इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और अब्दुल्ला आजम को मिली राहत
इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और अब्दुल्ला आजम को राहत मिल गई है
BP NEWS BHARAT,
– मामला *दो PAN Card* वाला है। आरोप था कि अब्दुल्ला आजम के पास दो अलग-अलग जन्मतिथि वाले दो पैन कार्ड हैं, जिसका इस्तेमाल चुनाव में किया गया। FIR 2019 में रामपुर के सिविल लाइंस थाने में BJP नेता आकाश सक्सेना की शिकायत पर दर्ज हुई थी।
– इस केस में ट्रायल कोर्ट ने *17 नवंबर 2025 को दोनों को 7 साल की सजा* सुनाई थी, तब से दोनों रामपुर जेल में हैं, लगभग 346 दिन हो गए।
– दोनों ने सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में Criminal Revision याचिका दायर की थी। 15 अक्टूबर को सुनवाई पूरी हुई और फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।
– आज *29 अक्टूबर को जस्टिस समित गोपाल की सिंगल बेंच* ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने *दोनों की जमानत मंजूर कर ली और सजा को निलंबित (Suspend) कर दिया*, लेकिन *दोषसिद्धि (Conviction) पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी* है। 307f97ac50c20e05
मतलब – जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हुआ है, लेकिन क्योंकि दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगी है, इसलिए *अब्दुल्ला आजम अभी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे*। और आजम खान पर ED के जौहर यूनिवर्सिटी वाले दूसरे केस भी चल रहे हैं, तो उनकी रिहाई उन केसों पर निर्भर करेगी।

