Home Blog Page 12

गोवा में फिडे विश्व कप 2025, पीएम मोदी बोले- भारत को मेजबानी पर बेहद खुशी है

गोवा 30 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच फिडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। शतरंज की वैश्विक नियामक संस्था ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई है कि इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारत को प्रतिष्ठित फिडे वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी करने पर बेहद खुशी है, और वह भी दो दशकों से ज्यादा समय के बाद। शतरंज हमारे युवाओं के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा है। मुझे यकीन है कि इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे और दुनियाभर के शीर्ष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।”

शुरुआत में नई दिल्ली को मेजबान स्थल माना जा रहा था, लेकिन लॉजिस्टिक संबंधी चिंताओं के कारण फैसला बदला गया और आखिरकार फिडे ने गोवा को आयोजन स्थल के रूप में चुना। कुल 206 प्रतिभागी गोवा में आठ राउंड के नॉकआउट मुकाबलों में भिड़ते हुए दो मिलियन अमेरिकी डॉलर की प्राइज मनी जीतने की कोशिश करेंगे। यह टूर्नामेंट विन-ऑर-गो-होम फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसने लंबे समय से वर्ल्ड कप को खेल जगत का सबसे रोमांचक आयोजन बना दिया है।

शीर्ष 50 वरीय खिलाड़ियों को पहले दौर से छूट मिलेगी, जबकि शेष खिलाड़ी अपने अभियान की शुरुआत राउंड 1 से करेंगे। प्रत्येक मुकाबला दो क्लासिकल गेम्स पर आधारित होगा। अगर नतीजा नहीं निकलता, तो टाई-ब्रेकर के लिए रैपिड और ब्लिट्ज मुकाबले खेले जाएंगे।

पुरस्कार राशि और खिताबों के अलावा, विश्व कप में बहुत कुछ दांव पर लगा है। शीर्ष तीन खिलाड़ी 2026 के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगे, जो विश्व चैंपियनशिप के ताज के लिए दावेदार का निर्धारण करता है।

भारत ने इस टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण साल 2002 में हैदराबाद में आयोजित किया था। विश्वनाथन आनंद ने वर्ष 2000 और 2002 में विश्व कप के शुरुआती दो संस्करण जीते थे। वहीं, 2023 में बाकू (अजरबैजान) में खेले गए विश्व कप में भारत के आर. प्रज्ञानानंद दूसरे स्थान पर रहे, जबकि नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन चैंपियन बने थे। हालांकि, इस बार प्रतिष्ठित आयोजन में पांच बार के चैंपियन मैग्नस कार्लसन के हिस्सा लेने की संभावना कम है।

पीएम मोदी वैष्णो देवी मार्ग में भूस्खलन पर पल-पल की अपडेट ले रहे हैं: जितेंद्र सिंह

0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर 26 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज बुधवार को स्थिति पर अपडेट साझा किया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जम्मू संभाग आयुक्त रमेश कुमार उनके लगातार संपर्क में हैं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

पीएम मोदी व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं

उन्होंने बताया कि हम सभी के लिए एक बेहद आश्वस्त करने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं और अपडेट प्राप्त कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू संभाग के मौजूदा हालात पर अपडेट देते हुए बताया कि पुंछ और राजौरी जिलों को छोड़कर पूरे जम्मू संभाग में बारिश जारी है, लेकिन इसकी तीव्रता कम हो गई है।

चिनाब नदी अभी भी खतरे के निशान के करीब बह रही है

तवी नदी का जलस्तर कम हुआ है, जो राहत की बात है, लेकिन चिनाब नदी अभी भी खतरे के निशान के करीब बह रही है। तत्काल प्राथमिकता बिजली, पानी की आपूर्ति और मोबाइल सेवाओं की बहाली है, जिसके लिए अधिकारी रात भर लगातार काम कर रहे हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अर्धसैनिक बल, सेना और वायु सेना के अधिकारी नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

स्कूलों और कॉलेज बंद

उन्होंने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है, और आम जनता को उनकी सुरक्षा के लिए अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।

आगे कहा कि क्षतिग्रस्त संरचनाओं में ऐतिहासिक माधोपुर पुल भी शामिल है, जो 11 मई 1953 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इसी पुल के बीचों-बीच गिरफ्तारी के बाद इतिहास का हिस्सा बन गया था। आज सुबह लगभग 3 बजे से इस पुल पर यातायात रोक दिया गया है।

प्रशासन ने प्रत्येक जिले के लिए हेल्पलाइन नंबर दिए

जनता से अपील है कि बिना घबराए, हम सभी आपस में और अधिकारियों के साथ सहयोग करें। हम सभी के लिए एक बेहद आश्वस्त करने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रख रहे हैं और अपडेट प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा प्रत्येक जिले के लिए हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। 

बारिश व ​हुए भूस्खलन से वैष्णो देवी मार्ग पर अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है, बढ़ सकती है मृतकों संख्या

जम्मू। कश्मीर में मूसलाधार बरसात से काफी तबाही मची हुई है। भारी बारिश के कारण वैष्णो देवी मार्ग पर मंगलवार को हुए भूस्खलन से अभीतक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। इस भूस्खलन में वैष्णो देवी की यात्रा में जा रहे 6 श्रद्धालु भी हैं जिनकी मौत हो चुकी है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने संभावना जताई जा रही है। जम्मू संभाग में भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि वे स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। उन्होंने यहां के हालात के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को फोन पर जानकारी दी है।

मंगलवार को जम्मू संभाग में भारी बारिश और वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आकर छह श्रद्धालुओं सहित कुल 30लोगों की जान चली गई है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। से सब देखते हुए वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा रोक दी गई है।एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पोस्ट में वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोेन पर बातचीत कर राज्य में भारी बारिश के कारण पैदा हुए हालात और नुकसान के बारे में जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि त्रिकुटा पहाड़ी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर का घुमावदार रास्ते पर पिछली दोपहर करीब 3 बजे यह हादसा हुआ। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में राहत और बचाव कार्य चल रहा है। जम्मू के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कटरा और उसके आसपास बचाव और राहत कार्यों में सेना की तीन राहत टुकड़ियाँ तुरंत तैनात की गईं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि सेना की एक टुकड़ी अर्धकुंवारी, कटरा में लोगों की जान बचाने में मदद कर रही है, एक राहत टुकड़ी कटरा से ठाकरा कोट जाने वाली सड़क पर भूस्खलन वाले स्थान पर पहुँच गई है और एक सेना की टुकड़ी जौरियाँ के दक्षिण में सहायता प्रदान कर रही है। लोगों की जान बचाने, ज़रूरतमंदों को सहायता प्रदान करने और नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाने के प्रयास जारी हैं।

नागरिक एजेंसियों के साथ निकट समन्वय किया जा रहा है। बारिश के चलते दर्जनों पहाड़ी सड़कें भूस्खलन व बाढ़ के कारण अवरुद्ध या क्षतिग्रस्त हो गईं। जम्मू आने-जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। हर तरफ तबाही ही तबाही के मंजर नजर आ रहे हैं। यहां कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

गणेश उत्सव की देशभर में मची धूम, भक्तों ने बप्पा का किया स्वागत; राष्ट्रपति और पीएम ने दी शुभकामनाएं

Ganesh Utsav 2025: आज 27 अगस्त यानी भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्थी तिथि को 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गयी है। प्रमुख से महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला उत्सव अब पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। हर राज्य और शहर में लोगों ने उत्साहपूर्वक अपने घरों, आवासीय परिसरों और सार्वजनिक पंडालों में अपने प्रिय गणेश भगवान का स्वागत किया है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं! यह महापर्व बुद्धि और विवेक के देवता भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से मैं प्रार्थना करती हूं कि वे व्यक्ति-निर्माण तथा राष्ट्र-निर्माण के मार्ग की सभी बाधाओं को दूर करते रहें तथा उनके आशीर्वाद से सभी देशवासी, पर्यावरण-अनुकूल जीवन शैली अपनाते हुए, सशक्त भारत के निर्माण में निष्ठा के साथ कार्यरत रहें। गणपति बाप्पा मोरया!”

पीएम मोदी ने लिखा, “आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बाप्पा मोरया!” बता दें कि गणेश उत्सव में लोग अपने घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित करते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करते हैं।

मान्यता है कि 10 दिनों तक चलने वाले गणपति बप्पा को अगर सही तरीके से पूजन सामग्री और भोग अर्पित किया जाए तो घर से दरिद्रता और बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं, गणेश उत्सव के पहले दिन ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयकारों से सुबह का वातावरण गूंज उठा और भगवान की छोटी, मध्यम और बड़ी प्रतिमाएं ढोल-ताशों की लय के साथ भक्तों के हृदय और घरों में पहुंच गईं हैं। समृद्धि के अग्रदूत और विघ्नहर्ता माने जाने वाले भगवान के स्वागत के लिए पूरे मुंबई में भव्य सजावट की गई है।

मुंबई में गणेश चतुर्थी उत्सव की शुरुआत होते ही मुंबई चा राजा में सुबह की आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़ पड़े। मुंबई चा राजा के सचिव स्वप्निल परब कहते हैं, “भक्तों के लिए, हमने रामेश्वरम मंदिर की एक प्रतिकृति बनाई है, जो बहुत सुंदर है और कई लोग इस दिव्य स्थान पर भगवान गणेश के दर्शन करने आए हैं।” मुंबई में गणेश चतुर्थी समारोह में भगवान गणेश की अनूठी थीम वाली मूर्तियां प्रदर्शित की गईं, जिनमें भारतीय सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि और ऑपरेशन सिंदूर का प्रभावशाली चित्रण शामिल है। तमिलनाडु के शिवगंगा में बड़ी संख्या में भक्त विनयगर चतुर्थी के अवसर पर पूजा करने के लिए तिरुपथुर के पास पिल्लयारपट्टी में ऐतिहासिक भगवान विनायक मंदिर में पहुंचे।

जयपुर में गणेश चतुर्थी 2025 पर श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिष्ठित मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में उमड़ पड़ी हैं और आध्यात्मिक माहौल में पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। गुवाहाटी में गणेशगुड़ी में बड़ी संख्या में भक्तगण पूजा-अर्चना करने और भगवान गणेश से आशीर्वाद लेने के लिए एकत्रित हो रहे हैं। विजयवाड़ा में गणेश चतुर्थी पर भारी बारिश के बावजूद, भक्त अटूट उत्साह के साथ उत्सव मनाने की तैयारी करते दिखे।

ट्रंप का ऐलान: वाशिंगटन में अपराध पर कड़ा शिकंजा, देशभर में सख्त कदमों के संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत राजधानी वाशिंगटन में अपराध पर सख्ती करने और जरूरत पड़ने पर पूरे देश में नेशनल गार्ड तैनात करने की तैयारी की गई है। इस आदेश के अनुसार, रक्षा मंत्री को वाशिंगटन डीसी के लिए एक विशेष नेशनल गार्ड यूनिट बनाने के लिए कहा गया है। यह यूनिट राजधानी में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशिक्षित होगी। साथ ही, देश के अलग-अलग राज्यों की नेशनल गार्ड यूनिट को भी इसी तरह की ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे किसी भी जगह दंगे या अशांति की स्थिति में तुरंत मदद कर सकें।

नेशनल गार्ड यूनिट्स को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे देशभर में दंगे या अशांति की स्थिति में तुरंत तैनात हो सकें

रक्षा मंत्री को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि पूरे देश में किसी भी समय तुरंत भेजे जा सकने वाले “क्विक रिएक्शन फोर्स” की व्यवस्था बनी रहे। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आदेश में नेशनल पार्क सर्विस को भी कहा गया है कि वे अतिरिक्त पार्क पुलिस अधिकारियों की भर्ती करें, ताकि वाशिंगटन में सुरक्षा बढ़ाई जा सके। साथ ही, वॉशिंगटन डीसी के अभियोजन कार्यालय (यूएस अटॉर्नी ऑफिस) को और अधिक वकीलों की भर्ती करने को कहा गया है, ताकि हिंसक और संपत्ति से जुड़े अपराधों पर ध्यान दिया जा सके। यह आदेश कोलंबिया जिले के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय को हिंसक और संपत्ति संबंधी अपराधों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए “अतिरिक्त अभियोजकों को नियुक्त करने” का भी निर्देश देता है।

ट्रंप अमेरिका की घरेलू पुलिसिंग में सेना की भूमिका बढ़ाना चाहते हैं

खबरों के अनुसार, यह आदेश इस बात का संकेत है कि ट्रंप अमेरिका की घरेलू पुलिसिंग में सेना की भूमिका बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि, यह भी कहा गया कि नेशनल गार्ड सामान्यतः गवर्नर के आदेश पर काम करता है, और इस आदेश में यह साफ नहीं किया गया है कि अगर कोई गवर्नर गार्ड का इस्तेमाल नहीं करना चाहता तो वाशिंगटन के बाहर की इकाइयां किस प्राधिकारी को रिपोर्ट करेंगी।

वाशिंगटन की सड़कों पर गश्त कर रहे नेशनल गार्ड के जवान अब अपने हथियार साथ लेकर चलें

कुछ ही दिन पहले, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आदेश दिया था कि वाशिंगटन की सड़कों पर गश्त कर रहे नेशनल गार्ड जवान अब अपने हथियार साथ लेकर चलें।ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि वाशिंगटन के बाद शिकागो अगला शहर हो सकता है जहां अपराध पर रोक लगाने के लिए संघीय सरकार कदम उठाएगी। बाद में उन्होंने शिकागो के साथ न्यूयॉर्क का भी जिक्र किया, जहां वह चाहते हैं कि नेशनल गार्ड अपराध से निपटने में मदद करे।

रविवार को ट्रंप ने मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर के साथ विवाद के बीच बाल्टीमोर में भी सेना भेजने की चेतावनी दी

रविवार को ट्रंप ने मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर के साथ विवाद के बीच बाल्टीमोर में भी सेना भेजने की चेतावनी दी। गवर्नर ने वाशिंगटन में गार्ड की तैनाती की आलोचना की थी और ट्रंप को अपने राज्य आकर इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बुलाया था।11 अगस्त को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि वाशिंगटन में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए नेशनल गार्ड तैनात किया जाएगा। उसी दौरान उन्होंने शिकागो, लॉस एंजेलिस, न्यूयॉर्क, बाल्टीमोर और ऑकलैंड जैसे शहरों का भी नाम लिया, जहां अपराध की समस्या गंभीर है। ये सभी डेमोक्रेटिक नेतृत्व वाले शहर हैं।

ज़ेलेंस्की ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के लिए PM मोदी का जताया आभार, भारत के शांति प्रयासों की सराहना की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने मंगलवार को यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच शांति और कूटनीति को बढ़ावा देने में भारत से और अधिक योगदान की उम्मीद जताई।

ज़ेलेंस्की ने भारत के शांति प्रयासों की सराहना की

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (X) पर ज़ेलेंस्की ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम शांति और संवाद के प्रति भारत के समर्पण की सराहना करते हैं। हम भारत के योगदान पर भरोसा करते हैं, जो न केवल यूरोप, बल्कि हिंद-प्रशांत और उसके बाहर भी बेहतर सुरक्षा की ओर ले जाता है।”

पीएम मोदी का पत्र: भारत-यूक्रेन संबंधों की मजबूती पर जोर

ज़ेलेंस्की ने पीएम मोदी का एक पत्र भी साझा किया, जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस (24 अगस्त) पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने लिखा, “मुझे पिछले साल कीव की अपनी यात्रा का स्मरण है और तब से भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति पर ध्यान देता हूं। मैं आपके साथ मिलकर हमारे सहयोग को और मजबूत करने के लिए तत्पर हूं।”

भारत का शांति के प्रति रुख दोहराया

पीएम मोदी ने अपने पत्र में भारत के शांति के प्रति दीर्घकालिक रुख को रेखांकित करते हुए कहा, “भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहा है। हम बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

यह आदान-प्रदान दोनों देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक संबंधों और वैश्विक शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हिज़्बुल्लाह ने हथियार छोड़ने से किया इनकार, इजरायल पर पीछे हटने का बनाया दबाव

हिजबुल्लाह के नेता शेख नईम कासिम ने उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें लेबनानी सशस्त्र समूह को हथियार छोड़ने के लिए कहा गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिजबुल्लाह के हथियार लेबनान की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी हैं। 

जो लोग हमसे हमारे हथियार लेना चाहते हैं, वे दरअसल हमारी आत्मा छीनना चाहते हैं

अल-मनार टीवी पर दिए गए एक भाषण में शेख नईम कासिम ने कहा, “हम अपने उन हथियारों को नहीं छोड़ेंगे जो हमारी सुरक्षा करते हैं, हमारे सम्मान और हमारी जमीन की रक्षा करते हैं। जो लोग हमसे हमारे हथियार लेना चाहते हैं, वे दरअसल हमारी आत्मा छीनना चाहते हैं। ऐसा कभी नहीं होगा।”

हिज़्बुल्लाह को हथियार छोड़ने की लेबनानी सरकार की हाल की मांग को शेख नईम कासिम ने खारिज कर दिया

हिज़्बुल्लाह को हथियार छोड़ने की लेबनानी सरकार की हाल की मांग को शेख नईम कासिम ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला अमेरिका और इजरायल के दबाव में लिया गया है और यह सही नहीं है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, कासिम ने चेतावनी दी कि अगर हिज़्बुल्लाह को निरस्त्र किया गया, तो इससे सिर्फ इजरायल को फायदा होगा और यह उन हजारों लड़ाकों और नागरिकों के बलिदान का अपमान होगा जो हाल के संघर्षों में मारे गए हैं।

कासिम ने कहा कि लेबनान की समस्याओं की जड़ अमेरिका समर्थित इज़रायली हमले और कब्जा हैं

कासिम ने जोर देकर कहा कि लेबनान की समस्याएं “अमेरिका के समर्थन से हो रहे इज़रायली हमलों और कब्जे” की वजह से हैं। उन्होंने कहा कि देश के संकटों को हल करने का पहला कदम यह है कि इजरायल के हमले पूरी तरह बंद हों, वह कब्ज़े वाले लेबनानी इलाकों से हटे, कैदियों को रिहा किया जाए, और देश का दोबारा निर्माण करके लेबनान की संप्रभुता बहाल की जाए।

हिज़्बुल्लाह ने लगभग बीस सालों से लेबनान की सुरक्षा के लिए एक मजबूत रक्षक की भूमिका निभाई है

कासिम ने यह बात मानने से इनकार किया कि हिज़्बुल्लाह का काम खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रतिरोध अभी खत्म नहीं हुआ है। यह दुश्मन से हमारी रक्षा करता है, हमें आजादी दिलाता है, और दुश्मन को आगे बढ़ने से रोकता है।” उन्होंने कहा कि 2006 से हिज़्बुल्लाह ने लेबनानी सेना और जनता के साथ मिलकर इजरायल को लेबनानी ज़मीन पर आगे बढ़ने से रोका है। कासिम ने यह भी कहा कि हिज़्बुल्लाह ने लगभग बीस सालों से लेबनान की सुरक्षा के लिए एक मजबूत रक्षक की भूमिका निभाई है। कासिम ने लेबनान सरकार से अपील की कि वह विदेशी दबाव का विरोध करे। उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह और उसके सहयोगी लेबनान की संप्रभुता की रक्षा और देश के पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए तैयार हैं।

एप्पल पुणे में 4 सितंबर को खोलेगा अपना चौथा रिटेल स्टोर

नई दिल्ली: दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने मंगलवार को कहा कि वह 4 सितंबर को पुणे में अपना पहला स्टोर खोलने जा रही है। यह कंपनी का देश में चौथा रिटेल स्टोर होगा। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह एप्पल स्टोर पुणे के कोरेगांव पार्क में होगा।

आईफोन बनाने वाली कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि यह उद्घाटन देश में एप्पल के लिए एक महत्वपूर्ण विस्तार का प्रतीक है, जो पुणे में ग्राहकों को एप्पल उत्पादों को जानने और खरीदने के नए तरीके प्रदान करता है, और व्यक्तिगत रूप से एप्पल की असाधारण सेवा का अनुभव करता है। इससे पहले कंपनी दिल्ली और मुंबई में रिटेल स्टोर खोल चुकी है। वहीं, बेंगलुरु के हेब्बल में 2 सितंबर को नया रिटेल स्टोर खोलने का ऐलान किया है।

अमेरिकी कंपनी ने कहा, “हेब्बल और कोरेगांव पार्क में खुलने जा रहे एप्पल रिटेल स्टोर्स में ग्राहक नई प्रोडक्ट लाइनअप के बारे में जानकारी प्राप्त करने, नई सुविधाओं का अनुभव करने और विशेषज्ञों, क्रिएटिव, जीनियस और समर्पित बिजनेस टीमों से विशेषज्ञ सहायता प्राप्त करने में सक्षम होंगे।” ग्राहक इन नए स्टोर्स पर टुडे एट एप्पल सत्रों में भी भाग ले सकेंगे। प्रेरणा और शिक्षा के लिए डिजाइन किया गया, टुडे एट एप्पल ग्राहकों को अपने उपकरणों के साथ शुरुआत करने या अपने कौशल को और आगे बढ़ाने में मदद करता है। इसमें फोटोग्राफी, संगीत, कला या कोडिंग आदि शामिल है।

कंपनी ने कहा कि उद्घाटन से पहले, ग्राहकों को विशेष एप्पल कोरेगांव पार्क वॉलपेपर डाउनलोड करने, पुणे के म्यूजिक से प्रेरित एप्पल म्यूजिक प्लेलिस्ट सुनने और आगामी स्टोर के बारे में अधिक जानने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस अतिरिक्त, एप्पल भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा रहा है, आगामी आईफोन 17 सीरीज के सभी मॉडल, जिनमें हाई-एंड प्रो संस्करण भी शामिल हैं, शुरुआत से ही देश में असेंबल किए जा रहे हैं। यह पहली बार है जब कंपनी हर नए आईफोन वेरिएंट का उत्पादन भारत में करेगी।

Mirabai Chanu Wins Gold: मीराबाई चानू की कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जबर्दस्त वापसी, भारत की झोली में एक और गोल्ड

Mirabai Chanu Wins Gold: एक साल से ज्यादा समय तक वेटलिफ्टिंग से दूर रहने के बाद भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने जबर्दस्त वापसी की है। उन्होंने सोमवार से अहमदाबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। मीराबाई ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीता है।

पूर्व ओलंपिक मेडल विजेता मीराबाई ने पेरिस में पोडियम से चूक गईं थीं। जिसके बाद वह पहली बार प्रतिस्पर्धा में, 48 किलोग्राम भार वर्ग में 84 पाउंड (S) + 109 पाउंड (CJ) = 193 पाउंड (कुल 193 पाउंड) का भार उठाया, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीते हैं। इसके अलावा, पायल और सौम्या ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में युवा और जूनियर वर्ग में कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता है।

कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में युवा वर्ग में, पायल ने 166 किलोग्राम (73+93) भार उठाया। भवानी रेड्डी ने 158 किलोग्राम भार उठाकर सिल्वर मेडल जीता हैं।
जूनियर वर्ग में, सौम्या ने 177 किलोग्राम (76+101) भार उठाया। इससे पहले धर्मज्योति ने युवा वर्ग में पुरुषों के 56 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। धर्मज्योति ने 224 किलोग्राम (97+127) भार उठाया।

भारतीय हॉकी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! FREE में मिलेंगे हीरो एशिया कप 2025 मैचों के टिकट, यहां पर करें रजिस्ट्रेशन

0

Hockey Asia Cup 2025 Tickets Free: हॉकी इंडिया ने आज फैंस को एक बड़ा तोहफ़ा देते हुए घोषणा की है कि हीरो पुरुष एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के सभी मैचों में प्रवेश निःशुल्क होगा। यह टूर्नामेंट, जो 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस www.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया ऐप पर जाकर अपने फ्री टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जहां प्रक्रिया के बाद एक वर्चुअल टिकट प्राप्त होगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “राजगीर में हीरो पुरुष एशिया कप की मेज़बानी भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और हम चाहते हैं कि हर प्रशंसक इस सफ़र का हिस्सा बने। प्रवेश निःशुल्क रखकर, हमारा उद्देश्य इस खेल को और अधिक सुलभ बनाना और परिवारों, छात्रों और युवा एथलीटों को विश्वस्तरीय हॉकी देखने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह सिर्फ़ एक टूर्नामेंट नहीं है, यह खेल का उत्सव है और बिहार और उसके बाहर के लोग इसके केंद्र में रहने के हक़दार हैं।”

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, “हमें हीरो पुरुष एशिया कप के सभी मैचों में मुफ़्त प्रवेश की सुविधा प्रदान करते हुए खुशी हो रही है। राजगीर ने हॉकी के प्रति ज़बरदस्त उत्साह दिखाया है और हमें विश्वास है कि प्रशंसक अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए भारी संख्या में आएंगे। यह पहल भारत के हर कोने में हॉकी संस्कृति का निर्माण करने और पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में उत्साहपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।”

हीरो पुरुष एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 में टॉप आठ एशियाई देश – भारत, जापान, चीन, कज़ाकिस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे – भाग लेंगे। यह आयोजन 2026 एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफायर के रूप में भी आयोजित किया जा रहा है। मेजबान भारत को जापान, चीन और कज़ाकिस्तान के साथ पूल ए में रखा गया है। वे 29 अगस्त को चीन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, उसके बाद 31 अगस्त को जापान से भिड़ेंगे और 1 सितंबर को कज़ाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम पूल मैच खेलेंगे।