दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार आर्य ने किया सफल ऑपरेशन,
श्रीराम सेना अध्यक्ष ने किया सम्मान*
BP NEWS BHARAT,
अयोध्या। राजर्षि दशरथ स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, दर्शन नगर (मेडिकल कॉलेज) के अस्थि रोग विभाग के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार आर्य ने एक सफल ऑपरेशन कर एक बार फिर अपनी दक्षता का परिचय दिया है।

डॉ. आर्य ने श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह के भतीजे अमन प्रताप सिंह का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है।
सफल ऑपरेशन के बाद श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह ने अपने भतीजे अमन प्रताप सिंह के साथ डॉ. विनोद कुमार आर्य को प्रभु श्रीराम जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर दिनेश सिंह ने कहा कि “डॉ. विनोद कुमार आर्य सरल एवं हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति हैं। आप मरीज की बात को बहुत धैर्य से सुनते हैं, आजकल ऐसे डॉक्टर कम ही मिलते हैं।”
वहीं मरीज अमन प्रताप सिंह ने कहा कि “आपके ज्ञान, धैर्य और समर्पण भाव के लिए आपको मेरा सादर प्रणाम। आप जैसे चिकित्सक समाज के लिए एक वरदान हैं।”
दिनेश सिंह ने आगे कहा कि दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज की अक्सर नकारात्मक खबरें ही सामने आती हैं, लेकिन जब से प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश सिंह मर्तोलिया जी ने कार्यभार संभाला है, तब से उनके नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज में दिन-प्रतिदिन सुधार हो रहा है और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।



