मां भारती की सेवा, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय संस्कृति के संवर्धन को समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वें स्थापना दिवस पर समस्त स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
वर्ष 1925 में विजयादशमी के पावन पर्व पर परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी द्वारा रोपित राष्ट्रसेवा का बीज आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है।

Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) की यह स्वर्णिम यात्रा राष्ट्रचेतना के जागरण, व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक समरसता का प्रेरक अध्याय है। देशवासियों में राष्ट्रप्रेम के संस्कार जगाकर संघ ने समाज को एकात्मता के सूत्र में पिरोया है।
*मैं एक स्वयंसेवक हूं और इसे अपने जीवन का परम सौभाग्य मानता हूं मेरे परिवार की तीन पीढ़ी पूरी तरह से संघ को समर्पित है* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मिले संस्कारों ने मुझे सिखाया है कि जीवन की सार्थकता स्वयं के लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए जीने में है। मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले असंख्य स्वयंसेवकों एवं प्रचारकों के त्याग, तपस्या और समर्पण को शत-शत नमन!
@highlight Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) Friends of RSS PMO



