November 16, 2026

बुड़ैल में विकास के नाम पर हादसे को न्योता, सड़कें खोदकर गायब हुए ठेकेदार

IMG-20261102-WA2339

बुड़ैल में विकास के नाम पर हादसे को न्योता,
सड़कें खोदकर गायब हुए ठेकेदार
BP NEWS BHARAT,

*चंडीगढ़, 2 नवंबर।* चंडीगढ़ के बुड़ैल वार्ड नंबर-33 में विकास के नाम पर लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है। नगर निगम द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों को महीनों से ऐसे ही छोड़ दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों का चलना-फिरना दूभर हो गया है।

आम आदमी पार्टी के समाजसेवी शादाब राठी ने इस मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के विकास की जमीनी हकीकत है।

*कीचड़ और गड्ढों से हादसे का डर*
वार्ड का दौरा करने पर पाया गया कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं। हल्की बारिश में ही ये गड्ढे कीचड़ में तब्दील हो गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि दोपहिया वाहन और कारें तक कीचड़ में फंस रही हैं। बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क खुदी होने से ग्राहक नहीं आ रहे।

शादाब राठी ने कहा, “रोजाना कोई न कोई फिसल कर गिर रहा है। अगर कोई बड़ा हादसा हो गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? नगर निगम और ठेकेदार दोनों गायब हैं।”

*नगर निगम से की ये मांग*
आप नेता ने प्रशासन से तीन मांगें रखी हैं-

1. पाइपलाइन का अधूरा काम तुरंत पूरा कराया जाए।

2. खोदी गई सभी सड़कों की तुरंत मरम्मत और लेवलिंग की जाए।

3. लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई कर उनकी जवाबदेही तय की जाए।

उन्होंने कहा कि बुड़ैल की जनता को अब बहाने नहीं, बुनियादी सुविधाएं चाहिए। “मेरा वार्ड, मेरा परिवार – मेरी जिम्मेदारी” के भाव से हम यह लड़ाई लड़ेंगे।

स्थानीय लोगों ने भी चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो वे नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे।