HomeTrending Storyअंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा सप्ताह पर बलरामपुर अस्पताल में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा सप्ताह पर बलरामपुर अस्पताल में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा सप्ताह पर बलरामपुर अस्पताल में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम

BP NEWS BHARAT,

लखनऊ, 28 सितंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा सप्ताह के अवसर पर Deaf Women Welfare Foundation द्वारा दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी शशांक सिंह के सहयोग से बलरामपुर अस्पताल, लखनऊ में सांकेतिक भाषा एवं बधिर संस्कृति के प्रति जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में School of Nursing के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नर्सिंग ट्यूटर प्रिया सक्सेना एवं योग विशेषज्ञ डॉक्टर नन्दलाल यादव सहित उपस्थित प्रतिभागियों ने सांकेतिक भाषा के विभिन्न संकेत सीखे तथा Deaf Culture के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का संचालन सांकेतिक भाषा अनुवादक शबाना खान ने किया। संस्था की कोषाध्यक्ष मनीषा रस्तोगी भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि बधिर बच्चों अहमद, इरम, शालिनी, रिमझिम, अर्शी, सौरभ एवं सावित्री ने स्वयं प्रतिभागियों को सांकेतिक भाषा एवं Deaf Culture की जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य सांकेतिक भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बधिर समुदाय के प्रति सकारात्मक समझ विकसित करना तथा समावेशी संचार को प्रोत्साहित करना रहा। संस्था द्वारा बधिर समुदाय और समाज के बीच संवाद एवं समझ को मजबूत करने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments