HomeTrending Storyएमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की तैयारी तेज

एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की तैयारी तेज

आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की तैयारी तेज

सरोज कुशवाहा ने की वर्चुअल बैठक, महिला मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर जोर

BP NEWS BHARAT,

लखनऊ। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने पिछले शुक्रवार को वर्चुअल बैठक कर प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों तथा जिला और मंडल स्तर की टीम के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में संगठन के सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय स्थापित कर चुनाव से जुड़े दायित्वों को गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में महिला शिक्षकों, प्राध्यापकों और स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने और संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को कहा। उन्होंने चुनावी तैयारियों में जिला और मंडल स्तर की टीमों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

महिला मोर्चा की ओर से चुनाव संबंधी गतिविधियों की नियमित जानकारी साझा करने और महिला मतदाताओं के बीच संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व ने संगठन के सभी स्तरों पर तालमेल बनाए रखने तथा चुनावी तैयारियों की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments