संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का बच्चों के बीच सेवा सहयोग कार्यक्रम
BP NEWS BHARAT, लखनऊ,
आज संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से दयानंद सरस्वती केंद्र में बच्चों के बीच सेवा एवं सहयोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाइयाँ, फल, खाद्य सामग्री एवं कच्चा अनाज वितरित किया गया।
सेवा का उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और जरूरतमंद परिवारों तक सहयोग पहुँचाना रहा। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का संकल्प है—सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा रहना।



