November 18, 2026

अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी : केशव मौर्य

IMG-20261117-WA6021

अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी : केशव मौर्य

मथुरा में BJP की दो दिवसीय मंथन बैठक शुरू, केशव मौर्य बोले – सच्चे कृष्ण भक्त हैं अखिलेश तो आएं मथुरा, मैं साथ करूंगा कारसेवा

BP NEWS BHARAT,

मथुरा, 17 नवंबर।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने मथुरा से अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है।

फरह के परखम स्थित दीनदयाल धाम में सोमवार से पार्टी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण योजना बैठक शुरू हुई। इसमें प्रदेश सरकार और संगठन के करीब 55 वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक के पहले दिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

*अखिलेश को दी कारसेवा की चुनौती*

 

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, अयोध्या हमारी हुई है, अब मथुरा की बारी है।

 

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यदि वह भगवान श्रीकृष्ण के सच्चे भक्त हैं तो उन्हें मथुरा जन्मभूमि आना चाहिए और कारसेवा में हिस्सा लेना चाहिए।

 

केशव मौर्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस कारसेवा में वह खुद भी अखिलेश यादव के साथ रहेंगे।

 

*2027 का एजेंडा तय करने में जुटी BJP*

 

बताया जा रहा है कि इस दो दिवसीय बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर की तैयारियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर मंथन हो रहा है।

 

मथुरा से शुरू हुई इस बैठक को BJP के मिशन 2027 की बड़ी शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।