breaking
लखनऊ में खराब मौसम और भारी बारिश को लेकर बड़ा आदेश जारी।
मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए फैसला।
जिलाधिकारी लखनऊ ने सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया।
कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
26 सितंबर 2026 को स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई।
आदेश सभी राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा।
निजी विद्यालयों और सभी बोर्ड से संचालित स्कूल भी आदेश के दायरे में।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सभी संबंधित विद्यालयों पर लागू होगा आदेश।
जिलाधिकारी ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



