चंडीगढ़ में AAP का ‘कमलम’ घेराव, अनिल मसीह पर FIR की मांग तेज
चंडीगढ़ में AAP का ‘कमलम’ घेराव, अनिल मसीह पर FIR की मांग तेज
सब-हेड: मेयर चुनाव में वोट चोरी मामले में 3 साल बाद भी कार्रवाई नहीं, विजयपाल सिंह बोले – वोट की पवित्रता से समझौता नहीं
BP NEWS BHARAT,
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ का घेराव कर लोकतंत्र की रक्षा और वोट की जवाबदेही की मांग बुलंद की। प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मतपत्रों से छेड़छाड़ के आरोपी अनिल मसीह के खिलाफ FIR और सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान AAP नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने खुद चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ी पर गंभीर टिप्पणी की थी और इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया था। इसके बावजूद तीन साल बीतने के बाद भी भाजपा द्वारा अपने पदाधिकारी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा, “जनता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। वोट की पवित्रता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। भाजपा को बताना होगा कि अनिल मसीह पर अभी तक FIR क्यों नहीं हुई।”
समाजसेवी और AAP नेता शादाब राठी, बुड़ैल वार्ड नंबर 33 ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत है और हर सवाल का जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि AAP चंडीगढ़ इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में “लोकतंत्र बचाओ”, “वोट चोरी बंद करो” के नारे लिखे पोस्टर लिए हुए थे।
#AAPChandigarh
