HomeTrending Storyशहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर रालोद नें किया नमन

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर रालोद नें किया नमन

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर रालोद नें किया नमन

BP NEWS BHARAT, लखनऊ, 28 सितम्बर 2026,

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल ने शहीद-ए-आजम की जयंती पर उन्हें याद किया और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए, साथ ही पार्टी ने युवाओं से भगत सिंह के आदर्श पर चलने की अपील की I

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कहा कि भगत सिंह जी का जीवन केवल स्वतंत्रता संग्राम की गाथा नहीं, बल्कि साहस, विचार, त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरणा है।

उन्होंने अपने अदम्य साहस से यह संदेश दिया कि युवा शक्ति जब संकल्प, विचार और राष्ट्रहित के साथ आगे बढ़ती है, तो इतिहास बदलने की क्षमता रखती है।

आज उनकी जयंती पर हम संकल्प लें कि उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए ईमानदारी, समानता, सामाजिक न्याय और राष्ट्रहित को अपने जीवन का आधार बनाएंगे।

  • इंकलाब ज़िंदाबाद!
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments