लखनऊ
उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं बसपा सुप्रीमो मायावती की पार्टी अब चारों सदन में शून्य हो जाएगी, लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद में पहले से ही बहुजन समाज पार्टी शून्य है, अब राज्यसभा में रामजी गौतम की सदस्यता समाप्त होने वाली है, जिसके साथ चारों सदनों में बहुजन समाज पार्टी शून्य हो जाएगी, उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद बहुजन समाज पार्टी के पास विधायक ही नहीं है कि वह अपने उम्मीदवार को फिर से सदन में भेज सके, ऐसे में बहुजन समाज पार्टी अब राज्यसभा में भी शून्य हो जाएगी, एक समय ऐसा था जब मायावती प्रधानमंत्री बनने का सपना देखती थी, उत्तर प्रदेश में उनका दबदबा था, परंतु अकूत धन कमाई की लालसा, अंधाधुंध विकास और कमीशन, पैसे के बदले टिकट आदि कार्यों से बसपा हासिये पर चली गई।



