प्रयागराज में जमीन के नीचे गड़ा मिला खजाना
प्रयागराज में जमीन के नीचे गड़ा मिला खजाना
BP NEWS BHARAT,
प्रयागराज , नवाबगंज थाना क्षेत्र का बरईपुर रामनगर गांव, जिला मुख्यालय से 32 KM दूर 2ca2
*कैसे मिला:*
बुधवार शाम 28 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राकेश यादव उर्फ महाकाल के घर में चोरी के रुपये जमीन में गाड़कर रखे हैं।
DCP गंगानगर सोनम कुमार और ADCP पुष्कर वर्मा की टीम ने गांव की बिजली कटवाकर 40 पुलिसवालों के साथ घर को घेरा और 4 घंटे तक तलाशी चलाई। 2ca2
*क्या मिला:*
घर के एक कमरे में करीब *5 मीटर गहरी खुदाई* के बाद काली पन्नी में लपेटे हुए *3 स्टील / प्लास्टिक के ड्रम* मिले। ड्रम खोलने पर अंदर 500-500 के नोटों की गड्डियां भरी थीं। 8a92
*कितना पैसा:*
– पुलिस के मुताबिक 3-4 करोड़ हो सकते हैं
– कुछ रिपोर्ट में 5 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है
– ग्रामीण 60 करोड़ तक का दावा कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है
– नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई गई है, Income Tax को सूचना दे दी गई है 8a92427aa53a
*मालिक कौन:*
घर राकेश यादव और राजेश यादव उर्फ बबलू यादव का है। दोनों पुणे में नौकरी करते थे, 2020 लॉकडाउन में गांव लौटे थे। उसके बाद अचानक जमीनें और ट्रैक्टर खरीद लिए, गांव वालों को शक था। एक सूत्र कह रहा है कि ये पैसा पुणे की कंपनी से नोटबंदी के दौरान चोरी किया गया था। 8a920932
*राज कैसे खुला:*
गांव में हाल में एक झगड़ा हुआ, उसी में किसी ने पुलिस को बता दिया कि इनके पास काला धन है और वो थोड़ा-थोड़ा निकालकर खर्च करते हैं। 8a92
अभी 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है और गिनती जारी है।
