चंडीगढ़ में कांग्रेस को झटका, युवा अधिवक्ता नितिन कंवल आप में शामिल
BP NEWS BHARAT,
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। युवा अधिवक्ता नितिन कंवल आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल जी, यूथ विंग के कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता पुनीत छाबड़ा और यूथ विंग के उपाध्यक्ष अधिवक्ता धीरज कुमार की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बता दें कि नितिन कंवल पूर्व कांग्रेस मेयर श्रीमती कमलेश बनारसीदास के भतीजे हैं और चंडीगढ़ कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।
उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने को चंडीगढ़ में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के रूप में देखा जा रहा है।



