots, Photos, Training और Core।
जनवरी 2024 में मैंने अपने लिए एक public contribution लक्ष्य बनाया।
मैं 100 photos contribute करना चाहता था, हजारों strings translate करना चाहता था, documentation और training पर काम करना चाहता था, meetups organize करना चाहता था, WordCamps attend करना चाहता था, events में volunteer करना चाहता था और marketing में meaningful contributions देना चाहता था।
उस समय यह बस उन चीज़ों की एक list थी जिन्हें मैं try करना चाहता था।
मुझे नहीं पता था कि यह मुझे कहाँ ले जाएगी।
उस साल मैंने करीब 150 photos contribute कीं और लगभग 1,400 strings को translate, review या suggest किया। मैंने Training content भी review किया, WordPress के 21st birthday के लिए अपना पहला meetup organize किया, releases और events के marketing पर काम किया, कई events में volunteer किया और Contributor Days में tables भी lead करने लगा।
मैं do_action Bhopal में Content and Social Media Manager के लिए चुना गया और बाद में Project Manager बना दिया गया।
कागज़ पर देखें तो ये सब achievements लगती हैं।
लेकिन मुझे ये इस तरह याद नहीं हैं।
मुझे meetings याद हैं, जहाँ मैं सोचता था कि मेरा idea सही भी है या नहीं।
मुझे अपने सवाल पूछना याद है।
मुझे याद है कि लोग धैर्य से चीज़ें समझाते थे।
मुझे याद है वह एहसास जब मुझे पहली बार लगा कि मैं वास्तव में useful हो सकता हूँ।
और मुझे वह feeling याद है जब मेरे काम की कोई छोटी-सी चीज़ मेरे से कहीं बड़ी किसी चीज़ का हिस्सा बन गई।
शायद वहीं से contribution मेरे लिए बदलना शुरू हुआ।
यह सवाल कम होने लगा कि:
“मुझे WordPress से क्या मिल सकता है?”
और उसकी जगह एक दूसरा सवाल आने लगा:
“मैं WordPress को क्या दे सकता हूँ?”
कहानी में लोग आने लगे
जितना मैं contribute करता गया, उतने ही ज़्यादा लोगों से मिलता गया।
कुछ दोस्त बन गए।
कुछ mentors बन गए।
कुछ ऐसे लोग थे जिन्होंने बस community में जिस तरह अपनी जगह बनाई और दूसरों के लिए मौजूद रहे, उससे मुझे inspiration मिली।
Michelle Frechette मेरे लिए ऐसे ही लोगों में से एक रही हैं। उनके साथ Topher DeRosia, Isotta Peira,Nidhi Jain, Ganga Kafle, और कई दूसरे लोग भी हैं।
मैं इन लोगों से सिर्फ इसलिए प्रभावित नहीं हूँ कि उन्होंने क्या हासिल किया है।
बल्कि इसलिए कि वे दूसरों को यह महसूस कराते हैं कि उनके लिए भी जगह है।
जब आप Fatehpur जैसी जगह से आते हैं और एक global community में अपनी जगह बनाने की कोशिश करते हैं, तो यह बहुत मायने रखता है।
हर बार किसी का आपको opportunity देना ज़रूरी नहीं होता।
कभी-कभी आपको सिर्फ किसी ऐसे व्यक्ति की ज़रूरत होती है जो आपको यह विश्वास दिला दे कि:
“हाँ, तुम भी कोशिश कर सकते हो।”
मैं खुशकिस्मत हूँ कि मेरी journey में ऐसे लोग आए।
Contribution से building तक
मेरे दूसरे साल तक आते-आते मेरे मन में WordPress ecosystem के अंदर अपने कुछ products बनाने की इच्छा होने लगी।
मैंने WordCamp Asia 2025 में Manila में Emma Young के साथ marketing team में lead किया और volunteer किया।
इसके साथ मैंने अपने plugins बनाना भी शुरू किया, जिसमें Harish, Bhargav, Makarand Mane, Hitanshu Sahu, औरSajid Ansari के contributions और support ने मदद की।
पहला था QuoteFrameShare
यह लोगों को WordPress में customizable blockquotes बनाने और share करने की सुविधा देता है।
यह project मेरे लिए खास था क्योंकि writing और poetry हमेशा से मेरी ज़िंदगी का हिस्सा रहे हैं।
जिस चीज़ की शुरुआत fellow engineering students के लिए technology tutorials लिखने से हुई थी, वह अब घूमकर ऐसे product तक पहुँच गई थी जिसे writers, poets और storytellers के लिए बनाया जा रहा था।
दूसरा था Contributor Photo Gallery
यह WordPress contributors को अपनी WordPress.org photo contributions को बिना code लिखे एक portfolio की तरह दिखाने में मदद करता है।
यह मेरी journey के एक और हिस्से से आया था: photography और WordPress Photo Directory।
मुझे अच्छा लगा कि दोनों projects छोटी और relatively simple problems को solve करते थे, लेकिन उन communities और लोगों के लिए, जो मेरे लिए सच में मायने रखते थे।
मैं सिर्फ इसलिए plugin नहीं बना रहा था क्योंकि मैं बना सकता था।
मैं इसलिए कुछ बना रहा था क्योंकि मेरे पास एक idea था और मुझे लगा कि वह किसी और के लिए useful हो सकता है।
सब कुछ हमेशा ठीक नहीं रहा
मेरी WordPress journey हमेशा सीधी ऊपर की ओर जाने वाली कहानी नहीं रही।
एक समय ऐसा भी आया जब contribution को लेकर मेरा उत्साह इतना बढ़ गया कि मैं सब कुछ करने की कोशिश करने लगा।
हर team।
हर opportunity।
हर event।
हर possible contribution।
मैं यह साबित करने में इतना व्यस्त हो गया था कि मैं contribute कर सकता हूँ कि मैंने अपनी ज़िंदगी की बाकी चीज़ों पर पर्याप्त ध्यान देना शुरू नहीं किया।
आखिरकार, मैं burnout हो गया।
मैंने यह भी सीखा कि community work की अपनी challenges होती हैं।
हर experience अच्छा नहीं था। कुछ ऐसे moments भी आए जब मुझे लगा कि मेरी बात को देखा नहीं गया, मुझे समझा नहीं गया या मैंने discouraged महसूस किया।
वे experiences आसान नहीं थे।
लेकिन उन्होंने मुझे यह सोचने पर मजबूर किया कि आखिर मैं contribution से क्या चाहता हूँ।
मुझे एहसास हुआ कि मैं अपना समय यह साबित करने में नहीं लगाना चाहता था कि मैं belong करता हूँ।
मैं contribute इसलिए करना चाहता था क्योंकि मुझे इस project और इसमें शामिल लोगों की परवाह थी।
इसने contribution को देखने का मेरा तरीका बदल दिया।
मुझे समझ आया कि मुझे हर जगह होना ज़रूरी नहीं है। हर badge collect करना ज़रूरी नहीं है। सबसे बड़ा contribution count हासिल करना भी ज़रूरी नहीं है ताकि मैं यह साबित कर सकूँ कि मुझे परवाह है।
मुझे बस ऐसा तरीका ढूँढना था जिससे मैं लंबे समय तक contribute कर सकूँ।
मुझे यह भी समझ आया कि यह साबित करने के लिए कि मुझे परवाह है, मुझे अपनी health, livelihood या peace of mind को sacrifice करने की ज़रूरत नहीं है।
अगर आपके पास हफ्ते में सिर्फ एक घंटा है, तो उतना ही contribute कीजिए।
अगर आपके पास ज़्यादा समय है, तो बहुत अच्छी बात है।
लेकिन contribution sustainable होना चाहिए।
वह support जिसे मैं कभी नहीं भूलूँगा
शायद यही वजह है कि मैं अपनी journey के मुश्किल हिस्सों के बारे में भी ईमानदारी से बात कर सकता हूँ, क्योंकि इस community का positive side भी मेरे लिए उतना ही वास्तविक रहा है।
लोगों ने मेरी ऐसे तरीकों से मदद की, जिसकी उन्हें कोई मजबूरी नहीं थी।
मेरे पहले WordCamp तक पहुँचने में मिली मदद इसका एक उदाहरण है।
बाद में Katie at Barn2 ने company के events budget के ज़रिए मेरे कुछ WordCamp trips sponsor किए। Makarand ने मुझे Yoast Care Fund के लिए nominate किया, जिसे पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही।
WP Open Community Collective ने भी मुझे Contributor Day Lead Sponsorship, जिसे GoDaddy ने sponsor किया था, के ज़रिए support किया।
और कुछ लोगों ने ऐसी मदद की जो financial बिल्कुल नहीं थी।
लोगों ने अपना समय दिया।
मेरे सवालों के जवाब दिए।
मेरी recommendations कीं।
जब मैं खुद को लेकर uncertain था, तब मुझे encourage किया गया।
Contribution numbers की बात करते समय इन चीज़ों को आसानी से नज़रअंदाज़ किया जा सकता है।
लेकिन मेरे लिए असली कहानी यही है।
क्योंकि हर contribution के पीछे अक्सर एक इंसान होता है।
और मेरी contributions के पीछे बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्होंने मुझे वहाँ तक पहुँचने में मदद की।
WordPress ने मुझे क्या दिया
जब मैं उस लड़के को पीछे मुड़कर देखता हूँ जिसने अपने fellow engineering students के लिए technology tutorials लिखना शुरू किया था, तो मुझे नहीं लगता कि उसने कभी सोचा होगा कि उसकी journey यहाँ तक आएगी।
Technology में आने का मेरा कोई conventional रास्ता नहीं था।
मैंने computer science की पढ़ाई नहीं की।
मैंने WordPress की चीज़ें बनाकर, उन्हें तोड़कर और फिर उन्हें समझते हुए सीखा।
और किसी तरह, शुरुआत करने के लिए इतना ही काफी था।
WordPress ने मुझे technology, content, SEO, marketing, product building और community जैसी skills विकसित करने में मदद की।
इसने मुझे दुनिया भर के लोगों के साथ काम करने के मौके दिए।
मुझे उन WordCamps तक पहुँचाया, जिन्हें मैं कभी afford भी नहीं कर सकता था।
इसने मुझे open-source products बनाने का मौका दिया।
लेकिन इन सबमें से कोई भी चीज़ वह नहीं है जिसे मैं सबसे ज़्यादा महत्व देता हूँ।
WordPress ने मुझे सबसे बड़ी चीज़ जो दी, वह लोग थे।
शायद इसीलिए मेरे लिए “success” से ज़्यादा सही शब्द “belonging” है।
मैं WordPress पर websites बनाने आया था।
लेकिन कहीं न कहीं, WordPress ने मेरे आसपास एक community बना दी।
मैं अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहा हूँ
मुझे अभी भी ठीक से नहीं पता कि WordPress मुझे आगे कहाँ ले जाएगा।
मैं products बनाते रहना चाहता हूँ।
मैं marketing और product के क्षेत्र में और आगे बढ़ना चाहता हूँ।
मैं partnerships और community के बारे में और explore करना चाहता हूँ।
और एक दिन, मैं WordPress release को co-lead करना चाहता हूँ।
लेकिन मैं इन चीज़ों के पीछे सिर्फ किसी title या badge के लिए नहीं भागना चाहता।
मैं ऐसी चीज़ें बनाना चाहता हूँ जो सच में useful हों।
मैं अपने काम में बेहतर बनना चाहता हूँ।
मैं उन लोगों की मदद करना चाहता हूँ जो आज वहीं खड़े हैं जहाँ मैं कुछ साल पहले था।
और मैं ऐसा इंसान बनना चाहता हूँ कि जब कोई अपने WordPress journey के शुरुआती दिनों को याद करे, तो शायद वह कह सके:
“Satya ने मेरी शुरुआत में मेरी मदद की थी।”
मेरे लिए वह किसी भी badge से ज़्यादा मायने रखेगा।
क्योंकि मेरे साथ भी यही हुआ था।
लोगों ने मेरी शुरुआत में मेरी मदद की।
लोगों ने मेरे लिए जगह बनाई।
लोगों ने मुझे encourage किया।
लोगों ने मुझ पर भरोसा किया, उस समय भी जब मुझे खुद पूरी तरह यकीन नहीं था कि मैं contribute कर सकता हूँ।
इसलिए अगर आप अपनी WordPress journey अभी शुरू कर रहे हैं, तो मेरी सलाह बहुत simple है:
छोटे से शुरू कीजिए। सवाल पूछिए। जो पसंद है, उसे खोजिए। लगातार contribute कीजिए, लेकिन अपनी capacity के भीतर।
आपको शुरुआत करने से पहले सब कुछ पता होना ज़रूरी नहीं है।
मुझे भी नहीं पता था।
मैंने लिखना इसलिए शुरू किया क्योंकि मैं अपने classmates के लिए मुश्किल चीज़ों को आसान बनाना चाहता था।
मैंने blogging इसलिए शुरू की क्योंकि technology को लेकर मेरे अंदर curiosity थी।
मैंने WordPress इसलिए शुरू किया क्योंकि मेरे भाई ने मुझे दिखाया कि इसके साथ क्या किया जा सकता है।
मैं सीखता रहा क्योंकि हमेशा कुछ नया सीखने के लिए था।
और आखिरकार, मैंने contribute करना शुरू किया क्योंकि मैं कुछ वापस देना चाहता था।
लेकिन कहीं न कहीं, इस journey के दौरान कुछ और भी हुआ।
मुझे लोग मिले।
मुझे opportunities मिलीं।
मुझे एक community मिली।
और मुझे एक ऐसी जगह मिली जहाँ मैं सीखता रह सकता था, contribute करता रह सकता था और हर दिन थोड़ा बेहतर बनता रह सकता था।
मैं WordPress पर वेबसाइटें बनाने आया था।
लेकिन कहीं न कहीं, WordPress ने मेरे आसपास एक community बना दी। और शायद यही इस पूरी journey का असली मतलब है।
In this episode, Bob Dunn discusses utilizing 4.4 million words from Open Channels FM’s podcasts and blog posts. He highlights tools like Jetpack AI Search and Site Chat, enhancing users’ access to valuable insights and discussions.
*कुशीनगर में ततवा टोला के पास टूटा बांध, देर रात तक पल-पल की जानकारी लेते रहे मुख्यमंत्री*
*मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने को कहा*
*तत्काल मौके पर पहुंच प्रशासन-पुलिस के अधिकारियों ने संभाला मोर्चा*
BP NEWS BHARAT,
*गोरखपुर, 28 सितंबर।* कुशीनगर में सोमवार देर रात नारायणी नदी का कहर कई गांवों पर बरपा। यहां एपी तटबंध के ततवा टोला के पास बांध टूट गया, जिससे व्यापक हानि का अनुमान है। जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात ही सक्रिय हो गए। उनके निर्देश पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन व राहत से जुड़ी टीमें राहत-बचाव कार्य में जुट गईं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात ही गोरखपुर के आयुक्त, एडीजी, कुशीनगर के जिलाधिकारी आदि से संपूर्ण जानकारी हासिल की। उन्होंने तत्काल राहत-बचाव कार्य प्रारंभ कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आपदा से जुड़ी टीम, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ आदि को भी मोर्चा संभालने का निर्देश देते हुए व्यापक स्तर पर बचाव कार्य करने को कहा।
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर रालोद नें किया नमन
BP NEWS BHARAT, लखनऊ, 28 सितम्बर 2026,
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल ने शहीद-ए-आजम की जयंती पर उन्हें याद किया और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए, साथ ही पार्टी ने युवाओं से भगत सिंह के आदर्श पर चलने की अपील की I
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कहा कि भगत सिंह जी का जीवन केवल स्वतंत्रता संग्राम की गाथा नहीं, बल्कि साहस, विचार, त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरणा है।
उन्होंने अपने अदम्य साहस से यह संदेश दिया कि युवा शक्ति जब संकल्प, विचार और राष्ट्रहित के साथ आगे बढ़ती है, तो इतिहास बदलने की क्षमता रखती है।
आज उनकी जयंती पर हम संकल्प लें कि उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए ईमानदारी, समानता, सामाजिक न्याय और राष्ट्रहित को अपने जीवन का आधार बनाएंगे।
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का बच्चों के बीच सेवा सहयोग कार्यक्रम
BP NEWS BHARAT, लखनऊ,
आज संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से दयानंद सरस्वती केंद्र में बच्चों के बीच सेवा एवं सहयोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाइयाँ, फल, खाद्य सामग्री एवं कच्चा अनाज वितरित किया गया।
सेवा का उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और जरूरतमंद परिवारों तक सहयोग पहुँचाना रहा। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का संकल्प है—सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा रहना।
न्यायपालिका में बढ़े राजभाषा हिंदी का प्रयोग: ब्रजेश पाठक
अवध बार एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश हिंदी विधि प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में बोले उपमुख्यमंत्री
BP NEWS BHARAT,
लखनऊ। 28 सितंबर
अवध बार एसोसिएशन, उच्च न्यायालय, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश हिंदी विधि प्रतिष्ठान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने न्यायपालिका में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में ‘न्यायपालिका में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने में वास्तविक अवरोध’ विषय पर विचार-विमर्श किया गया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और न्यायपालिका में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं और अभिव्यक्ति का माध्यम है। हिंदी की विशेषता है कि वह सभी को स्वीकार करती है और हिंदी सबकी भाषा है।
*पहले चुनाव में सर्वाधिक संख्या में अधिवक्ता थे मैदान में
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आजादी के बाद देश में जब पहली बार चुनाव हुआ, तब चुनाव लड़ने वाले लोगों में बड़ी संख्या अधिवक्ताओं की थी। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक विकास में अधिवक्ता समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसलिए न्याय व्यवस्था में आमजन की सहज भागीदारी और समझ को बढ़ाने के लिए सरल एवं सुगम भाषा का प्रयोग भी महत्वपूर्ण है।
*एक विशेष वर्ग की भाषा के रूप में अंग्रेजी को किया गया स्थापित
उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चली औपनिवेशिक व्यवस्था के प्रभाव के कारण अंग्रेजी को एक विशेष वर्ग की भाषा के रूप में स्थापित किया गया। अब आवश्यकता है कि भारतीय भाषाओं, विशेषकर हिंदी को न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों में अधिक व्यापक स्थान मिले, ताकि आम नागरिक न्याय व्यवस्था से स्वयं को और अधिक सहजता से जोड़ सके।
*इनकी रही उपस्थिति*
कार्यक्रम में न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी, कार्यक्रम संयोजक एवं अवध बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ खान, अध्यक्ष, हिंदी विधि प्रतिष्ठान देश रतन मिश्रा, संचालक एस.एस. चौबे सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
30 एमओयू से बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं
ट्रेड शो में केशव प्रसाद मौर्य बोले- महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में हर संभव प्रयास कर रही है योगी सरकार
BP NEWS BHARAT
*ग्रेटर नोएडा, 28 सितंबर।* उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में सोमवार को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से आयोजित बायर-सेलर बैठक में महिला समूहों और नामी कंपनियों के बीच करीब 30 एमओयू हुए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में हुए इन समझौतों को महिलाओं के कारोबार को बाजार और बड़े खरीदारों से जोड़ने की पहल के रूप में देखा गया। मौर्य ने अधिकारियों से कहा कि ट्रेड शो में हुए समझौतों की लगातार निगरानी की जाए और सभी एमओयू धरातल पर उतरने चाहिए।
*डेढ़ करोड़ बच्चों की ड्रेस से मिलेगा बड़ा बाजार*
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगले सत्र से प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब डेढ़ करोड़ बच्चों की ड्रेस तैयार कराने की व्यवस्था में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की ड्रेस तैयार करने का काम मिलने से महिला समूहों के लिए रोजगार और कारोबार का नया अवसर तैयार होगा। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को लखपति दीदी से आगे करोड़पति दीदी बनाने का है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास चल रहे हैं। योगी सरकार में महिलाएं सुरक्षित होने के साथ आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रही हैं। महिला समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए ऐसे मंच महत्वपूर्ण हैं, जहां वे सीधे कंपनियों से कारोबारी संबंध स्थापित कर सकें।
*खरीदारों से सीधे जुड़ीं महिलाएं*
बायर-सेलर सत्र में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उत्पाद कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने रखे। इसका उद्देश्य उत्पाद तैयार करने वाली महिलाओं और बड़े खरीदारों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना था। कार्यक्रम में लघु फिल्म के जरिए प्रदेश की महिलाओं की सफलता की कहानियां भी दिखाई गईं। प्रेरणा कैंटीन और सरस हाट के माध्यम से आगे बढ़ीं महिलाओं के अनुभवों को भी सामने रखा गया।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक अरुण कुमार ने कहा कि लाखों महिलाएं आजीविका मिशन से जुड़कर आर्थिक गतिविधियों में आगे बढ़ रही हैं। ट्रेड शो उनके उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच और संभावित खरीदारों से जोड़ने का अवसर दे रहा है।
*पांच लाख के ऋण से शुरू किया कारोबार*
सिद्धार्थनगर के आजाद स्वयं सहायता समूह की सरोज देवी ने बताया कि उन्होंने पांच लाख रुपये का ऋण लेकर कारोबार शुरू किया था। सरकारी सहयोग से ऋण चुकाने के बाद अब उनका सालाना कारोबार छह लाख रुपये तक पहुंच गया है। अमरोहा की प्रियांशी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी कौशल्या ने तीन लाख रुपये के ऋण से मसाला कारोबार शुरू किया। उनका वार्षिक कारोबार भी छह लाख रुपये से अधिक हो चुका है। नवी प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की शफीका ने बताया कि उनका कारोबार 10 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है।
ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव सौरभ बाबू ने कहा कि महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए खरीदार कंपनियों के साथ एमओयू की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सार्थक पहल है। इससे महिलाओं को उत्पादन के साथ बाजार भी मिल सकेगा।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव सौरभ बाबू, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक अरुण कुमार, संयुक्त मिशन निदेशक प्रवीणानंद और चंद्रशेखर मौजूद रहे।