CPDL की लापरवाही से बुड़ैल में बड़ा हादसा टला, लटकती तारों से लगी आग में बाइक जलकर राख
CPDL की लापरवाही से बुड़ैल में बड़ा हादसा टला,
लटकती तारों से लगी आग में बाइक जलकर राख
BP NEWS BHARAT,
चंडीगढ़/बुड़ैल। बिजली विभाग CPDL की घोर लापरवाही के चलते बुड़ैल में एक बड़ा हादसा हो गया। वार्ड नंबर 33 के अंतर्गत आने वाले कुम्हार मोहल्ले, बुड़ैल में नीचे लटक रही हाईटेंशन बिजली की तारों से अचानक लगी आग में एक मोटरसाइकिल जलकर पूरी तरह राख हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले में बिजली की तारें काफी लंबे समय से नीचे लटक रही हैं। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लोगों का आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ के अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश अध्यक्ष और समाजसेवी शादाब राठी ने इसे विभाग की आपराधिक लापरवाही करार दिया। उन्होंने कहा कि जनता की जान-माल की सुरक्षा विभाग की पहली जिम्मेदारी है, लेकिन CPDL अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है।
*शादाब राठी ने प्रशासन से 4 मांगें रखीं हैं:*
1. कुम्हार मोहल्ले में नीचे लटक रही सभी बिजली की तारों को तुरंत ठीक किया जाए।
2. पूरे बुड़ैल क्षेत्र में बिजली की तारों का सेफ्टी ऑडिट कराया जाए।
3. इस आगजनी की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
4. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।
शादाब राठी ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने CPDL और चंडीगढ़ प्रशासन से इस मामले का तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है।
