HomeTrending Storyशहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर लखनऊ में विशेष आयोजन

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर लखनऊ में विशेष आयोजन

शहीद भगत सिंह जयंती पर 30 सितंबर को लखनऊ में होगा विशेष कार्यक्रम – जसवीर सिंह विर्क

BP NEWS BHARAT,
लखनऊ। भारतीय सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह विर्क द्वारा आज यूपी प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल आयोजित होने वाला विशेष कार्यक्रम इस बार राजधानी लखनऊ में 30 सितंबर 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह विर्क ने बताया कि इस संगठन को अपने लोगों की हर तरीके से मदद करने के उद्देश्य से बनाया गया है। 30 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश भर सिख समाज से जुड़ी कई बड़ी हस्तिया शामिल होगी। कार्यक्रम में सिक्ख समाज से जुड़ी विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के कमजोर वर्ग की आवाज को सरकार तक पहुंचाना ही इस संगठन का मुख्य लक्ष्य है।प्रेस वार्ता में सरदार जसबीर सिंह विर्क प्रेसिडेंट भारतीय सिख संगठन सरदार मानसिंह कोषाध्यक्ष सरदार पाल सिंह लखीमपुर प्रेसिडेंट सरदार गुरपाल सिंह सीतापुर प्रेसिडेंट सरदार करनैल सिंह, लखविंदर सिंह, तरसींम सिंह, ज्ञानी दलजीत सिंह, जरनैल सिंह पलविन्दा सिंह,जगरूप सिंह, भूपिंदर सिंह, हरमीत सिंह पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments