November 17, 2026

चंडीगढ़ के बुड़ैल वार्ड-33 में AAP के बैनर फाड़े जाने पर बवाल, AAP नेता शादाब राठी बोले- बैनर फाड़ने से आवाज नहीं दबेगी

InCollage_20261031_001112620

चंडीगढ़ के बुड़ैल वार्ड-33 में AAP के बैनर फाड़े जाने पर बवाल, AAP नेता शादाब राठी बोले- बैनर फाड़ने से आवाज नहीं दबेगी

BP NEWS BHARAT,

चंडीगढ़ / बुड़ैल:

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले बुड़ैल वार्ड नंबर 33 में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के बैनरों के साथ छेड़छाड़ और उन्हें फाड़े जाने का मामला सामने आया है।

वार्ड-33 से आम आदमी पार्टी के समाजसेवी शादाब राठी ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कड़ी निंदा की है।

शादाब राठी ने कहा, “बुड़ैल में आम आदमी पार्टी की लहर और बदलाव की आहट से कुछ नेता परेशान हो गए हैं। आखिर कौन हैं वो लोग, जिन्हें जनता के बीच अपनी बात रखने से इतनी परेशानी हो रही है? किसके कहने पर ये सब किया जा रहा है, इसका पता जल्द लगाया जाएगा।”

 

उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना है तो ईमानदारी से लड़ा जाए, गुंडागर्दी और तोड़फोड़ से नहीं। “राजनीति में मुकाबला जनता के काम करके करो, किसी के बैनर फाड़कर नहीं।”

 

शादाब राठी ने कहा कि बुड़ैल की जनता अब बदलाव चाहती है। “अब राजनीति झूठे वादों, जाति-धर्म और लोगों को गुमराह करने की नहीं, बल्कि विकास, अधिकारों, बुड़ैल की तरक्की और जनता की समस्याओं के समाधान की होगी।”

 

उन्होंने दो टूक कहा – *”याद रखना, बैनर फाड़ने से आवाज़ नहीं दबती, बल्कि इरादे और मजबूत होते हैं!”*

उन्होंने कहा कि वह बुड़ैल के लोगों की आवाज़ उठाते रहेंगे और जनता के मुद्दों, अधिकारों और विकास के सवालों से पीछे नहीं हटेंगे।